एनवीएस स्कूल के पास छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार, एनवीएस स्कूल के पास छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार, वाराणसी के कपसेठी थाना की मिशन शक्ति की टीम ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत टीम क्षेत्र में नियमित गश्त और सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बुधवार दोपहर बाद करीब 03 बजे सूचना मिली कि कपसेठी स्थित एनवीएस स्कूल के पास एक युवक छात्राओं पर अश्लील इशारे कर अभद्र टिप्पणियां कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान छोटू पुत्र नखड़ू, निवासी नेहावनीपुर के रूप में की ।वही पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान लगातार जारी रहेगा।
एनवीएस स्कूल के पास छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार, एनवीएस स्कूल के पास छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार, वाराणसी के कपसेठी थाना की मिशन शक्ति की टीम ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत टीम क्षेत्र में नियमित गश्त और सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बुधवार दोपहर बाद करीब 03 बजे सूचना मिली कि कपसेठी स्थित एनवीएस स्कूल के पास एक युवक छात्राओं पर अश्लील इशारे कर अभद्र टिप्पणियां कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान छोटू पुत्र नखड़ू, निवासी नेहावनीपुर के रूप में की ।वही पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान लगातार जारी रहेगा।
- दो दिनों में गंगा का जलस्तर दो फीट बढ़ा, बलुआ घाट के मंदिर तक पहुंचा पानी जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों में गंगा का जलस्तर करीब दो फीट बढ़ने से बलुआ घाट स्थित मंदिर में पानी प्रवेश कर गया है। बढ़ते जलस्तर को लेकर गंगा तटवर्ती गांवों के लोगों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में आई बाढ़ के दौरान पुराविजयी, पुरागनेश, चकरा, नादी, पकड़ी सहित कई गांवों के चारों ओर पानी भर गया था। संपर्क मार्ग जलमग्न होने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर जलस्तर बढ़ने से लोगों में वही भय लौट आया है। गंगा किनारे बसे भुपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विषुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवा कला, महुअर कला, हरधनजुड़ा, गंगापुर, पुराबिजयी, पुरागनेश, चकरा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगांव, हसनपुर, बड़गांव, नादी, निधौरा, सहेपुर, मुकुंदपुर और नौदर सहित दर्जनों गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो हजारों एकड़ में बोई गई धान, ज्वार, बाजरा, अरहर, सब्जियों एवं पशुओं के हरे चारे की फसलें जलमग्न हो सकती हैं। इससे किसानों और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान के साथ पशुओं के चारे का भी संकट झेलना पड़ सकता है। वहीं गंगा किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों पर भी बाढ़ और विषैले जीव-जंतुओं का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को समय रहते आवश्यक तैयारियां और राहत व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- kaithi Markandey Mahadev ka gana fkkeejsffrjj hai ki nahi tha ki main ka gana fkkeejsffrjj1
- कलम की धार से | अयोध्या "बरी होने के बाद अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन" बृजभूषण शरण सिंह का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, हनुमानगढ़ी में पूजन अयोध्या। महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। वह दिल्ली से हवाई मार्ग से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। एयरपोर्ट पर समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। एयरपोर्ट से उनका काफिला प्रयागराज हाईवे और लखनऊ हाईवे से होकर गुजरा। अयोध्या पहुंचकर उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित 'सत्यमेव जयते' रैली के लिए रवाना हुए। विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने कहा कि "उनके पिता अदालत से बरी होकर आए हैं और इसी अवसर पर स्वागत एवं विशाल रैली का आयोजन किया गया है।" काफिले में बड़ी संख्या में समर्थक और वाहन शामिल होने से प्रयागराज और लखनऊ हाईवे पर कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़कों पर हजारों चारपहिया वाहन नजर आए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कलम की धार अदालत ने बरी किया, जनता ने स्वागत किया। राजनीति में यही क्रम चलता है। अयोध्या एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक और वहां से नंदिनी नगर तक - काफिला लंबा था, नारेबाजी तेज थी। 'सत्यमेव जयते' रैली का नाम भी संदेश दे रहा है। दो बातें एक साथ सच हैं 1. कोर्ट का फैसला - बरी। कानून ने क्लीन चिट दी। 2. सड़क का सच - जाम। आम आदमी को दफ्तर, स्कूल, अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हुई। स्वागत अधिकार है। पर हाईवे को घंटों जाम करना किसके अधिकार का हन है? शक्ति प्रदर्शन ठीक, पर आम नागरिक की असुविधा पर भी सोचना होगा। हनुमानगढ़ी में माथा टेका - आस्था का विषय। अब नंदिनी नगर की रैली से राजनीतिक संदेश जाएगा। सवाल सीधा है फैसला कोर्ट ने दिया, पर *सड़क की जिम्मेदारी किसकी? अगर स्वागत करना है तो ट्रैफिक प्लान भी साथ होना चाहिए।3
- विधान परिषद से 59 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी,गांवों के विकास को मिले 17,942 करोड़ लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधान परिषद ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹59,019.54 करोड़ के अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक को मंजूरी दे दी।नेता सदन एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सदन में विधेयक प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस बजट में ग्राम्य विकास विभाग के लिए ₹17,942.73 करोड़ का सबसे बड़ा प्रावधान किया गया है।इससे प्रदेश में ग्रामीण सड़कों, आवास,पेयजल और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी।डिप्टी CM ने कहा कि आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था और अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन हुआ था।ये भारत के इतिहास के स्वर्णिम दिन हैं।नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव द्वारा सदन में किए गए अभद्र आचरण पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।केशव मौर्य ने पूरे मानसून सत्र के कुशल संचालन के लिए सभापति और सभी दलीय नेताओं का आभार जताया। उन्होंने BJP,अपना दल,निषाद पार्टी समेत सभी सहयोगी दलों के विधायकों को भी धन्यवाद दिया।मौर्य ने 15 अगस्त से पहले देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने मीडिया की भूमिका की भी सराहना करते हुए प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का धन्यवाद किया।1
- मोदी जी, मैंने माफ कर दिया बोलने की जगह, स्टूडेंट्स से माफी मांगिए. क्योंकि आपने उनपर पैलेट गन चलवाई, आंसू गैस के गोले दगवाए और लाठी चार्ज करवाया. - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे1
- पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर कपड़े की दुकान में लाखों की चोरी, 3.24 लाख रुपये ले उड़े चोर, व्यापारियों में आक्रोश, हौसला बुलंद चोरों को खौफ नहीं जब की कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर हर कट प्वाइंट और चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी के बाद लबे रोड पर चोरी की घटना को अंजाम देना एक चुनौती है। पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर कपड़े की दुकान में लाखों की चोरी, 3.24 लाख रुपये ले उड़े चोर, व्यापारियों में आक्रोश, हौसला बुलंद चोरों को खौफ नहीं जब की कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर हर कट प्वाइंट और चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी के बाद लबे रोड पर चोरी की घटना को अंजाम देना एक चुनौती है।1
- अमरावती इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की छात्राओं को मिलीं साइकिलें, खिल उठे चेहरे अमरावती इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की छात्राओं को मिलीं साइकिलें, खिल उठे चेहरे वाराणसी।सेवापुरी विकासखंड के हरिहरपुर स्थित अमरावती इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. विपिन पाठक के सौजन्य से साइकिले वितरित की गई वही इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं का आत्मनिर्भर और सशक्त होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी पढ़ाई नियमित और सुगम बनेगी। उन्होंने छात्राओं से पूरी लगन और मेहनत के साथ अध्ययन कर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के प्रबंध निदेशक राजेश मिश्रा ने कहा कि स्नातक तृतीय वर्ष में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी साथ ही आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। संस्थान भविष्य में भी छात्र-छात्राओं के हित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदलाल त्रिपाठी, सुधीर सिंह, जय प्रताप मिश्र, जयप्रकाश सिंह, अंबुज मिश्रा, चंदन मिश्रा ,शक्ति मिश्रा, अजय मौर्य, दीक्षा सिंह, स्वाति सिंह ,प्रीति सिंह, दीपा दुबे सुनील पटेल सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छात्राओं को शुभकामनाएं देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।3
- राजातालाब के पास दो ट्रकों में आमने सामने टक्कर दोनों चालक घायल राजातालाब के पास दो ट्रकों में आमने सामने टक्कर दोनों चालक घायल वाराणसी। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर राजातालाब थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब छह बजे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। सूचना मिलते ही राजातालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में डीसीएम चालक मोनू (पुत्र सर्वजीत, निवासी गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़) केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे ट्रक के चालक सागर हुसैन (निवासी शेरघाटी, जिला गया, बिहार) को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मोनू को केबिन से बाहर निकाला। एंबुलेंस से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1