एपेक्स स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन! 🎉 गोकुल बनी स्कूल की धरती, भक्ति गीतों पर झूमे बच्चे और अभिभावक गड़वार-बलिया | 12 सितंबर 2026 एपेक्स स्कूल, बभनौली के प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक शैलेश मोहन पांडेय, प्रबंधक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय, प्रधानाचार्या प्रतिमा तिवारी और उप प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। 🌸 नर्सरी से कक्षा प्रथम तक के नन्हे छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मनमोहक झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। “छोटी-छोटी गईया छोटे-छोटे ग्वाल”, “मैया यशोदा यह तेरा कन्हैया” सहित कृष्ण भक्ति गीतों पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। 🎶 पूरा विद्यालय परिसर राधा-कृष्ण के गीतों से गूंज उठा और गोकुल-ब्रजभूमि जैसा मनोहारी दृश्य नजर आया। कार्यक्रम की सफलता में कविता पांडेय, मानसी गिरी, रोहिणी सिंह, खुशी सिंह, शशि मोहन पांडेय और अर्जुन द्विवेदी का विशेष योगदान रहा। संयोजन रवि प्रकाश पांडेय ने किया, जबकि संचालन कक्षा 12 की छात्राओं अर्चिता एवं दिव्या ने किया। 👨👩👧👦 कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सैकड़ों अभिभावक मौजूद रहे। ❤️ आपको नन्हे राधा-कृष्ण की ये मनमोहक प्रस्तुतियां कैसी लगीं? कमेंट में जरूर बताएं। 👍 खबर पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Follow जरूर करें। #एपेक्सस्कूल #जन्माष्टमी #श्रीकृष्णजन्माष्टमी #बभनौली #गड़वार #बलिया #राधाकृष्ण #क्यूरियोसिटीन्यूज़24

- सम्राट चौधरी के गुनाहो का सबूत कहा से मिलेगा ? कितने पापड़ बेलने पड़े हैं, सम्राट चौधरी के गुनाहो का सबूत कहा से मिलेगा ? कितने पापड़ बेलने पड़े हैं, इनके डर से कोई बताता भी नहीं है??1
- आरा मुंडेश्वरी धाम रेल परियोजना को लेकर क्या कुछ बोले अधिवक्ता एवं समाजसेवी विनोद वर्मा सुनिए -1
- विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा BJP-ABVP की छात्र समस्याओं के प्रति लगातार अनदेखी की कीमत आज छात्र अपनी जान देकर चुका रहे हैं। इससे ज्यादा शर्मनाक और दुखद कुछ नहीं हो सकता। छात्रों को ऐसी Student Union चाहिए जो उनकी आवाज़ बने, उनके मुद्दे उठाए और हर कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा की लड़ाई लड़े। ना कि ऐसी यूनियन जो PG माफिया के साथ खड़ी हो और उनके हितों की साझेदार बने। : IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC 📍1
- 🙏 धूमधाम से मनाई गई बाबा गणिनाथ महाराज की 41वीं जयंती 🙏 🚩 झंडोत्तोलन के साथ शुरू हुआ पूजा समारोह, सांसद सुदामा प्रसाद व विधायक राधाचरण सेठ सहित कई गणमान्य हुए शामिल आरा। श्री हरखेन कुमार धर्मशाला, शीश महल चौक में अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य सभा, आरा नगर शाखा के तत्वावधान में श्री 108 बाबा गणिनाथ जी महाराज की 41वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन और पूजा-अर्चना से हुई। संदेश विधायक राधाचरण सेठ ने झंडोत्तोलन कर समारोह का शुभारंभ किया। वहीं आरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुदामा प्रसाद ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा गणिनाथ महाराज की पूजा-अर्चना की और समाज के लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। 🎭 बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति, जिसे लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में आए अतिथियों और गणमान्य लोगों को संस्था की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान यातायात थाना अध्यक्ष नागेंद्र राम को भी सम्मानित किया गया। 🎤 मंच संचालन रूपेश कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष देवनाथ प्रसाद, महामंत्री पवन कुमार, कोषाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद, महिला मंडल सहित संस्था के कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था के मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, नई पीढ़ी को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ना तथा बाबा गणिनाथ महाराज के आदर्शों एवं संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। 📍 स्थान: श्री हरखेन कुमार धर्मशाला, शीश महल चौक, आरा #बाबागणिनाथमहाराज #41वीं_जयंती #आरा #भोजपुर #मधेशियावैश्यसभा #सुदामाप्रसाद #राधाचरणसेठ #गणिनाथमहाराज #आरा_न्यूज़ #BhojpurNews #AraNews #जनताकीआवाजआरा1
- कई संगठनों ने मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद की हो रही है चर्चा आरा से संजय श्रीवास्तव कई संगठनों ने मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद की हो रही है चर्चा आरा। भोजपुर जिले में अभी बाढ़ का पानी पूरी तरह पसरा हुआ है कहीं-कहीं कम हुआ है. बाढ़ पीड़ितों के लिए बता दें कि शनिवार को मां विंध्यवासिनी कार बाजार के प्रोपराइटर सोनू पांडे,Aiwam आदिशक्ति प्लाई जीरो माइल के सौजन्य से पिरोटा पंचायत के अंतर्गत जगवलिया, नागोपुर, चौमुखा,मे बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया. सामग्री में चूड़ा गुड़ मोमबत्ती बिस्कुट और दावों का भी वितरण किया गया. मौके पर समाजसेवी विनय सिंह, नीतीश मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे। विनय सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत वितरण सामग्री बांटने का काम जारी रहेगा.1
- उमाशंकर सिंह के निधन पर शोक जताने पहुंचे खेसारी लाल यादव व रितेश पाण्डेय बलिया। खनवर स्थित आवास पर दिवंगत उमाशंकर सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव एवं अभिनेता रितेश पाण्डेय पहुंचे। दोनों कलाकारों ने परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान खेसारी लाल यादव और रितेश पाण्डेय ने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत उमाशंकर सिंह की स्मृतियों को नमन किया। परिजनों ने दुख की इस घड़ी में पहुंचकर स्नेह, सम्मान और संवेदना प्रकट करने के लिए दोनों कलाकारों सहित सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।1
- कौरा पंचायत में संदिग्ध मामले में जगदीशपुर डीएसपी ने क्या कुछ कहा सुनिए -1
- इस वजह से बाढ़ का स्थायी समाधान नहीं करती सरकार? सत्तासिन लोगों के कमाने का इस वजह से बाढ़ का स्थायी समाधान नहीं करती सरकार? सत्तासिन लोगों के कमाने का जरिया है बिहार का बाढ़!!1
- 🚨 आरा में जेसीबी चालक की संदिग्ध मौत से बवाल! गले पर मिले निशान, हत्या का आरोप आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनदिया गांव में शनिवार सुबह 19 वर्षीय जेसीबी चालक धनंजय यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक उग्रह नारायण यादव के पुत्र बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार, धनंजय सुबह शौच के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के गले पर छिले हुए निशान मिलने के बाद परिजनों ने पूर्व विवाद को लेकर गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 📍 घटना के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरा-बक्सर फोरलेन पर रतनपुर गांव के समीप शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान टायर जलाकर आगजनी भी की गई। 🚧 करीब साढ़े तीन घंटे तक फोरलेन पर यातायात बाधित रहा और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। 🎥 देखिए सनदिया में हुई इस घटना के बाद क्या बोले परिजन और ग्रामीण? #आरा #भोजपुर #सनदिया #धनंजययादव #जेसीबीचालक #संदिग्धमौत #हत्या_का_आरोप #मुफस्सिलथाना #आराबक्सरफोरलेन #ब्रेकिंगन्यूज #BhojpurNews #AraNews #जनताकीआवाजआरा1