Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहडोल के ब्यौहारी में नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम चतुर्वेदी जी के आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने व इसे जन-जन तक पहुँचाने के लिए संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा और विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा नई ऊर्जा, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती के साथ निरंतर आगे बढ़ेगा। इस गरिमामयी अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्ष ब्यौहारी श्री कृष्ण गुप्ता राजन जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्यौहारी श्री विनय गुप्ता जी, जिला मंत्री श्री नीरज गुप्ता जी, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो एवं पार्षद श्री आशीष गुप्ता जी सहित महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
Durgesh Kumar Gupta

More news from Shahdol and nearby areas
- शहडोल के नवागत पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने शनिवार को अपनी पहली पत्रकार वार्ता में पुलिस की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों पर अंकुश लगाने और नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस आम जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए संवेदनशील और जवाबदेह तरीके से काम करेगी। नशे की समस्या से निपटने के लिए जिले में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक एक विशेष नशा विरोधी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाएगा और अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी व नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एसपी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया और अन्य मीडिया माध्यमों में आने वाली खबरों पर पुलिस तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी, जिसके लिए सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी और पुलिस का सूचना तंत्र और मजबूत किया जाएगा। जिन थानों में पुलिस बल की कमी है, वहां पुलिस लाइन से अतिरिक्त जवान उपलब्ध कराए जाएंगे। बेहतर पुलिसिंग के लिए मीडिया और जनता के सहयोग पर जोर देते हुए एसपी संजय अग्रवाल ने कहा कि "जहां खबर होती है, वहां पुलिस पहुंचती है और जहां पुलिस होती है, वहां पत्रकार भी मौजूद रहते हैं।" उन्होंने पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही ताकि समाज में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।1
- दतिया में टिकट वितरण के बाद हुए बवाल के बाद अब प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बयान सामने आया है। दतिया में टिकटों के बंटवारे को लेकर काफी बवाल हुआ था, जिसके बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस घटनाक्रम पर अपना बयान दिया है।1
- मध्य प्रदेश के मैहर धाम स्थित मां शारदा शक्तिपीठ में शनिवार दोपहर की आरती की गई। प्रधान पुजारी ने मां शारदा की यह दोपहर की आरती संपन्न की।3
- रीवा में सिक्का स्वीकार न करने वालों को अब सीधे जेल की सजा भुगतनी होगी। रीवा कलेक्टर ने इस संबंध में एक बड़ा निर्देश जारी किया है, जिसके तहत यदि किसी ने भी सिक्का लेने से मना किया तो उसके खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।1
- मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कलेक्टर ने एक सख्त आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब सिक्कों को लेने से मना करने वाले किसी भी व्यक्ति या व्यापारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आदेश के अनुसार, सिक्कों को न लेने की स्थिति में जेल की सजा का प्रावधान किया गया है। प्रशासन के इस फैसले का आमजन ने स्वागत किया है और इसे एक सराहनीय कदम बताया है। व्यापारियों और आम लोगों को अब कलेक्टर द्वारा जारी किए गए इस नए निर्देश का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।1
- उमरिया जिले के ग्राम जरहा के निवासी प्रिंस शर्मा ने 'ब्रह्मांड एकता जिंदाबाद' का संकल्प लिया है। उनका दृढ़ता से मानना है कि समाज सेवा ही वास्तव में राष्ट्र सेवा है।1
- वियतनाम में एक टूरिस्ट बोट पलटने से भीषण हादसा हो गया है, जिसमें 15 भारतीय पर्यटकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे का शिकार हुई इस नाव पर कुल 36 भारतीय पर्यटक सवार थे। पीड़ितों में से अधिकांश लोग तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।1