जिला में 1.51 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिल रहा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ- उपायुक्त सचिन गुप्ता - कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश - समीक्षा बैठक आयोजित रोहतक, 10 मार्च : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने परिवार पहचान पत्र के अलावा कल्याण एवं समाज कल्याण विभागों की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परिवार पहचान पत्र के संदर्भ में भी आवश्यक हिदायतें दी। सचिन गुप्ता स्थानीय कैम्प कार्यालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने परिवार पहचान पत्र में अवांछित व्यक्ति के परिवार आईडी से हटाने, आय प्रमाण पत्र जारी करने एवं परिवार की वार्षिक आय में संशोधन की समीक्षा के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला में विभिन्न पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से 1 लाख 51 हजार 362 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विभाग के पोर्टल पर अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के 86566 लाभार्थी, विधवा पेंशन योजना की 40554 लाभार्थी, दिव्यांग पेंशन योजना के 8924 लाभार्थी तथा निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता योजना के 12496 लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। सचिन गुप्ता ने कहा कि इनके अतिरिक्त लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना के 1925 लाभार्थी, स्कूल न जाने वाले 331 दिव्यांग बच्चों को वित्तीय सहायता, किन्नर भत्ता योजना के 4 लाभार्थी, बौना भत्ता योजना के 4 लाभार्थी, एसिड अटैक पीडि़त महिलाओं व बालिकाओं के 4 लाभार्थी, विधुर व अविवाहित व्यक्तियों को वित्तीय सहायता योजना के 185 लाभार्थी तथा स्टेज-3 एवं स्टेज-4 कैंसर पीडि़तों के लिए वित्तीय सहायता योजना के 368 लाभार्थी भी जिला में पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही हरियाणा गौरव सम्मान योजना (पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए) के 1 लाभार्थी को भी लाभ दिया जा रहा है। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, जिला कल्याण अधिकारी रेणु सिसौदिया, एलडीएम महावीर प्रसाद, परिवार पहचान पत्र की डीपीएम दीपिका तेवतिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

- बाबा खाटू श्याम सेवा मंडल कलानौर द्वारा श्री बाबा खाटू श्याम जी धाम कलानौर में सभी संत महापुरुषों एवं भक्तों के सहयोग से बड़े हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष श्री श्याम संकीर्तन व बालाजी महाराज के जागरण का आयोजन करवाया गया । जिसमें दूर दराज से पहुंचे कलाकारों द्वारा प्रभु कीर्तन गुणगान किया गया । कार्यक्रम में विभिन्न गुरु गद्दीयों से संत महापुरुष भी उपस्थित रहे । जिन्होंने श्री श्याम व हनुमान जी के श्री चरणों में मत्था टेक बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया । जिसमें साध संगत ने प्रभु कीर्तन रसपान करते हुए प्रसाद भी ग्रहण किया । इस अवसर पर महंत बाबा हरपाल दास जी महाराज,महंत ईश्वर शाह जी महाराज सहित संत महात्मा एवं श्रद्धालु गण उपस्थित रहे1
- 400 साल से भी पुराना इतिहास, शीतला माता मेला गाँव बिधलान1
- मासूम का किडनेप करने वाले का पुलिस ने कऱ दिया इलाज1
- बिरला को पद से हटाने का ओवैसी संकल्प, विपक्ष को शाह की फटकार, इंदिरा,नेहरू को गालिरों पर माइक चालू- राजीव राय, गांधी परिवार में पैदा होने वाला ही राजा बोले निशिकांत, देश में फ्यूल की कमी नहीं - गोयल और राजनाथ सिंह ने मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट जारी किया..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- #कैमरा मैन और डायरेक्टर विजय सारसर ने दी बेद प्रकाश भारतीय को जन्मदिन की सुभकामनाये1
- #DelhiNews #Jahangirpuri #BadliVidhansabha #DelhiCivicIssues #SwachhDelhi #LocalNews #DelhiProblems #GarbageIssue #SewerProblem #PublicIssue1
- न्यूज़: दिल्ली के नरेला स्थित NIA थाना क्षेत्र के खेड़ा खुर्द गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार के अंदर दो लोगों के शव बरामद हुए। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हालत में खड़ी कार को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से दोनों शवों को बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और यह हत्या का मामला है या किसी अन्य वजह से मौत हुई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।1
- #DelhiPolice #DelhiEncounter #BawanaMurderCase #AntiNarcoticsSquad #OuterNorthDelhi #CrimeNewsDelhi #VaibhavGandhiMurder #ShahbadDairyPolice #DelhiCrime #PoliceAction #DelhiNews #BreakingNewsDelhi #BawanaNews #DelhiPoliceOperation #CrimeUpdate1