प्रतापगढ़ की सातों सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प: सीएम योगी से मिले दिनेश प्रताप सिंह लखनऊ। प्रदेश की राजनीतिक चर्चाओं के बीच उत्तर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में प्रतापगढ़ जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति और संगठन को और मजबूत करने सहित विभिन्न राजनीतिक विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतापगढ़ की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास के दम पर 2027 में प्रतापगढ़ की सभी सातों सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
प्रतापगढ़ की सातों सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प: सीएम योगी से मिले दिनेश प्रताप सिंह लखनऊ। प्रदेश की राजनीतिक चर्चाओं के बीच उत्तर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में प्रतापगढ़ जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति और संगठन को और मजबूत करने सहित विभिन्न राजनीतिक विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतापगढ़ की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास के दम पर 2027 में प्रतापगढ़ की सभी सातों सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
- सुल्तानपुर के हयातनगर में जर्जर सड़क से लोग परेशान: शहीद मान सिंह मार्ग पर गड्ढे, अंत्येष्टि स्थल जाने वाली सड़क भी बनी तालाब सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के हयातनगर में विकास का काम रुका हुआ है। यहां हाईवे से 3.5 किलोमीटर लंबे शहीद मान सिंह मार्ग पर कई गड्ढे हैं। बारिश में पानी भरने से यह सड़क तालाब जैसी हो जाती है। इसके अलावा, महादेवपुर चौराहा से हयातनगर, बीड़ी मधुबन मार्ग जो अंत्येष्टि स्थल और गोमती नदी के किनारे तक जाने वाला तीन किलोमीटर लंबा रास्ता भी गड्ढों से भरा है। शहीद मान सिंह के गेट से दड़ियो तक जाने वाला यह रास्ता पूरी तरह खराब हो गया है। बारिश के दिनों में रास्ते पर पानी भर जाता है और कीचड़ फैलने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों, सचिव और अन्य जिम्मेदार लोगों से कई बार शिकायत की है। अधिकारी कई बार फोटो खिंचवाने और जांच के लिए आए, लेकिन सड़क बनाने का कोई काम शुरू नहीं हुआ। स्थानीय ग्रामीण परमात्मा शर्मा ने बताया कि जब से बरसात शुरू हुई है, तब से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। कोई उनकी बात सुनने वाला नहीं है। सचिव आए, फोटो लेकर गए, लेकिन उसके बाद क्या हुआ, कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि यह सड़क मान सिंह के गेट से दड़ियो तक जाती है और इसकी हालत बहुत खराब है। कक्षा 8 के छात्र फैज़ खान ने कहा कि यह हयातनगर का रोड है जो दड़ियो तक जाता है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि कोई आसानी से आ-जा नहीं पाता। कई बार शिकायत हुई लेकिन कोई इसे बनवा नहीं रहा है। बारिश के मौसम में बहुत ज्यादा परेशानी होती है। एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि रास्ते में पानी भरा रहता है, जिससे आना-जाना बंद हो जाता है। यह समस्या लंबे समय से है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई हल नहीं मिल रहा है। सड़क न बनने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।3
- पुत्र की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा ललही छठ व्रत, विधि विधान से किया पूजा पूजन-अर्चन कर विधि-विधान से की पुत्र की सुख-समृद्धि की कामना मछलीशहर। पुत्र की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर बुधवार को क्षेत्र में महिलाओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ ललही छठ (हलषष्ठी) का व्रत रखा। इस दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर ललही छठ की कथा सुनी और पुत्रों के मंगलमय जीवन की कामना की। मछलीशहर क्षेत्र के जमालपुर गांव स्थित बाबा बलराम दास मंदिर परिसर में नामवर सिंह के तालाब पर सुबह से ही महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। समूह में पहुंचीं महिलाओं ने बारी-बारी से ललही छठ का पूजन किया। पूजन के दौरान महिलाओं ने व्रत कथा का श्रवण कर एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया। महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हुए अपने पुत्रों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूजा स्थल पर महिलाओं की आवाजाही लगी रही।3
- श्रीमती गोदावरी हिंदी विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में मनाया गया जन्मदिन उत्सव चिंचवड़, पुणे : श्रीमती गोदावरी हिंदी विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय, चिंचवड़ में विद्यालय के आदरणीय प्रबंधक श्री यस यस तिवारी जी का जन्मदिन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, पालक प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने श्री तिवारी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने श्री तिवारी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके योगदान की सराहना भी की गई। श्री यस यस तिवारी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- नवनिर्मित पुल बना राहगीरों के लिए मुसीबत, दलदल में फंस रहे वाहन और स्कूली बच्चे संग्रामपुर, अमेठी। क्षेत्र के टिकरिया गांव के पास नवनिर्मित पुल इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पुल के आसपास मिट्टी और पानी जमा होने से संपर्क मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। रास्ते पर फिसलन होने के कारण ई-रिक्शा, बस, दोपहिया वाहन और स्कूली बच्चों की साइकिलें तक फंस रही हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। साइकिल से पुल पार करते समय कई बच्चे दलदल में फंस जाते हैं, जिससे उनकी स्कूल ड्रेस कीचड़ से खराब हो जाती है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। वहीं ई-रिक्शा और बस चालकों को भी इस मार्ग से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों के आवागमन से रास्ते की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। फिसलन के चलते दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण के बाद उसके दोनों ओर संपर्क मार्ग को व्यवस्थित करने और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने में संबंधित विभाग ने लापरवाही बरती है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पुल के दोनों ओर जमा कीचड़ और दलदल को तत्काल हटवाने, रास्ते पर गिट्टी-मिट्टी डलवाकर आवागमन सुचारु कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्कूली बच्चों और राहगीरों के साथ हादसा हो सकता है।4
- शहजादपुर ग्राम पंचायत में हादसे में युवक की मौत, सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह छोटा कंटेंट शहजादपुर ग्राम पंचायत में दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शहजादपुर ग्राम पंचायत में हादसे में युवक की मौत, सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह छोटा कंटेंट शहजादपुर ग्राम पंचायत में दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।1
- गौशाला की बदहाली की जांच को पहुंची टीम, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप प्रतापगढ़। कान्हा गौशाला की बदहाली को लेकर सोशल मीडिया पर गोवंशों का वीडियो वायरल होने और विभिन्न माध्यमों में खबरें प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। डीएम के निर्देश पर शिकायतों की जांच के लिए टीम गौशाला पहुंची। निरीक्षण के दौरान पहुंचे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के सामने रत्तूपुर गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने गौशाला की बदइंतजामी को लेकर अपनी शिकायतें रखीं। ग्रामीणों का आरोप है कि बातचीत के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने महिलाओं से परिसर से बाहर जाने को कहा और कथित रूप से एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। इस कथन से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि वे एफआईआर की धमकी से डरने वाले नहीं हैं और गौशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि गोवंशों की स्थिति और गौशाला की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों में गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर खासा आक्रोश देखने को मिला। अब जांच टीम की रिपोर्ट और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। *रोहित जायसवाल पत्रकार* [3/9, 1:43 am] नीरज पांडेय पत्रकार: प्रतापगढ़ की सातों सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प: सीएम योगी से मिले दिनेश प्रताप सिंह लखनऊ। प्रदेश की राजनीतिक चर्चाओं के बीच उत्तर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में प्रतापगढ़ जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति और संगठन को और मजबूत करने सहित विभिन्न राजनीतिक विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतापगढ़ की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास के दम पर 2027 में प्रतापगढ़ की सभी सातों सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य पूरा1
- स्कूलों में पानी भरा, बच्ची बोली- डीएम अंकल सड़क बनवा दो: सुल्तानपुर में अतिवृष्टि से बेसिक स्कूलों में जलभराव, धारूपुर के विद्यालयों की छत भी टपकी सुल्तानपुर जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बेसिक शिक्षा परिषद के कई स्कूलों में पानी भर गया है। कुड़वार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धारूपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय धारूपुर भी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की समस्या भी सामने आ रही है। प्राथमिक विद्यालय धारूपुर में 78 और उच्च प्राथमिक विद्यालय धारूपुर में 79 बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में स्कूल परिसर में पानी भरने और छत से पानी टपकने से बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में स्कूल में पढ़ाई पर असर पड़ता है। साथ ही बच्चों के फिसलने और दूसरी दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने अधिकारियों से स्कूल परिसर से पानी निकालने और जर्जर छत को ठीक कराने की मांग की है। इसी बीच, सुल्तानपुर जिले की लंभुआ विधानसभा के प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामगढ़ से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक छोटी बच्ची ने डीएम से सड़क बनवाने की गुहार लगाई है। बच्ची वीडियो में कहती है, "डीएम अंकल प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए, हम लोगों को पढ़ने जाने में बहुत समस्या होती है।" पिछले कई सालों से करीब 50-55 घरों के हजारों लोग कीचड़ और दलदल भरे रास्ते से निकलने को मजबूर हैं। छोटे बच्चे आए दिन इस दलदल में गिरते रहते हैं। इसी कीचड़ भरे रास्ते से मासूम बच्चों को स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है, लेकिन उनकी परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है।1
- राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में गूंजा भाईचारे का संदेश राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा- भारत न हिंदू राष्ट्र है, न मुस्लिम, यह धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है सीरत कमेटी के 71वें राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में उमड़ी हजारों की भीड़, सदर राशिद खान ने मोमेंटो भेंटकर किया सम्मान मछलीशहर। सीरत कमेटी की ओर से मंगलवार को जामा मस्जिद मैदान में 71वां राष्ट्रीय एकता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य विषय ‘भारत हमारा वतन : अधिकार और कर्तव्य’ रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह रहे। स्थानीय लोगों और आयोजकों ने उनका भव्य स्वागत किया। सीरत कमेटी के सदर राशिद खान ने उन्हें मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद संजय सिंह ने हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती और तरक्की के लिए आपसी एकता और भाईचारा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत न हिंदू राष्ट्र है, न मुस्लिम या ईसाई राष्ट्र, बल्कि धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। उन्होंने लोगों से हिंदू-मुस्लिम विवादों में न पड़ने और बच्चों को भी जाति व धर्म के आधार पर किसी पर टिप्पणी करने से बचने की सीख देने की अपील की। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पर मंदिर और हज यात्रियों के नाम पर लोगों से धन लेने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार को समाज को बांटने की राजनीति बंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा भारत बनना चाहिए जहां हिंदू के संकट में मुसलमान उसके साथ खड़ा हो और मुसलमान पर संकट आने पर हिंदू उसके सहयोग के लिए आगे आए। इस दौरान उत्साहित लोगों ने ‘संजय सिंह जिंदाबाद’ के नारे लगाए। मौलाना वसीम शेरवानी ने इस्लाम की रोशनी में आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। इमाम-ए-शहर मौलाना अबुल कलाम ने मुल्क से मोहब्बत, आपसी सौहार्द और भाईचारे पर विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीरत कमेटी के सरपरस्त अल्हाज मोहम्मद इमरान ने की। शुरुआत हाफिज मोहम्मद रिजवान, इमाम शाही जामा मस्जिद मछलीशहर की तिलावते कलाम-ए-पाक से हुई। संचालन हाजी एजाज खान ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में सदर राशिद खान, फिरोज अंसारी, असजद सिद्दीकी, रईस खान, शकील सहित सीरत कमेटी की पूरी टीम की भूमिका रही। सम्मेलन में मौलाना अबुल कलाम, मौलाना वसीम, हाफिज अफजल, हाफिज खालिद, मोहम्मद अकील अंसारी (इम्प्रेस पर्स, मुंबई), गुलाम रसूल ‘बबलू’ राइन, हाजी इश्तियाक खान, शमशुल इस्लाम, मुस्तफीज खान, आरिफ अंसारी, इफ्तेखार खान, फराज सभासद, इसरार खान, फजल खान, तौसीफ अंसारी, इब्राहिम, अरबाज अंसारी, नसीम मोटर पार्ट समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में हजारों लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में मछलीशहर की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।3
- नगर पंचायत मान्धाता में जमीन कब्जे को लेकर सुबह सुबह ही हुआ सर फूटाउवल कई गंभीर1