Shuru
Apke Nagar Ki App…
User7530
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार की सुबह जब मृतक का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेवादा गांव निवासी संतोष सरोज (40) मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार की देर शाम वह बाबूगंज से काम खत्म कर अपनी साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास स्थित बाईपास पर पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम स्थानीय लोगों की मदद से घायल संतोष को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी सुधार न होने पर उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का बुरा हाल संतोष अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत के बाद पत्नी फूलनदेवी और बच्चों—प्रांशु, नयन और पलक—का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुँचते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस की कार्यवाही इस संबंध में ऊँचाहार कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।1
- हैदरगढ़ बाराबंकी। शाम को हुई भीषण ओलावृष्टि बरसात से किसान हुए तबाह वहीं पर गौशालाओं में खुले में आसमान के नीचे गौवंसों का क्या हाल होगा यह आप कल्पना करिए यह सोचना आप सभी की जिम्मेदारी है1
- Post by Rakesh Rawat1
- खागा के एक रिसार्ट में सम्पन्न हुआ खागा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की नगर पंचायत खागा के नगर के यशराज रिसार्ट में शुक्रवार को खागा मंडल का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का कार्यक्रम शुभारंभ खागा विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान व बुंदेलखंड महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती जयंती वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।इस मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहकर प्रशिक्षण लिया और रात्रि प्रवास किया दो दिवसीय प्रशिक्षण में सात वर्गों में अलग अलग वक्ताओं ने प्रमुख कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की विकाश कार्य व नीतियों एवं कार्य करने के रूपरेखा को विस्तार से जानकारी दिया इस मौके पर खागा चेयरमैन श्रीमती गीता सिंह,रामप्रकाश गौतम, श्रीमती अर्पणा गौतम, शिवचंद शुक्ला, प्रवीण पांडे, संतोष गुप्ता,धर्मेंद्र सिंह , चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, जयंती वर्मा अजय गुप्ता,दुर्गाशंकर गुप्ता, ज्ञानेंद्र गुप्ता, आलोक केशरवानी ,राम प्रताप सिंह, विमलेश पांडे, के के मिश्र ,जुगेश सिंह,बृजेश सिंह,धर्मेंद्र परिहार, पंकज पाल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। आइये सुनाते हैँ क्या कुछ कहा खागा की लोकप्रिय विधायक कृष्णा पासवान ने अलोक कुमार केशरवानी4
- गौरीगंज में सपा की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन की सहमति से तय होगा विधायक प्रत्याशी अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक 4 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय गौरीगंज में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति तथा पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन भी संगठन की सहमति से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. अरशद अहमद ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, प्रवक्ता राजेश मिश्रा, हीरालाल यादव और प्रदेश सचिव संग्राम सिंह समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अखिलेश यादव की नीतियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि आम जनता को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा सके। हीरालाल यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी जीत की नींव होता है। वहीं नदीम अशरफ जायसी ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी नेता विधायक नहीं बन सकता, इसलिए सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। DM Amethi Samajwadi Party3
- अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक जिला मुख्यालय गौरीगंज में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति और पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन भी संगठन की सहमति से ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. अरशद अहमद ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, , हीरालाल यादव, प्रदेश सचिवसमेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। हीरालाल यादव ने कहा कि संगठन से बड़ी कोई ताकत नहीं होती और मजबूत संगठन ही चुनाव में जीत की नींव रखता है। वहीं पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी नेता विधायक नहीं बन सकता, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर गुंजन सिंह, प्रतिभा यादव, घनश्याम वर्मा, मनीराम वर्मा, तुफैल खान, , महावीर कश्यप, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- ऊंचाहार/रायबरेली:कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार का नाम रोशन करने वाले ऊंचाहार ब्लॉक के पूरे राठौर निवासी श्री भानू प्रताप सिंह जी की पुत्री शिवानी सिंह का यूपीपीसीएस में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयन,जगतपुर ब्लॉक के मतीपुरवा निवासी श्री राजेश सिंह भदौरिया के पुत्र अभिषेक प्रताप सिंह का यूपीपीसीएस में डिप्टी जेलर पद पर चयन व डलमऊ के सहमदा निवासी संतोष बाजपेयी की पुत्री आकांक्षा बाजपेयी का यूपीपीसीएस में तहसीलदार पद पर चयन होने पर घर पहुंचकर सम्मानित किया एवं बधाई दी।श्री सिंह ने कहा कि तीनो प्रतिभागियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में चयन होने से ऊंचाहार विधानसभा का नाम रोशन किया है,आपकी इस उपलब्धि ने न केवल आपके परिवार का, बल्कि हमारे पूरे ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेन्द्र सिंह,राकेश सिंह भदौरिया,गजेन्द्र सिंह,राम दत्त पांडेय,राकेश यादव,अभय सिंह,राजू सिंह,विनोद बाजपेयी,राजेश सिंह,राघवेंद सिंह,सुनील द्विवेदी,प्रकाश सिंह,गोलू अग्रहरि,देवेंद्र सिंह चौहान,लाखन सिंह,अनिल सिंह,सुशील बाजपेयी,रमेश मौर्य,रवि सिंह,रमेश यादव आदि लोग उपस्थित थे।1
- अमेठी में गैस की किल्लत दूर होने का नाम नही ले रही है।लगातार उपभोक्ता एजेंसी के बाहर कतार में गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगा रहे है लेकिन उन्हें गैस सिलेंडर नही मिल पा रही है।आज किसान मजदूर सेवा संस्थान ने सीओ को शिकायती पत्र देते हुए गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।संगठन ने कहा है कि अगर तीन दिनों में व्यवस्था नही सुधरी तो एजेंसी में ताला बंद कर दिया जाएगा। दरअसल अमेठी कस्बे में संचालित प्रकाश गैस एजेंसी लगातार विवादों में रहा है। पिछले कई दिनों से उपभोक्ता एजेंसी के बाहर सिलेंडर के लिए लाइन लगा रहे हैं।एजेंसी संचालक द्वारा कुछ दिनों पहले गैस गोदाम के बाहर एक रूट मैप लगाया गया कि उपभोक्ता अब एजेंसी पर नही आएंगे और उन्हें घर बैठे ही सिलेंडर मिलेगा जिन लोगों की पर्चियां कटी हुई है।लेकिन इसके बावजूद भी सिलेंडर लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहा है।कई दिन इंतजार के बाद भी जब सिलेंडर घर नहीं पहुंचा तो एक बार फिर उपभोक्ता सिलेंडर के लिए गैस गोदाम के बाहर लाइन में लग रहे है।अब किसान मजदूर सेवा संस्थान के प्रदेश प्रभारी ने गैस एजेंसी संचालक पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए आज सीओ अमेठी मनोज मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपते हुए जांच की मांग की है।प्रदेश प्रभारी प्रेम शंकर द्विवेदी ने कहा कि गैस एजेंसी संचालक द्वारा गैस की काला बाजारी की जा रही है और जरूरतमंदों को गैस नहीं मिल पा रही है।अगर तीन दिनों के भीतर सुधार नहीं हुआ तो गैस एजेंसी में ताला लगा दिया जाएगा अगर हमारे किसान ही गैस नहीं पाएंगे तो ऐसी एजेंसी का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि सीओ ने भी आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की जांच कराएंगे।2
- ठेंगहा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का रोमांचक मैच1