Shuru
Apke Nagar Ki App…
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय शहडोल में ब्लड सेंटर का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
अजय कुमार केवट
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय शहडोल में ब्लड सेंटर का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
More news from Shahdol and nearby areas
- शहडोल। जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह, श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में काँग्रेस भवन में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने एवं उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर संघर्ष किया और उन्हें समान अधिकार दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के माध्यम से बाबा साहेब ने देश को एक सशक्त, लोकतांत्रिक एवं समतामूलक व्यवस्था प्रदान की, जो आज भी देश की एकता और अखंडता का आधार है।उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में डॉ. अंबेडकर के विचारों—समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और शिक्षा को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। इनके माध्यम से ही हम एक मजबूत एवं समरस समाज की स्थापना कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. अंबेडकर जी के जीवन दर्शन को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे, और उनका अनुसरण कर ही समाज में व्याप्त असमानताओं को दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर सामाजिक समरसता एवं संविधान के मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने एकजुट होकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, जिला उपाध्यक्ष सुनील खरे,जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय, युवाकाँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,वरिष्ठ कांग्रेसी रामनरेश तिवारी,जिला महामंत्री शिव शंकर शुक्ला,पार्षद हीरालाल प्रजापती, पार्षद पूर्णेन्द्र मिश्रा,पार्षद संजय पटेल, पार्षद सुगंधिता सराफ, रजनी गुप्ता, रमा विश्वकर्मा, अनूप सिंह, सत्यनारायण साहू ओबीसी जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी, जयकरण सिंह, विमल सिंह कोर्चे, प्रमोद जैन, शाकिर पारुकी,पुष्पराज सिंह, नईम अहमद, निशांत जोशी, जयकुमार पनिका,अजय जायसवाल, राजेश सोंधिया, तेज सिंह, दीनदयाल, खुमान सिंह, रमेश जायसवाल, मो•रज्जन खान, सोने लाल, राजेश जोशी आदि काँग्रेसजन,कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं अन्य प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।2
- शहडोल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई शहडोल जिले में आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर चौक में आकर्षक साज सजा रहा। और डॉक्टर अंबेडकर जी की विशाल रैली निकाली गई, यह रैली नगर के विभिन्न चौक चौराहे से होकर अंबेडकर चौक में खत्म हुई, जिसमें हजारों की तादाद में लोग शामिल रहे।1
- बुढार/शहडोल। ग्राम छांटा के घिसली नाला में चल रहे अवैध कोयला उत्खनन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे सरकारी ही नहीं, बल्कि निजी पट्टे की जमीनों पर भी कब्जा कर उत्खनन कर रहे हैं। ताजा मामला ओमप्रकाश साकेत की निजी स्वामित्व वाली भूमि (खसरा क्रमांक 732/1) का है, जहां उनकी अनुमति के बिना खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। ⚠️ पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर पीड़ित ओमप्रकाश साकेत अपनी जमीन बचाने के लिए प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बुढार थाना पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर मिलीभगत? एक गरीब पट्टाधारी की जमीन पर माफियाओं का कब्जा, सिस्टम की संवेदनहीनता को उजागर करता है। ❗ प्रशासन से कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों और पीड़ित ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि अवैध खनन पर रोक लगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।1
- Post by Lalitsing1
- अनूपपुर जिले के एकलव्य विद्यालय के अडोटोरियम में मनाया गया भव्य तरीके से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती साथ ही संत स्वरोजगार योजना का भी शुभारंभ किया गया3
- शहडोल, 15 अप्रैल 2026: माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आज घोषित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 10वीं) के परिणामों में शहडोल जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वाणसागर से कुमारी अनामिका कुशवाहा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान सुरक्षित किया है। शिक्षा मण्डल के संभागीय कार्यालय शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनामिका कुशवाहा ने अपनी कठिन मेहनत और लगन से 98% अंक प्राप्त किए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सुबह 11 बजे घोषित नतीजों में इस वर्ष बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। अनामिका की इस उपलब्धि से न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में शहडोल की अनामिका कुशवाहा भी अपने 490 अंकों के साथ मेरिट के गौरवशाली क्लब में शामिल हुई हैं। अनामिका की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों और परिवारजनों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।2
- Post by India news Reporter1
- खन्नौधी क्षेत्र में चल रहे पोल शिफ्टिंग कार्य को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। बिजली विभाग के ठेकेदार द्वारा काम को मनमाने तरीके से कराया जा रहा है, जिससे मजदूरों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। 📹 सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मजदूरों को बिना किसी सेफ्टी उपकरण के ऊंचे-ऊंचे पोल और टावरों पर चढ़ाकर काम कराया जा रहा है। न हेलमेट, न सेफ्टी बेल्ट और न ही किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था—सीधे-सीधे उनकी जान जोखिम में डाली जा रही है। 👉 लोगों में आक्रोश स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। 👉 नियमों की उड़ रही धज्जियां बिजली विभाग के कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होता है, लेकिन यहां नियमों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। 👉 जिम्मेदार कौन? अगर कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा—ठेकेदार या विभाग? 📢 मांग उठी: मजदूरों को तुरंत सेफ्टी उपकरण उपलब्ध कराए जाएं पोल शिफ्टिंग कार्य सुरक्षा मानकों के तहत कराया जाए लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई हो... #खन्नौधी #पोल_शिफ्टिंग #मजदूर_सुरक्षा #बिजली_विभाग #लापरवाही1
- Post by Lalitsing1