logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सादाबाद तहसील समाधान दिवस: उमड़ी फरियादियों की भीड़, पानी की किल्लत पर महिलाओं ने खोला मोर्चा; दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण*. रिपोर्टर विजय देव सादाबाद (हाथरस)। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्याओं को लेकर फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जनसमस्याओं की त्वरित सुनवाई करते हुए अधिकारियों ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, क्षेत्र में गहराए पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने अधिकारियों के सामने मोर्चा खोलते हुए अपनी समस्या प्रमुखता से रखी। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहीं एसडीएम ऋतु सिरोही ने राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य संबंधित विभागों से जुड़ी दर्जनों जनसमस्याओं को सुना। सुनवाई के दौरान एसडीएम ने तत्परता दिखाते हुए दो मामलों का मौके पर ही तत्काल समाधान कराया, जिससे पीड़ित पक्षों को तुरंत राहत मिली। पानी की किल्लत से आक्रोशित महिलाओं ने रखी बात समाधान दिवस के दौरान पेयजल की किल्लत से जूझ रही महिलाओं का गुस्सा भी देखने को मिला। महिलाओं ने एकजुट होकर अधिकारियों के सामने पानी की गंभीर समस्या को उठाया और जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने तथा स्थाई समाधान की मांग की। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी शेष बची शिकायतों को सूचीबद्ध करते हुए एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को हस्तांतरित कर दिया। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीला-हवाली बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

7 hrs ago
user_Vijay Dev
Vijay Dev
Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
7 hrs ago

*सादाबाद तहसील समाधान दिवस: उमड़ी फरियादियों की भीड़, पानी की किल्लत पर महिलाओं ने खोला मोर्चा; दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण*. रिपोर्टर विजय देव सादाबाद (हाथरस)। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्याओं को लेकर फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जनसमस्याओं की त्वरित सुनवाई करते हुए अधिकारियों ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, क्षेत्र में गहराए पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने अधिकारियों के सामने मोर्चा खोलते हुए अपनी समस्या प्रमुखता से रखी। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहीं एसडीएम ऋतु सिरोही ने राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य संबंधित विभागों से जुड़ी दर्जनों जनसमस्याओं को सुना। सुनवाई के दौरान एसडीएम ने तत्परता दिखाते हुए दो मामलों का मौके पर ही तत्काल समाधान कराया, जिससे पीड़ित पक्षों को तुरंत राहत मिली। पानी की किल्लत से आक्रोशित महिलाओं ने रखी बात समाधान दिवस के दौरान पेयजल की किल्लत से जूझ रही महिलाओं का गुस्सा भी देखने को मिला। महिलाओं ने एकजुट होकर अधिकारियों के सामने पानी की गंभीर समस्या को उठाया और जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने तथा स्थाई समाधान की मांग की। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी शेष बची शिकायतों को सूचीबद्ध करते हुए एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को हस्तांतरित कर दिया। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीला-हवाली बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • दाऊजी मेले बाबा लाठी ने हाथरस में जीती 51 हजार की कुश्ती..... हाथरस में ब्रज प्रसिद्ध 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज में चल रहे अखिल भारतीय विशाल कुश्ती दंगल के तीसरे दिन देशभर से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। दंगल में भारत केसरी रामेश्वर पहलवान हाथरस वाले और भारत केसरी संजय पहलवान हरियाणा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा। वहीं अयोध्या के लाड़ी बाबा पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 हजार रुपये की कुश्ती में पटियाला, पंजाब के जगवार पहलवान को पराजित किया। लाड़ी बाबा के शानदार प्रदर्शन पर दंगल कमेटी की ओर से उन्हें 10 हजार रुपये अतिरिक्त प्रदान किए गए। विशाल कुश्ती दंगल के दौरान देर रात तक रोमांचक मुकाबले होते रहे। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों की भीड़ मौजूद रही।
    1
    दाऊजी मेले बाबा लाठी ने हाथरस में जीती 51 हजार की कुश्ती.....
हाथरस में ब्रज प्रसिद्ध 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज में चल रहे अखिल भारतीय विशाल कुश्ती दंगल के तीसरे दिन देशभर से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। दंगल में भारत केसरी रामेश्वर पहलवान हाथरस वाले और भारत केसरी संजय पहलवान हरियाणा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा।
वहीं अयोध्या के लाड़ी बाबा पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 हजार रुपये की कुश्ती में पटियाला, पंजाब के जगवार पहलवान को पराजित किया। लाड़ी बाबा के शानदार प्रदर्शन पर दंगल कमेटी की ओर से उन्हें 10 हजार रुपये अतिरिक्त प्रदान किए गए।
विशाल कुश्ती दंगल के दौरान देर रात तक रोमांचक मुकाबले होते रहे। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों की भीड़ मौजूद रही।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    40 min ago
  • *सादाबाद: सीएचसी परिसर में खड़ी एंबुलेंस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी सीएचसी परिसर में अचानक धुआं और लपटें* रिपोर्टर-विजय देव नसादाबाद में हाथरस रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस से धुआं उठने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के प्रयास रहे असफल एंबुलेंस में आग लगी देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसे बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार बढ़ती रही और शुरुआती प्रयास सफल नहीं हो सके। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड स्थिति को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर करके आग पर काबू पाने के काम में जुट गई। कोई हताहत नहीं, कारणों की जांच जारी राहत की बात यह रही कि इस घटना के दौरान किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से एंबुलेंस को कितना नुकसान हुआ है और आग लगने के क्या कारण रहे, इसका आकलन व स्पष्ट जानकारी पूरी जांच के बाद ही हो सकेगी।
    4
    *सादाबाद: सीएचसी परिसर में खड़ी एंबुलेंस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी सीएचसी परिसर में अचानक धुआं और लपटें*
रिपोर्टर-विजय देव 
नसादाबाद में हाथरस रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस से धुआं उठने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों के प्रयास रहे असफल
एंबुलेंस में आग लगी देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसे बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार बढ़ती रही और शुरुआती प्रयास सफल नहीं हो सके।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
स्थिति को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर करके आग पर काबू पाने के काम में जुट गई।
कोई हताहत नहीं, कारणों की जांच जारी
राहत की बात यह रही कि इस घटना के दौरान किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से एंबुलेंस को कितना नुकसान हुआ है और आग लगने के क्या कारण रहे, इसका आकलन व स्पष्ट जानकारी पूरी जांच के बाद ही हो सकेगी।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • हाथरस के ग्राम भुदू में कबड्डी प्रतियोगिता | स्व. शैलू यादव की स्मृति में आयोजन | विजेता को ₹31 हजार हाथरस के ग्राम भुदू में स्व. शैलू यादव की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विजेता टीम को ₹31 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। खेल और युवाओं से जुड़ी ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए सलाम इंडिया 24 के साथ। 📺 Salam India 24 — जनता की आवाज़, सच के साथ #Hathras #Kabaddi #KabaddiCompetition #भुदू #शैलूयादव #SportsNews #HathrasNews #SalamIndia24
    1
    हाथरस के ग्राम भुदू में कबड्डी प्रतियोगिता | स्व. शैलू यादव की स्मृति में आयोजन | विजेता को ₹31 हजार
हाथरस के ग्राम भुदू में स्व. शैलू यादव की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विजेता टीम को ₹31 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
खेल और युवाओं से जुड़ी ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए सलाम इंडिया 24 के साथ।
📺 Salam India 24 — जनता की आवाज़, सच के साथ
#Hathras #Kabaddi #KabaddiCompetition #भुदू #शैलूयादव #SportsNews #HathrasNews #SalamIndia24
    user_हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    रिपोर्टर हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *हाथरस में 'चलो गांव की ओर' अभियान की शुरुआत: भाकियू चौ. चरण सिंह ने गांव-गांव चौपाल लगाकर किसानों से किया सीधा संवाद* हाथरस में ‘चलो गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचकर किसानों से किया सीधा संवाद हाथरस। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह द्वारा चलाए जा रहे “चलो गांव की ओर” किसान संवाद अभियान का आज जनपद हाथरस में शुभारंभ किया गया। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी के नेतृत्व में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद किया। अभियान के तहत चिन्तागड़ी, अलैहपुर, बहरदोई, पूरा कला, सुजिया, तुसैन, नगला खुशहाली सहित कई गांवों में किसान चौपाल आयोजित कर किसानों की समस्याओं, सुझावों और स्थानीय मुद्दों को सुना गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी ने कहा कि “चलो गांव की ओर” अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सीधे समझना और किसान हित के मुद्दों को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाना है। किसान चौपाल के माध्यम से गांव-गांव किसानों से संवाद का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। ग्रामीणों ने किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह ने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं को गांव से लेकर संबंधित अधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। “चलो गांव की ओर” अभियान के माध्यम से किसानों और संगठन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का कार्य लगातार जारी रहेगा। — भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह
    1
    *हाथरस में 'चलो गांव की ओर' अभियान की शुरुआत: भाकियू चौ. चरण सिंह ने गांव-गांव चौपाल लगाकर किसानों से किया सीधा संवाद*
हाथरस में ‘चलो गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचकर किसानों से किया सीधा संवाद
हाथरस। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह द्वारा चलाए जा रहे “चलो गांव की ओर” किसान संवाद अभियान का आज जनपद हाथरस में शुभारंभ किया गया। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी के नेतृत्व में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद किया।
अभियान के तहत चिन्तागड़ी, अलैहपुर, बहरदोई, पूरा कला, सुजिया, तुसैन, नगला खुशहाली सहित कई गांवों में किसान चौपाल आयोजित कर किसानों की समस्याओं, सुझावों और स्थानीय मुद्दों को सुना गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी ने कहा कि “चलो गांव की ओर” अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सीधे समझना और किसान हित के मुद्दों को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाना है। किसान चौपाल के माध्यम से गांव-गांव किसानों से संवाद का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। ग्रामीणों ने किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी।
भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह ने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं को गांव से लेकर संबंधित अधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। “चलो गांव की ओर” अभियान के माध्यम से किसानों और संगठन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का कार्य लगातार जारी रहेगा।
— भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह
    user_Nitin yadav
    Nitin yadav
    Sadabad, Hathras•
    44 min ago
  • नगला घनी गांव के रास्तों का हाल गांव मै आम जिंदगी का बुरा हाल नगला घनी सादाबाद हाथरस गांव के रास्तों पर कीचड़ से गांव परेशान कीचड़ के कारण गांव के रस्ते खराब हो चुके हैं
    1
    नगला घनी गांव के रास्तों का हाल गांव मै आम जिंदगी का बुरा हाल 
नगला घनी सादाबाद हाथरस गांव के रास्तों पर कीचड़ से गांव परेशान कीचड़ के कारण गांव के रस्ते खराब हो चुके हैं
    user_Gaurav Gaurav
    Gaurav Gaurav
    सादाबाद, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जनपद अलीगढ़ की तहसील इगलास की सी एच सी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
    1
    जनपद अलीगढ़ की तहसील इगलास की सी एच सी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
    user_राकेश चौधरी
    राकेश चौधरी
    Teacher इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *राष्ट्रीय लोकदल द्वारा हाथरस में 'स्वाभिमान पदयात्रा' का आयोजन, 21 सितंबर से होगी शुरुआत* हाथरस: राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) जिला कार्यालय, ब्लॉक रोड मुरसान पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। पार्टी द्वारा जनपद हाथरस में 'स्वाभिमान पदयात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य बिंदु: शुभारंभ व जनसभा: स्वाभिमान पदयात्रा का शुभारंभ 21 सितंबर को सुबह 11 बजे जीएसएएस इंटर कॉलेज मैदान, मुरसान में भव्य जनसभा के साथ होगा। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के.सी. त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्यराज सिंह उपस्थित रहेंगे। साथ ही हाथरस सांसद अनूप प्रधान और विधायक प्रदीप चौधरी (गुड्डू भैया) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पदयात्रा की समयावधि: 21 सितंबर से 27 सितंबर तक निकलने वाली इस पदयात्रा की अध्यक्षता और नेतृत्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामसिंह करेंगे। प्रतिदिन का कार्यक्रम: प्रतिदिन लगभग 1,000 पदयात्री विभिन्न रूटों पर यात्रा करेंगे। रात्रि विश्राम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 'जन चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। तैयारियाँ: 21 सितंबर की जनसभा के लिए जीएसएएस इंटर कॉलेज ग्राउंड में 8 हजार कुर्सियों के साथ विशाल टेंट लगाया गया है।
    4
    *राष्ट्रीय लोकदल द्वारा हाथरस में 'स्वाभिमान पदयात्रा' का आयोजन, 21 सितंबर से होगी शुरुआत*
हाथरस:
राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) जिला कार्यालय, ब्लॉक रोड मुरसान पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। पार्टी द्वारा जनपद हाथरस में 'स्वाभिमान पदयात्रा' का आयोजन किया जा रहा है।  
मुख्य बिंदु:
शुभारंभ व जनसभा: स्वाभिमान पदयात्रा का शुभारंभ 21 सितंबर को सुबह 11 बजे जीएसएएस इंटर कॉलेज मैदान, मुरसान में भव्य जनसभा के साथ होगा।  
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के.सी. त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्यराज सिंह उपस्थित रहेंगे। साथ ही हाथरस सांसद अनूप प्रधान और विधायक प्रदीप चौधरी (गुड्डू भैया) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।  
पदयात्रा की समयावधि: 21 सितंबर से 27 सितंबर तक निकलने वाली इस पदयात्रा की अध्यक्षता और नेतृत्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामसिंह करेंगे।  
प्रतिदिन का कार्यक्रम: प्रतिदिन लगभग 1,000 पदयात्री विभिन्न रूटों पर यात्रा करेंगे। रात्रि विश्राम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 'जन चौपाल' का आयोजन किया जाएगा।  
तैयारियाँ: 21 सितंबर की जनसभा के लिए जीएसएएस इंटर कॉलेज ग्राउंड में 8 हजार कुर्सियों के साथ विशाल टेंट लगाया गया है।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी एंबुलेंस में लगी आग आग से मची अफरा तफरी। सादाबाद। हाथरस रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस से धुआं उठने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस में आग लगी देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार बढ़ती रही और प्रयास सफल नहीं हो सके। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस में लगी आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। फायरकर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और आग पर काबू पाने में जुट गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना के दौरान सीएचसी परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि एंबुलेंस में आग लगने की घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से एंबुलेंस को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। आग लगने के कारणों की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी एंबुलेंस में लगी आग आग से मची अफरा तफरी।
सादाबाद। हाथरस रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस से धुआं उठने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
एंबुलेंस में आग लगी देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार बढ़ती रही और प्रयास सफल नहीं हो सके। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस में लगी आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। फायरकर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और आग पर काबू पाने में जुट गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
घटना के दौरान सीएचसी परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि एंबुलेंस में आग लगने की घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से एंबुलेंस को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। आग लगने के कारणों की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_INSS NEWS
    INSS NEWS
    Local News Reporter सादाबाद, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.