विकास खण्ड कौशाम्बी एवं कड़ा में पोस्ट जिओ टैगिंग में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर डीएम ने हुए नाराज *जिलाधिकारी ने की जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश* ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक कौशांबी...जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को उदयन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक की।जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालयों की रेट्रोफिटिंग के लिए किए जा रहें सर्वे की समीक्षा के दौरान विकास खण्ड कौशाम्बी एवं कड़ा में पोस्ट जिओ टैगिंग में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पं0) को शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत शौचालयों के अवशेष 19798 रेट्रोफिटिंग कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आर.आर.सी. संचालन की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी को सभी आर.आर.सी. सेन्टर का संचालन सुनिश्चित बनाए रखने रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी (पं0) से प्रत्येक विकास खण्ड के चिन्हित 05-05 ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, यूजर चार्ज एवं प्लास्टिक एकत्रीकरण आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को एस.ओ.पी़. बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक शौचालयों के संचालन की स्थिति की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि केयर टेकरों के मानदेय का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाय।जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि ग्राम पुरखास में निर्मित प्लास्टिक यूनिट में 18 कुन्तल एवं ग्राम टेंवा में निर्मित प्लास्टिक यूनिट में 20 कुन्तल प्लास्टिक एकत्र किया जा चुका है, जिसमें प्लास्टिक का धुलाई व छटाई का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग से समन्वय कर बिक्रय की कार्यवाही प्रचलित है। उन्होंने बताया कि जनपद में गंगा नदी में प्रवाहित हो रहें नालों को टैप किया जाना है, जिसके अन्तर्गत 15 नालों को टैप किए जाने के लिए कार्ययोजना बना लिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

- वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं, कौशांबी जनपद मंझनपुर जिला अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में सफाई कैसे होती है वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं.. और देखें1
- Post by Shuru Niws1
- कौशांबी...जनसुनवाई में तकनीक का समावेश- पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने 'ऑनलाइन संवाद' के जरिए सुनीं फरियादियों की समस्याएं ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS जनपद में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा एक अभिनव एवं सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर उपस्थित फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों से ऑनलाइन माध्यम से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इस ऑनलाइन संवाद के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जा रहा है तथा प्रत्येक प्रकरण का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण नियमानुसार एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हो, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा उन्हें समय पर न्याय मिल सके। तकनीक के इस प्रयोग से न केवल पुलिसिंग में पारदर्शिता आई है, बल्कि आम जनमानस का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- कौशाम्बी - संदीपन घाट थाना क्षेत्र उड़ान कम्पनी गेट के सामने शनिवार को टाटा मैजिक ने साइकिल सवार परीक्षार्थी को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल पीड़ित के पिता राममिलन पुत्र स्वा. केदारनाथ निवासी रसूलाबाद उर्फ कोइलहा ने रविवार को संदीपन घाट थाना जाकर तहरीर दी है। तहरीर पाकर पुलिस जांच में जुटी2
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- *नाली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, युवक गंभीर घायल* *कौशांबी संवाददाता* *कौशांबी। जनपद* कोखराज थाना क्षेत्र के चक चमरूपुर गांव में नाली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारपीट के दौरान मानसिंह पुत्र शुगर कुमार यादव को गंभीर चोट लग गई, जिससे उनके सिर और शरीर से काफी खून बहने लगा। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।बताया जा रहा है कि घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।1
- Post by Journalist Shubham Pandey1