सुकुरहुटू में वज्रपात का कहर: पेड़ के नीचे खड़े दो भाई चपेट में, 12 वर्षीय अमन की मौत, छोटा भाई झुलसा भरनो (गुमला) - भरनो प्रखंड के सुकुरहुटू गांव में शनिवार शाम हुए दर्दनाक वज्रपात हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। फुलेंद्र महतो के 12 वर्षीय पुत्र अमन महतो की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई अमित महतो (10 वर्ष) झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई घर के पास मैदान में बकरी चरा रहे थे। बारिश शुरू होने पर वे बकरी लेकर घर लौट रहे थे। तेज गरज-चमक के बीच बारिश से बचने के लिए दोनों रास्ते में एक फूटकल पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ और दोनों उसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों व परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अमित को खतरे से बाहर बताया गया, जबकि अमन की हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया। परिजन उसे रांची ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हालत बिगड़ती गई। रांची पहुंचने पर एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। अमन राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुकुरहुटू में कक्षा सात का छात्र था, जबकि अमित उसी विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार सुबह सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सुकुरहुटू में वज्रपात का कहर: पेड़ के नीचे खड़े दो भाई चपेट में, 12 वर्षीय अमन की मौत, छोटा भाई झुलसा भरनो (गुमला) - भरनो प्रखंड के सुकुरहुटू गांव में शनिवार शाम हुए दर्दनाक वज्रपात हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। फुलेंद्र महतो के 12 वर्षीय पुत्र अमन महतो की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई अमित महतो (10 वर्ष) झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई घर के पास मैदान में बकरी चरा रहे थे। बारिश शुरू होने पर वे बकरी
लेकर घर लौट रहे थे। तेज गरज-चमक के बीच बारिश से बचने के लिए दोनों रास्ते में एक फूटकल पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ और दोनों उसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों व परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अमित को खतरे से बाहर बताया गया, जबकि अमन की हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया। परिजन उसे रांची ले जा रहे थे,
लेकिन रास्ते में हालत बिगड़ती गई। रांची पहुंचने पर एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। अमन राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुकुरहुटू में कक्षा सात का छात्र था, जबकि अमित उसी विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार सुबह सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
- सफेद दाग का इलाज हमारे यहां स्क्रीन से संबंधित दाग धब्बे लेजर मशीन द्वारा हटाए जाते हैं1
- गुमला के गरई गांव में उपायुक्त ने महिला किसान रेशमा केरकेट्टा की ड्रैगन फ्रूट की खेती का निरीक्षण किया। महिला किसान डेढ़ एकड़ में 515 पौधे लगाकर सालाना 6 से 7 लाख रुपये की आय कर रही हैं। उपायुक्त ने इस सफल पहल की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी ऐसी उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।2
- चैनपुर के बाम्णी मोड़ पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में 18 वर्षीय शिवा नायक और 14 वर्षीय राहुल नागेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए; शिवा की हालत नाजुक होने पर उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बाइक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- चैनपुर प्रखंड के कटकाही चर्च परिसर में डिकन नेल्सन टोप्पो और अविनाश पंकज मिंज का पुरोहित अभिषेक समारोह संपन्न हुआ। गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में हज़ारों ईसाई धर्मावलंबियों ने नवपुरोहितों को आशीर्वाद दिया।1
- गुमला में 'सेरेंग' फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर आदिवासी संगठनों ने विरोध जताया था। इन आपत्तियों के बावजूद, यह फिल्म सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है।1
- झारखंड के सिमडेगा जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के शीर्ष-10 मेधावी विद्यार्थियों को उपायुक्त ने सम्मानित किया। इस साल सिमडेगा ने वाणिज्य संकाय में राज्य स्तर पर टॉपर देकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उपायुक्त ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सफलता के मंत्र बताए।3
- जशपुर जिले के बेलवार से ड़ेवड़ाड़ तक एक भाई की शादी का भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर क्षेत्र में खुशी और उत्सव का माहौल देखने को मिला।1
- गुमला के चैनपुर में देर रात हुए सड़क हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक अनियंत्रित होने से 18 वर्षीय शिवा नायक की हालत गंभीर है, जिसे गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया।1