logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रविवार को अजीतमल कस्बे में अखिल विश्व गायत्री ज्योति कलश यात्रा का टोल प्लाजा सहित विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। हरिद्वार स्थित शांतिकुंज से निकली यह ज्योति कलश यात्रा सौ वर्षों से प्रज्वलित रहने वाली अखंड ज्योति के साथ पूरे भारत का भ्रमण कर रही है। श्रद्धालुओं ने गायत्री माता की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा कर कलश का पूजन-अर्चन किया और यात्रा में शामिल भक्तों का अभिनंदन किया। यात्रा का स्वागत बाबरपुर तिराहे के पास नादान वर्मा, अजीतमल तिराहे पर पांडेय जी क्लिनिक, तुलसी जनरल स्टोर, शीतला माता मंदिर और अवध मेडिकल स्टोर सहित कई स्थानों पर हुआ। इन जगहों पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर गायत्री माता का तिलक किया और यात्रा में चल रहे भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की। जिला समन्वयक डॉ. हरीबाबू गुप्ता ने बताया कि यह ज्योति कलश यात्रा शांतिकुंज हरिद्वार से निकलकर पूरे भारत का भ्रमण कर रही है और जिले के सभी ब्लॉकों से होते हुए पुनः हरिद्वार पहुंचेगी। आचार्य श्रीराम शर्मा के शिष्य धीरज मिश्रा ने कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, नैतिक जागरण और जनमानस में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना बताया। कलश यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर में हाईवे स्थित कान्हा इंटरनेशनल पहुंची। शाम को यह यात्रा पुनः आरंभ होकर ग्राम मौहारी पहुंचेगी, जहाँ प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में बने गायत्री माता मंदिर पर दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्त शामिल होंगे। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर यात्रा में डॉ. हरीबाबू गुप्ता, प्रदीप अवस्थी, धीरज मिश्रा, नादान वर्मा, नागेंद्र सिंह, सभासद राहुल त्रिपाठी, कुन्नू तिवारी, श्रवण कुमार त्रिपाठी, अवध नरेश दुबे, मन्ना सिंह, संतोष तिवारी, बृजभान सिंह, सभासद ओपी बाथम, सुमन दुबे, सुधा त्रिपाठी, गायत्री परिवार के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

18 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago
06402089-4e9f-44dd-9a27-f769456f139e

रविवार को अजीतमल कस्बे में अखिल विश्व गायत्री ज्योति कलश यात्रा का टोल प्लाजा सहित विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। हरिद्वार स्थित शांतिकुंज से निकली यह ज्योति कलश यात्रा सौ वर्षों से प्रज्वलित रहने वाली अखंड ज्योति के साथ पूरे भारत का भ्रमण कर रही है। श्रद्धालुओं ने गायत्री माता की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा कर कलश का पूजन-अर्चन किया और यात्रा में शामिल भक्तों का अभिनंदन किया। यात्रा का स्वागत बाबरपुर तिराहे के

da937e15-431f-41f7-88b7-4d996e6fa67d

पास नादान वर्मा, अजीतमल तिराहे पर पांडेय जी क्लिनिक, तुलसी जनरल स्टोर, शीतला माता मंदिर और अवध मेडिकल स्टोर सहित कई स्थानों पर हुआ। इन जगहों पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर गायत्री माता का तिलक किया और यात्रा में चल रहे भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की। जिला समन्वयक डॉ. हरीबाबू गुप्ता ने बताया कि यह ज्योति कलश यात्रा शांतिकुंज हरिद्वार से निकलकर पूरे भारत का भ्रमण कर रही है और जिले

09710613-ab68-45ab-bd5b-69e883f3fc13

के सभी ब्लॉकों से होते हुए पुनः हरिद्वार पहुंचेगी। आचार्य श्रीराम शर्मा के शिष्य धीरज मिश्रा ने कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, नैतिक जागरण और जनमानस में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना बताया। कलश यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर में हाईवे स्थित कान्हा इंटरनेशनल पहुंची। शाम को यह यात्रा पुनः आरंभ होकर ग्राम मौहारी पहुंचेगी, जहाँ प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में बने गायत्री माता मंदिर पर दीप यज्ञ का

e9d363b5-ec86-454b-950e-7619b7048df8

आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्त शामिल होंगे। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर यात्रा में डॉ. हरीबाबू गुप्ता, प्रदीप अवस्थी, धीरज मिश्रा, नादान वर्मा, नागेंद्र सिंह, सभासद राहुल त्रिपाठी, कुन्नू तिवारी, श्रवण कुमार त्रिपाठी, अवध नरेश दुबे, मन्ना सिंह, संतोष तिवारी, बृजभान सिंह, सभासद ओपी बाथम, सुमन दुबे, सुधा त्रिपाठी, गायत्री परिवार के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया में समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में समिति की महिला शाखा "सखी ग्रुप" द्वारा आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रभु जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा और नगर भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी प्रभु जगन्नाथ जी की यह शोभायात्रा 16 जुलाई को गाजे-बाजे और धार्मिक उल्लास के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी, जिसके लिए समिति के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में समिति द्वारा एक अनूठी सामाजिक पहल की भी घोषणा की गई। इसके तहत, 1 जुलाई 2026 से 50 सैया जिला अस्पताल, औरैया में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन सुबह 7 बजे निःशुल्क चाय, दूध, बिस्किट और ब्रेड सहित अन्य जलपान उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, अटल आश्रय गृह, औरैया के सामने स्थित समिति के सदस्यों के निवास पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक ब्लड प्रेशर, मधुमेह और ब्लड शुगर जैसी विभिन्न स्वास्थ्य जांचें भी निःशुल्क उपलब्ध होंगी। इस सेवा कार्यक्रम का मुख्य संयोजक पुरुष जिला चिकित्सालय उरई से 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शिवकुमार सोनी को बनाया गया है, जिन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा का उनका सपना अब समाजहित में निरंतर कार्य करते हुए धरातल पर उतरेगा। बैठक के उपरांत, समिति द्वारा चलाए जा रहे "जीवनधारा पौधारोपण अभियान" के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का लक्ष्य 5100 पौधे रोपित करना है। कार्यक्रम के संयोजक सोनू यादव की देखरेख में समिति सदस्यों ने अशोक, रबर प्लांट, चितवन, हरसिंगार, पकड़िया, चांदनी, आंवला और गुड़हल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी पार्क के आसपास रहने वाले लोगों को सौंपी गई है। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण की आवश्यकता पर बल देते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक भगवान पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, तिलक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा, डॉ. शिवकुमार सोनी, आदित्य पोरवाल, एल.एन. गुप्ता, सौरभ यादव, हिमांशु दुबे, रामचंद्र सोनी, अरविंद कुमार और सतीश पोरवाल सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी और समिति सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    औरैया में समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में समिति की महिला शाखा "सखी ग्रुप" द्वारा आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रभु जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा और नगर भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी प्रभु जगन्नाथ जी की यह शोभायात्रा 16 जुलाई को गाजे-बाजे और धार्मिक उल्लास के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी, जिसके लिए समिति के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बैठक में समिति द्वारा एक अनूठी सामाजिक पहल की भी घोषणा की गई। इसके तहत, 1 जुलाई 2026 से 50 सैया जिला अस्पताल, औरैया में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन सुबह 7 बजे निःशुल्क चाय, दूध, बिस्किट और ब्रेड सहित अन्य जलपान उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, अटल आश्रय गृह, औरैया के सामने स्थित समिति के सदस्यों के निवास पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक ब्लड प्रेशर, मधुमेह और ब्लड शुगर जैसी विभिन्न स्वास्थ्य जांचें भी निःशुल्क उपलब्ध होंगी। इस सेवा कार्यक्रम का मुख्य संयोजक पुरुष जिला चिकित्सालय उरई से 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शिवकुमार सोनी को बनाया गया है, जिन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा का उनका सपना अब समाजहित में निरंतर कार्य करते हुए धरातल पर उतरेगा।

बैठक के उपरांत, समिति द्वारा चलाए जा रहे "जीवनधारा पौधारोपण अभियान" के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का लक्ष्य 5100 पौधे रोपित करना है। कार्यक्रम के संयोजक सोनू यादव की देखरेख में समिति सदस्यों ने अशोक, रबर प्लांट, चितवन, हरसिंगार, पकड़िया, चांदनी, आंवला और गुड़हल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी पार्क के आसपास रहने वाले लोगों को सौंपी गई है। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण की आवश्यकता पर बल देते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक भगवान पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, तिलक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा, डॉ. शिवकुमार सोनी, आदित्य पोरवाल, एल.एन. गुप्ता, सौरभ यादव, हिमांशु दुबे, रामचंद्र सोनी, अरविंद कुमार और सतीश पोरवाल सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी और समिति सदस्य उपस्थित रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पंडित अमरदीप अवस्थी द्वारा रात्रिकालीन बेला में रामकथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में भक्तजन पहुँच रहे हैं। कथा श्रवण करने आए श्रद्धालुओं को इससे पुण्य लाभ प्राप्त हो रहा है, और इस आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
    1
    पंडित अमरदीप अवस्थी द्वारा रात्रिकालीन बेला में रामकथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में भक्तजन पहुँच रहे हैं। कथा श्रवण करने आए श्रद्धालुओं को इससे पुण्य लाभ प्राप्त हो रहा है, और इस आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
    user_Awanish Kumar
    Awanish Kumar
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया जिले के विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत बहादुरपुर स्थित बारातघर में 'माय भारत' (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री मनु राजपूत ने योग को भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर बताया और उपस्थित जनसमूह से इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर योगाचार्य अजय कुमार ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया, साथ ही नियमित योग के अनेक लाभों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अमर सिंह राजपूत, सुकांत सिंह, सरोज कुमारी और आदर्श कुमार सहित कई योग साधक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि स्वदेश कुमार ने की, जबकि विमलेश कुमार ने इसका सफल संचालन किया। अंत में, उपस्थित अतिथियों को माला पहनाकर और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    4
    औरैया जिले के विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत बहादुरपुर स्थित बारातघर में 'माय भारत' (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री मनु राजपूत ने योग को भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर बताया और उपस्थित जनसमूह से इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर योगाचार्य अजय कुमार ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया, साथ ही नियमित योग के अनेक लाभों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अमर सिंह राजपूत, सुकांत सिंह, सरोज कुमारी और आदर्श कुमार सहित कई योग साधक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि स्वदेश कुमार ने की, जबकि विमलेश कुमार ने इसका सफल संचालन किया। अंत में, उपस्थित अतिथियों को माला पहनाकर और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि दिलाने का झांसा देकर लोगों से लगभग 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त लोगों को उनकी बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि दिलवाने का प्रलोभन देते थे और फिर विभिन्न शुल्क तथा प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उनके खातों से धनराशि अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे। शिकायत मिलने पर, साइबर क्राइम पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 बैंक पासबुक और 03 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका उपयोग इस साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देने में किया जा रहा था। बरामद किए गए उपकरणों और बैंक खातों की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की गई पूरी रकम के संबंध में और जानकारी जुटाई जा सके। इस संबंध में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने बताया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, मैसेज, या बीमा मैच्योरिटी के नाम पर मांगी जाने वाली धनराशि के झांसे में न आएं। पुलिस द्वारा इस पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि दिलाने का झांसा देकर लोगों से लगभग 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त लोगों को उनकी बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि दिलवाने का प्रलोभन देते थे और फिर विभिन्न शुल्क तथा प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उनके खातों से धनराशि अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे। शिकायत मिलने पर, साइबर क्राइम पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 बैंक पासबुक और 03 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका उपयोग इस साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देने में किया जा रहा था। बरामद किए गए उपकरणों और बैंक खातों की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की गई पूरी रकम के संबंध में और जानकारी जुटाई जा सके।

इस संबंध में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने बताया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, मैसेज, या बीमा मैच्योरिटी के नाम पर मांगी जाने वाली धनराशि के झांसे में न आएं। पुलिस द्वारा इस पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया में समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' की एक आवश्यक बैठक डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में महिला शाखा "सखी ग्रुप" द्वारा आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रभु जगन्नाथ जी की शोभायात्रा के नगर भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समिति के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 16 जुलाई को यह शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ औरैया नगर के प्रमुख निर्धारित मार्गों का नगर भ्रमण करेगी। संस्था ने एक अनूठी पहल की घोषणा भी की, जिसके तहत आगामी 1 जुलाई, 2026, बुधवार से 50 शैया जिला अस्पताल, औरैया में चिकित्सा हेतु भर्ती सभी मरीजों को प्रतिदिन प्रातः 7 बजे चाय, दूध, बिस्कुट और ब्रेड सहित जलपान कराया जाएगा। साथ ही, अटल आश्रय गृह, औरैया के सामने स्थित 'उनके' निज निवास पर प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक (दो घंटे) ब्लड प्रेशर, मधुमेह और ब्लड शुगर जैसी संबंधित जांचों हेतु निःशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम का मुख्य संयोजक पुरुष जिला चिकित्सालय, उरई से आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले डॉ. शिवकुमार सोनी को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मरीजों की सेवा के उनके सपने को अब धरातल पर उतार कर समाज की सेवा की जाएगी। बैठक के उपरांत, समिति द्वारा संचालित जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य 5100 पौधों का पौधारोपण के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के संयोजक सोनू यादव की देखरेख में समिति के सदस्यों ने अशोक, रबर प्लांट, चितवन, हरसिंगार, पकड़िया, चांदनी, आंवला और गुड़हल सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी पार्क के समीप निवास करने वाले लोगों को सौंपी गई। अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने और निरोग व प्रसन्नचित्त रहने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण बहुत जरूरी है। मौजूद लोगों ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने व लोगों को जागरूक कर पर्यावरण व पौधों का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की शपथ ली। इस बैठक और पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से समिति के संरक्षक श्री भगवान पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, तिलक इंटर कॉलेज, औरैया के प्रवक्ता डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा, डॉ. शिवकुमार सोनी, आदित्य पोरवाल, चिकित्सा सलाहकार एल.एन. गुप्ता, शिक्षक सौरभ यादव, हिमांशु दुबे, रामचंद्र सोनी, अरविंद कुमार और सतीश पोरवाल सहित कई पर्यावरण प्रहरी उपस्थित रहे।
    4
    औरैया में समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' की एक आवश्यक बैठक डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में महिला शाखा "सखी ग्रुप" द्वारा आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रभु जगन्नाथ जी की शोभायात्रा के नगर भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समिति के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 16 जुलाई को यह शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ औरैया नगर के प्रमुख निर्धारित मार्गों का नगर भ्रमण करेगी।

संस्था ने एक अनूठी पहल की घोषणा भी की, जिसके तहत आगामी 1 जुलाई, 2026, बुधवार से 50 शैया जिला अस्पताल, औरैया में चिकित्सा हेतु भर्ती सभी मरीजों को प्रतिदिन प्रातः 7 बजे चाय, दूध, बिस्कुट और ब्रेड सहित जलपान कराया जाएगा। साथ ही, अटल आश्रय गृह, औरैया के सामने स्थित 'उनके' निज निवास पर प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक (दो घंटे) ब्लड प्रेशर, मधुमेह और ब्लड शुगर जैसी संबंधित जांचों हेतु निःशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम का मुख्य संयोजक पुरुष जिला चिकित्सालय, उरई से आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले डॉ. शिवकुमार सोनी को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मरीजों की सेवा के उनके सपने को अब धरातल पर उतार कर समाज की सेवा की जाएगी।

बैठक के उपरांत, समिति द्वारा संचालित जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य 5100 पौधों का पौधारोपण के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के संयोजक सोनू यादव की देखरेख में समिति के सदस्यों ने अशोक, रबर प्लांट, चितवन, हरसिंगार, पकड़िया, चांदनी, आंवला और गुड़हल सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी पार्क के समीप निवास करने वाले लोगों को सौंपी गई। अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने और निरोग व प्रसन्नचित्त रहने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण बहुत जरूरी है। मौजूद लोगों ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने व लोगों को जागरूक कर पर्यावरण व पौधों का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की शपथ ली।

इस बैठक और पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से समिति के संरक्षक श्री भगवान पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, तिलक इंटर कॉलेज, औरैया के प्रवक्ता डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा, डॉ. शिवकुमार सोनी, आदित्य पोरवाल, चिकित्सा सलाहकार एल.एन. गुप्ता, शिक्षक सौरभ यादव, हिमांशु दुबे, रामचंद्र सोनी, अरविंद कुमार और सतीश पोरवाल सहित कई पर्यावरण प्रहरी उपस्थित रहे।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया में समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' की एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में समिति ने कई आगामी कार्यक्रमों और नई सामाजिक पहलों की घोषणा की, जिनमें महिला शाखा "सखी ग्रुप" द्वारा 16 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रभु जगन्नाथ जी की शोभायात्रा के नगर भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श प्रमुख रहा। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रभु जगन्नाथ जी की शोभायात्रा 16 जुलाई को गाजे-बाजे के साथ औरैया नगर के प्रमुख निर्धारित मार्गों से गुजरेगी। इसके अतिरिक्त, संस्था द्वारा एक अनूठी पहल की घोषणा की गई, जिसके तहत 1 जुलाई 2026, बुधवार से 50 सैया जिला अस्पताल, औरैया में भर्ती सभी मरीजों को प्रतिदिन सुबह 7 बजे चाय, दूध, बिस्कुट, ब्रेड आदि का जलपान निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। साथ ही, अटल आश्रय गृह, औरैया के सामने स्थित संयोजक डॉ. शिवकुमार सोनी के निजी निवास पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक (दो घंटे) ब्लड प्रेशर, मधुमेह, ब्लड शुगर संबंधी जांचें भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इस कार्यक्रम का मुख्य संयोजक पुरुष जिला चिकित्सालय, उरई से 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले डॉ. शिवकुमार सोनी को बनाया गया है, जिन्होंने मरीजों की सेवा के सपने को साकार कर समाज की सेवा करने की बात कही। बैठक के उपरांत, समिति द्वारा संचालित जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में 5100 पौधों के लक्ष्य के तहत पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के संयोजक सोनू यादव की देखरेख में समिति के सदस्यों ने अशोक, रबर प्लांट, चितवन, हरसिंगार, पकड़िया, चांदनी, आंवला, गुड़हल आदि के पौधे लगाए। पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी पार्क के समीप रहने वाले लोगों को सौंपी गई। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने और निरोग व प्रसन्नचित्त रहने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण को अत्यंत आवश्यक बताया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने और दूसरों को भी पर्यावरण व पौधों का महत्व बताते हुए जागरुक करने की शपथ ली। इस बैठक और पौधारोपण अभियान में समिति के संरक्षक भगवान पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, तिलक इंटर कॉलेज, औरैया के प्रवक्ता डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा, डॉ. शिवकुमार सोनी, आदित्य पोरवाल, चिकित्सा सलाहकार एल.एन. गुप्ता, शिक्षक सौरभ यादव, हिमांशु दुबे, रामचंद्र सोनी, अरविंद कुमार और सतीश पोरवाल सहित कई अन्य पर्यावरण प्रहरी उपस्थित रहे।
    4
    औरैया में समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' की एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में समिति ने कई आगामी कार्यक्रमों और नई सामाजिक पहलों की घोषणा की, जिनमें महिला शाखा "सखी ग्रुप" द्वारा 16 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रभु जगन्नाथ जी की शोभायात्रा के नगर भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श प्रमुख रहा।

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रभु जगन्नाथ जी की शोभायात्रा 16 जुलाई को गाजे-बाजे के साथ औरैया नगर के प्रमुख निर्धारित मार्गों से गुजरेगी। इसके अतिरिक्त, संस्था द्वारा एक अनूठी पहल की घोषणा की गई, जिसके तहत 1 जुलाई 2026, बुधवार से 50 सैया जिला अस्पताल, औरैया में भर्ती सभी मरीजों को प्रतिदिन सुबह 7 बजे चाय, दूध, बिस्कुट, ब्रेड आदि का जलपान निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। साथ ही, अटल आश्रय गृह, औरैया के सामने स्थित संयोजक डॉ. शिवकुमार सोनी के निजी निवास पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक (दो घंटे) ब्लड प्रेशर, मधुमेह, ब्लड शुगर संबंधी जांचें भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इस कार्यक्रम का मुख्य संयोजक पुरुष जिला चिकित्सालय, उरई से 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले डॉ. शिवकुमार सोनी को बनाया गया है, जिन्होंने मरीजों की सेवा के सपने को साकार कर समाज की सेवा करने की बात कही।

बैठक के उपरांत, समिति द्वारा संचालित जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में 5100 पौधों के लक्ष्य के तहत पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के संयोजक सोनू यादव की देखरेख में समिति के सदस्यों ने अशोक, रबर प्लांट, चितवन, हरसिंगार, पकड़िया, चांदनी, आंवला, गुड़हल आदि के पौधे लगाए। पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी पार्क के समीप रहने वाले लोगों को सौंपी गई। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने और निरोग व प्रसन्नचित्त रहने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण को अत्यंत आवश्यक बताया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने और दूसरों को भी पर्यावरण व पौधों का महत्व बताते हुए जागरुक करने की शपथ ली।

इस बैठक और पौधारोपण अभियान में समिति के संरक्षक भगवान पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, तिलक इंटर कॉलेज, औरैया के प्रवक्ता डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा, डॉ. शिवकुमार सोनी, आदित्य पोरवाल, चिकित्सा सलाहकार एल.एन. गुप्ता, शिक्षक सौरभ यादव, हिमांशु दुबे, रामचंद्र सोनी, अरविंद कुमार और सतीश पोरवाल सहित कई अन्य पर्यावरण प्रहरी उपस्थित रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 21 जून, 2026 को औरैया के ककोर मुख्यालय स्थित तिरंगा मैदान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 अध्यक्ष गौ सेवा आयोग श्री श्याम बिहारी गुप्ता, मा0 राज्य सभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मा0 अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग श्री श्याम बिहारी गुप्ता ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवन में अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए प्राकृतिक खेती से उत्पन्न उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए। श्री गुप्ता ने कृषक बंधुओं से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर पर्यावरण के संवर्धन में सहयोग करें और कीटनाशक व उर्वरक के स्थान पर गौमूत्र व गोबर से बने जीवामृत खाद जैसे उत्पादों का प्रयोग करें। मा0 राज्य सभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य ने बताया कि 21 जून को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को इस आयोजन के माध्यम से संपूर्ण विश्व को एक सूत्र में बांधने का श्रेय दिया, यह कहते हुए कि इसका उद्देश्य केवल संदेश देना नहीं, बल्कि वास्तव में लोगों को जोड़ना है। श्रीमती शाक्य ने योग को स्वस्थ जीवन के लिए एक साधना बताया, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से जोड़ता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कई ऐसी बीमारियाँ जो दवाइयों से ठीक नहीं होतीं, वे योग से सही हो जाती हैं, और कम से कम योगाभ्यास करते रहने से शरीर स्वस्थ रहता है, जिससे अच्छे मन से काम किया जा सकता है और परिवार, समाज तथा देश को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर अन्य प्रतिभागी भी आश्चर्यचकित रह गए। योगाचार्यों के मार्गदर्शन में सभी ने योग मुद्राओं का अभ्यास किया और सीखा। इस अवसर पर श्री श्याम बिहारी गुप्ता, श्रीमती गीता शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, प्रशिक्षक एवं प्राकृतिक चिकित्सक शशिराज सेठ सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
    1
    21 जून, 2026 को औरैया के ककोर मुख्यालय स्थित तिरंगा मैदान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 अध्यक्ष गौ सेवा आयोग श्री श्याम बिहारी गुप्ता, मा0 राज्य सभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मा0 अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग श्री श्याम बिहारी गुप्ता ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवन में अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए प्राकृतिक खेती से उत्पन्न उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए। श्री गुप्ता ने कृषक बंधुओं से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर पर्यावरण के संवर्धन में सहयोग करें और कीटनाशक व उर्वरक के स्थान पर गौमूत्र व गोबर से बने जीवामृत खाद जैसे उत्पादों का प्रयोग करें।

मा0 राज्य सभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य ने बताया कि 21 जून को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को इस आयोजन के माध्यम से संपूर्ण विश्व को एक सूत्र में बांधने का श्रेय दिया, यह कहते हुए कि इसका उद्देश्य केवल संदेश देना नहीं, बल्कि वास्तव में लोगों को जोड़ना है। श्रीमती शाक्य ने योग को स्वस्थ जीवन के लिए एक साधना बताया, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से जोड़ता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कई ऐसी बीमारियाँ जो दवाइयों से ठीक नहीं होतीं, वे योग से सही हो जाती हैं, और कम से कम योगाभ्यास करते रहने से शरीर स्वस्थ रहता है, जिससे अच्छे मन से काम किया जा सकता है और परिवार, समाज तथा देश को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर अन्य प्रतिभागी भी आश्चर्यचकित रह गए। योगाचार्यों के मार्गदर्शन में सभी ने योग मुद्राओं का अभ्यास किया और सीखा। इस अवसर पर श्री श्याम बिहारी गुप्ता, श्रीमती गीता शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, प्रशिक्षक एवं प्राकृतिक चिकित्सक शशिराज सेठ सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया के तिरंगा मैदान, ककोर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग, लखनऊ के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी औरैया और पुलिस अधीक्षक औरैया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया, जिसमें योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न आसनों की जानकारी देते हुए इसे नियमित रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बताया गया कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम ही नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित, अनुशासित और निरोग जीवन जीने की भारतीय जीवन-पद्धति है। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं सशक्त बनाता है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव दूर होता है और व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा तथा आत्मविश्वास का विकास होता है। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को नियमित योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन “योग से स्वास्थ्य, स्वास्थ्य से आत्मविश्वास और आत्मविश्वास से राष्ट्र निर्माण” के संदेश के साथ हुआ, जिसमें सभी को स्वस्थ एवं निरोग जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
    1
    औरैया के तिरंगा मैदान, ककोर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग, लखनऊ के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी औरैया और पुलिस अधीक्षक औरैया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया, जिसमें योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।

योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न आसनों की जानकारी देते हुए इसे नियमित रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बताया गया कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम ही नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित, अनुशासित और निरोग जीवन जीने की भारतीय जीवन-पद्धति है। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं सशक्त बनाता है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव दूर होता है और व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा तथा आत्मविश्वास का विकास होता है।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को नियमित योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन “योग से स्वास्थ्य, स्वास्थ्य से आत्मविश्वास और आत्मविश्वास से राष्ट्र निर्माण” के संदेश के साथ हुआ, जिसमें सभी को स्वस्थ एवं निरोग जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.