प्रयागराज पावर प्लांट में 400 मजदूरों का हंगामा 12 घंटे ड्यूटी के खिलाफ धरना प्रयागराज पावर प्लांट में 4000 मजदूरों का हंगामा, 12 घंटे ड्यूटी के खिलाफ धरना वेतन, ओवरटाइम और शोषण के आरोपों को लेकर प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के गेट का घेराव, कामकाज ठप प्रयागराज के बारा क्षेत्र में स्थित प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (PPGCL) में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 4000 मजदूरों ने कंपनी प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। मजदूरों ने 12 घंटे की ड्यूटी, कम वेतन और शोषण के आरोप लगाते हुए प्लांट के मुख्य गेट का घेराव कर दिया और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के चलते प्लांट का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया और उत्पादन ठप हो गया। मजदूरों का कहना है कि उनसे लगातार 12-12 घंटे काम कराया जा रहा है, लेकिन उन्हें न तो ओवरटाइम का भुगतान किया जा रहा है और न ही न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदारी प्रथा के चलते उनका शोषण हो रहा है। उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। मजदूरों की मांग है कि 8 घंटे की शिफ्ट लागू की जाए, ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, और ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर उन्हें स्थायी किया जाए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन मजदूरों और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता कराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका था। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन और उग्र होजाएगा।

- झलवा के केपी कॉलेज का कुछ शिक्षकों द्वारा मिलकर एक छात्रा के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया है जी वीडियो में आप सॉफ्टवेयर से देख सकते हैं कि किस तरीके से एक छात्र पर कई शिक्षकों द्वारा मिलकर हमला किया जा रहा है छात्र भी अपने बचाव के लिए कोशिश कर रहा है वही यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है हालांकि इस तरीके के कार्य शिक्षकों द्वारा क्यों किया जा रहा है इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- प्रयागराज में बढ़ने लगा गर्मी का प्रकोप।1
- Post by Questions News1
- प्रयागराज में कच्चे घर के छप्पर में आग लगने से 5 साल की बच्ची जिंदा जल गई। हादसे के समय बड़ी बहन अपने साथ एक भाई और दो बहनों को लेकर भागी। जबकि 5 साल की सोना घर में ही सोती रह गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आसपास पानी की व्यवस्था न होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।1
- Post by आकाश पत्रकार1
- Post by गुरु ज्ञान1
- छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार आरोपी अधिकारी एक मामले में कार्रवाई करने के बदले शिकायतकर्ता से पैसों की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने जाल बिछाकर ट्रैप ऑपरेशन चलाया और तय रकम लेते समय आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। #trendingreels #breakingnews #news #viral1