Shuru
Apke Nagar Ki App…
सहपऊ पुलिस ने पकड़े 5 जुआरी, 5 लाख से अधिक की नगदी बरामद.... हाथरस के सहपऊ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई ग्राम बुढ़ाइच में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा मौके से 5 अंतरजनपदीय जुआरी गिरफ्तार छापेमारी में 5 लाख 50 हजार से अधिक की नगदी बरामद 5 मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते और 2 बाइक भी जब्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी आगरा और एटा से आकर खेल रहे थे जुआ तीन आरोपियों पर पहले से भी जुआ अधिनियम के मुकदमे है दर्ज पुलिस ने जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा किया दर्ज मामले में आगे की वैधानिक जांच और कार्रवाई जारी
Sunil kumar
सहपऊ पुलिस ने पकड़े 5 जुआरी, 5 लाख से अधिक की नगदी बरामद.... हाथरस के सहपऊ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई ग्राम बुढ़ाइच में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा मौके से 5 अंतरजनपदीय जुआरी गिरफ्तार छापेमारी में 5 लाख 50 हजार से अधिक की नगदी बरामद 5 मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते और 2 बाइक भी जब्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी आगरा और एटा से आकर खेल रहे थे जुआ तीन आरोपियों पर पहले से भी जुआ अधिनियम के मुकदमे है दर्ज पुलिस ने जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा किया दर्ज मामले में आगे की वैधानिक जांच और कार्रवाई जारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोते रहे परिजन, घर में घुसकर लाखों की नकदी-जेवरात ले उड़े चोर बसगोई के माजरा नगला बीरबल में दुस्साहसिक वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा सोते रहे परिजन, घर में घुसकर लाखों की नकदी-जेवरात ले उड़े चोर बसगोई के माजरा नगला बीरबल में दुस्साहसिक वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा सासनी। क्षेत्र के गांव बसगोई के माजरा नगला वीरबल में बुधवार रात अज्ञात चोर एक घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह ऊपर के कमरे का दरवाजा खुला और सामान अस्त-व्यस्त मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित चरन सिंह पुत्र धर्म सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब एक से चार बजे के मध्य अज्ञात चोर घर में घुस गए और ऊपर बने कमरे को निशाना बनाया। चोर वहां रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जागने पर ऊपर के कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त पस्त पड़ा था। जांच करने पर घर में रखी नकदी और आभूषण गायब मिले। पीड़ित के अनुसार चोर करीब 1.17 लाख रुपये नकद ले गए। इसके अलावा सोने का टीका, दो मंगलसूत्र, बेसर, दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी टॉप्स, चार लेडीज और दो पुरुषों की अंगूठियां चोरी हुई हैं। चांदी के सामान में तीन कौंधनी, दो रेशम पट्टी, तीन चेन, दो हाथफूल, दो जोड़ी बिछिया, पांच जोड़ी पाजेब, 12 लच्छे तथा बच्चों के करीब 500 ग्राम चांदी के खड़ुआ शामिल हैं। चोर तीन शर्ट समेत अन्य सामान भी ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश के साथ ही घटना के खुलासे के लिए जांच में जुटी है।1
- सासनी में दो पक्षों के बीच विवाद, फायरिंग और सीसीटीवी फुटेज आया सामने सासनी के गांव बसगोई में मंगलवार देर रात दो पक्षों में विवाद और फायरिंग हुई। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना की शिकायत बसगोई निवासी पार्वती पत्नी अजय चैहान ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोग थार गाड़ी से उनके घर आए और तमंचे-पिस्तौल से गोलियां चलाईं। पार्वती ने आरोप लगाया कि उनके बेटों अविलाश और अवतार को निशाना बनाकर फायरिंग की गई, जिसमें वे बाल-बाल बचे। घर के बाहर कारतूस और दीवारों पर गोली के निशान भी मिले थे। वहीं, दूसरे पक्ष के ग्राम लालगढ़ी निवासी जय प्रताप ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह अपनी थार गाड़ी से जा रहे थे, तब बसगोई के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर फायरिंग की और उनका पीछा किया। बुधवार देर रात करीब 9.30 बजे सीओ सिटी हिमांशु मथुरा ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम और थाना सासनी पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों मोहित, अभय, सुधीर उर्फ सिद्धू और जयप्रकाश को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी, दो तमंचे 315 बोर, 10 जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद किए हैं। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।4
- *अवागढ़, एटा - ब्रेकिंग* *जन्माष्टमी पर अवागढ़ में निकली भव्य शोभा यात्रा, पूरा नगर कृष्णमय* जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज अवागढ़ नगर में भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। हाथी-घोड़ा, बैंड-बाजे, राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस शोभा यात्रा का नेतृत्व *ऋषि पाल सिंह महाराज* ने किया। शोभा यात्रा में *अवागढ़ किला मेला अध्यक्ष उमेश वर्मा* मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शोभा यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में *जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, बंटी भैया, शिव प्रताप सिंह (अंशु भैया), करण प्रताप, अमित जैन, मगी भाई, शेटी जैन, राजू भैया, दिलीप वर्मा, कुलदीप वर्मा, पिंटू यादव, नीतू शर्मा, विनीत गुप्ता, बबलू भाई, अभिषेक गुप्ता, राजेश सराहनी* बॉबी बुआ जी सहित सैकड़ों श्रद्धालु व नगर के गणमान्य लोग शामिल हुए। नगर भ्रमण के दौरान "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयघोष से पूरा अवागढ़ गूंज उठा। मंदिरों में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। *रिपोर्ट - पंकज कुमार, ऑल इंडिया ब्यूरो चीफ, अवागढ़, जिला एटा*3
- जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करने वाली निशु आजाद के पिता संजय आजाद ने कहा – "मेरे सिर पर कड़ा मारा गया। 2 जगह से सिर फट गया। उसी दिन FIR कराई। दिल्ली पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। पुलिस का काम गुंडों को बचाना रह गया है"1
- एटा ब्रेकिंग:- एन .के रिलैक्स OYO होटल पर पुलिस-प्रशासन का छापा, 3 युवतियां हिरासत में संचालक फरार। हाईवे किनारे चल रहे OYO होटल पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। एटा ब्रेकिंग:- एन .के रिलैक्स OYO होटल पर पुलिस-प्रशासन का छापा, 3 युवतियां हिरासत में संचालक फरार। हाईवे किनारे चल रहे OYO होटल पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने अचानक छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर सीओ सिटी कृतिका सिंह और नायब तहसीलदार आकाश के नेतृत्व में टीम होटल पहुंची। छापे के दौरान तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया, जबकि होटल संचालक नीरज मौके से फरार हो गया। पुलिस ने होटल से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लेकर होटल को किया गया सीज़। हिरासत में ली गई युवतियों से पुलिस पूछताछ जारी। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रारपट्टी गांव स्थित एन .के रिलैक्स oyo होटल पर छापा।2
- छत से गिरकर सिर में चोट लगने से एक महिला घायल, परिजन घायल हालत में लाए अस्पताल जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव दिनावली में छत से गिरकर सिर व शरीर मे कई अन्य जगहों पर चोट लगने से एक महिला माला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजन महिला को घायल हालत में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती का डॉक्टरों द्वारा घायल महिला का उपचार किया गया। हालत में सुधार होने के बाद परिजन महिला को घर लेकर चले गए।1
- शादी के घर में सजावट कर रहे लाइट मैकेनिक की करंट से मौत,परिजनों में मचा कोहराम शादी के घर में सजावट कर रहे लाइट मैकेनिक की करंट से मौत,परिजनों में मचा कोहराम सासनी क्षेत्र के जरैय गांव में एक शादी वाले घर में लाइट और झालर की सजावट कर रहे 23 साल के युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में दुख का माहौल है और पूरे गांव में शोक फैल गया है। गुरुवार शाम करीब 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार, जरैय गांव के रहने वाले सुभाष के 23 वर्षीय बेटे विनीत का पेशा लाइट मैकेनिक का था। वह पड़ोस में रहने वाले अमर मोहम्मद की बेटी की शादी के लिए घर सजाने का काम कर रहा था। सजावट का काम करते समय अचानक विनीत को तेज बिजली का करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बताया। डॉक्टरों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। परिजन डॉक्टरों की बात से सहमत नहीं हुए और उसे तुरंत अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। परिजनों ने देर रात करीब 11:30 बजे विनीत का अंतिम संस्कार किया। इस अचानक हुए हादसे से परिजनों का बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि विनीत अविवाहित था और तीन भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर का था। जवान बेटे की मौत से परिवार सदमे में है और पूरे गांव में शोक है।1
- जहां कृष्ण का नाम होता है, वहां हर मुश्किल का समाधान होता है।” नाम है जिनके बड़े निराले माखन चोर जगत के रखवाले वो है कृष्ण बंसी वाले जे पी सिंह पत्रकार एम डी न्यूज़ अलीगढ की तरफ से समस्त क्षेत्र वासियों व नगर वासियों एवं देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं1
- दरोगा जी को शायद ही समझ में आया होगा कि एक पल में उनकी दुनिया उजड़ जाएगी। जैसे ही यह खबर उन्हें पता चली, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सामने रखी अपने भाई की लाश देखकर दरोगा जी खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। वह चाहकर भी अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पाए। मैनपुरी के किशनी क्षेत्र से लोग खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए गए थे और दर्शन के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरियाणा के पलवल में उनके साथ भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में झांसी में तैनात दरोगा देवराज यादव के भाई विजय यादव भी शामिल थे। विजय यादव मूल रूप से किशनी क्षेत्र के चांदा गांव के निवासी थे। भाई की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दरोगा जी का भाई की मौत पर फूट-फूटकर रोता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है नोट: यह जानकारी इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही एक पोस्ट से ली गई है।1