logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिना सुरक्षा इंतजाम के टंकी पर काम कर रहा युवक गिरा,उपचार के दौरान हुई मौत। मध्यप्रदेश के बैतूल में बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडौरा में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर पुताई का काम कर रहा युवक हादसे का शिकार हो गया, बताया जा रहा है कि 50 से 60 फीट ऊंचाई से नीचे गिरे युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी अनुसार मांझी नगर बैतूल निवासी 36 वर्षीय मुकेश सिरसाम टंकी पर खड़े होकर पुताई का काम कर रहा था, तभी जिस लकड़ी के सहारे वह खड़ा था वह लकड़ी अचानक टूट गई और वह सीधे नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई आसपास मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में घायल मजदूर को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया,घायल युवक के सिर में गंभीर चोट आने से उसे आई सी यू में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, बताया जा रहा है कि इतनी ऊंचाई पर काम के दौरान मजदूर के लिए कोई सुरक्षा बेल्ट या अन्य सुरक्षा साधन उपलब्ध नहीं थे, जिससे हादसा और गंभीर हो गया।

9 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

बिना सुरक्षा इंतजाम के टंकी पर काम कर रहा युवक गिरा,उपचार के दौरान हुई मौत। मध्यप्रदेश के बैतूल में बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडौरा में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर पुताई का काम कर रहा युवक हादसे का शिकार हो गया, बताया जा रहा है कि 50 से 60 फीट ऊंचाई से नीचे गिरे युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी अनुसार मांझी नगर बैतूल निवासी 36 वर्षीय मुकेश सिरसाम टंकी पर खड़े होकर पुताई का काम कर रहा था, तभी जिस लकड़ी के सहारे वह खड़ा था वह लकड़ी अचानक टूट गई और वह सीधे नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई आसपास मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में घायल मजदूर को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया,घायल युवक के सिर में गंभीर चोट आने से उसे आई सी यू में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, बताया जा रहा है कि इतनी ऊंचाई पर काम के दौरान मजदूर के लिए कोई सुरक्षा बेल्ट या अन्य सुरक्षा साधन उपलब्ध नहीं थे, जिससे हादसा और गंभीर हो गया।

  • user_Tttt
    Tttt
    Athner, Betul
    🙏
    7 hrs ago
More news from Betul and nearby areas
  • एक मिसाल सुप्रसिद्ध लेखिका चारू मलिक की.."विंग्स ऑफ करेज", कपिल देव ने लिखा " जिंदगी दर्द से गुजार कर दूसरों को खुश रहने की सलाह", दिल्ली फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ लेखिका का सम्मान दिया दिल्ली विधानसभा स्पीकर बिजेंद्र गुप्ता और स्पेनिश राजदूत ने..आधी जिंदगी जेनेटिक डिस्आरडर से गुजरी ऊपर से बेटे का ग़म.. चारू, सुनील मलिक और दिल्ली साहित्य महोत्सव के संस्थापक अजय शर्मा के साथ बातचीत... देखिए राजपथ न्यूज़ पर...
    1
    एक मिसाल सुप्रसिद्ध लेखिका चारू मलिक की.."विंग्स ऑफ करेज", कपिल देव ने लिखा " जिंदगी दर्द से गुजार कर दूसरों को खुश रहने की सलाह", दिल्ली फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ लेखिका का सम्मान दिया दिल्ली विधानसभा स्पीकर बिजेंद्र गुप्ता और स्पेनिश राजदूत ने..आधी जिंदगी जेनेटिक डिस्आरडर से गुजरी ऊपर से बेटे का ग़म.. चारू, सुनील मलिक और दिल्ली साहित्य महोत्सव के संस्थापक अजय शर्मा के साथ बातचीत... देखिए राजपथ न्यूज़ पर...
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    पत्रकार Prabhatpattan, Betul•
    20 hrs ago
  • आमला में गोंडवाना पार्टी के कार्यकर्त्ता ने लादी सारणी सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था जिस पर पुलिस विभाग ने ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज किया था। जिससे विरोध पर गोंडवाना पार्टी ने इसका विरोध करते हुए एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौपा है।
    1
    आमला में गोंडवाना पार्टी के कार्यकर्त्ता ने लादी सारणी सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था जिस पर पुलिस विभाग ने ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज किया था। जिससे विरोध पर गोंडवाना पार्टी ने इसका विरोध करते हुए एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौपा है।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    पत्रकार आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आठनेर नगर के प्रसिद्ध स्थल गुप्तेश्वर महादेव धाम में स्थित गजानन महाराज के मंदिर में समिति सदस्यों द्वारा सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हवन-यज्ञ महाआरती के साथ भव्य भणडारे का आयोजन किया गया इस दौरान समिति सदस्यों द्वारा बाबा खाटू श्याम के भजन कीर्तन का आयोजन किया गया इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए।
    1
    आठनेर नगर के प्रसिद्ध स्थल गुप्तेश्वर महादेव धाम में स्थित गजानन महाराज के मंदिर में समिति सदस्यों द्वारा सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हवन-यज्ञ महाआरती के साथ भव्य भणडारे का आयोजन किया गया इस दौरान समिति सदस्यों द्वारा बाबा खाटू श्याम के भजन कीर्तन का आयोजन किया गया इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए।
    user_Vinod Kanathe
    Vinod Kanathe
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Kamlesh Yaduvanshi
    2
    Post by Kamlesh Yaduvanshi
    user_Kamlesh Yaduvanshi
    Kamlesh Yaduvanshi
    जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दो दिवसीय वर्मी कम्पोस्टिंग कार्यशाला का सफल आयोजन भैंसदेही/मनीष राठौर वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही के प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा ‘वर्मी कंपोस्टिंग’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 9 एवं 10 फरवरी 2026 को त्रिवेणी गौशाला, ग्राम झगड़िया जिला बैतूल की वर्मी कंपोस्टिंग निर्माण इकाई के माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान बैतूल के जैविक खेती एवं डेरी प्रबंधन विशेषज्ञ तथा त्रिवेणी गौशाला के संचालक श्री मनोज वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जैविक खेती के महत्व, आवश्यकता एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जैविक खेती करने की विभिन्न विधियों, जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक तैयार करने के प्रभावी तरीकों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वर्मी कंपोस्ट खाद एवं जीवामृत बनाने की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी गई, जिससे उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों में जैविक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ। कार्यशाला में प्राणी शास्त्र विभाग से श्री कालूराम कुशवाह, श्री रविंद्र सिंह शाक्यवार, श्री अरूण डावेल , राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया।
    3
    दो दिवसीय वर्मी कम्पोस्टिंग कार्यशाला का सफल आयोजन
भैंसदेही/मनीष राठौर
वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही के प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा ‘वर्मी कंपोस्टिंग’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 9 एवं 10 फरवरी 2026 को त्रिवेणी गौशाला, ग्राम झगड़िया जिला बैतूल की वर्मी कंपोस्टिंग निर्माण इकाई के माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया।
कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान बैतूल के जैविक खेती एवं डेरी प्रबंधन विशेषज्ञ तथा त्रिवेणी गौशाला के संचालक श्री मनोज वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जैविक खेती के महत्व, आवश्यकता एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जैविक खेती करने की विभिन्न विधियों, जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक तैयार करने के प्रभावी तरीकों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वर्मी कंपोस्ट खाद एवं जीवामृत बनाने की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी गई, जिससे उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों में जैविक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ।
कार्यशाला में प्राणी शास्त्र विभाग से श्री कालूराम कुशवाह, श्री रविंद्र सिंह शाक्यवार, श्री अरूण डावेल , राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया।
    user_MANISH RATHORE mp news
    MANISH RATHORE mp news
    पत्रकार Bhainsdehi, Betul•
    12 hrs ago
  • आरक्षक की पत्नी ने लगाई फांसी छिंदवाड़ा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक आरक्षक की
    1
    आरक्षक की पत्नी ने लगाई फांसी
छिंदवाड़ा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक आरक्षक की
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आमला तहसील में कांग्रेस के कार्यकर्त्ता ने लादी सारणी सड़क की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर दर्ज हुईं एफआईआर दर्ज के विरोध पर का कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने प्रदर्शन किया है। जिला प्रशासन के नाम स्थानीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा है. अगर मांग पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन करने की चेतवानी दी है।
    1
    आमला तहसील में कांग्रेस के कार्यकर्त्ता ने लादी सारणी सड़क की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर दर्ज हुईं एफआईआर दर्ज के विरोध पर का कांग्रेस  कार्यकर्त्ता ने प्रदर्शन किया है। जिला प्रशासन के नाम स्थानीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा है. अगर मांग पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन करने की चेतवानी दी है।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    पत्रकार आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत पेंच नदी न्यूटन चिखली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्तिया विसर्जित की गई थी, जब से न्यूटन पेंच नदी घाट का नाम अटल घाट के नाम से नामकरण किया गया है, नगर भाजपा न्यूटन द्वारा घाट पर सौन्दर्यकरण व अटल जी की प्रतिमा की मांग सांसद विवेक बंटी साहू जी से की गई थी,जिस पर जिले के यशस्वी सांसद विवेक बंटी साहू जी द्वारा सौन्दर्यकरण कार्य के लिए 2 लाख रुपये सेंसन किया गया है,आगामी समय मे इसी स्थान पर प्रतिमा भी लगाई जायगी, आज दिनांक 10 फरवरी अटल घाट के सौंदर्यकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया,भूमिपूजन कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति डेहरिया जी विधानसभा प्रभारी,बल्लू नागी जी मंडल अध्यक्ष ,श्रीचंद पटेल जी पूर्व मंडल अध्यक्ष,अनुपमा राय नगर परिषद अध्यक्ष, संतलाल यादव उपाध्यक्ष,सीमा इरपाची पार्षद वार्ड नं 2,राहुल सराठी पार्षद वार्ड नं 8,नीरू अजय चंदेल पार्षद वार्ड नं 12,शेख तोशिफ पार्षद वार्ड नं 3,इन्द्रपाल साहू वरिष्ठ भाजपा नेता,दीपअक्षय भनारिया मंडल उपाध्यक्ष,नितिन जयसवाल,शिवनाथ कनोजिया नगर अध्यक्ष, अखलेश डेहरिया,सतीश रड़वे,रमेश साहू,रूपेश इरपाची,श्याम श्रीवास्तव,घनश्याम डेहरिया,सुनील पाल,संजय ककोडिया,बाकू पटेल,मनीष पॉल,चंदू साहू,लोकपति यदुवंशी,गगन साहू,जगदीश पटेल, सलमान खान,गंगाराम यदुवंशी सहित नगर भाजापा के पदाधिकारी व नगर परिषद के इंजीनियर व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत पेंच नदी न्यूटन चिखली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्तिया विसर्जित की गई थी, जब से न्यूटन पेंच नदी घाट का नाम अटल घाट के नाम से नामकरण किया गया है, नगर भाजपा न्यूटन द्वारा घाट पर सौन्दर्यकरण व अटल जी की प्रतिमा की मांग सांसद विवेक बंटी साहू जी से की गई थी,जिस पर  जिले के यशस्वी सांसद विवेक बंटी साहू जी द्वारा   सौन्दर्यकरण कार्य के लिए 2 लाख रुपये सेंसन किया गया है,आगामी समय मे इसी स्थान पर प्रतिमा भी लगाई जायगी, आज दिनांक 10 फरवरी अटल घाट के सौंदर्यकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया,भूमिपूजन   कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति डेहरिया जी विधानसभा प्रभारी,बल्लू नागी जी मंडल अध्यक्ष ,श्रीचंद पटेल जी पूर्व मंडल अध्यक्ष,अनुपमा राय नगर परिषद अध्यक्ष, संतलाल यादव उपाध्यक्ष,सीमा इरपाची  पार्षद वार्ड नं 2,राहुल सराठी पार्षद वार्ड नं 8,नीरू अजय चंदेल पार्षद वार्ड नं 12,शेख तोशिफ पार्षद वार्ड नं 3,इन्द्रपाल साहू वरिष्ठ भाजपा नेता,दीपअक्षय भनारिया मंडल उपाध्यक्ष,नितिन जयसवाल,शिवनाथ कनोजिया नगर अध्यक्ष, अखलेश डेहरिया,सतीश रड़वे,रमेश साहू,रूपेश इरपाची,श्याम श्रीवास्तव,घनश्याम डेहरिया,सुनील पाल,संजय ककोडिया,बाकू पटेल,मनीष पॉल,चंदू साहू,लोकपति यदुवंशी,गगन साहू,जगदीश पटेल, सलमान खान,गंगाराम यदुवंशी सहित नगर भाजापा के पदाधिकारी व नगर परिषद के इंजीनियर व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • अमरवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम 12 हीरा में दो भाइयों में हुई जबरदस्त मारपीट वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल जानकारी के अनुसार आपको बता दें की घटना सोमवार की बताई जा रही है जहां में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों में जबरदस्त मारपीट हो गई है जिसमें बड़े भाई अखिलेश ने अपने छोटे भाई उमेश वर्मा के साथ खेत में बैरहनी के साथ मारपीट की है और अपने भतीजे के साथ भी मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी मरने के लिए दौड़ा था तभी भतीजा मौके से फरार हो गया और उसने जब देखा कि उसके पिताजी के साथ मारपीट हो रही है तो उसने जाकर बीच बचाव किया और इसकी शिकायत उसने दर्ज किया है लेकिन उमेश और उसके बेटे का कहना है कि पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है उन्होंने आरोपी परिषद कार्रवाई की मांग की है और टी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है यह जानकारी उन्होंने शनिवार की शाम 5:00 बजे दी है
    1
    अमरवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम 12 हीरा में दो भाइयों में हुई जबरदस्त मारपीट वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल जानकारी के अनुसार आपको बता दें की घटना सोमवार की बताई जा रही है जहां में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों में जबरदस्त मारपीट हो गई है जिसमें बड़े भाई अखिलेश ने अपने छोटे भाई उमेश वर्मा के साथ खेत में बैरहनी के साथ मारपीट की है और अपने भतीजे के साथ भी मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी मरने के लिए दौड़ा था तभी भतीजा मौके से फरार हो गया और उसने जब देखा कि उसके पिताजी के साथ मारपीट हो रही है तो उसने जाकर बीच बचाव किया और इसकी शिकायत उसने दर्ज किया है लेकिन उमेश और उसके बेटे का कहना है कि पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है उन्होंने आरोपी परिषद कार्रवाई की मांग की है और टी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है यह जानकारी उन्होंने शनिवार की शाम 5:00 बजे दी है
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.