logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, आठ का चालान, मारुति वैन निरुद्ध मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत एआरटीओ ने की प्रवर्तन कार्रवाई, अभिभावकों से मानक पूर्ण वाहनों से बच्चों को भेजने की अपील। औरैया। परिवहन आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को लेकर परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत बुधवार को प्रवर्तन कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) औरैया एनसी शर्मा के नेतृत्व में स्कूल वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहन मानकों के विरुद्ध संचालित पाए गए आठ स्कूली वाहनों के चालान किए गए। जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों के दस्तावेज, पंजीकरण और निर्धारित मानकों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान एक मारुति वैन ऐसी पाई गई, जिसका पंजीकरण नॉन ट्रांसपोर्ट व्हीकल के रूप में था, लेकिन उसका उपयोग स्कूली वाहन के तौर पर किया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग ने उक्त मारुति वैन को औरैया कोतवाली की देवकली चौकी में निरुद्ध करा दिया। एआरटीओ एनसी शर्मा ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने और वापस घर लाने वाले वाहनों का निर्धारित मानकों को पूरा करना आवश्यक है। नियमों की अनदेखी कर स्कूली वाहन के रूप में किसी भी ऐसे वाहन का संचालन नहीं किया जा सकता, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप न हो। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा। मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने अभिभावकों से भी विशेष अपील करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सुरक्षित आवागमन के लिए अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को केवल मानक पूर्ण और निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित स्कूल वाहनों से ही स्कूल भेजा जाए। वाहन का चयन करते समय उसके पंजीकरण और आवश्यक मानकों की जानकारी अवश्य कर लें, जिससे बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।

4 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
dd13ef4c-24c8-4c1e-9a02-aa9fe4574754

स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, आठ का चालान, मारुति वैन निरुद्ध मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत एआरटीओ ने की प्रवर्तन कार्रवाई, अभिभावकों से मानक पूर्ण वाहनों से बच्चों को भेजने की अपील। औरैया। परिवहन आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को लेकर परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत बुधवार को प्रवर्तन कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) औरैया एनसी शर्मा के नेतृत्व में स्कूल वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहन मानकों के विरुद्ध संचालित पाए गए आठ स्कूली वाहनों के चालान किए गए। जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों के दस्तावेज, पंजीकरण और निर्धारित मानकों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान एक मारुति वैन ऐसी पाई गई, जिसका पंजीकरण नॉन ट्रांसपोर्ट व्हीकल के रूप में था, लेकिन उसका उपयोग स्कूली वाहन के तौर पर किया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग ने उक्त मारुति वैन को औरैया कोतवाली की देवकली चौकी में निरुद्ध करा दिया। एआरटीओ एनसी शर्मा ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने और वापस घर लाने वाले वाहनों का निर्धारित मानकों को पूरा करना आवश्यक है। नियमों की अनदेखी कर स्कूली वाहन के रूप में किसी भी ऐसे वाहन का संचालन नहीं किया जा सकता, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप न हो। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा। मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने अभिभावकों से भी विशेष अपील करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सुरक्षित आवागमन के लिए अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को केवल मानक पूर्ण और निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित स्कूल वाहनों से ही स्कूल भेजा जाए। वाहन का चयन करते समय उसके पंजीकरण और आवश्यक मानकों की जानकारी अवश्य कर लें, जिससे बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *जनपद औरैया थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बबनौटी मोड़ के पास एक स्कूली बस के अनियन्त्रित होकर पलटने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।* 👇
    1
    *जनपद औरैया थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बबनौटी मोड़ के पास एक स्कूली बस के अनियन्त्रित होकर पलटने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*  👇
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *12 करोड़ की ज्वैलरी चोरी का खुलासा, दो युवक और दो महिलाएं गिरफ्तार, किलो सोना व 11 लाख नकद बरामद* *12 करोड़ की ज्वैलरी चोरी का खुलासा, दो युवक और दो महिलाएं गिरफ्तार, किलो सोना व 11 लाख नकद बरामद* *मथुरा कोसीकलां में *जुगल किशोर ज्वैलर्स* से हुई करीब *12 करोड़ रुपये* की सोने की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी *विष्णु उर्फ पप्पू सोनी* समेत दो युवकों और दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से *7 किलो 120 ग्राम सोना* और करीब *11 लाख रुपये नकद* बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, जुगल किशोर ज्वैलर्स में *13 सितंबर की शाम 7:30 बजे से 14 सितंबर की सुबह 10 बजे* के बीच चोरी की वारदात हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी आगरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाली थी। इसके बाद एसटीएफ, एसओजी और कोसीकलां पुलिस की अलग-अलग टीमों को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया था। पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार *15 सितंबर को दोपहर 12:59 बजे गोपालबाग क्षेत्र* से मुख्य आरोपी विष्णु उर्फ पप्पू सोनी निवासी रामनगर, कोसीकलां को उसके भाई मोहन सोनी और दो महिला आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया। बरामद सामान में 7 किलो 120 ग्राम सोना, करीब 11 लाख रुपये नकद, डीवीआर, लॉकर की चाबी, वारदात के समय पहने गए कपड़े, झोला, गैस कटर और वायर कटर समेत अन्य सामान शामिल है। मामले में थाना कोसीकलां में *मुकदमा संख्या 619/2026* के तहत धारा *331(4) और 305 BNS* में मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई में थाना शेरगढ़ प्रभारी अजय किशोर और जैत थानाध्यक्ष सोनू बेसला की टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
    2
    *12 करोड़ की ज्वैलरी चोरी का खुलासा, दो युवक और दो महिलाएं गिरफ्तार,  किलो सोना व 11 लाख नकद बरामद*
*12 करोड़ की ज्वैलरी चोरी का खुलासा, दो युवक और दो महिलाएं गिरफ्तार,  किलो सोना व 11 लाख नकद बरामद*
*मथुरा कोसीकलां में *जुगल किशोर ज्वैलर्स* से हुई करीब *12 करोड़ रुपये* की सोने की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी *विष्णु उर्फ पप्पू सोनी* समेत दो युवकों और दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से *7 किलो 120 ग्राम सोना* और करीब *11 लाख रुपये नकद* बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, जुगल किशोर ज्वैलर्स में *13 सितंबर की शाम 7:30 बजे से 14 सितंबर की सुबह 10 बजे* के बीच चोरी की वारदात हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी आगरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाली थी। इसके बाद एसटीएफ, एसओजी और कोसीकलां पुलिस की अलग-अलग टीमों को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया था।
पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार *15 सितंबर को दोपहर 12:59 बजे गोपालबाग क्षेत्र* से मुख्य आरोपी विष्णु उर्फ पप्पू सोनी निवासी रामनगर, कोसीकलां को उसके भाई मोहन सोनी और दो महिला आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया।
बरामद सामान में 7 किलो 120 ग्राम सोना, करीब 11 लाख रुपये नकद, डीवीआर, लॉकर की चाबी, वारदात के समय पहने गए कपड़े, झोला, गैस कटर और वायर कटर समेत अन्य सामान शामिल है।
मामले में थाना कोसीकलां में *मुकदमा संख्या 619/2026* के तहत धारा *331(4) और 305 BNS* में मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई में थाना शेरगढ़ प्रभारी अजय किशोर और जैत थानाध्यक्ष सोनू बेसला की टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *जनपद औरैया थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बबनौटी मोड़ के पास एक स्कूली बस के अनियन्त्रित होकर पलटने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*
    1
    *जनपद औरैया थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बबनौटी मोड़ के पास एक स्कूली बस के अनियन्त्रित होकर पलटने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुएं में गिरी गाय को प्रशासन और ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया औरैया। ब्लॉक औरैया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत निगड़ा में मंगलवार रात एक आवारा गाय अचानक पुराने कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो गाय उसमें गिरी हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता भूरे चौबे ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मामले से अवगत कराया। सूचना पर अग्निशमन दल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और सभी ने बचाव कार्य में सहयोग किया। गाय को बचाने में समाजसेवी एवं आरजेडी ग्रुप के संस्थापक राम जी दुबे, सूर्यांश चतुर्वेदी उर्फ छैया, बेटू दुबे, हर्षित दुबे, गोलू चतुर्वेदी, गगन तिवारी, अमित चतुर्वेदी, शशिकांत चतुर्वेदी, माधव चतुर्वेदी, पारस मिश्रा, मटरू चतुर्वेदी, टिंकू पांडेय, उपेंद्र चतुर्वेदी, आदर्श चतुर्वेदी, छोटू, बेटू, शिव जी, राजा और राघव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया। समय रहते ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
    3
    कुएं में गिरी गाय को प्रशासन और ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया

औरैया। ब्लॉक औरैया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत निगड़ा में मंगलवार रात एक आवारा गाय अचानक पुराने कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो गाय उसमें गिरी हुई दिखाई दी।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता भूरे चौबे ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मामले से अवगत कराया। सूचना पर अग्निशमन दल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और सभी ने बचाव कार्य में सहयोग किया।

गाय को बचाने में समाजसेवी एवं आरजेडी ग्रुप के संस्थापक राम जी दुबे, सूर्यांश चतुर्वेदी उर्फ छैया, बेटू दुबे, हर्षित दुबे, गोलू चतुर्वेदी, गगन तिवारी, अमित चतुर्वेदी, शशिकांत चतुर्वेदी, माधव चतुर्वेदी, पारस मिश्रा, मटरू चतुर्वेदी, टिंकू पांडेय, उपेंद्र चतुर्वेदी, आदर्श चतुर्वेदी, छोटू, बेटू, शिव जी, राजा और राघव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया।

समय रहते ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद ने सात प्रान्तों के जायंट्स पदाधिकारियों की सेवाओं को सराहते हुए जन जागरण हेतु आवाहन किया* इटावा।जायंट्स वैलफेयर फाउंडेशन विशेष समिति की सदस्य प्रभारी फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम श्रीमती ऊषा यादव के निर्देशानुसार श्रीमती स्मिता यादव की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति सदस्य डॉ शिव राज सिंह यादव के कोआर्डिनेशन एवं इन्जीनियर कृपा शंकर यादव के संयोजकत्व में जायण्टस ग्रुप आफ इटावा मैत्री द्वारा फेडरेशन 05 की फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम मीट का भव्य आयोजन बाला जी मण्डपम इटावा में आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब में विस्तारित फेडरेशन,05 के साथ साथ कर्नाटक के उडुपी एवं बैगलोर के लगभग 300 जायण्टस पदाधिकारियों की सहभागिता आयोजित फोर्मर प्रेसीडेंट फ़ोरम मीट का कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद द्वारा दीप प्रज्ज्लन एवं गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ अति विशिष्ट अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी जी, विशिष्ट अतिथि दिनकर आमीन, मुकेश अग्रवाल, डॉ शिव राज सिंह यादव डॉ सुधा चौधरी, राजेश बजाज, अशोक अग्रवाल, ऊषा यादव,पदमा भार्गव , फेडरेशन प्रेसीडेंट विपिन मित्तल,आर के अग्रवाल, सी एस वालासुव्रमन्यम ,इन्जीनियर कृपा शंकर यादव की गरिमा मय उपस्थित में किया आयोजक मण्डल द्वारा समस्त मन्चासीन अतिथि गण को सम्मानित किया गया आयोजक समूह अध्यक्ष श्रीमती सारिका अग्रवाल ने शब्द माला से स्वागत किया। सात प्रान्तों से पधारे प्रतिनिधियों ने सारगर्भित उद्वोधन, प्रहसन, काव्य पाठ, लघू नाटिका, आदि के माध्यम से जायंट्स के उत्थान में फोरमर प्रेसीडेंट का दायित्व एम् समूह पदाधिकारी गण एवं सदस्यों का फोरमर प्रेसीडेंट के प्रति कर्तव्य पर समीचीन प्रकाश डाला मन्चासीन अतिथि गण द्वारा आयोजन में पधारे समस्त जायण्टस पदाधिकारी गण को सम्मानित किया गया। समारोह अध्यक्ष श्रीमती स्मिता यादव ने अपने प्रारम्भिक उद्वोधन में आयोजन की झलक प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि अति विशिष्ट अतिथि समेत सहभागी समस्त जायण्टस परिवार का हार्दिक अभिवादन किया मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद ने भारतीय मूल के अन्तर्राष्ट्रीय समाज सेवी संगठन जायण्टस द्वारा प्रदत्त समाज सेवाओं को मुक्त कंठ से सराहते हुए परामर्श दिया कि, जायण्टस को औषधियों, खाद्यान्न, खाद्य पदार्थ सब्जियों, शिक्ष व्यवस्था आदि विविध क्षेत्रों में हो रही मिलावट, भ्रष्टाचार आदि के बारे में तथ्य परक जानकारी देकर जनजागरण करना चाहिए अति विशिष्ट अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी विश्व उपाध्यक्ष ने आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं डॉ शिव राज सिंह यादव श्रीमती ऊषा यादव एवं श्रीमती स्मिता यादव के सद् प्रयासों को सराहते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं कर्नाटक उडुपी से पधारे दिनकर आमीन जी सदस्य केन्द्रीय समिति अन्तर्राष्ट्रीय प्रभारी फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम ने इस आयोजन का औचित्य एवं लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री मुकेश अग्रवाल जी एवं राजेश बजाज सदस्य केन्द्रीय समिति ने समस्त सहभागियों के साथ साथ आयोजक मण्डल को बधाईयां दी । समारोह समन्वयक डॉ शिव राज सिंह यादव सदस्य केन्द्रीय समिति ने समस्त प्रस्तुतियों को जायंट्स के उत्थान के लिए लाभकारी बताते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव का परिचय देते हुए उन्हें 34 वर्षों तक अनवरत भारत के श्रेष्ठतम सांसद गण में शुमार सांसद बताते हुए उनकी अद्भुत कार्यशैली को मुक्त कंठ से सराहा। डॉ सुधा चौधरी सदस्य केन्द्रीय समिति, अशोक अग्रवाल श्रीमती पदमा भार्गव सदस्य विशेष समिति एवं आर के अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं फेडरेशन अध्यक्ष एडवोकेट विपिन मित्तल ने आयोजन की सराहना करते हुए आगामी 25 अक्टूबर को औरैया में आयोजित होने वाले फेडरेशन कन्वैंशन में सहभागिता हेतु अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन कराने हेतु आवाहन किया। आगामी अन्तर्राष्ट्रीय जायण्टस कन्वैंशन बैगलोर के आयोजक समूह अध्यक्ष सी एस वालासुव्रमन्यम ने आयोजन में सहभागिता हेतु अधिकतम रजिस्ट्रेशन कराने का आवाहन किया समारोह के आयोजक इन्जीनियर कृपा शंकर यादव ने मुख्य अतिथि अति विशिष्ट अतिथि समस्त बरिष्ठ जायण्टस पदाधिकारी गण के साथ साथ समस्त सहभागियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए आयोजन में विशेष सहयोगी डॉ शिव राज सिंह यादव श्रीमती ऊषा यादव श्रीमती स्मिता यादव श्रीमती क्षमा दीक्षित श्रीमती आशा अवस्थी, , समारोह सन्चालिका श्रीमती प्रेरणा जैन, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती शीतल माहेश्वरी, श्रीमती रश्मि यादव,प्रीती यादव, श्रीमती नीतू यादव, श्रीमती अनीता यादव ,विमल कुमार सिंह, ललित सक्सेना,राम सजीवन यादव, सुरेन्द्र बाबू, मुकेश बावू मनीष सहाय, कौशल किशोर तिवारी, डॉ प्रशान्त दुवे, संगीता तिवारी,आदि का हार्दिक धन्यवाद किया
    4
    *प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद  ने सात प्रान्तों के जायंट्स पदाधिकारियों की सेवाओं को सराहते हुए जन जागरण हेतु आवाहन किया*
इटावा।जायंट्स वैलफेयर फाउंडेशन विशेष समिति की सदस्य प्रभारी फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम श्रीमती ऊषा यादव के निर्देशानुसार श्रीमती स्मिता यादव की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति सदस्य डॉ शिव राज सिंह यादव के कोआर्डिनेशन एवं इन्जीनियर कृपा शंकर यादव  के संयोजकत्व में जायण्टस ग्रुप आफ इटावा मैत्री द्वारा फेडरेशन 05 की फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम मीट का भव्य आयोजन बाला जी मण्डपम इटावा में आयोजित किया गया।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब में विस्तारित फेडरेशन,05 के साथ साथ कर्नाटक के उडुपी एवं बैगलोर के लगभग 300 जायण्टस पदाधिकारियों की सहभागिता आयोजित फोर्मर प्रेसीडेंट फ़ोरम मीट का कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद द्वारा दीप प्रज्ज्लन एवं गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ अति विशिष्ट अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी जी, विशिष्ट अतिथि दिनकर आमीन, मुकेश अग्रवाल, डॉ शिव राज सिंह यादव डॉ सुधा चौधरी, राजेश बजाज, अशोक अग्रवाल, ऊषा यादव,पदमा भार्गव ,  फेडरेशन प्रेसीडेंट विपिन मित्तल,आर के अग्रवाल, सी एस वालासुव्रमन्यम ,इन्जीनियर कृपा शंकर यादव की गरिमा मय उपस्थित में किया 
आयोजक मण्डल द्वारा समस्त मन्चासीन अतिथि गण को सम्मानित किया गया आयोजक समूह अध्यक्ष श्रीमती सारिका अग्रवाल ने शब्द माला से स्वागत किया।
सात प्रान्तों से पधारे प्रतिनिधियों ने सारगर्भित उद्वोधन, प्रहसन, काव्य पाठ, लघू नाटिका, आदि के माध्यम से जायंट्स के उत्थान में फोरमर प्रेसीडेंट का दायित्व एम् समूह पदाधिकारी गण एवं सदस्यों का फोरमर प्रेसीडेंट के प्रति कर्तव्य पर  समीचीन प्रकाश डाला
मन्चासीन अतिथि गण द्वारा आयोजन में पधारे समस्त जायण्टस पदाधिकारी गण को सम्मानित किया गया।
समारोह अध्यक्ष श्रीमती स्मिता यादव ने अपने प्रारम्भिक उद्वोधन में आयोजन की झलक प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि अति विशिष्ट अतिथि समेत सहभागी समस्त जायण्टस परिवार का हार्दिक अभिवादन किया
मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद  ने भारतीय मूल के अन्तर्राष्ट्रीय समाज सेवी संगठन जायण्टस द्वारा प्रदत्त समाज सेवाओं को मुक्त कंठ से सराहते हुए  परामर्श दिया कि, जायण्टस को औषधियों, खाद्यान्न,  खाद्य पदार्थ सब्जियों, शिक्ष व्यवस्था आदि विविध क्षेत्रों में हो रही मिलावट, भ्रष्टाचार आदि के बारे में तथ्य परक जानकारी देकर जनजागरण करना चाहिए
अति विशिष्ट अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी  विश्व उपाध्यक्ष ने आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं डॉ शिव राज सिंह यादव श्रीमती ऊषा यादव एवं श्रीमती स्मिता यादव के सद् प्रयासों को सराहते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं 
कर्नाटक उडुपी से पधारे दिनकर आमीन जी सदस्य केन्द्रीय समिति अन्तर्राष्ट्रीय प्रभारी फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम ने इस आयोजन का औचित्य एवं लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री मुकेश अग्रवाल जी एवं राजेश बजाज सदस्य केन्द्रीय समिति ने समस्त सहभागियों के साथ साथ आयोजक मण्डल को बधाईयां दी ।
समारोह समन्वयक डॉ शिव राज सिंह यादव सदस्य केन्द्रीय समिति ने समस्त प्रस्तुतियों को जायंट्स के उत्थान के लिए लाभकारी बताते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव का परिचय देते हुए उन्हें  34 वर्षों तक अनवरत भारत के श्रेष्ठतम सांसद गण में शुमार सांसद बताते हुए उनकी अद्भुत कार्यशैली को मुक्त कंठ से सराहा।
डॉ सुधा चौधरी सदस्य केन्द्रीय समिति, अशोक अग्रवाल श्रीमती पदमा भार्गव सदस्य विशेष समिति एवं आर के अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं 
फेडरेशन अध्यक्ष एडवोकेट विपिन मित्तल ने आयोजन की सराहना करते हुए आगामी 25 अक्टूबर को औरैया में आयोजित होने वाले फेडरेशन कन्वैंशन में सहभागिता हेतु अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन कराने हेतु आवाहन किया।
आगामी अन्तर्राष्ट्रीय जायण्टस कन्वैंशन बैगलोर के आयोजक समूह अध्यक्ष सी एस वालासुव्रमन्यम ने आयोजन में सहभागिता हेतु अधिकतम रजिस्ट्रेशन कराने का आवाहन किया
समारोह के आयोजक इन्जीनियर कृपा शंकर यादव ने मुख्य अतिथि अति विशिष्ट अतिथि समस्त बरिष्ठ जायण्टस पदाधिकारी गण के साथ साथ समस्त सहभागियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए आयोजन में विशेष सहयोगी डॉ शिव राज सिंह यादव श्रीमती ऊषा यादव श्रीमती स्मिता यादव  श्रीमती क्षमा दीक्षित श्रीमती आशा अवस्थी, , समारोह सन्चालिका श्रीमती प्रेरणा जैन, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती शीतल माहेश्वरी, श्रीमती रश्मि यादव,प्रीती यादव, श्रीमती नीतू यादव, श्रीमती अनीता यादव ,विमल कुमार सिंह, ललित सक्सेना,राम सजीवन यादव, सुरेन्द्र बाबू, मुकेश बावू मनीष सहाय, कौशल किशोर तिवारी, डॉ प्रशान्त दुवे, संगीता तिवारी,आदि का हार्दिक धन्यवाद किया
    user_Vipin Mittal
    Vipin Mittal
    Business Centre औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लवेदी पुलिस ने एक आरोपी को 60 जिंदा कारतूस और एक तलवार सहित गिरफ्तार किया *कई दर्जन जिन्दा कारतूस और तलवार के साथ आरोपी गिरफ्तार* *इटावा,यूपी।* लवेदी पुलिस ने एक आरोपी को 60 जिंदा कारतूस और एक तलवार सहित गिरफ्तार किया है, आरोपी की पहचान गोपाल तिवारी के रूप में हुई है वहीं पुलिस के मुताबिक उसका एक आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश में जुटी है.....
    1
    लवेदी पुलिस ने एक आरोपी को 60 जिंदा कारतूस और एक तलवार सहित गिरफ्तार किया
*कई दर्जन जिन्दा कारतूस और तलवार के साथ आरोपी गिरफ्तार*
*इटावा,यूपी।* लवेदी पुलिस ने एक आरोपी को 60 जिंदा कारतूस और एक तलवार सहित गिरफ्तार किया है, आरोपी की पहचान गोपाल तिवारी के रूप में हुई है वहीं पुलिस के मुताबिक उसका एक आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश में जुटी है.....
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एटा जनपद के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से आयोजित होगा। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पीडीए जनचौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला संगठन के पदाधिकारी, सेक्टर एवं जोन प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए, पार्टी कार्यकर्ता तथा समाज के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा, गंगादासपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा पीडीए जनचौपाल के उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राजू मिश्रा, विनोद प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, पुष्पेन्द्र यादव, रामरतन दोहरे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क
औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एटा जनपद के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से आयोजित होगा।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पीडीए जनचौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला संगठन के पदाधिकारी, सेक्टर एवं जोन प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए, पार्टी कार्यकर्ता तथा समाज  के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा, गंगादासपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा पीडीए जनचौपाल के उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान महेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राजू मिश्रा, विनोद प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, पुष्पेन्द्र यादव, रामरतन दोहरे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • औरेया व्यूरो रिपोर्ट स्कूल बस पलटी बडा हादसा टल गया कुछ बच्चे हुए घायल
    1
    औरेया व्यूरो रिपोर्ट स्कूल बस पलटी बडा हादसा टल गया कुछ बच्चे हुए घायल
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Auraiya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.