logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाकुड़ के 33वें उपायुक्त के रूप में श्रीमती मेघा भारद्वाज ने संभाला पदभार जागता झारखंड ब्युरो पाकुड़: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2016 बैच की अधिकारी श्रीमती मेघा भारद्वाज ने आज पाकुड़ जिले के 33वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने नव पदस्थापित उपायुक्त का स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया एवं जिले के प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने कहा कि पाकुड़ जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर योग्य लाभुकों तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। इस दिशा में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभुक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और उन्हें और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे। पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

22 hrs ago
user_जागता झारखंड दैनिक अखबार
जागता झारखंड दैनिक अखबार
पत्रकारिता Pakaur, Pakur•
22 hrs ago
22ed0a5b-9856-4075-8ab7-046b65bfce62

पाकुड़ के 33वें उपायुक्त के रूप में श्रीमती मेघा भारद्वाज ने संभाला पदभार जागता झारखंड ब्युरो पाकुड़: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2016 बैच की अधिकारी श्रीमती मेघा भारद्वाज ने आज पाकुड़ जिले के 33वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने नव पदस्थापित उपायुक्त का स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया एवं जिले के प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने कहा कि पाकुड़ जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर योग्य लाभुकों तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। इस दिशा में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभुक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और उन्हें और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे। पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

More news from झारखंड and nearby areas
  • पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसडीपीओ दयानंद आजाद ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदपुर मोड़ के पास स्थित एक चाय दुकान में कुछ लोग अवैध लॉटरी का कारोबार चला रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य लोग पुलिस को देख फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद हासिम हुसैन के रूप में हुई है, जो पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए हैं। बरामद सामानों में नागालैंड स्टेट लॉटरी के 110 टिकट, नर्मदा लिखित 50 टिकट और सिक्किम स्टेट लॉटरी के 50 टिकट शामिल हैं।इस मामले में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 82/2026 दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4)/3(5) एवं लॉटरी रेगुलेशन एक्ट 1998 की धारा 7(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी टीम में थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, अवर निरीक्षक अखिलेश राम सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बाइट- दयानंद आजाद,एसडीपीओ पाकुड़।
    4
    पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसडीपीओ दयानंद आजाद ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदपुर मोड़ के पास स्थित एक चाय दुकान में कुछ लोग अवैध लॉटरी का कारोबार चला रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य लोग पुलिस को देख फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद हासिम हुसैन के रूप में हुई है, जो पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए हैं। बरामद सामानों में नागालैंड स्टेट लॉटरी के 110 टिकट, नर्मदा लिखित 50 टिकट और सिक्किम स्टेट लॉटरी के 50 टिकट शामिल हैं।इस मामले में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 82/2026 दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4)/3(5) एवं लॉटरी रेगुलेशन एक्ट 1998 की धारा 7(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी टीम में थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, अवर निरीक्षक अखिलेश राम सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
बाइट- दयानंद आजाद,एसडीपीओ पाकुड़।
    user_Himanshi Singh
    Himanshi Singh
    पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by Muddin Press
    1
    Post by Muddin Press
    user_Muddin Press
    Muddin Press
    बरहरवा, साहेबगंज, झारखंड•
    17 hrs ago
  • बरहरवा। कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बड़ा सोनाकड़–पेट्रोल पंप रोड स्थित संथाली टोला में रविवार को तेज रफ्तार बालू लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बड़ा सोनाकड़ निवासी समीम अंसारी (45) बाइक से कोटालपोखर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हिरणपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि समीम अंसारी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोटालपोखर थाना के एसआई प्रदीप महतो, एएसआई सुभाष दास व एएसआई गुलनाज बेगम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    बरहरवा। कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बड़ा सोनाकड़–पेट्रोल पंप रोड स्थित संथाली टोला में रविवार को तेज रफ्तार बालू लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बड़ा सोनाकड़ निवासी समीम अंसारी (45) बाइक से कोटालपोखर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हिरणपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि समीम अंसारी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोटालपोखर थाना के एसआई प्रदीप महतो, एएसआई सुभाष दास व एएसआई गुलनाज बेगम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_भक्ति पाण्डेय (हिंदुस्तान पत्रकार,बरहरवा)
    भक्ति पाण्डेय (हिंदुस्तान पत्रकार,बरहरवा)
    पत्रकार बरहरवा, साहेबगंज, झारखंड•
    19 hrs ago
  • Post by Kasimansari
    10
    Post by Kasimansari
    user_Kasimansari
    Kasimansari
    जामा, दुमका, झारखंड•
    2 hrs ago
  • वीडियो देखने के बाद आप भी सोचिएगा एक गरीब दुकानदार से ₹10 का झलमुरी लेने के बाद मोदी जी अपने ऑफिशियल प्लेटफार्म के पर इनको पेस्ट करता है और यह प्रतीक दिखता है कि उसने छोटे दुकानदारों को भी छोटा नहीं समझा बाकी उनसे खास बातचीत क्या #
    1
    वीडियो देखने के बाद आप भी सोचिएगा एक गरीब दुकानदार से ₹10 का झलमुरी लेने के बाद मोदी जी अपने ऑफिशियल प्लेटफार्म के पर इनको पेस्ट करता है और यह प्रतीक दिखता है कि उसने छोटे दुकानदारों को भी छोटा नहीं समझा बाकी उनसे खास बातचीत क्या #
    user_User10408
    User10408
    पत्रकार Godda, Jharkhand•
    17 hrs ago
  • 😭bahut Sare log Tej Raftar Ke Chakkar Mein 😭yah dekh sakte hain aap log Kya Ho Gaya video ko last Tak Bane rahiye Taki aapko Sara Kuchh pata chal sake 😭👇
    1
    😭bahut Sare log Tej Raftar Ke Chakkar Mein 😭yah dekh sakte hain aap log Kya Ho Gaya video ko last Tak Bane rahiye Taki aapko Sara Kuchh pata chal sake 😭👇
    user_Suraj Kumar
    Suraj Kumar
    रिपोर्टर Sahibganj, Sahebganj•
    1 hr ago
  • NISHANT Art Painting & Tuition Classes, Dumka में ✔️ Drawing, Painting और Craft Work सिखाया जाता है ✔️ Nursery से Class 10 तक सभी Subjects की पढ़ाई ✔️ Hindi & English Medium दोनों के लिए ✔️ Experienced Teaching ✔️ Certificate के साथ कोर्स पूरा
    1
    NISHANT Art Painting & Tuition Classes, Dumka में
✔️ Drawing, Painting और Craft Work सिखाया जाता है
✔️ Nursery से Class 10 तक सभी Subjects की पढ़ाई
✔️ Hindi & English Medium दोनों के लिए
✔️ Experienced Teaching
✔️ Certificate के साथ कोर्स पूरा
    user_NISHANT SINHA
    NISHANT SINHA
    Artist Dumka, Jharkhand•
    8 hrs ago
  • झालसा रांची के निर्देश पर पाकुड़ मंडलकारा में जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। डीएलएसए सचिव रूपा बंदना किरो ने बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता और 'प्ली-बार्गेनिंग' जैसे अधिकारों की जानकारी दी। इसका मुख्य उद्देश्य विचाराधीन कैदियों को त्वरित न्याय दिलाना है। शिविर में डिफेंस काउंसिल के सदस्यों ने मध्यस्थता के जरिए केस सुलझाने के तरीके बताए। साथ ही, डॉक्टरों की टीम ने कैदियों के स्वास्थ्य की जांच भी की। इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकारी और जेल प्रशासन के लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
    1
    झालसा रांची के निर्देश पर पाकुड़ मंडलकारा में जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
डीएलएसए सचिव रूपा बंदना किरो ने बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता और 'प्ली-बार्गेनिंग' जैसे अधिकारों की जानकारी दी। इसका मुख्य उद्देश्य विचाराधीन कैदियों को त्वरित न्याय दिलाना है।
शिविर में डिफेंस काउंसिल के सदस्यों ने मध्यस्थता के जरिए केस सुलझाने के तरीके बताए। साथ ही, डॉक्टरों की टीम ने कैदियों के स्वास्थ्य की जांच भी की।
इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकारी और जेल प्रशासन के लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
    user_Himanshi Singh
    Himanshi Singh
    पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.