logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीम फैक्टरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 195 कर्मियों का परीक्षण हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में संचालित बीम प्रोडक्ट्स एंड सर्विसेज प्रा. लिमिटेड में निदेशक संजीव बेरी के निर्देश पर शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ बी.एस. कुशवाहा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रामा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने फैक्टरी कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का शुभारंभ फैक्टरी के यूनिट हेड एलबी सिंह ने किया। इस दौरान कर्मियों की बीपी, शुगर, दंत रोग, नाक कान रोग, हृदय रोग, फिजिशियन एवं नेत्र संबंधी जांच की गई। चिकित्सकों ने कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित जांच कराने की सलाह भी दी। शिविर में करीब 195 कर्मियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। फैक्टरी प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित कराने की बात कही है। डॉ देवेश, डॉ तान्या, डॉ अंशुल प्रताप, डॉ ज्योति कुशवाहा, डॉ प्रबल गुप्ता, अनिल राजपूत, आयुष शुक्ला की टीम मौजूद रही।

3 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बीम फैक्टरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 195 कर्मियों का परीक्षण हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में संचालित बीम प्रोडक्ट्स एंड सर्विसेज प्रा. लिमिटेड में निदेशक संजीव बेरी के निर्देश पर शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ

बी.एस. कुशवाहा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रामा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने फैक्टरी कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का शुभारंभ फैक्टरी के यूनिट हेड एलबी सिंह ने किया। इस दौरान कर्मियों की बीपी, शुगर, दंत

रोग, नाक कान रोग, हृदय रोग, फिजिशियन एवं नेत्र संबंधी जांच की गई। चिकित्सकों ने कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित जांच कराने की सलाह भी दी। शिविर में करीब 195 कर्मियों ने स्वास्थ्य

78607ee1-70af-4e27-b915-0a6f703dce4b

परीक्षण कराकर लाभ उठाया। फैक्टरी प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित कराने की बात कही है। डॉ देवेश, डॉ तान्या, डॉ अंशुल प्रताप, डॉ ज्योति कुशवाहा, डॉ प्रबल गुप्ता, अनिल राजपूत, आयुष शुक्ला की टीम मौजूद रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश में शादी का झांसा देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस सनसनीखेज मामले ने राज्य में खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में थी।
    1
    उत्तर प्रदेश में शादी का झांसा देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस सनसनीखेज मामले ने राज्य में खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में थी।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक कांस्टेबल ने वीडियो जारी कर IPS अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और 'लूट' का गंभीर आरोप लगाया है। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला ने लखनऊ कमिश्नरेट के IPS अधिकारियों पर सीधे 'लूट' का आरोप लगाया है। इस सनसनीखेज खुलासे से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक कांस्टेबल ने वीडियो जारी कर IPS अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और 'लूट' का गंभीर आरोप लगाया है। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला ने लखनऊ कमिश्नरेट के IPS अधिकारियों पर सीधे 'लूट' का आरोप लगाया है। इस सनसनीखेज खुलासे से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
    user_आलोक त्रिवेदी
    आलोक त्रिवेदी
    संपादक घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कानपुर नगर के घाटमपुर कस्बे में एक घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी हो गई। घर मालिक ने चोर को भागते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर पड़ोसी बाबू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं।
    1
    कानपुर नगर के घाटमपुर कस्बे में एक घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी हो गई। घर मालिक ने चोर को भागते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर पड़ोसी बाबू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    1 day ago
  • हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र में बारात से लौटते दूल्हे की कार रोककर दबंगों ने जमकर मारपीट की। हमलावरों ने लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़े और दूल्हे को खींचकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है; पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र में बारात से लौटते दूल्हे की कार रोककर दबंगों ने जमकर मारपीट की। हमलावरों ने लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़े और दूल्हे को खींचकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है; पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जोल्हूपुर मोड़ पर बड़ा हादसा टला — ओवरलोड ई-रिक्शा पलटा, महिला घायल! कालपी के जोल्हूपुर मोड़ चौराहे पर शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सवारियों और सामान से भरा ओवरलोड ई-रिक्शा सड़क के गड्ढे में फंसकर पलट गया। हादसे में एक महिला घायल हो गई, जबकि अन्य सवार बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा में क्षमता से ज्यादा सवारियां, सीमेंट की चादरें और बांस लदे थे। गड्ढे में पहिया फंसते ही रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और एक एम्बुलेंस भी फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों और होमगार्ड ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायल महिला को संभाला और यातायात बहाल कराया। #जोल्हूपुर_मोड़ #कालपी #जालौन #ई_रिक्शा_हादसा #ब्रेकिंग_न्यूज #सड़क_हादसा #ओवरलोडिंग #हाईवे_जाम #कालपी_समाचार #जालौन_न्यूज #UPNews #BreakingNews #Kalpi #Jalaun
    1
    जोल्हूपुर मोड़ पर बड़ा हादसा टला — ओवरलोड ई-रिक्शा पलटा, महिला घायल!

कालपी के जोल्हूपुर मोड़ चौराहे पर शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सवारियों और सामान से भरा ओवरलोड ई-रिक्शा सड़क के गड्ढे में फंसकर पलट गया। हादसे में एक महिला घायल हो गई, जबकि अन्य सवार बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा में क्षमता से ज्यादा सवारियां, सीमेंट की चादरें और बांस लदे थे। गड्ढे में पहिया फंसते ही रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और एक एम्बुलेंस भी फंस गई।
मौके पर मौजूद लोगों और होमगार्ड ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायल महिला को संभाला और यातायात बहाल कराया।
#जोल्हूपुर_मोड़
#कालपी
#जालौन
#ई_रिक्शा_हादसा
#ब्रेकिंग_न्यूज
#सड़क_हादसा
#ओवरलोडिंग
#हाईवे_जाम
#कालपी_समाचार
#जालौन_न्यूज
#UPNews
#BreakingNews
#Kalpi
#Jalaun
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मारपीट कर घायल कर देने के मामले थाना रुरा पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा किया दर्ज रूरा थाना क्षेत्र के अमौली गांव की रहने वाली रानी देवी ने गांव के तीन लोगों धर्मेंद्र, शनि व बाबी के विरुद्ध थाना रूरा में मारपीट कर घायल कर देने पर तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
    1
    मारपीट कर घायल कर देने के मामले थाना रुरा पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा किया दर्ज 
रूरा थाना क्षेत्र के अमौली गांव की रहने वाली रानी देवी ने गांव के तीन लोगों धर्मेंद्र, शनि व बाबी के विरुद्ध थाना रूरा में मारपीट कर घायल कर देने पर तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पाइपलाइन डालने के लिए रास्ता खोदकर छोड़ा ग्रामीणों का जीवन बना नरक हमीरपुर। दो वर्ष पूर्व नमामि गंगे की पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई रास्ता का निर्माण नहीं कराये जाने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत मवई जार निवासी रामविजय, राम प्रताप सिंह, जाहिद बेग, लियाकत बेग, शहजाद बेग, मुसाहिद बेग, कमाल खान, फरियाद खान आदि ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व नमामि गंगे की पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव के निवासी जागेश्वर यादव के दरवाजे से लेकर रामेश्वर प्रजापति के दरवाजे तक करीब 100 मीटर रास्ते को खोदा गया था। पाइपलाइन डालने के बाद इस रास्ते को आज तक नहीं बनाया गया है। पूरा रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं घरों से निकलने के लिए तरस रही है। कई मर्तबा शिकायत की गयी। परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत अधिकारी अनामिका पांडे ने बताया कि योजना के अधिकारियों से रास्ता बनाने के लिए कई मर्तबा कहा गया है परंतु उन्होंने कार्य नहीं कराया। इस वजह से उन्होंने कार्य पूर्ण होने के फार्म में हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
    2
    पाइपलाइन डालने के लिए रास्ता खोदकर छोड़ा ग्रामीणों का जीवन बना नरक
हमीरपुर। दो वर्ष पूर्व नमामि गंगे की पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई रास्ता का निर्माण नहीं कराये जाने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत मवई जार निवासी रामविजय, राम प्रताप सिंह, जाहिद बेग, लियाकत बेग, शहजाद बेग, मुसाहिद बेग, कमाल खान, फरियाद खान आदि ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व नमामि गंगे की पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव के निवासी जागेश्वर यादव के दरवाजे से लेकर रामेश्वर प्रजापति के दरवाजे तक करीब 100 मीटर रास्ते को खोदा गया था। पाइपलाइन डालने के बाद इस रास्ते को आज तक नहीं बनाया गया है। पूरा रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं घरों से निकलने के लिए तरस रही है। कई मर्तबा शिकायत की गयी। परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत अधिकारी अनामिका पांडे ने बताया कि योजना के अधिकारियों से रास्ता बनाने के लिए कई मर्तबा कहा गया है परंतु उन्होंने कार्य नहीं कराया। इस वजह से उन्होंने कार्य पूर्ण होने के फार्म में हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मौदहा नगर में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि राजस्व टीम ने मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
    1
    मौदहा नगर में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि राजस्व टीम ने मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जालौन में सनसनीखेज सुसाइड कांड पुलिस कार्रवाई से त्रस्त अधेड़ ने दी जान, मंदिर की दीवार पर लिखा आखिरी संदेश — कुएं में लगाई छलांग जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुष्पा गार्डन के पास स्थित खेत में बने एक मंदिर के समीप एक अधेड़ व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक ने सुसाइड से पहले मंदिर की दीवार पर अपना आखिरी संदेश लिख छोड़ा, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इसके बाद उसने पास के कुएं में छलांग लगा दी। पहले से चल रहा था विवाद सूत्रों के अनुसार, कुछ माह पूर्व दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने मनोज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों का आरोप है कि उसी मामले को लेकर लगातार दबाव और कार्रवाई से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। कल शाम से था लापता परिजन बताते हैं कि मनोज कुमार बीते कल शाम से घर से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद खेत में मंदिर के पास बने कुएं के किनारे उनके कपड़े और छड़ी बरामद हुई, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकला शव घटना की सूचना मिलते ही कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड टीम की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के गंभीर आरोप मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि लगातार दबाव और कार्रवाई ने मनोज कुमार को यह खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर किया। पुलिस का आधिकारिक बयान पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में पड़ोसी के साथ हुए विवाद के संबंध में मुकदमा दर्ज था। मृतक के पुत्र द्वारा लगाए गए आरोपों को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी कोंच का बयान: मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सवाल क्या पुलिस दबाव बना मौत की वजह? सुसाइड नोट में क्या लिखकर गया मनोज? क्या जांच में सामने आएगा सच्चाई का पूरा सच? #BreakingNews #Jalaun #Konch #SuicideCase #PoliceAction #UPPolice #CrimeNews #GroundReport #SonuMaharaj #Exclusive #JusticeForManoj #BigNews #HindiNews #UPBreaking
    1
    जालौन में सनसनीखेज सुसाइड कांड 

पुलिस कार्रवाई से त्रस्त अधेड़ ने दी जान, मंदिर की दीवार पर लिखा आखिरी संदेश — कुएं में लगाई छलांग
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुष्पा गार्डन के पास स्थित खेत में बने एक मंदिर के समीप एक अधेड़ व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक ने सुसाइड से पहले मंदिर की दीवार पर अपना आखिरी संदेश लिख छोड़ा, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इसके बाद उसने पास के कुएं में छलांग लगा दी।
पहले से चल रहा था विवाद
सूत्रों के अनुसार, कुछ माह पूर्व दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने मनोज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों का आरोप है कि उसी मामले को लेकर लगातार दबाव और कार्रवाई से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
कल शाम से था लापता
परिजन बताते हैं कि मनोज कुमार बीते कल शाम से घर से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद खेत में मंदिर के पास बने कुएं के किनारे उनके कपड़े और छड़ी बरामद हुई, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकला शव
घटना की सूचना मिलते ही कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड टीम की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के गंभीर आरोप
मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि लगातार दबाव और कार्रवाई ने मनोज कुमार को यह खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर किया।
पुलिस का आधिकारिक बयान
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में पड़ोसी के साथ हुए विवाद के संबंध में मुकदमा दर्ज था। मृतक के पुत्र द्वारा लगाए गए आरोपों को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
क्षेत्राधिकारी कोंच का बयान:
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सवाल
क्या पुलिस दबाव बना मौत की वजह?
सुसाइड नोट में क्या लिखकर गया मनोज?
क्या जांच में सामने आएगा सच्चाई का पूरा सच?
#BreakingNews #Jalaun #Konch #SuicideCase #PoliceAction #UPPolice #CrimeNews #GroundReport #SonuMaharaj #Exclusive #JusticeForManoj #BigNews #HindiNews #UPBreaking
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.