Shuru
Apke Nagar Ki App…
अजमेर: तारागढ़ रास्ते पर धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दरगाह थाना पुलिस का एक्शन अजमेर के तारागढ़ क्षेत्र में दरगाह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को रोका गया, तलाशी लेने पर उसके पास से धारदार हथियार बरामद हुआ। पुलिस की सतर्कता के चलते एक बड़ी वारदात टल गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था या नहीं। अजमेर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है। 👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like & Share जरूर करें।
News Daily Hindi
अजमेर: तारागढ़ रास्ते पर धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दरगाह थाना पुलिस का एक्शन अजमेर के तारागढ़ क्षेत्र में दरगाह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को रोका गया, तलाशी लेने पर उसके पास से धारदार हथियार बरामद हुआ। पुलिस की सतर्कता के चलते एक बड़ी वारदात टल गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था या नहीं। अजमेर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है। 👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like & Share जरूर करें।
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1
- अजमेर से बड़ी खबर सामने आई है। आना सागर झील के रामप्रसाद घाट पर एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए अचानक झील में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। युवक को बाहर निकालने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया। झील से बाहर आते ही युवक ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू में किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।1
- Post by Kailash Fulwari1
- राजस्थान के जोधपुर से एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। मंडोर गार्डन के मुख्य गेट पर 18 अप्रैल की शाम अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। CCTV में कैद इस घटना में पर्यटक और स्थानीय लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए। बताया जा रहा है कि गेट पर पिछले तीन दिनों से मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था, लेकिन समय रहते प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- नसीराबाद की यातायात व्यवस्था मात्र दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के भरोसे दुकानों के बाहर खड़े वाहन बने सिरदर्द1
- नागौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण हीट वेव प्रबंधन एवं बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने मंगलवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़वा तथा उप स्वास्थ्य केंद्र अठीयासन का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सैनी ने निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में उपलब्ध दवाइयों, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, रिकॉर्ड संधारण तथा कार्मिकों की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने वर्तमान गर्मी एवं हीट वेव की स्थिति को देखते हुए चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, पेयजल, शीतल कक्ष तथा आपातकालीन उपचार व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन को लू से बचाव संबंधी जागरूकता गतिविधियां चलाने के लिए कहा। डॉ. जुगल किशोर सैनी ने 15 वर्ष तक की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए चिकित्सा स्टाफ को निर्देश दिए कि वे विद्यालय स्तर पर जाकर बालिकाओं एवं अभिभावकों को एचपीवी टीके के महत्व के बारे में जागरूक करें तथा पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, लैब जांच, दवा वितरण, जननी सुरक्षा योजनाओं तथा रोगी हित सेवाओं को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही समय पर ओपीडी संचालन, मरीजों से संवेदनशील व्यवहार तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिड़िया कलाँ का भी दौरा किया। यहां उन्होंने स्कूल स्टाफ एवं छात्राओं से संवाद कर एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया तथा अधिकाधिक बालिकाओं को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से यह अभियान सफल बनाया जाएगा।4
- राजस्थान के टोंक में एक युवक बाइक से जा रहा था, तभी अचानक एक कुत्ता उस पर झपट पड़ा। हमले के कारण युवक बाइक समेत गिर गया, लेकिन कुत्ता उस पर लगातार हमला करता रहा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।1
- जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निदेश पर शहर में दहशत गर्दो पर कार्रवाई, दरगाह थाना पुलिस ने तारागढ़ के कच्चे रास्ते पर धरादार हथियार लेकर घूम रहा युवक को किया गिरफ्तार, दरग़ाह से तारागढ़ जाने वाले कच्चे रास्ते पर युवक छुर्रा लेकर घूमते हुए आरोपी की किया गिफ्तार, दरग़ाह थाना के एएसआई हुक्मारमा मुखबिर की सूचना पर आरोपी को किया गिरफ्तार,1
- Post by Kailash Fulwari1