logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण इलाज हमारी प्राथमिकताः ब्रजेश पाठक* प्रयागराज के दो अस्पतालों और सैन्य अस्पताल के बीच एमओयू हुआ साइन प्रदेश के अन्य जनपदों में भी जल्द साइन होंगे मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग लखनऊ। 10 मार्च प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और गुणवत्तापूर्ण बनाए जाने के लिए कदम बढ़ाए गए हैं। प्रयागराज के दो अस्पतालों और सैन्य अस्पताल के बीच एमओयू साइन हुआ है। जिसके माध्यम से आमजन को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। यह जानकारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह के एमओयू हस्तांतरित किए जाएंगे। प्रदेश के हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण इलाज हमारी प्राथमिकता। मंगलवार को विधानसभा सचिवालय में आहूत बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जानकारी दी कि प्रयागराज के दो चिकित्सालयों में आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स आधारित सुपर स्पेशिलिटी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (प्रयागराज मंडल) एवं निदेशक, छावनी चिकित्सालय (कैंटोनमेंट हॉस्पिटल), प्रयागराज के मध्य मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैण्डिंग हस्ताक्षरित हुआ है। 108 शैय्या युक्त छावनी चिकित्सालय (कैंटोनमेंट हॉस्पिटल) प्रयागराज में 20 शैय्या युक्त इन्टेन्सिव केयर यूनिट तथा वेंटिलेटर्स, डायलीसिस यूनिट एवं विभिन्न जांच सुविधाओं से युक्त ऑटोमेटेड पैथोलॉजी लैबोरेट्री की सुविधा उपलब्ध है। इस चिकित्सालय को वर्ष 2022 एवं 2024 में रक्षा मंत्री अवार्ड भी प्राप्त हुआ है। महाकुंभ-2025, प्रयागराज के दौरान छावनी सामान्य चिकित्सालय के द्वारा महाकुंभ क्षेत्र के सेंट्रल हॉस्पिटल तथा सेक्टर-24 में क्रियाशील किए गए सब-सेंट्रल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ इंटेंसिव केयर यूनिट सुविधाएं प्रदान की गई थीं। जिसके अंतर्गत 700 से अधिक गंभीर रोगियों का उपचार चिकित्सालय द्वारा तैनात किए गए चिकित्सा दल द्वारा किया गया था। एमओयू के अनुसार इन उपकरणों तथा मानव संसाधनों का प्रयोग जनपद प्रयागराज के तेजबहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली चिकित्सालय) एवं मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन चिकित्सालय) में आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स बेस्ड सुपर स्पेशिलिटी इन्टेन्सिव केयर यूनिट्स की स्थापना एवं क्रियाशीलता हेतु किया जाएगा। इन चिकित्सा इकाइयों में उक्त आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स बेस्ड सुपर स्पेशिलिटी इन्टेन्सिव केयर यूनिट्स के माध्यम से क्रिटिकल केयर, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी तथा गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इंटेंसिव केयर यूनिट्स का समन्वय 'हब एवं स्पोक' मॉडल के अंतर्गत टेलीमेडिसिन सेटअप से किया जाएगा। कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल, प्रयागराज केंद्रीय हब के रूप में कार्य करते हुए रिमोट आई0सी0यू0 मॉनीटरिंग के उपयोग कर मेदांता सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय, मैक्स हॉस्पिटल तथा सनराइज सोसाइटी फॉर विमेन डेवलपमेंट, नोएडा के साथ समन्वय करते हुए आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स बेस्ड टेलीमेडिसिन का प्रयोग रोगियों की रियल टाइम मॉनीटरिंग तथा विशेषज्ञों के द्वारा इंटरवेंशन हेतु किया जाएगा। *ओपीडी में विशेषज्ञों की होगी तैनाती* डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रत्येक चिकित्सा ईकाई पर प्रति सप्ताह दो विशेषज्ञ ओपीडी सत्र विशेषज्ञों की स्थलीय उपस्थिति रहेगी। आईसीयू की मॉनीटरिंग हेतु दो इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर्स, छह स्टाफ नर्सेज तथा चार पैरामेडिकल स्टाफ भी दिन-रात उपलब्ध रहेंगे। उच्च पैरामीटर्स की शैयाएं, हाई डिपेंडेंस यूनिट (एचडीयू) के साथ दस बाईपैप मशीन, एडवान्स्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टेलीमेडिसिन यूनिट, दिन और रात इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सुविधा के साथ क्रिटिकल केयर सपोर्ट और साथ ही मानव संसाधन तथा और जो अत्याधुनिक उपकरण कैंटोनमेंट जनरल चिकित्सालय, प्रयागराज के पास उपलब्ध हैं, संबंधित चिकित्सालयों को दो वर्षों की अवधि हेतु निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इन दो वर्ष के दौरान चिकित्साकर्मियों को निरंतर प्रशिक्षण एवं तकनीकि क्षमता में भी दक्ष बनाया जाएगा। *1.4 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ* एमओयू के अनुसार चिकित्साकर्मियों को एंडोस्कोपी तथा कोलोनोस्कोपी, 2डी इकोकार्डियोग्राम तथा कार्डियक इमरजेंसीज, ईईजी, न्यूरोलॉजिकल निदान, आईसीयू में नेफ्रोलॉजी ट्रॉमा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। एमओयू के माध्यम से प्रयागराज मण्डल की लगभग 1.4 करोड़ की आबादी को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित घोष, महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. पवन कुमार अरुण, विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण धीरेन्द्र सिंह सचान, नोडल अधिकारी डॉ. विकासेंदु अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

23 hrs ago
user_Zahira Bano
Zahira Bano
Agricultural organisation बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
234aafb0-7beb-4e6e-848b-85084e630023

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उन्नाव के फतेहुल्लाह नगर इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। इस घटना में कामिनी नाम की महिला और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि आदित्य और सिद्धार्थ ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    उन्नाव के फतेहुल्लाह नगर इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया।
इस घटना में कामिनी नाम की महिला और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि आदित्य और सिद्धार्थ ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • Post by Mahesh media Patrkaar
    1
    Post by Mahesh media Patrkaar
    user_Mahesh media Patrkaar
    Mahesh media Patrkaar
    Photographer बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by पाठक जी लखनऊ
    1
    Post by पाठक जी लखनऊ
    user_पाठक जी लखनऊ
    पाठक जी लखनऊ
    Voice of people बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लखनऊ के ठाकुरगंज की बेबस बेसहारा महिला की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश 40 से 50 दबंगों ने घेरा लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाला बाग स्थित पेट्रोल पंप के पास दबंगई का मामला सामने आया है यहां एक महिला बेबस बेसहारा खाली प्लाट पर 40 से 50 अज्ञात दबंगों ने बोला धावा पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि भारी संख्या में आए इन लोगों ने बलपूर्वक जमीन को घेरने की कोशिश की जिसमें क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति की जाँच कर रहा हैं
    1
    लखनऊ के ठाकुरगंज की बेबस बेसहारा महिला की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश 40 से 50 दबंगों ने घेरा
लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाला बाग स्थित पेट्रोल पंप के पास दबंगई का मामला सामने आया है यहां एक महिला बेबस बेसहारा खाली प्लाट पर 40 से 50 अज्ञात दबंगों ने बोला धावा
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि भारी संख्या में आए इन लोगों ने बलपूर्वक जमीन को घेरने की कोशिश की जिसमें क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति की जाँच कर रहा हैं
    user_Shadab ansari
    Shadab ansari
    समाचारों और जानकारी को संवादित करना बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Lko Big Breaking यूपी कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ऐसी पॉलिसी लेकर आई है!! जिसके तहत जिले के हर गांव तक जिला मुख्यालय से रोज एक बस भेजी जाएगी!! बस रात में गांव में ही खड़ी रहेगी और सुबह वहीं से लोगों को लेकर ब्लॉक और तहसील होते हुए फिर जिला मुख्यालय तक आएगी!!
    1
    Lko Big Breaking 
यूपी कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ऐसी पॉलिसी लेकर आई है!!
जिसके तहत जिले के हर गांव तक जिला मुख्यालय से रोज एक बस भेजी जाएगी!!
बस रात में गांव में ही खड़ी रहेगी और सुबह वहीं से लोगों को लेकर ब्लॉक और तहसील होते हुए फिर जिला मुख्यालय तक आएगी!!
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Agricultural organisation बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • लखनऊ में गैस खत्म होने की अफवाह पर प्रशासन सख्त, जांच शुरू। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने शुरू किया औचक निरीक्षण। गैस और पेट्रोल की कमी की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई। गैस सप्लाई कंपनियों का सर्वर डाउन, वितरण में हो रही देरी। सर्वर समस्या के कारण लोगों को समय पर नहीं मिल पा रही गैस। गैस खत्म होने की खबर पूरी तरह से झूठी- एडीएम सप्लाई ज्योति गौतम। एडीएम सप्लाई ने कहा- गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं। सर्वर डाउन की समस्या दूर करने के लिए चल रहा काम।
    2
    लखनऊ में गैस खत्म होने की अफवाह पर प्रशासन सख्त, जांच शुरू।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने शुरू किया औचक निरीक्षण।
गैस और पेट्रोल की कमी की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई।
गैस सप्लाई कंपनियों का सर्वर डाउन, वितरण में हो रही देरी।
सर्वर समस्या के कारण लोगों को समय पर नहीं मिल पा रही गैस।
गैस खत्म होने की खबर पूरी तरह से झूठी- एडीएम सप्लाई ज्योति गौतम।
एडीएम सप्लाई ने कहा- गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं।
सर्वर डाउन की समस्या दूर करने के लिए चल रहा काम।
    user_Prabhat Kashyap
    Prabhat Kashyap
    Sadar, Lucknow•
    7 min ago
  • लखनऊ खिन्नी चौराहे के पास बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी। मामला तालकटोरा थाना क्षेत्र का। चोरी की घटना CCTV में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। लोगों का आरोप—पुलिस गश्त न होने से चोर सक्रिय। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
    2
    लखनऊ
खिन्नी चौराहे के पास बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी।
मामला तालकटोरा थाना क्षेत्र का।
चोरी की घटना CCTV में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
लोगों का आरोप—पुलिस गश्त न होने से चोर सक्रिय।
पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
    user_Anurag Kashyap
    Anurag Kashyap
    Sadar, Lucknow•
    28 min ago
  • उन्नाव के फतेहुल्लाह नगर इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। इस घटना में कामिनी नाम की महिला और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि आदित्य और सिद्धार्थ ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    उन्नाव के फतेहुल्लाह नगर इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया।
इस घटना में कामिनी नाम की महिला और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि आदित्य और सिद्धार्थ ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.