विधायक नीरज नैय्यर ने आज चंबा शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रस्तावित एवं जारी विकासात्मक योजनाओं का जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे । नीरज नैय्यर ने इस दौरान पुराने बस अड्डे में प्रस्तावित पार्किंग स्थल का निरीक्षण करने के पश्चात ऐतिहासिक चंबा चौगान के जारी सौंदर्यकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इसके पश्चात परिधि गृह के समीप प्रस्तावित पार्किंग स्थल, हरदासपुर पार्क, पुलिस मैदान वारगाह के जारी उन्नयन कार्यों तथा निर्माणाधीन इंडोर खेल स्टेडियम का निरीक्षण करने के पश्चात सुल्तानपुर मोहल्ले के समीप निर्माणाधीन हेलीपोर्ट स्थल का भी अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नीरज नैय्यर ने प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए चम्बा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि शहर की वर्षों पुरानी पार्किंग समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने बस अड्डे में चार मंजिला आधुनिक पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए पुरानी इमारत को हटाने का कार्य आरंभ हो चुका है। निर्माण कार्य को लगभग एक से डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि परिधि गृह के सामने तीन मंजिला पार्किंग का भी प्रस्ताव है तथा इसके लिए आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया जारी है। वहीं ऐतिहासिक चौगान के सौंदर्यकरण के तहत म्यूजिकल लाइट्स लगाने का कार्य प्रगति पर है और एक बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित करने की भी योजना है, जिससे स्थानीय बच्चों और कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौगान के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए ही इसे और आकर्षक बनाया जाएगा। नीरज नैय्यर ने बताया कि निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम के लिए 11 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है, जिसमें से 8 करोड़ 50 लाख रुपये के कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं और निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने यह भी बताया कि सुल्तानपुर हेलीपोर्ट निर्माण का अधिकांश कार्य संपूर्ण किया जा चुका है। इस वर्ष माह सितंबर तक उड़ान योजना के तहत यहां से हेलीकाप्टर सेवाएं संचालित करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त राहुल धीमान, मंडलीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम शुगल सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जोगिंदर शर्मा, कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद नीतिका ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

- User6325Nadaun, Hamirpur💣on 18 March
- bolo he krishna1
- सुजानपुर जिला हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र के कक्कड़ गांव में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां साउथ अफ्रीका से आया दूल्हा हिमाचल की बेटी रुक्मिणी देवी संग पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाजों में सात फेरों के साथ विवाह बंधन में बंधा। हजारों किलोमीटर दूर से पहुंचे दूल्हे ने स्थानीय संस्कृति को अपनाते हुए पूरे विधि-विधान से शादी कर एक खास मिसाल पेश की।जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ के एक कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। पढ़ाई के दौरान शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे गहरे प्रेम में बदल गई और अंततः दोनों ने इस रिश्ते को शादी के पवित्र बंधन में बांधने का निर्णय लिया। दोनों परिवारों की सहमति के बाद यह विवाह संपन्न हुआ। रुक्मिणी देवी कक्कड़ गांव, तहसील बमसन की निवासी हैं। उनके पिता सूबेदार प्रीथी सिंह और माता सविता देवी ने इस रिश्ते को खुले दिल से स्वीकार किया। शादी समारोह पूरी तरह पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाजों के अनुसार धूमधाम से आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की भी अच्छी भागीदारी रही।विशेष बात यह रही कि साउथ अफ्रीका से आए दूल्हे ने हिमाचली वेशभूषा धारण कर सभी रस्मों को पूरे सम्मान के साथ निभाया। नाटी नृत्य में भाग लेते हुए वह पूरी तरह हिमाचली रंग में रंगा नजर आया। सात फेरों के साथ दोनों ने जीवनभर साथ निभाने का वचन लिया।यह विवाह न केवल दो दिलों का मिलन है, बल्कि दो देशों और संस्कृतियों का सुंदर संगम भी है। इसने यह साबित कर दिया कि सच्चा प्यार सरहदों का मोहताज नहीं होता और दूरियां भी रिश्तों को मजबूत बनने से नहीं रोक पाती !2
- Post by Till The End News1
- रिवालसर बैसाखी मेला 2026 | बाबा भूतनाथ मठ का 2 दिवसीय लंगर शुरू | Free Langar Rivalsar Mandi1
- कुटलैहड़ के जोगी पंगा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब की जीवनी और योगदान को किया याद बंगाणा, भारत के संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक विवेक शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए बाबा साहेब को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए और उनके जीवन एवं योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया गया भारतीय संविधान आज पूरे देश में जनसेवा का सबसे मजबूत आधार बनकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए हैं, लोकतंत्र को मजबूत बनाने में इसकी अहम भूमिका रही है। विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के मऊ में एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही अनेक कठिनाइयों और सामाजिक भेदभाव का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए विदेश का रुख किया। उन्होंने अमेरिका के कोलंबिया विश्व विद्यालय और इंग्लैंड के लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की,इतनी कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल कीं, वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में समानता स्थापित करने और दलित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई और समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब देश आजादी की ओर बढ़ रहा था, उस समय बाबा साहेब को भारतीय संविधान निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने अथक परिश्रम और गहन अध्ययन के बाद ऐसा संविधान तैयार किया, जिसमें सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित किया गया। यही कारण है कि उन्हें भारतीय संविधान का मुख्य शिल्पकार कहा जाता है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब का मानना था कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा होती है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति अपने अधिकारों को पहचान सकता है और समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब केवल एक महान विधिवेत्ता और संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि एक कुशल अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और दूरदर्शी नेता भी थे। उन्होंने देश के विकास के लिए अनेक योजनाएं और नीतियां तैयार कीं, जिनका प्रभाव आज भी देखने को मिलता है।विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें शिक्षा, संगठन और संघर्ष का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यदि हम उनके बताए मार्ग पर चलें, तो समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को समाप्त किया जा सकता है और एक सशक्त एवं समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।उन्होंने कहा कि आज देश में जो लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत दिखाई दे रही है, उसका श्रेय बाबा साहेब को ही जाता है। उनके द्वारा बनाए गए संविधान ने देश को एक मजबूत आधार प्रदान किया है, जिसके कारण भारत विश्व में एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्षों को याद किया तथा उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी कांग्रेस वक्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति तथा क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी जयंती को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया,कार्यक्रम का वातावरण पूरे समय श्रद्धा और सम्मान से भरा रहा तथा बाबा साहेब के आदर्शों को समाज में अपनाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा विवेक मिंका, केवल कृष्ण शर्मा,राम किशन शर्मा जगदीश शर्मा के सी शर्मा सहित अन्य सेकंडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।1
- Smart storage, sleek finishes, and a design that makes every inch count. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- कुल्लू-मंडी के जमशेर स्थित परछिन मंदिर में सजा भव्य धार्मिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ #Punjab24News #ParshinMandir #JamsherMela #KulluMandi #HimachalPradesh #ReligiousFair #DevParampara #HimachalCulture #SpiritualVibes #IndianFestivals #LokSanskriti1
- Post by Till The End News2