Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाइक पर रील बना रही थी लड़की, डिवाइडर पर टकराने से हुई मौत यूपी के गाजियाबाद में ...🫣🫣🫡🫡
Dhruv Muskan
बाइक पर रील बना रही थी लड़की, डिवाइडर पर टकराने से हुई मौत यूपी के गाजियाबाद में ...🫣🫣🫡🫡
More news from बिहार and nearby areas
- Rahul Sir Ke Coaching Ka Address 🗾 #Coaching #reelsviralシ #trendingreel #viralreel #viralreels1
- पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 में 10 अप्रैल को लगी भीषण आग ने करीब डेढ़ सौ घरों को राख में बदल दिया। इस अग्निकांड में कई परिवारों की जिंदगी भर की जमा पूंजी जलकर खाक हो गई, वहीं कई घरों में शादियों की तैयारियां भी पूरी तरह बर्बाद हो गईं। घटना के बाद स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ितों को जल्द मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी ना तो पर्याप्त भोजन की व्यवस्था हो सकी है और ना ही मुआवजा राशि का वितरण शुरू हो पाया है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और प्रशासनिक मदद का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर आपदा के समय त्वरित राहत देने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है। सरकार और जिला प्रशासन की सुस्ती से पीड़ितों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।1
- जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में भारत - नेपाल सीमा पर सुरक्षा, तस्करी रोक थाम और नशा नियन्त्रण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। 16.04.2026.1
- 🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆 जब बेटियां कामयाब होती हैं, तो माता-पिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता… ऐसा ही गर्व का पल देखने को मिला जब माननीय पडरौना सदर विधायक shri श्री मनीष जायसवाल जी की भतीजी और अग्रज संतोष जायसवाल की पुत्री नंदनी जायसवाल ने डॉक्टर बनकर अपने परिवार का नाम रोशन की। नंदनी का सपना था—असहाय मरीजों की सेवा करना… और आज वो सपना साकार हो चुका है। जैसे ही वह डॉक्टर बनकर घर की दहलीज पर पहुंची, पूरे परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। इस खास मौके पर पिता संतोष जायसवाल ने बेटी को प्रेरित करते हुए कहा— “जीवन बचाने का काम करना, सिर्फ पैसा कमाने का नहीं…” एक ऐसा संदेश, जिसे हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं, मां ममता जायसवाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा— “हमारे परिवार के लिए यह बेहद गर्व का पल है… हमें विश्वास है कि हमारी बेटी अपने ज्ञान और सेवा भाव से हर जरूरतमंद की मदद करेगी।” परिवार ने सभी से आशीर्वाद की कामना की है, ताकि नंदनी अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ती रहे और समाज के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देती रहे। ये सिर्फ एक बेटी की सफलता नहीं… बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है।1
- न्याय न मिलने से क्षुब्ध व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा, तहसील में मचा हड़कंप खबर का असर संवाददाता कुशीनगर जनपद अंतर्गत तमकुहीराज तहसील परिसर में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। पीड़ित का आरोप है कि भूमि विवाद के मामले में प्रशासनिक अधिकारी उसकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं और उसे न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति काफी समय से अपनी जमीन से जुड़े विवाद को लेकर तहसील के चक्कर काट रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सहयोग न मिलने और मामले के निस्तारण में हो रही देरी से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।स्थान तहसील परिसर, तमकुहीराज।स्थिति: पीड़ित टंकी की ऊंचाई पर हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर खड़ा है और नीचे कूदने या आत्मदाह करने की धमकी दे रहा है।मांग जमीन विवाद का तत्काल और निष्पक्ष निस्तारण।प्रशासनिक हलचल और मौके के हालात घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में स्थानीय लोग और अधिवक्ता मौके पर एकत्रित हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार तमकुहीराज तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस बल के साथ पीड़ित को समझाने-बुझाने की कोशिशों में जुट गए हैं।मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि व्यक्ति काफी देर से चिल्ला रहा है कि उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। वह न्याय की गुहार लगाते-लगाते थक चुका है, इसलिए अब उसके पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।वर्तमान स्थिति फिलहाल, तहसीलदार और अन्य अधिकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से पीड़ित से नीचे उतरने की अपील कर रहे हैं। उसे आश्वासन दिया जा रहा है कि उसके मामले की फाइल दोबारा देखी जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम तैनात है, ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।समाचार लिखे जाने तक बचाव अभियान जारी है और व्यक्ति अभी भी टंकी पर ही मौजूद है।2
- kas har hindustani ka soch aisa hota to hamara desh kaha se kaha pahuncha hota lekin kuchh logo ke bahkawe me akkar hm apna ke bhaichara kharab kar lete hain1
- खबर का असर संवाददाता कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ/द्रव्य के निष्कर्षण,परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामकोला पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना रामकोला क्षेत्र से एक कार में छिपाकर कर ले जायी जा रही 10 किग्रा 334 ग्राम अवैध गांजा (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 07 लाख 50 हजार रुपये) के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रामकोला पर मु0अ0सं0 170/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।3
- तमकुहीराज तहसील में हाई वोल्टेज ड्रामा, भूमि विवाद से परेशान व्यक्ति पानी टंकी पर चढ़ा, कुशीनगर तमकुहीराज तहसील में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, भूमि विवाद से परेशान व्यक्ति पानी टंकी पर चढ़ा, आत्महत्या की दी धमकी1
- CBSE बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, कुशीनगर के छात्र ने किया कमाल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में कुशीनगर जनपद के मठिया स्थित RPIC कॉन्वेंट स्कूल के छात्र आरिफ अंसारी ने 96.5% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आरिफ अंसारी खड्डा क्षेत्र के नरकुल छपरा गांव निवासी मुबारक अली के पुत्र हैं। उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। विद्यालय के प्रबंधक नीरज तिवारी ने छात्र को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भी छात्र की उपलब्धि पर गर्व जताया। आरिफ की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। सागर पाठक की रिपोर्ट3