दबंगों का शिक्षक पर कहर, लोहे की रॉड से हमला कर किया अधमरा धनघटा के घोरांग में सनसनी, शिक्षकों में भारी आक्रोश धनघटा, बलवंत कुमार पाण्डेय। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम घोरांग में रविवार शाम दबंगों ने एक शिक्षक पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच सड़क हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। घायल शिक्षक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के सराय थाना क्षेत्र के ग्राम हमजापुर निवासी सुरेंद्र प्रताप पुत्र हुबराज खंड शिक्षा क्षेत्र हैंसर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बभनौली में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। रविवार को वह डिहवा बाजार स्थित अपने किराए के मकान के सामने बैठे हुए थे। तभी डिहवा गांव निवासी राधेश्याम बेलदार पुत्र जोखन तथा मटेलू पुत्र श्रीराम अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से वहां पहुंचे। आरोप है कि आते ही चारों हमलावरों ने शिक्षक सुरेंद्र प्रताप पर लोहे की रॉड और डंडों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से शिक्षक संभल भी नहीं सके। हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आसपास मौजूद लोग जब तक बचाने पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को सीएचसी हैंसर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षकों में भारी नाराजगी फैल गई। शिक्षकों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

- Bhartiya Kisan Union Lok Shakti Gorakhpur ke dwara sahjanva tahsildar ko gyapan saunpa Gaya Hai Purvanchal prabhari Dilip Kisan ke dwara kisanon ki samasyaon ko Lekar ke Bhartiya Kisan Union log Shakti ke Purvanchal prabhari Dilip Kisan Jila Adhyaksh Indresh Kumar Mandal upadhyaksh Vinay Kumar Giri sahjanva Sachiv Alok Pande jokhan Prajapati Chhote Lal Anya Kisan Sathiyon ke sath sahjanva tahsildar ko gyapan saunpa Gaya4
- पंजाब में बिहार के लड़कों को बेरहमी से पीटा गया है। यह पहली बार नहीं है, बल्कि बिहार या उत्तर प्रदेश के लोगों को अक्सर छोटी गलतियों के लिए कठोर दंड मिलता है। पुलिस पर भी ऐसे मामलों में बिहार के लड़कों को दोषी ठहराने का आरोप है।1
- अंबेडकर नगर के अल्लापुर ब्लॉक के ग्राम सभा इटावा में डांस के दौरान डीजे रोहित की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग डांस करते हुए बेकाबू हो गए, जिसके बाद यह घटना हुई।1
- प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ से विपक्ष और दुनिया को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती।1
- डीएम कार्यालय में लगा RO प्लांट पिछले दो महीनों से खराब, कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं ले रहा है खोज खबर। इस भीषण गर्मी में भी डीएम कार्यालय गोरखपुर पर लगा पानी पीने का आरो प्लांट लगभग दो महीने से खराब पड़ा हुआ है। जो भी पीड़ित अपनी फरियाद लेकर आते हैं डीएम कार्यालय नहीं मिलता है उनको पीने का पानी। मजबूरी बस खरीद कर पीते हैं पानी।1
- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज में वन माफिया बेखौफ होकर सरेआम हरे पेड़ काट रहे हैं, जिससे 'ग्रीन यूपी' मिशन पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि यह सब पुलिस और नेताओं के संरक्षण में हो रहा है, जिससे स्थानीय प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में है। आक्रोशित ग्रामीण जिलाधिकारी से दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।2
- गोरखपुर के सहजनवां तहसील में 11 मई को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले किसान बड़ी संख्या में जुटेंगे। मंडल उपाध्यक्ष विनय कुमार गिरी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।3
- PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी भड़के, गिरिराज सिंह ने 1962 युद्ध और नेहरू का दिया उदाहरण | BJP vs Congress1
- उत्तर प्रदेश में बैंक ऑफ इंडिया ने नीलामी के नाम पर एक खरीदार से ₹25 लाख ले लिए, लेकिन 18 महीने बाद भी संपत्ति का कब्ज़ा नहीं दिया। खरीदार अब भारी ब्याज पर लिए कर्ज तले दबा है, जबकि बैंक प्रशासन पर टालमटोल का आरोप लगा रहा है। इस मामले ने बैंकिंग प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है।1