राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्रान्तर्गत हुई पुलिस मुठभेड़ केसम्बन्ध में पुलि लखनऊ थाना पीजीआई क्षेत्रान्तर्गत हुई मुठभेड़ दिनांक 21.03.2026 को समय 17:44 बजे वादिनी श्रीमती प्रीति सिंह पत्नी देशराज सिंह निवासी भदुरुक, थाना आशियाना, लखनऊ द्वारा लिखित तहरीर दी जिसमें दिनांक 20.03.2026 को समय लगभग 19:00 से 20:00 बजे के बीच वह बंगला बाजार क्षेत्र स्थित किया कार शोरूम के सामने पैदल जा रही थीं। उसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर बातचीत चल रही थी। तभी पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और वादिनी का मोबाइल फोन छीनकर तेलीबाग चौराहे की दिशा में भाग गया।* घटना के अनावरण हेतु पुलिस की 02 टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा करीब 40-50 सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये, जिसमें अभियुक्त अर्जुन रावत उर्फ गंगाधर पुत्र मुन्नालाल रावत निवासी किला मोहम्मदीनगर थाना आशियाना लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष प्रकाश में आया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना कारित करने वाला अभियुक्त सवई की तरफ से कालिन्दी जा रहा है, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सेक्टर-15 नहर रोड के पास पहुंचकर घेराबंदी की गयी। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने लगा तथा अपने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त के बांय पैर में गोली लग गयी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को हिरासत में लेकर उपचार हेतु तत्काल ट्रामा सेंटर, पीजीआई भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। अभियुक्त के पास से घटना मे लूटी गयी 01 अदद रीयल मी मोबाइल घटना मे प्रयुक्त वाहन 01 अदद मोटरसाईकिल प्लसर 125 सीसी बिना नंबर प्लेट व 01 अदद देशी तमन्चा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस 9 एमएम व 1200/- रू0 नगद बरामद। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । मुठभेड में घायल अभियुक्त का विवरण- 01- अर्जुन रावत उर्फ गंगाधर पुत्र मुन्नालाल रावत निवासी किला मोहम्मदीनगर थाना आशियाना लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष *आपराधिक इतिहास—* 1. मु0अ0सं0- 321/2015 धारा 41/411 भादवि आशियाना लखनऊ । 2. 2.मु0अ0सं0 377/2016 धारा 363/366/376 भादवि आशियाना लखनऊ। 3. मु0अ0सं0 81/2020 धारा 380/411/457 भादवि आलमबाग लखनऊ। 4. मु0अ0सं0 136/2020 धारा 380/411/457 भादवि आलमबाग लखनऊ। 5. मु0अ0सं0 252/2020 धारा 2/3 गैगेस्टर आलमबाग लखनऊ। 6. मु0अ0सं0 156/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना पीजीआई लखनऊ। 7. मुठभेड़ संबंधी उपयोग पंजीकृत किया जा रहा है। बरामदगी - घटना में लूटी गई 01 अदद रियलमी मोबाइल, - घटना में प्रयुक्त वाहन 01 अदद मोटरसाइकिल पल्सर 125 सीसी बिना नंबर प्लेट। - अवैध तमंचा .315 बोर व 2 अदद कारतूस खोखा 9 एमएम बरामद - जामा तलाशी से बरामद 01अदद मोबाइल फोन रियलमी - ₹1200/- रुपए।

- प्रयागराज, दिनांक 23 मार्च 2026। इलाहाबाद जन कल्याण समिति द्वारा सिविल लाइंस स्थित शहीद वाल (बस स्टैंड के सामने) पर देश के महान क्रांतिकारी वीरों Bhagat Singh, Shivaram Rajguru और Sukhdev Thapar के बलिदान दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा उन्हें माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद जन कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद हन्जला उर्फ़ सद्दाम हुसैन ने की, जबकि संचालन कृष्ण गोपाल जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मोहम्मद हन्जला उर्फ़ सद्दाम हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि 23 मार्च का दिन देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। यही वह दिन है जब महान क्रांतिकारी Bhagat Singh, Shivaram Rajguru और Sukhdev Thapar ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमकर देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि इन शहीदों का जीवन केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपनाएं, अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाएं और देशहित को सर्वोपरि रखें। हन्जला ने आगे कहा कि आज के समय में समाज को एकता, भाईचारे और इंसानियत की सबसे अधिक आवश्यकता है। हमें जाति, धर्म और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे और अपराध से दूर रहकर शिक्षा, मेहनत और ईमानदारी के मार्ग पर चलें। विचार गोष्ठी में कृष्ण गोपाल जी, सचिव परशुराम चौहान जी, सैयद अब्बास हुसैन, एडवोकेट फरीदुद्दीन सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीदों के बलिदान को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद मुस्तकीम, सौरभ शर्मा, एडवोकेट फरीदुद्दीन, कृष्ण गोपाल जी, मुअज्जम अंसारी, सैयद अब्बास हुसैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।2
- हर हर महादेव हर हर महादेव हर हर महादेव 🙏🙏1
- (आदर्श शुक्ला की रिपोर्ट ) लखनऊ।थाना जानकीपुरम क्षेत्र के सेक्टर-7 में वरिष्ठ बीजेपी नेता व अधिवक्ता रज्जन पाण्डेय की फॉर्च्यूनर गाड़ी को कथित हिस्ट्रीशीटर सोनू सिंह बाल्मीकि द्वारा आग के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लगभग 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से पीड़ित पक्ष में नाराजगी देखी जा रही है। पीड़ित रज्जन पाण्डेय के अनुसार करीब 10 दिन पहले देर रात उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को आग लगाकर जला दिया गया था, जिसमें गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि इस घटना के पीछे क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर सोनू सिंह बाल्मीकि है। रज्जन पाण्डेय का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और शिकायत भी दी, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपित के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के बाद से उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है और परिवार भी दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठा रहे हैं। #viralvideochallenge #trendingpostchallenge1
- Lko Big Breaking लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सास की हत्या का सनसनीखेज मामला!! बहू रंजना और किरायेदार राजन शर्मा हत्याकांड में किये गए गिरफ्तार!! प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर सास की हत्या की बहु ने रची थी साजिश!! 69 वर्षीय निर्मला देवी का साड़ी से गला घोंटकर बहु ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था कत्ल!! हत्या से पहले हाथ बांधकर दिया गया वारदात को अंजाम!! घटना के बाद जेवर लूटकर छिपाए गए जिससे लगे लूट के दौरान हुई थी हत्या!! पुलिस ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार!! मृतका के आभूषण आरोपियों के कब्जे से किए गए बरामद!! पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी!!1
- लखनऊ रसोइयां कल्याणकारी समिति (उ०प्र०)के द्वारा निम्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन इको गार्डन लखनऊ में संपन्न हुआ मध्याहन भोजन (पी०एम०पोषण) योजना के सफल संचालन में रसोइयां प्रमुख रोड़ है, जो इस योजना की सफलता हेतु तन-मन से दृढ़ संकल्पित हैं। पूर्ण मनोयोग से कार्य किये जाने हेतु हमारी पाँच प्रमुख मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उसे पूरा किये जाने की महान् कृपा की जाय। , प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर यादव उमाशंकर सरोज प्रदेश महामंत्री गुड्डी शुक्ला शोभा मिश्रा शहनाज शांति सुशीला संजू गीता सिंहा आशा सुनीता प्रजापति इत्यादि1
- खबर देवरिया जिले से है जहां तरकुलवा पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक सहित कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान अभियुक्तों के पास से चोरी का सामान बरामद किया है। बरामदगी में 5 बैटरियां, एक इलेक्ट्रिक टुल्लू मोटर, एक इनवर्टर, दो एलईडी टीवी, एक हैंडपंप, चोरी में प्रयुक्त उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा सफेद धातु के आभूषण भी बरामद किए गए हैं, जिनमें एक जोड़ी पाजेब, 4 जोड़ी पायल और 4 सफेद धातु की बिछिया शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त क्षेत्र में सक्रिय होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता मिली। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। साथ ही, विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया ।1
- लखनऊ के इंदिरानगर में No Parking के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। Police लिखी JCB एक Innova Crysta को उठाकर ले जा रही थी, तभी बीच रास्ते में कार मालिक अपने 2-3 साथियों के साथ पहुंच गया। आरोप है कि उन्होंने JCB ड्राइवर और कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।1
- *लखनऊ में एक बार फिर आपूर्ति विभाग कि छापेमारी, घरेलू गैस सिलेंडर बरामद* *छापेमारी की कार्रवाई थाना हजरतगंज क्षेत्र में की गई* *सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए घरेलू गैस सिलेंडर जनता गैस के बताए जा रहे हैं* *मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे* *जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि अगर किसी प्रकार की कालाबाजारी की जाएगी तो कठोर कार्रवाई भी उसे पर की जाएगी* *पकड़े गए घरेलू गैस सिलेंडरों की गहनता से जांच की जा रही है*1