जिला कलेक्टर ने ऑपरेशन चंगुल के तहत् शहर में की कारवाई अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी ✳️प्रतापगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ ✳️ रिपोर्टर अनिल जटिया *@ऑपरेशन चंगुल के तहत जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण: अवैध कब्जों पर प्रशासन की पैनी नजर@* - कॉम्प्लेक्स से चिमन सोमानी नेम–बोर्ड हटाने,कचरा हटवाने एवं कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट को सील करने के निर्देश दिए प्रतापगढ़। जिला प्रशासन द्वारा संचालित “ऑपरेशन चंगुल” के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने शहर के एमजी रोड एवं गोपालगंज क्षेत्र में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमजी रोड स्थित प्रेम मोहन सोमानी कार्यालय की दुकान का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि दुकान के बोर्ड पर प्रदर्शित फोटो में दर्शाया गया व्यक्ति बहु चर्चित गिरिराज जोशी हत्याकांड के प्रकरण में दोषसिद्ध (convicted) है तथा वर्तमान में जमानत पर रिहा है। जिला कलक्टर ने कहा कि ऐसे व्यक्ति का सार्वजनिक रूप से इस प्रकार प्रदर्शन किया जाना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से संबंधित बोर्ड हटाने के कड़े निर्देश जारी किए तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिला कलक्टर ने मौके पर उपस्थित तहसीलदार, प्रतापगढ़ को निर्देशित किया कि संबंधित पक्षों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर नियमानुसार परीक्षण कर उन्हें जिला कलक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। विवादित दुकानों के संबंध में भी संबंधित पक्षों को मालिकाना हक अथवा वैध किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध दस्तावेज के किसी भी प्रकार का कब्जा स्वीकार्य नहीं होगा और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासन अवैध कब्जों एवं अनियमितताओं के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में आमजन से प्राप्त शिकायतों के आधार पर चिमन सोमानी कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी का अंबार पाए जाने पर जिला कलक्टर ने नगर परिषद के संबंधित कार्मिकों को फटकार लगाई तथा तत्काल प्रभाव से नेम–बोर्ड हटाने, शौचालय की सफाई करवाने, कचरा हटवाने एवं कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट को सील करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
जिला कलेक्टर ने ऑपरेशन चंगुल के तहत् शहर में की कारवाई अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी ✳️प्रतापगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ ✳️ रिपोर्टर अनिल जटिया *@ऑपरेशन चंगुल के तहत जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण: अवैध कब्जों पर प्रशासन की पैनी नजर@* - कॉम्प्लेक्स से चिमन सोमानी नेम–बोर्ड हटाने,कचरा हटवाने एवं कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट को सील करने के निर्देश दिए प्रतापगढ़। जिला प्रशासन द्वारा संचालित “ऑपरेशन चंगुल” के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने शहर के एमजी रोड एवं गोपालगंज क्षेत्र में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमजी रोड स्थित प्रेम मोहन सोमानी कार्यालय की दुकान का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि दुकान के बोर्ड पर प्रदर्शित फोटो में दर्शाया गया व्यक्ति बहु चर्चित गिरिराज जोशी हत्याकांड के
प्रकरण में दोषसिद्ध (convicted) है तथा वर्तमान में जमानत पर रिहा है। जिला कलक्टर ने कहा कि ऐसे व्यक्ति का सार्वजनिक रूप से इस प्रकार प्रदर्शन किया जाना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से संबंधित बोर्ड हटाने के कड़े निर्देश जारी किए तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिला कलक्टर ने मौके पर उपस्थित तहसीलदार, प्रतापगढ़ को निर्देशित किया कि संबंधित पक्षों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर नियमानुसार परीक्षण कर उन्हें जिला कलक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। विवादित दुकानों के संबंध में भी संबंधित पक्षों को मालिकाना हक अथवा वैध किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट
किया कि बिना वैध दस्तावेज के किसी भी प्रकार का कब्जा स्वीकार्य नहीं होगा और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासन अवैध कब्जों एवं अनियमितताओं के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में आमजन से प्राप्त शिकायतों के आधार पर चिमन सोमानी कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी का अंबार पाए जाने पर जिला कलक्टर ने नगर परिषद के संबंधित कार्मिकों को फटकार लगाई तथा तत्काल प्रभाव से नेम–बोर्ड हटाने, शौचालय की सफाई करवाने, कचरा हटवाने एवं कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट को सील करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
- छोटी सादड़ी में मनाई जाएगी शिवराज जी महाराज की जयंती मराठा समाज द्वारा शिवाजी महाराज के 19 फरवरी को जन्म जयंती के उपलक्ष में चल समारोह निकाला जाएगा जो गोविंदेश्वर महादेव गांधी चौराहे होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर प्रताप चौक सदर बाजार चारभुजा मंदिर होते हुए नरसिंह मंदिर पर समाप्त होगा3
- Post by राघवेन्द्र सिंह1
- कुकड़ेश्वर। आगामी त्यौहारों को लेकर कुकड़ेश्वर थाना परिसर में पुलिस प्रशासन एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली, रामनवमी एवं रमजान माह के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द ओर आपसी भाईचारा बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में थाना प्रभारी भीम सिसोदिया ने सभी नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों को पारंपरिक उत्साह के साथ- साथ आपसी सद्भाव और कानून व्यवस्था का पालन करते हुए मनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार नवीन सलोत्रे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार, नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, बिजली विभाग से नितिन हुईके सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे ताकि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था, बिजली, पेयजल एवं साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनी रहें। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।1
- बांसवाड़ा, 18 फरवरी/गायत्री मण्डल की ओर से संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में एमजी अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक आशीष अधिकारी की अध्यक्षता में आध्यात्मिक संगोष्ठी एवं प्रयोगधर्मा साहित्यसर्जक व मनीषी चिन्तक हरीश आचार्य का एकल सनातन काव्य पाठ कार्यक्रम हुआ। इसमें धर्म-अध्यात्म के विभिन्न तत्त्वों की सारगर्भित चर्चा हुई। इसमें मेघा सराफ, पुष्पा व्यास, राजेन्द्र नानालाल जोशी, यश सराफ, जुगल जयशंकर त्रिवेदी (मुम्बई), चन्द्रेश व्यास, अनिल नरहरि भट्ट, अनिता अधिकारी, आचार्य योगिता व्यास आदि ने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी के उपरान्त जाने-माने साहित्यकार हरीश आचार्य की आध्यात्मिक सांस्कृतिक रचनाओं पर केन्द्रित एकल काव्य पाठ ने काव्य रसिकों को आनंदित कर दिया। इस अवसर पर श्री पीताम्बरा आश्रम के साधक-साधिकाओं की ओर से पगड़ी, हार तथा उपरणे पहनाकर हरीश आचार्य का अभिनन्दन किया गया। इससे पूर्व आशीष अधिकारी एवं श्रीमती अनिता अधिकारी ने हनुमान पूजा की तथा आरती एवं पुष्पान्जलि विधान पूर्ण किया। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ भी किए गए।1
- Post by Pintu Meena Meena1
- ताल :- ताल और आसपास के क्षेत्रों में मावठे की बारिश ने दूसरी बार फैसले चौपट कर दी है । 15 दिन पूर्व हुई बारिश से कई फैसले चौपट हो गई है बीति रात आसपास के ग्रामीण अंचलों ( कीटखेडी, कोट कराड़िया, मरमियाखेड़ी, नाथूखेड़ी, चांपला खेड़ी, आक्या, टुंगनी)में भारी बारिश और हवा से कई फसलों ने अपनी जगह छोड़ दी जिससे फैसले नीचे गिर गई। पूर्व में भी किसानों द्वारा नुकसानी के संबंध में प्रशासकीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था किंतु कोई उचित कार्यवाही नही हुई है।2
- दिनांक 15/ 2 /2026 को श्री रामचरित मानस मंडल द्वारा शिव पार्वती के शुभ विवाह पर बहुत ही धूमधाम से विधि विधान के साथ हल्दी रस एवं शुभ विवाह का आयोजन किया गया। शहर भ्रमण के साथ शोभायात्रा भक्ति जन शिव पार्वती शुभ विवाह के अवसर पर बाराती सजी। बहुत ही धूमधाम से घोड़े और ऊंट पर सवार होकर भगवान शिव पार्वती का शिव विवाह का स्वभाव यात्रा शहर भर में करते हुए। और महा आरती के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया1
- बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने विधानसभा में टी ए डी छात्रावासों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। टी ए डी छात्रावास में भ्रष्टाचार का आरोप, मंत्री बाबूलाल खराड़ी नहीं दे पाए जवाब1