logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महासमुंद जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम डुडुमचुंवा में नाले के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दयाराम बरिहा (52 वर्ष), पिता सुंदर, निवासी डुडुंगचुंवा बताया। वह वहां अवैध महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के कब्जे से 30-30 लीटर क्षमता वाले दो नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम बरामद हुए, जिनमें कुल 60 लीटर अवैध महुआ शराब भरी हुई थी। जब्त की गई इस अवैध शराब की कीमत करीब ₹12,000 बताई गई है। सरायपाली पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 243/26 और आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

8 hrs ago
user_Kishor Kar Journalist
Kishor Kar Journalist
Media and information sciences faculty Saraipali, Mahasamund•
8 hrs ago
c94d6751-c21b-4926-b737-5b11dbbfb814

महासमुंद जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम डुडुमचुंवा में नाले के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दयाराम बरिहा (52 वर्ष), पिता सुंदर, निवासी डुडुंगचुंवा बताया। वह वहां अवैध महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। पुलिस द्वारा की गई तलाशी

में आरोपी के कब्जे से 30-30 लीटर क्षमता वाले दो नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम बरामद हुए, जिनमें कुल 60 लीटर अवैध महुआ शराब भरी हुई थी। जब्त की गई इस अवैध शराब की कीमत करीब ₹12,000 बताई गई है। सरायपाली पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 243/26 और आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रायगढ़ के बेलादुला में तेज बारिश के कारण एशिया का सबसे जहरीला सांप बाहर निकल आया। इस सांप के निकलने के बाद धर्मेंद्र सिंग राजपूत ने इसका रेस्क्यू किया।
    1
    रायगढ़ के बेलादुला में तेज बारिश के कारण एशिया का सबसे जहरीला सांप बाहर निकल आया। इस सांप के निकलने के बाद धर्मेंद्र सिंग राजपूत ने इसका रेस्क्यू किया।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के सक्ती में टॉयलेट में बर्तन धोने के मामले में पापा ढाबा पर बड़ी गाज गिरी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद इस ढाबे का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में इस घिनौने कृत्य की पुष्टि होने के बाद ही यह सख्त कार्रवाई की गई है।
    1
    छत्तीसगढ़ के सक्ती में टॉयलेट में बर्तन धोने के मामले में पापा ढाबा पर बड़ी गाज गिरी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद इस ढाबे का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में इस घिनौने कृत्य की पुष्टि होने के बाद ही यह सख्त कार्रवाई की गई है।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्चपिड़ा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में ड्यूटी के दौरान एक कंप्यूटर ऑपरेटर की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ग्राम धोबनीपाली के रहने वाले करीब 37 वर्षीय कर्मचारी सर्विल बघेल बी शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थे। मंगलवार रात लगभग 8:00 बजे उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत जिंदल हॉस्पिटल, रायगढ़ ले जाया जा रहा था। हालांकि, उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वे उचित मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग पर अड़े हैं। अपनी मांगों को लेकर नाराज लोगों ने मृतक के शव को आरकेएम पावर प्लांट के गेट नंबर-1 के सामने रखकर गेट बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए, जो सुबह से लगातार जारी है। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर समाधान निकालने की कोशिश में जुटा है।
    1
    सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्चपिड़ा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में ड्यूटी के दौरान एक कंप्यूटर ऑपरेटर की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ग्राम धोबनीपाली के रहने वाले करीब 37 वर्षीय कर्मचारी सर्विल बघेल बी शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थे। मंगलवार रात लगभग 8:00 बजे उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत जिंदल हॉस्पिटल, रायगढ़ ले जाया जा रहा था। हालांकि, उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वे उचित मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग पर अड़े हैं। अपनी मांगों को लेकर नाराज लोगों ने मृतक के शव को आरकेएम पावर प्लांट के गेट नंबर-1 के सामने रखकर गेट बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए, जो सुबह से लगातार जारी है। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर समाधान निकालने की कोशिश में जुटा है।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    15 hrs ago
  • जांजगीर-चांपा के चांपा में भरी बरसात के बीच सफाई कर्मियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के काम करना पड़ रहा है। इस सफाई अभियान को 'मौत का कुआं' बताया जा रहा है, जहां ये सफाई कर्मी सुरक्षा के अभाव में अपनी जान जोखिम में डालकर जंग लड़ रहे हैं।
    1
    जांजगीर-चांपा के चांपा में भरी बरसात के बीच सफाई कर्मियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के काम करना पड़ रहा है। इस सफाई अभियान को 'मौत का कुआं' बताया जा रहा है, जहां ये सफाई कर्मी सुरक्षा के अभाव में अपनी जान जोखिम में डालकर जंग लड़ रहे हैं।
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • बलौदाबाजार के ग्राम मुडियाडीह में वन विभाग की पहल पर युवान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को वन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना, वन संवर्धन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। मुडियाडीह के स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। यह आयोजन वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देशन और वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ. एकता कर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी राधेलाल चंद्राकर, बीट प्रभारी आबिद खान और वन प्रबंधन समिति धमनी के अध्यक्ष रामनारायण यादव की उपस्थिति में भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष के साथ हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जैव विविधता के महत्व और प्रकृति के संतुलन में पेड़ों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं के छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में नीम, फूलदार और छायादार प्रजातियों के कुल 10 पौधों का रोपण किया गया, जिनकी जिम्मेदारी पूर्वक देखभाल करने का संकल्प भी छात्रों ने लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सेवाराम वर्मा, समन्वयक दिलीप पैकरा, शिक्षक नरेश दीवान, लेखराम दीवान, प्रेमशंकर दीवान, कैलाश, पारस कुर्रे, ग्राम पंचायत मुडियाडीह की सरपंच अनीता गोयल, प्रतिनिधि लिंकन गोयल, कमल, राजेश कुर्रे, सूरज, सुखराम बारले, भगवानदास, कन्हैया बंजारे, सुनील गायकवाड़ और बड़ी संख्या में मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    बलौदाबाजार के ग्राम मुडियाडीह में वन विभाग की पहल पर युवान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को वन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना, वन संवर्धन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। मुडियाडीह के स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।

यह आयोजन वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देशन और वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ. एकता कर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी राधेलाल चंद्राकर, बीट प्रभारी आबिद खान और वन प्रबंधन समिति धमनी के अध्यक्ष रामनारायण यादव की उपस्थिति में भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष के साथ हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जैव विविधता के महत्व और प्रकृति के संतुलन में पेड़ों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं के छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में नीम, फूलदार और छायादार प्रजातियों के कुल 10 पौधों का रोपण किया गया, जिनकी जिम्मेदारी पूर्वक देखभाल करने का संकल्प भी छात्रों ने लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सेवाराम वर्मा, समन्वयक दिलीप पैकरा, शिक्षक नरेश दीवान, लेखराम दीवान, प्रेमशंकर दीवान, कैलाश, पारस कुर्रे, ग्राम पंचायत मुडियाडीह की सरपंच अनीता गोयल, प्रतिनिधि लिंकन गोयल, कमल, राजेश कुर्रे, सूरज, सुखराम बारले, भगवानदास, कन्हैया बंजारे, सुनील गायकवाड़ और बड़ी संख्या में मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चक्रधर नगर पुलिस ने अपनी त्वरित विवेचना के जरिए महज 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवकों को पकड़ लिया गया है, जो अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।
    1
    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चक्रधर नगर पुलिस ने अपनी त्वरित विवेचना के जरिए महज 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवकों को पकड़ लिया गया है, जो अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आधुनिक खेती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों के लिए ड्रोन स्प्रेयर सेवा की शुरुआत की गई है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इस महत्वाकांक्षी पहल का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों ने रिमझिम बारिश के बीच ड्रोन स्प्रेयर का सफल प्रदर्शन कर किसानों को इस आधुनिक तकनीक की उपयोगिता से रूबरू कराया। इस योजना के तहत जिले की पांच प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों— बलौदाबाजार, कसडोल, बया, गिर्रा (पलारी) और दामाखेड़ा (सिमगा) में कुल 11 ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं। सहकारिता विभाग ने इस वर्ष ड्रोन के माध्यम से लगभग 50 हजार एकड़ कृषि भूमि में छिड़काव का लक्ष्य रखा है। किसान अपनी संबंधित समिति में आवेदन कर एक निर्धारित शुल्क पर इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। तय तारीख पर प्रशिक्षित पायलट खेतों में पहुंचकर छिड़काव करेंगे, जबकि इसके लिए खाद या कीटनाशक किसानों को खुद ही उपलब्ध कराना होगा। उद्घाटन के अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने इसे किसानों के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक से खाद और कीटनाशकों का छिड़काव कम समय में अधिक क्षेत्र में संभव होगा, जिससे समय, श्रम और खेती की लागत में कमी आएगी। इसके साथ ही संतुलित छिड़काव से फसलों का नुकसान कम होगा और पैदावार बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि 'ड्रोन दीदी' जैसी पहलों से महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने किसानों से रसायनों के बजाय पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक खेती अपनाने की भी अपील की। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जानकारी दी कि जिले की सभी सहकारी समितियां पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत हो चुकी हैं और अब ये सीएससी, मिनी बैंक व माइक्रो एटीएम की तरह काम कर रही हैं, जिससे किसानों को छोटी रकम निकालने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ता। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 समिति प्रबंधकों, 10 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए और नौ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के चेक व दो को लर्निंग लाइसेंस वितरित किए गए।
    2
    छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आधुनिक खेती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों के लिए ड्रोन स्प्रेयर सेवा की शुरुआत की गई है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इस महत्वाकांक्षी पहल का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों ने रिमझिम बारिश के बीच ड्रोन स्प्रेयर का सफल प्रदर्शन कर किसानों को इस आधुनिक तकनीक की उपयोगिता से रूबरू कराया।

इस योजना के तहत जिले की पांच प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों— बलौदाबाजार, कसडोल, बया, गिर्रा (पलारी) और दामाखेड़ा (सिमगा) में कुल 11 ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं। सहकारिता विभाग ने इस वर्ष ड्रोन के माध्यम से लगभग 50 हजार एकड़ कृषि भूमि में छिड़काव का लक्ष्य रखा है। किसान अपनी संबंधित समिति में आवेदन कर एक निर्धारित शुल्क पर इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। तय तारीख पर प्रशिक्षित पायलट खेतों में पहुंचकर छिड़काव करेंगे, जबकि इसके लिए खाद या कीटनाशक किसानों को खुद ही उपलब्ध कराना होगा।

उद्घाटन के अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने इसे किसानों के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक से खाद और कीटनाशकों का छिड़काव कम समय में अधिक क्षेत्र में संभव होगा, जिससे समय, श्रम और खेती की लागत में कमी आएगी। इसके साथ ही संतुलित छिड़काव से फसलों का नुकसान कम होगा और पैदावार बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि 'ड्रोन दीदी' जैसी पहलों से महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने किसानों से रसायनों के बजाय पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक खेती अपनाने की भी अपील की।

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जानकारी दी कि जिले की सभी सहकारी समितियां पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत हो चुकी हैं और अब ये सीएससी, मिनी बैंक व माइक्रो एटीएम की तरह काम कर रही हैं, जिससे किसानों को छोटी रकम निकालने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ता। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 समिति प्रबंधकों, 10 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए और नौ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के चेक व दो को लर्निंग लाइसेंस वितरित किए गए।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • महासमुंद जिले के ग्राम पंडरीखार के दिव्यांग कवि महेशराम टंडन ने लोगों का अमन-चैन छीनने और बसे-बसाए घरों को तोड़ने वालों के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया है। कवि ने अपनी कविता के माध्यम से ऐसे लोगों पर सीधा निशाना साधते हुए कहा है कि दूसरों का सुख-चैन छीनने वाले और बसे-बसाए आशियानों को उजाड़ने वाले लोग कभी भी वफादार नहीं बन सकते हैं। उन्होंने अपनी इन काव्य पंक्तियों के जरिए शांति भंग करने वालों और बर्बादी फैलाने वालों के प्रति अपनी गहरी नाराजगी और कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
    1
    महासमुंद जिले के ग्राम पंडरीखार के दिव्यांग कवि महेशराम टंडन ने लोगों का अमन-चैन छीनने और बसे-बसाए घरों को तोड़ने वालों के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया है। कवि ने अपनी कविता के माध्यम से ऐसे लोगों पर सीधा निशाना साधते हुए कहा है कि दूसरों का सुख-चैन छीनने वाले और बसे-बसाए आशियानों को उजाड़ने वाले लोग कभी भी वफादार नहीं बन सकते हैं। उन्होंने अपनी इन काव्य पंक्तियों के जरिए शांति भंग करने वालों और बर्बादी फैलाने वालों के प्रति अपनी गहरी नाराजगी और कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
    user_महेशराम टंडन दिबयां.कवि जिला म
    महेशराम टंडन दिबयां.कवि जिला म
    महासमुंद, महासमुंद, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में सड़क हादसों का एक बेहद डरावना और भारी आंकड़ा सामने आया है, जहां महज एक साल के भीतर 149 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। सड़क हादसों में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की सांसें थम जाने के बाद अब इस पर गंभीर चिंतन करने का समय आ गया है। यह आंकड़ा बेहद भारी है और इस पर तुरंत विचार करने की सख्त जरूरत है।
    1
    छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में सड़क हादसों का एक बेहद डरावना और भारी आंकड़ा सामने आया है, जहां महज एक साल के भीतर 149 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। सड़क हादसों में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की सांसें थम जाने के बाद अब इस पर गंभीर चिंतन करने का समय आ गया है। यह आंकड़ा बेहद भारी है और इस पर तुरंत विचार करने की सख्त जरूरत है।
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.