महारानी एचपी गैस एजेंसी पटसा पर उपभोक्ताओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, गैस कार्ड और नकद गायब होने से हड़कंप महारानी एचपी गैस एजेंसी पटसा पर उपभोक्ताओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, गैस कार्ड और नकद गायब होने से हड़कंप हसनपुर (समस्तीपुर) - अगर आप महारानी एचपी गैस एजेंसी, पटसा के उपभोक्ता हैं तो सावधान हो जाइए। एजेंसी पर कर्मी के भेष में कई जलसाज मौजूद हैं, जो उपभोक्ताओं के साथ विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी कर रहे हैं। ताजा मामला शनिवार का है। एक उपभोक्ता जब गैस की पर्ची कटाने एजेंसी पर गया तो अंदर से ही कर्मी द्वारा उसका गैस कार्ड और पैसा दोनों गायब कर दिया गया। काफी खोजबीन और हंगामे के बावजूद कार्ड और पैसा की रिकवरी नहीं हो पाई है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गैस के लिए उपभोक्ताओं को कई-कई घंटे लाइन में लगना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी संचालक एजेंसी चलाने में पूरी तरह असमर्थ हैं। बताया जा रहा है कि दर्जनों लोगों ने इसमें अपनी पूंजी इन्वेस्ट कर रखी है, जिसके कारण एजेंसी पर हमेशा भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है। सभी अपना-अपना स्वामित्व जताने लगते हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि जो उपभोक्ता महारानी एजेंसी के नाम बुकिंग करा देते हैं, उन्हें गैस लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जब भी गैस की गाड़ी आती है तो दर्जनों तथाकथित इन्वेस्टर अपने-अपने तरीके से गैस बेचने के जुगाड़ में लग जाते हैं, जिससे आम उपभोक्ता काफी परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि इस संबंध में कई बार वरीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अब तो हदें पार हो गई हैं, एजेंसी के अंदर से ही कार्ड और पैसे गायब होने लगे हैं। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और एचपी गैस कंपनी के अधिकारियों से इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने और एजेंसी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

- कुट्टी काटने के दौरान करंट लगने से 40 वर्षीय मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम1
- बिरौल में मनरेगा से 6 लाख 25 हजार का हुआ घोटाला, सहयोग शिविर में शिकायत बिरौल प्रखंड क्षेत्र के महमूदा में मनरेगा से 6 लाख 25 हजार का हुआ घोटाला की शिकायत शख्स ने सहयोग शिविर में किया है.बताया गया है कि धरातल पर काम ना कर के कागजी खानापूर्ति की गई है.1
- कोशी विद्यापीठ स्कूल के बच्चों पर मंडरा रहा 11 हजार वोल्ट तार का खतरा1
- बिहार के जमुई जिले से छात्रों के साथ छेड़खानी मामले में बेगूसराय कांग्रेस प्रवक्ता रंजीत कुमार मुखिया ने बिहार सरकार और सांसद एवं विधायक। हमला करते हुए कहा केंद्र सरकार शासन ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के देते हैं। बिहार में महिला लड़की और।2
- ‘बसेरा अभियान’ के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराने की पहल1
- बेगूसराय- पुलिस लाइन में नव-नियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए आध्यत्मिक शिविर आयोजित पुलिस लाइन में नव-नियुक्त प्रशिक्षण सिपाहियों के लिए आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव चयनित पुलिस कर्मियों में मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन, अनुशासित जीवन शैली और जनसेवा के प्रति कर्तव्य निष्ठा की भावना को सुदृढ़ करना था. इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस मौके पर दर्जनों नव-नियुक्त प्रशिक्षित सिपाही मौजूद थे.1
- नयानगर में बदमाशों ने बाइक छिनतई के दौरान युवक को मारी गोली घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के नयानगर में बदमाशों ने युवक को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस,कमला बांध पर बाइक से घूमने गया था,मोबाइल लेकर भागे बदमाश1
- राघोपुर सुपौल में किसानों की बल्ले-बल्ले! विश्वकर्मा पूजा से पहले ₹5,100 डाउन पेमेंट में घर ले जाएं चमचमाता Powertrac ट्रैक्टर उषा ऑटोमोबाइल्स—किसानों के भरोसे का साथी।1
- शहर के नगर थाना अंतर्गत मगरदही घाट पर, नगर थाना पुलिस द्वारा चलाया गया वाहन जांच अभियान.1