logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर चलाया गया सघन अभियान महिला एवं बाल विकास अधिकारी देवास ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर जिले में संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पूरे जिले में पुलिस विभाग और महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त दल गठित कर सम्मेलनों और विवाह स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी गई। अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वन स्टॉप सेंटर को जिला स्तरीय मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया। कंट्रोल रूम से भी लगातार मॉनिटरिंग की गई। साथ ही, जिले के प्रत्येक परियोजना कार्यालय में भी पृथक से कंट्रोल रूम स्थापित किए गए, ताकि प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। शहर में विभाग का फ्लाइंग स्क्वायड (उड़नदस्ता दल) निरंतर सक्रिय रहा, जिसने विभिन्न मैरिज गार्डन और विवाह समारोहों का औचक निरीक्षण कर वर-वधू के आयु संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की। उन्होंने बताया कि दल को अमोना क्षेत्र में एक संभावित बाल विवाह की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक दल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बालिका के आयु प्रमाण पत्र की मांग की। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान बालिका की आयु 18 वर्ष से कम पाई गई।दल द्वारा 'बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम' के प्रावधानों का हवाला देते हुए परिजनों और उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह के कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाइश दी गई। टीम की प्रभावी काउंसलिंग के बाद परिजनों ने अपनी गलती मानी और बालिका के बालिग होने तक विवाह न करने का लिखित संकल्प लिया, जिसके पश्चात विवाह रुकवाया गया। साझा प्रयास और सतर्कताविभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बाल विवाह को रोकने के लिए जिले के सभी क्षेत्रों में टीमें निरंतर सक्रिय हैं। किसी भी संदेहास्पद मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

2 hrs ago
user_पत्रकार करीम खान H. p
पत्रकार करीम खान H. p
हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
7b8a257a-a0be-4caa-8628-095a4ec89140

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर चलाया गया सघन अभियान महिला एवं बाल विकास अधिकारी देवास ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर जिले में संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पूरे जिले में पुलिस विभाग और महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त दल गठित कर सम्मेलनों और विवाह स्थलों पर कड़ी

02d81b41-4fae-4ae1-98cf-cf989a7c5337

निगरानी रखी गई। अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वन स्टॉप सेंटर को जिला स्तरीय मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया। कंट्रोल रूम से भी लगातार मॉनिटरिंग की गई। साथ ही, जिले के प्रत्येक परियोजना कार्यालय में भी पृथक से कंट्रोल रूम स्थापित किए गए, ताकि प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। शहर में विभाग का फ्लाइंग स्क्वायड (उड़नदस्ता दल) निरंतर सक्रिय रहा, जिसने विभिन्न मैरिज गार्डन और विवाह समारोहों का औचक निरीक्षण कर वर-वधू के आयु संबंधी

644f3a9b-d704-4fd5-9242-e4d7664e1fa0

दस्तावेजों की गहन जांच की। उन्होंने बताया कि दल को अमोना क्षेत्र में एक संभावित बाल विवाह की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक दल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बालिका के आयु प्रमाण पत्र की मांग की। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान बालिका की आयु 18 वर्ष से कम पाई गई।दल द्वारा 'बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम' के प्रावधानों का हवाला देते हुए परिजनों और उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह के

e87ae06e-4cca-46b9-a109-d620671ec9fa

कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाइश दी गई। टीम की प्रभावी काउंसलिंग के बाद परिजनों ने अपनी गलती मानी और बालिका के बालिग होने तक विवाह न करने का लिखित संकल्प लिया, जिसके पश्चात विवाह रुकवाया गया। साझा प्रयास और सतर्कताविभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बाल विवाह को रोकने के लिए जिले के सभी क्षेत्रों में टीमें निरंतर सक्रिय हैं। किसी भी संदेहास्पद मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप इंदौर के बड़ा नेहरू स्टेडियम में रखी गई वही दस्तक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक,(गोल्ड मेडल) एवं 2 रजत पदक (सिल्वर मेडल)1 कांस्य पदक ( ब्रॉन्ज मैडम( हासिल किए। विद्यालय की 9 वर्षीय अनाबिया खान एवं 12 वर्षीय शबनूर खान ने शानदार खेल का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया इसके साथ ही अक्सा ज़िन्दरान ने रजत पदक (Silver Medal) प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं महम खान, शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक दस्तक पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री अबरार सर ने एवं विद्यालय के प्रिंसिपल श्री मजीद शेख़ ने सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ फ़ुनाकोशी शोतोकान कराटे एकेडमी के चीफ सिहान अशोक सेन , एवं श्री मोना लीसा, सीनियर रश्मि ,जी दीपक कर्दम,दस्तक पब्लिक स्कूल की ओर से सीनियर कोच फारुख शेख शाउपस्थित रहे।
    4
    जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप इंदौर के बड़ा नेहरू स्टेडियम में रखी गई वही दस्तक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक,(गोल्ड मेडल) एवं 2 रजत पदक (सिल्वर मेडल)1 कांस्य पदक ( ब्रॉन्ज मैडम( हासिल किए। विद्यालय की 9 वर्षीय अनाबिया खान एवं 12 वर्षीय शबनूर खान ने शानदार खेल का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया
इसके साथ ही अक्सा ज़िन्दरान ने रजत पदक (Silver Medal) प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं  महम खान, शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक 
दस्तक पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री अबरार सर ने एवं  विद्यालय के प्रिंसिपल श्री मजीद शेख़ ने सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। 
प्रतियोगिता का शुभारंभ फ़ुनाकोशी 
शोतोकान कराटे एकेडमी के चीफ सिहान अशोक सेन , एवं श्री मोना लीसा, सीनियर रश्मि ,जी दीपक कर्दम,दस्तक पब्लिक स्कूल की ओर से सीनियर कोच फारुख शेख  शाउपस्थित रहे।
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बहिन की शादी पर क्या बोले केंडी धाम वाले बाबा जी #marriagegoals #viralreelschallenge
    1
    बहिन की शादी पर क्या बोले केंडी धाम वाले बाबा जी 
#marriagegoals #viralreelschallenge
    user_𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    Lawyer देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Sanju Seth
    1
    Post by Sanju Seth
    user_Sanju Seth
    Sanju Seth
    देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आप भी खाते है पान मसाला ? तो हो जाए सावधान। पान मसाला और गुटखा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है, और इसमें आर्सेनिक (Arsenic) जैसे हानिकारक तत्व पाए जाते हैं। यह न केवल मुंह का कैंसर (oral cancer) पैदा कर सकता है, बल्कि शरीर के अन्य अंगों के लिए भी एक धीमा जहर है।
    1
    आप भी खाते है पान मसाला ? तो हो जाए सावधान। 
पान मसाला और गुटखा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है, और इसमें आर्सेनिक (Arsenic) जैसे हानिकारक तत्व पाए जाते हैं। यह न केवल मुंह का कैंसर (oral cancer) पैदा कर सकता है, बल्कि शरीर के अन्य अंगों के लिए भी एक धीमा जहर है।
    user_Zakir
    Zakir
    Indore, Madhya Pradesh•
    18 min ago
  • इंदौर से कृष्णा वर्मा रिपोर्ट इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर सेक्टर-सी में कुलदीप कैलाश पगारे के घर पर पथराव करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को राजनगर की गलियों में घुमाया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था का सख्त संदेश गया। बताया जा रहा है कि कुछ आरोपियों पर पहले से ही विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रहने वाले रहवासी काफी संतुष्ट नजर आए। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से खुश होकर स्थानीय रहवासियों ने थाना प्रभारी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
    4
    इंदौर से कृष्णा वर्मा रिपोर्ट
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर सेक्टर-सी में कुलदीप कैलाश पगारे के घर पर पथराव करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को राजनगर की गलियों में घुमाया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था का सख्त संदेश गया।
बताया जा रहा है कि कुछ आरोपियों पर पहले से ही विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रहने वाले रहवासी काफी संतुष्ट नजर आए।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से खुश होकर स्थानीय रहवासियों ने थाना प्रभारी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_KRISHNA VERMA
    KRISHNA VERMA
    Insurance Agent इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    44 min ago
  • Post by Aarti Raikwar
    1
    Post by Aarti Raikwar
    user_Aarti Raikwar
    Aarti Raikwar
    Media Consultant मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पूरा मामला फतेहपुर के कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड का है… जहां स्कूल जा रही छात्राओं के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की… आरोपियों ने छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां कीं और उनका हाथ पकड़ने की कोशिश भी की… घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई… पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया… पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है… साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है… उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया है कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा…
    1
    पूरा मामला फतेहपुर के कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड का है… जहां स्कूल जा रही छात्राओं के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की… आरोपियों ने छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां कीं और उनका हाथ पकड़ने की कोशिश भी की…
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई… पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया…
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है… साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है…
उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया है कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा…
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • घटना सोमवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है… उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव स्थित खदान में 9 दोस्त नहाने पहुंचे थे… इसी दौरान गहराई ज्यादा होने की वजह से दो किशोर पानी में डूब गए… घटना की जानकारी मिलते ही शाम करीब 5 बजे से SDRF और होमगार्ड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया… काफी मशक्कत के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे एक नाबालिग किशोर का शव पानी से बाहर निकाला गया… वहीं दूसरे किशोर की तलाश लगातार जारी है… रेस्क्यू टीम देर रात तक सर्च ऑपरेशन में जुटी रही… #viralnews #Ujjain #ujjainnews #MPNews #HindiNews
    1
    घटना सोमवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है… उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव स्थित खदान में 9 दोस्त नहाने पहुंचे थे… इसी दौरान गहराई ज्यादा होने की वजह से दो किशोर पानी में डूब गए…
घटना की जानकारी मिलते ही शाम करीब 5 बजे से SDRF और होमगार्ड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया… काफी मशक्कत के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे एक नाबालिग किशोर का शव पानी से बाहर निकाला गया…
वहीं दूसरे किशोर की तलाश लगातार जारी है… रेस्क्यू टीम देर रात तक सर्च ऑपरेशन में जुटी रही… #viralnews #Ujjain #ujjainnews #MPNews #HindiNews
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.