logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*शब्बीर मंसूरी (करोड़ी) बने सदर* आदर्श नगर कॉलोनी पाडल्या में अंजुमन कमेटी का सर्वसम्मति से गठन । रिपोर्टर सुमित सेन पाडल्या माता स्थित आदर्श नगर कॉलोनी पाडल्या में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद अंजुमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मस्जिद कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार आदर्श नगर कॉलोनी पाडल्या अंजुमन कमेटी का सदर शब्बीर मंसूरी (करोड़ी) को चुना गया। नायब सदर के रूप में जुमा लाला (चापनी) तथा खजांची के रूप में समद पठान (बाबा) को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सदस्य के रूप में मुस्ताक मंसूरी, शमसुद्दीन नायता, असलम पठान, सईद पठान, इस्लाम भानेज, मुजीब लाला, हबीब ड्राइवर, रईश पठान, सादिक पठान, मुबारिक मंसूरी और अनवर मंसूरी को शामिल किया गया। नई कमेटी के गठन पर राजा लाला, लुकमान मंसूरी, रज्जाक मंसूरी (पूर्व सरपंच), सिदीक पठान नेता, चांद मंसूरी, ज़लील पठान और इब्राहिम भाई गोल सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

3 hrs ago
user_Sumit San
Sumit San
प्लम्बर Sarangpur, Rajgarh•
3 hrs ago

*शब्बीर मंसूरी (करोड़ी) बने सदर* आदर्श नगर कॉलोनी पाडल्या में अंजुमन कमेटी का सर्वसम्मति से गठन । रिपोर्टर सुमित सेन पाडल्या माता स्थित आदर्श नगर कॉलोनी पाडल्या में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद अंजुमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मस्जिद कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार आदर्श नगर कॉलोनी पाडल्या अंजुमन कमेटी का सदर शब्बीर मंसूरी (करोड़ी) को चुना गया। नायब सदर के रूप में जुमा लाला (चापनी) तथा खजांची के रूप में समद पठान (बाबा) को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सदस्य के रूप में मुस्ताक मंसूरी, शमसुद्दीन नायता, असलम पठान, सईद पठान, इस्लाम भानेज, मुजीब लाला, हबीब ड्राइवर, रईश पठान, सादिक पठान, मुबारिक मंसूरी और अनवर मंसूरी को शामिल किया गया। नई कमेटी के गठन पर राजा लाला, लुकमान मंसूरी, रज्जाक मंसूरी (पूर्व सरपंच), सिदीक पठान नेता, चांद मंसूरी, ज़लील पठान और इब्राहिम भाई गोल सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मोहन बड़ोदिया के कुमारिया खास में लगने वाला भव्य मेला में भक्तों की भारी भीड़ ने दर्शन किए, जिसमें रंग-बिरंगे झूले, पारंपरिक दुकानें और उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया, जो उत्सव को और भी खास बना रहा था। आस्था का सैलाब: सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और "हर हर महादेव" के जयकारे गूंजते रहे। मेले का माहौल: मंदिर परिसर के आसपास मेला लगा, जिसमें बच्चों के लिए झूले और पारंपरिक मिठाइयों व खिलौनों की दुकानें सजीं। विशेष पूजा: महंत दिव्यागिरी के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शिवजी का जलाभिषेक किया गया, जो अत्यंत फलदायी माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था: भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पौराणिक महत्व: यह मंदिर भगवान शिव के प्रकटीकरण से जुड़ा है, जो मनोकामना पूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। यह मेला भक्तों के लिए भक्ति और आनंद का अनूठा मिश्रण था
    1
    मोहन बड़ोदिया के कुमारिया खास में लगने वाला भव्य मेला में भक्तों की भारी भीड़ ने दर्शन किए, जिसमें रंग-बिरंगे झूले, पारंपरिक दुकानें और उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया, जो उत्सव को और भी खास बना रहा था। 
आस्था का सैलाब: सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और "हर हर महादेव" के जयकारे गूंजते रहे।
मेले का माहौल: मंदिर परिसर के आसपास मेला लगा, जिसमें बच्चों के लिए झूले और पारंपरिक मिठाइयों व खिलौनों की दुकानें सजीं।
विशेष पूजा: महंत दिव्यागिरी के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शिवजी का जलाभिषेक किया गया, जो अत्यंत फलदायी माना जाता है।
सुरक्षा व्यवस्था: भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
पौराणिक महत्व: यह मंदिर भगवान शिव के प्रकटीकरण से जुड़ा है, जो मनोकामना पूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। 
यह मेला भक्तों के लिए भक्ति और आनंद का अनूठा मिश्रण था
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
  • आरोपी इंस्टाग्राम पर अवैध 315 बोर कट्टे के साथ वीडियो में दिखाई दे रहा था। दिनांक 16.02.2026 को आरोपी करमेंश कुशवाहा को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
    1
    आरोपी इंस्टाग्राम पर अवैध 315 बोर कट्टे के साथ वीडियो में दिखाई दे रहा था।
दिनांक 16.02.2026 को आरोपी करमेंश कुशवाहा को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Customer Service Representative बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाजापुर: काशी नगर में देर रात संदिग्ध युवक पकड़ाया, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हरकतें शाजापुर। जिला मुख्यालय के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काशी नगर इलाके में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय रहवासियों ने एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए पकड़ा। घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियाँ जानकारी के अनुसार, काशी नगर की गलियों में एक अज्ञात युवक काफी देर से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। स्थानीय निवासियों को जब उसकी हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे घेरकर रोक लिया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर युवक संदिग्ध तरीके से घरों की रेकी करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस को सौंपा गया युवक रहवासियों ने तुरंत मामले की सूचना लालघाटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में युवक अपनी मौजूदगी का स्पष्ट कारण नहीं बता पाया है।
    1
    शाजापुर: काशी नगर में देर रात संदिग्ध युवक पकड़ाया, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हरकतें
शाजापुर। जिला मुख्यालय के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काशी नगर इलाके में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय रहवासियों ने एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए पकड़ा। घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियाँ
जानकारी के अनुसार, काशी नगर की गलियों में एक अज्ञात युवक काफी देर से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। स्थानीय निवासियों को जब उसकी हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे घेरकर रोक लिया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर युवक संदिग्ध तरीके से घरों की रेकी करता हुआ दिखाई दे रहा है।
पुलिस को सौंपा गया युवक
रहवासियों ने तुरंत मामले की सूचना लालघाटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में युवक अपनी मौजूदगी का स्पष्ट कारण नहीं बता पाया है।
    user_Shafik Khan
    Shafik Khan
    Voice of people शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाजापुर - भारतीय किसान संघ की जिला बैठक आज 17 फ़रवरी 2026 को किसान भवन शाजापुर कृषि उपज मंडी कार्यालय पर सम्पन्न हुई. भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संगठनात्मक मजबूती के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांत स्तर से पधारे प्रांत महामंत्री एवं जिले के प्रभारी रमेश दांगी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके साथ संभाग सदस्य राज बहादुर गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने की। जिला मंत्री मुकेश पाटीदार सहित जिले एवं सभी तहसील स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान संघ सदैव किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन की मजबूती ही किसान शक्ति की असली पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। संगठन में पारिवारिक भाव हो। जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने कहा कि सभी गांव में ग्राम समिति कि बैठक नियमित रूप से होनी चाहिए। ग्राम समिति को सक्रिय रहना चाहिए बैठक में उपस्थित जिला कोषाध्यक्ष ललित नागर,जिला मंत्री चंद्रर सिंह सिसोदिया, जिला युवा वाहिनी खाम सिंह, जिला सदस्य पिंटू,तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण,शंकर कुंभकार ,जीवन सिंह,रमेश परमार,तहसील मंत्री नरेंद्र पाटीदार,ज्ञान सिंह गुर्जर,जितेंद्र गोठी नगर अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार हुकम सिंह तहसील मीडिया प्रभारी राजेश मंडलोई सहित जिले एवं तहसील के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    शाजापुर - भारतीय किसान संघ की जिला बैठक आज 17 फ़रवरी 2026 को किसान भवन शाजापुर कृषि उपज मंडी कार्यालय पर सम्पन्न हुई. भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संगठनात्मक मजबूती के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांत स्तर से पधारे प्रांत महामंत्री एवं जिले के प्रभारी रमेश दांगी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके साथ संभाग सदस्य राज बहादुर गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने की। जिला मंत्री मुकेश पाटीदार सहित जिले एवं सभी तहसील स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। 
प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान संघ सदैव किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन की मजबूती ही किसान शक्ति की असली पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। संगठन में पारिवारिक भाव हो। जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने कहा कि सभी गांव में ग्राम समिति कि बैठक नियमित रूप से होनी चाहिए। ग्राम समिति को सक्रिय रहना चाहिए बैठक में उपस्थित जिला कोषाध्यक्ष ललित नागर,जिला मंत्री चंद्रर सिंह सिसोदिया, जिला युवा वाहिनी खाम सिंह, जिला सदस्य पिंटू,तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण,शंकर कुंभकार ,जीवन सिंह,रमेश परमार,तहसील मंत्री नरेंद्र पाटीदार,ज्ञान सिंह गुर्जर,जितेंद्र गोठी नगर अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार हुकम सिंह तहसील मीडिया प्रभारी राजेश मंडलोई सहित जिले एवं तहसील के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शाजापुर जिला अस्पताल में सोमवार देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मरीज के परिजनों ने मारपीट की। यह घटना डिलीवरी कक्ष के बाहर मुख्य गेट पर हुई। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जिसमें परिजन गार्ड के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में पुलिस को शिकायत आवेदन दिया है। सिक्योरिटी गार्ड महेश प्रजापति डिलीवरी कक्ष के बाहर मुख्य गेट पर ड्यूटी पर थे। उन्होंने डिलीवरी कक्ष में भर्ती मरीज मुस्कान के परिजनों को अंदर जाने से रोका, क्योंकि पुरुषों का अंदर जाना मना है। इस पर परिजन विवाद करने लगे। गार्ड ने नियमानुसार मरीज का मोबाइल नंबर मांगा, जिसके बाद परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गार्ड महेश के सिर में चोट आई है। जिला अस्पताल के डॉक्टर गोविंद पाटीदार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रात में ड्यूटी पर तैनात गार्ड के साथ मरीज के परिजनों ने झूमा-झटकी और मारपीट की है। अस्पताल प्रबंधन इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा है। गार्ड महेश प्रजापति ने बताया, "रात में ड्यूटी के दौरान मरीज मुस्कान के परिजन अंदर जाने लगे, तो मैंने उन्हें रोका और बताया कि पुरुषों का अंदर जाना मना है। इस पर वे विवाद करने लगे। मैंने उनसे रजिस्टर में एंट्री करवाने और मोबाइल नंबर मांगा। उन्हें लगा कि मैं उनकी बहन का नंबर मांग रहा हूं, जिसके बाद उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।" वहीं, मरीज मुस्कान के पिता अशोक, जो ग्राम भरड़ के निवासी हैं, ने गार्ड के साथ हुए विवाद के बारे में अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि वे कल रात बाहर गए हुए थे और आज ही लौटे हैं। उन्होंने किसी भी विवाद से इनकार किया।
    1
    शाजापुर जिला अस्पताल में सोमवार देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मरीज के परिजनों ने मारपीट की। यह घटना डिलीवरी कक्ष के बाहर मुख्य गेट पर हुई। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जिसमें परिजन गार्ड के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में पुलिस को शिकायत आवेदन दिया है।
सिक्योरिटी गार्ड महेश प्रजापति डिलीवरी कक्ष के बाहर मुख्य गेट पर ड्यूटी पर थे। उन्होंने डिलीवरी कक्ष में भर्ती मरीज मुस्कान के परिजनों को अंदर जाने से रोका, क्योंकि पुरुषों का अंदर जाना मना है। इस पर परिजन विवाद करने लगे। गार्ड ने नियमानुसार मरीज का मोबाइल नंबर मांगा, जिसके बाद परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गार्ड महेश के सिर में चोट आई है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर गोविंद पाटीदार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रात में ड्यूटी पर तैनात गार्ड के साथ मरीज के परिजनों ने झूमा-झटकी और मारपीट की है। अस्पताल प्रबंधन इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा है।
गार्ड महेश प्रजापति ने बताया, "रात में ड्यूटी के दौरान मरीज मुस्कान के परिजन अंदर जाने लगे, तो मैंने उन्हें रोका और बताया कि पुरुषों का अंदर जाना मना है। इस पर वे विवाद करने लगे। मैंने उनसे रजिस्टर में एंट्री करवाने और मोबाइल नंबर मांगा। उन्हें लगा कि मैं उनकी बहन का नंबर मांग रहा हूं, जिसके बाद उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।"
वहीं, मरीज मुस्कान के पिता अशोक, जो ग्राम भरड़ के निवासी हैं, ने गार्ड के साथ हुए विवाद के बारे में अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि वे कल रात बाहर गए हुए थे और आज ही लौटे हैं। उन्होंने किसी भी विवाद से इनकार किया।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by User2908
    1
    Post by User2908
    user_User2908
    User2908
    Farmer Shajapur, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • follow for more vedios and keep support
    1
    follow for more vedios and keep support
    user_@rider 72
    @rider 72
    Video Creator खुजनेर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दतिया।इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह हाथ में हथियार लेकर रौब झाड़ते हुए दिखाई दे रहा है,वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने इसे कानून व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है पुलिसआर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
    1
    दतिया।इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह हाथ में हथियार लेकर रौब झाड़ते हुए दिखाई दे रहा है,वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने इसे कानून व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है  पुलिसआर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Customer Service Representative बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.