Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र की मदुदाबाद पंचायत के वार्ड संख्या 01 में जलजमाव होने के कारण सड़क से गुजरने वाले आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कथित लोगों द्वारा नाली में कचरा डाल दिए जाने से नाली जाम हो गई है और पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो चुकी है, जिससे रास्ते पर जलजमाव की गंभीर स्थिति बन गई है। सड़क पर पानी जमा होने और गंदगी फैलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने BDO नवकंज कुमार से तुरंत जल निकासी कराने और खुलेआम गंदगी फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
CHUNNU KUMAR SINGH
समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र की मदुदाबाद पंचायत के वार्ड संख्या 01 में जलजमाव होने के कारण सड़क से गुजरने वाले आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कथित लोगों द्वारा नाली में कचरा डाल दिए जाने से नाली जाम हो गई है और पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो चुकी है, जिससे रास्ते पर जलजमाव की गंभीर स्थिति बन गई है। सड़क पर पानी जमा होने और गंदगी फैलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने BDO नवकंज कुमार से तुरंत जल निकासी कराने और खुलेआम गंदगी फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर के करपुरीग्राम थाना क्षेत्र स्थित सिंघिया खुर्द गांव में एएनएम कॉलेज के पास रात में प्रेमी संग पकड़ी गई विवाहिता की उसके पति और ग्रामीणों ने प्रेमी से शादी करा दी। खगड़िया की रहने वाली अनुराधा कुमारी ने करीब डेढ़ वर्ष पहले गांव के एक एएनएम कॉलेज में नामांकन कराया था। करीब 6 महीने पहले उसने कॉलेज के ही एक कर्मी मनोहर कुमार से प्रेम विवाह कर लिया था, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने उससे संबंध तोड़ लिए थे। इसके बावजूद अनुराधा का अपने पूर्व प्रेमी पन्ना लाल यादव से मिलना-जुलना जारी रहा। रात में जब पन्ना लाल यादव अनुराधा से मिलने पहुंचा, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और पति मनोहर कुमार की सहमति व पहल पर अनुराधा की शादी पन्ना लाल से करा दी गई। पन्ना लाल ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव का निवासी है और दो बच्चों—12 साल की बेटी व 9 साल के बेटे—का पिता है। पन्ना लाल के अनुसार, दोनों की 8 से 10 साल पुरानी पहचान थी। इस अनोखी शादी की पूरे गांव में खूब चर्चा हो रही है।1
- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र स्थित करीमनगर पंचायत के मोगलचक गांव में शराबबंदी कानून के तहत एंटी लिकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। एएलटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोगलचक निवासी नथुनी राय को आठ लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार कर लिया और जब्त बीयर को अपने कब्जे में ले लिया है। एएलटीएफ प्रभारी अफरोज अहमद ने बताया कि नथुनी राय द्वारा अवैध रूप से बीयर का भंडारण किए जाने की खबर मिली थी, जिसकी जांच और सत्यापन के बाद यह छापेमारी की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 205/26 के तहत उत्पाद अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस तथा एएलटीएफ की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।1
- 24 दिनों के विदेश दौरे के बाद पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों और गिरफ्तार छात्रों को लेकर सरकार को चेतावनी दी है कि यदि छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई और सभी गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो उनकी पार्टी पूरे राज्य में एक बड़ा आंदोलन करेगी। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ सख्ती बरती गई, जो बिल्कुल भी उचित नहीं है। तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई पर हुई गिरफ्तारी की कार्रवाई को भी गलत बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने सरकार से छात्रों और आंदोलन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा करने की मांग की है। तेजस्वी यादव के इस कड़े बयान और चेतावनी के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, उनके इस बयान पर फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- वैशाली जिले के राघोपुर स्थित जादुअनपुर बरारी में जमीनी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान विवाद बढ़ने पर लाठी से पीटकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।1
- समस्तीपुर के करपुरीग्राम थाना क्षेत्र स्थित सिंघिया खुर्द गांव में एएनएम कॉलेज के पास रात में एक विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा गया। इस घटना के सामने आने के बाद महिला के पति और गांव के लोगों ने मिलकर उस विवाहिता की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी।1
- समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की उसके पति की मौजूदगी में प्रेमी संग जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान मौके पर स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। इस शादी के दौरान प्रेमी-प्रेमिका ने वहां मौजूद ग्रामीणों के समक्ष अपनी पुरानी लव स्टोरी की भी जानकारी साझा की।1
- पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के चुनाव प्रचार में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बांकीपुर में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने बदलाव के पक्ष में जोरदार समर्थन जताया। इस दौरान प्रशांत किशोर ने जनता से विकास, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर वोट देने की अपील की। बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है और सभी दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है।1
- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया खुर्द गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एएनएम कॉलेज के पास एक विवाहिता अपने पूर्व प्रेमी के साथ रात में पकड़ी गई। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां पति की सहमति से विवाहिता की शादी उसके पूर्व प्रेमी से करा दी गई। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, खगड़िया निवासी अनुराधा कुमारी ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सिंघिया खुर्द स्थित एएनएम कॉलेज में नामांकन कराया था। इसी दौरान कॉलेज कर्मी मनोहर कुमार से नजदीकी बढ़ने के बाद लगभग छह माह पूर्व दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह कर लिया था, जिसके बाद अनुराधा के परिजनों ने उससे संबंध तोड़ लिए थे। इसी बीच अनुराधा का संपर्क ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ निवासी अपने पुराने प्रेमी पन्ना लाल यादव से दोबारा शुरू हो गया। पन्ना लाल यादव पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्ष की बेटी और 9 वर्ष का बेटा शामिल है। पन्ना लाल के अनुसार दोनों की पहचान करीब 8 से 10 वर्ष पुरानी है, जब वह खगड़िया के एक विद्यालय में पढ़ाता था। शनिवार देर रात पन्ना लाल जब अनुराधा से मिलने उसके आवास पर पहुंचा, तो ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद आयोजित पंचायत में काफी देर विचार-विमर्श के बाद पति मनोहर कुमार ने दोनों के संबंधों को देखते हुए सहमति जताई, जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में अनुराधा और पन्ना लाल का विवाह करा दिया गया। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या कानूनी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।1
- पटना जिले के पंडारक प्रखंड में राशन कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया और इसके लिए भरे जाने वाले प्रपत्र के संबंध में जानकारी दी गई है। पंडारक प्रखंड के MO वैभव भारद्वाज ने बताया कि राशन कार्ड में किस प्रकार नया नाम जोड़ा जाएगा और इसके लिए कौन सा प्रपत्र भरना होगा।1