कलेक्टर के निर्देश पर बैंकर्स की बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश। कलेक्टर के निर्देश पर बैंकर्स की बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश। सागर। सागर जिला में हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय-सीमा में दिलाने के उद्देश्य से बैंकर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश पर आयोजित की गई, जिसमें संयुक्त कलेक्टर राजनंदनी शर्मा ने बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। बैठक में लीड बैंक मैनेजर सी.पी. सिंह, श्री पी.एस. बडोले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित रहे। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शर्मा ने कहा कि सभी बैंक अपने-अपने यहां लंबित आवेदनों की समीक्षा कर मार्च माह से पूर्व उनका निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि चालू वित्तीय वर्ष में अधिकतम हितग्राहियों को लाभ मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि जो बैंक निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर नोटिस जारी किया जाए। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को बैंकर्स के साथ समन्वय स्थापित कर हितग्राहियों के प्रकरणों के समाधान में सक्रिय सहयोग देने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में यह भी कहा गया कि यदि आवश्यक हो तो बैंक अधिकारी स्थल निरीक्षण कर समय-सीमा में स्वीकृति प्रदान करें। दस्तावेजों की मांग एकरूपता से की जाए तथा हितग्राहियों को एक ही बार में सभी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जाए, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन की इस पहल से जिले में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

- सागर जिले अंतर्गत गौरझामर में आज किला प्रांगड़ में पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी किया ग्राम के प्रमुख इमारतों का भ्रमण1
- मामला सागर जिले की केसली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नाहर मऊ तू लाइन रोड में हुआ भारी भ्रष्टाचार और ठेकेदार द्वारा लीपा पोती का काम चल रहा है ग्रामीणों ने बताया कि रोड अभी गारंटी के अंदर है और लीपा पोती की जा रही है4
- Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि3
- https://youtu.be/4Ecr13TO4-0?si=oFoC8USQ_EBFg8FA गाडरवारा अधिवक्ता संघ ने शिवपुरी करैरा के अधिवक्ता संजय सक्सेना की गोली मारकर हुई हत्या हत्या के विरोध मे मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी गाडरवारा के कार्यालय में सौंपा ज्ञापन । म.प्र.राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के आव्हान पर अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालीन कार्य से विरत रहते हुये प्रतिवाद दिवस मनाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।आपको बता दें कि विगत दिवस दिनांक 14/02/2025 को शिवपुरी जिला के..करेरा अधिवक्ता संजय सक्सेना को कोर्ट जाते समय यूनिफार्म में गोली मारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई है जिससे समुचे प्रदेश के अधिवक्ताकों में आक्रोश एवं रोष व्याप्त है एवं म.प्र. का अधिवक्ता अपने आपको असहाय महसूस कर रहा है जो कि अत्यंत चिंता का विषय है। आइए सुनते हैं क्या कुछ कहना है ज्ञापन देने आए अधिवक्ताओं की जुबानी ज्ञापन की पूरी कहानी। अदिति न्यूज गाडरवारा से सतीश लमानिया की रिपोर्ट1
- पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है।इसी क्रम में थाना स्टेशनगंज पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति को मगरधा चौराहे के पास संदेहास्पद रूप से खडा देख जो पुलिस को देखकर खुद को छुपाने की कोशिश करता प्रतीत हुआ संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध स्मैक जप्त की गयी है। आरोपी अभिषेक कौरव निवासी ग्राम कान्हरगांव को गिरफ्तार कर 12 ग्राम अवैध स्मैक जप्त की जिसकी कीमत लगभग 1लाख 20 हजार रुपये बताई गई वही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज गया।1
- हंसते गाते 🙏💞💕😄🥰1
- हज यात्रा-2026 की तैयारी, 42 यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण नरसिंहपुर। सऊदी अरब की मुकद्दस हज यात्रा पर जाने वाले जायरीन की सहूलियत और सुरक्षा के लिए आज नरसिंहपुर जिला अस्पताल में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला हज कमेटी के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों की मौजूदगी में हज यात्रियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और उन्हें अनिवार्य टीके लगाए गए। 1
- बच्चों के अपहरण से जुड़े अपराध लगातार बढ़ रहे हैं यह नजर आपकी देख रहे हैं यह महिला लालबाग इलाके से पकड़ी गई है जो बच्चों को लोग देकर पकड़ने में मेहर थी जिसे लोग नजदीक पुलिस चौकी ले जा रहे हैं1