मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में रेलवे अंडरपास में जलभराव के दौरान बैरिकेड हटाकर स्कूल वैन निकालने और विद्यार्थियों की जान जोखिम में डालने की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर देवास में त्वरित कार्रवाई: विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वैन चालक पर प्रकरण दर्ज, भेजा जेल स्कूल संचालक के विरुद्ध भी मामला दर्ज, वैन जब्त विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में रेलवे अंडरपास में जलभराव के दौरान बैरिकेड हटाकर स्कूल वैन निकालने और विद्यार्थियों की जान जोखिम में डालने की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापरवाह मैजिक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, साथ ही स्कूल संचालक के विरुद्ध भी वैधानिक प्रकरण दर्ज किया है। 25 अगस्त को देवास के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित रेलवे अंडरब्रिज में भारी वर्षा के कारण जलभराव होने पर पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से स्टॉपर लगाकर आवागमन प्रतिबंधित किया गया था। इसके बावजूद सिटी कॉन्वेंट स्कूल के मैजिक वाहन चालक ने स्टॉपर हटाकर वाहन को पानी में उतार दिया। पानी में वैन बंद होने पर चालक बच्चों को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों, डायल-112 और सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रस्सी के सहारे सभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। *कड़ी कानूनी धाराओं में प्रकरण दर्ज* मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश के अनुपालन में देवास कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की गई। थाना सिविल लाइन देवास में आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 285 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में अपराध क्रमांक 465/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा वाहन जब्त कर लिया गया। इसके अतिरिक्त सुरक्षा मानकों और चरित्र सत्यापन संबंधी दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने पर स्कूल संचालक के विरुद्ध भी बीएनएस की धारा 223 के तहत अपराध क्रमांक 467/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रशासन एवं पुलिस ने सभी स्कूल प्रबंधनों से स्पष्ट रूप से कहा है कि वे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ वाहनों की फिटनेस, परमिट और चालकों के पुलिस सत्यापन का कार्य पूर्ण रखें। किसी भी परिस्थिति में जलभराव वाले मार्गों या पुल-पुलियों से वाहन न निकालने के कड़े निर्देश चालकों को दिए जाएं; नियमों की अनदेखी पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में रेलवे अंडरपास में जलभराव के दौरान बैरिकेड हटाकर स्कूल वैन निकालने और विद्यार्थियों की जान जोखिम में डालने की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर देवास में त्वरित कार्रवाई: विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वैन चालक पर प्रकरण दर्ज, भेजा जेल स्कूल संचालक के विरुद्ध भी मामला दर्ज, वैन जब्त विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में रेलवे अंडरपास में जलभराव के दौरान बैरिकेड हटाकर स्कूल वैन निकालने और विद्यार्थियों की जान जोखिम में डालने की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापरवाह मैजिक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, साथ ही स्कूल संचालक के विरुद्ध भी वैधानिक प्रकरण दर्ज किया है। 25 अगस्त को देवास के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित रेलवे अंडरब्रिज में भारी वर्षा के कारण जलभराव होने पर पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से स्टॉपर लगाकर आवागमन प्रतिबंधित किया गया था। इसके बावजूद सिटी कॉन्वेंट स्कूल के मैजिक वाहन चालक ने स्टॉपर
हटाकर वाहन को पानी में उतार दिया। पानी में वैन बंद होने पर चालक बच्चों को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों, डायल-112 और सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रस्सी के सहारे सभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। *कड़ी कानूनी धाराओं में प्रकरण दर्ज* मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश के अनुपालन में देवास कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की गई। थाना सिविल लाइन देवास में आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 285 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में अपराध क्रमांक 465/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा वाहन जब्त कर लिया गया। इसके अतिरिक्त सुरक्षा मानकों और चरित्र सत्यापन संबंधी दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने पर स्कूल संचालक के विरुद्ध भी बीएनएस की धारा 223 के तहत अपराध क्रमांक 467/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रशासन एवं पुलिस ने सभी स्कूल प्रबंधनों से स्पष्ट रूप से कहा है कि वे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ वाहनों की फिटनेस, परमिट और चालकों के पुलिस सत्यापन का कार्य पूर्ण रखें। किसी भी परिस्थिति में जलभराव वाले मार्गों या पुल-पुलियों से वाहन न निकालने के कड़े निर्देश चालकों को दिए जाएं; नियमों की अनदेखी पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम! कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम!1
- 12 फीट लंबा एवं 22 किलो ग्राम वजनी भारतीय अजगर इंडियन राक पाइथन पाया गया अजगर के खेत में होने से आसपास के ग्रामीण एवं कृषको में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई ग्राम बुरुट में एक किसान के खेत से वन अमले ने 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू कर खिवनी अभ्यारण में छोड़ा कन्नौद! वन परिक्षेत्र कन्नौद अंतर्गत आने वाले ग्राम बुरुट में एक किसान के खेत मे मंगलवार को अजगर दिखाई दिया, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई इसके बाद कन्नौद के वन अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया मौके पर लगभग 12 फीट लंबा एवं 22 किलो ग्राम वजनी भारतीय अजगर इंडियन राक पाइथन पाया गया अजगर के खेत में होने से आसपास के ग्रामीण एवं कृषको में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई वन परिक्षेत्र अधिकारी सृजन जाधव ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा सावधानी एंव निर्धारित रेस्क्यू प्रकिया का पालन करते हुए अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ा गया इसके बाद उसको प्राकृतिक आवासीय परिस्थितियों के अनुरूप खिवनी अभ्यारण के वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया रेस्क्यू में वन परिक्षेत्र अधिकारी सृर्जन जाधव के मार्गदर्शन में कन्नौद के स्टाफ राधेश्याम नरगावे,कमल राणा, अनुराधा चौहान एवं सुरेंद्र घावरी का विशेष योगदान रहा3
- श्रावण के चौथे सोमवार पर निकली बाबा भोलेनाथ की शाही अंतिम पालकी, गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले भगवान भोलेनाथ, 30 से अधिक आकर्षक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रही श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर नगर में भगवान भोलेनाथ की शाही अंतिम पालकी यात्रा निकाली गई। प्राचीन गणेश मंदिर से शाम 6 बजे प्रारंभ हो कर पालकी नगर के प्रमुख मार्गों से गाजे-बाजे और धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ निकली। यात्रा में विभिन्न कलाकारों द्वारा करीब 30 आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। जगह-जगह श्रद्धालुओ ने भगवान भोलेनाथ की पालकी का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया और प्रसादी का वितरण भी किया। हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भूरु मुकाती ने बुधवारा में भव्य स्वागत किया l पालकी में कड़ाबीन, ऊंटों की सवारी,घोड़ों की सवारी,अज्जू का बैंड, गोरिल्ला-पांडा-मोटू-पतलू, ढोल, चार बड़े भूत, लॉंग मैन, मुबारिक भाई का बैंड, सलीम भाई सितारा जान, आधोरी, बाहुबली शिवाजी, चार बंदर, राधा-कृष्ण की तीन झांकियां, मोर नृत्य, काली माता नृत्य, चार लड़कों की गंगा आरती,महाबली हनुमानजी, तिरुपति जी और साउंड प्रमुख आकर्षण रहें। इसके अलावा राजस्थान की ग्रुप प्रस्तुति, नर्सिंग अवतार, बैंड नंबर, बरगी 10-10 डमरू के साथ झांझ पार्टी, राजू भाई की गाड़ी, दादा गुरु बग्गी, उज्जैन की शाही पालकी तथा आष्टा महाकाल पालकी भी यात्रा में शामिल रही। इन प्रस्तुतियों के साथ कलाकार ने पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का मनोरंजन करते हुए धार्मिक माहौल बनाए रखा। प्राचीनतम गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई। भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार कर उन्हें साफा बांधा। संध्याकालीन आरती पंडित हेमंत गिरी महाराज एवं गणेश मंदिर प्रमुख पंडित बैरागी ने सकल समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह आदि की उपस्थिति में धार्मिक विधि-विधान से कराई। इसके बाद पालकी बुधवारा राम मंदिर पर भक्तिभाव के साथ आरती हुई । यहां से भगवान भोलेनाथ की शाही पालकी गल चौराहा, सुभाष चौक, गंज चौराहा होते हुए सिकंदर बाजार पहुंchi इसके बाद बड़ा बाजार स्थित गणेश मंदिर पर पालकी पहुंची l जगह-जगहअंतिम शाही सवारी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भगवान भोलेनाथ की पालकी का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। भक्तों द्वारा प्रसादी का वितरण भी किया गया। गाजे-बाजे, धार्मिक झांकियों, नृत्य प्रस्तुतियों और आकर्षक सवारियों के साथ निकली शाही पालकी ने नगर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भक्तिमय वातावरण बना दिया l1
- रामदेवरा यात्रियों के लिए हर जगह रामरसोड़े का किया जाता है आयोजन ।ईस वर्ष ग्राम घटीया गयासुर,मुरादपुर,सिंगावदा,अनखेली के समस्त ग्रामिणो, द्वारा रामरसोड़े का किया गया आयोजन रामदेवरा यात्रियों के लिए हर जगह रामरसोड़े का किया जाता है आयोजन ।ईस वर्ष ग्राम घटीया गयासुर,मुरादपुर,सिंगावदा,अनखेली के समस्त ग्रामिणो, द्वारा रामरसोड़े का किया गया आयोजन1
- पिपलरावा के समीप ग्राम घीचलाई से बड़ी खबर सामने आ रही हे1
- जलभराव, बंद नालियां, गंदगी और खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर घिचलाय में बदहाल व्यवस्थाओं से ग्रामीण परेशान, स्कूल के पास गंदे पानी का मिनी तालाब बना मुसीबत जलभराव, बंद नालियां, गंदगी और खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश; पंचायत भवन की व्यवस्थाओं पर भी उठे सवाल पीपलरावां। पीपलरावां के समीप ग्राम घिचलाय में बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंची टीम ने गांव में जलभराव, गंदगी, बंद नालियों सहित कई समस्याएं देखीं। सबसे गंभीर स्थिति गांव के हाई स्कूल के पास सामने आई, जहां स्कूल से महज करीब दस फीट की दूरी पर गंदे पानी से भरा मिनी तालाब बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार इस स्थान पर गांव का कचरा भी डाला जाता है। गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल पहुंचने के दौरान कई बार बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। मुख्य मार्ग पर जलभराव, बच्चों की ड्रेस पर पड़ते हैं गंदे पानी के छींटे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर भी करीब छह इंच से एक फीट तक पानी जमा रहता है। इस मार्ग से मोटरसाइकिल या अन्य वाहन गुजरने पर गंदे पानी के छींटे आसपास से निकलने वाले लोगों और विशेषकर स्कूली बच्चों की ड्रेस पर पड़ते हैं। इससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। कुछ माह पहले बनी नालियां, अब चेंबर मिट्टी से भरे गांव में बनाई गई अंडरग्राउंड नालियों को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ महीने पहले नालियों का निर्माण किया गया था, लेकिन वर्तमान में कई चेंबर मिट्टी से भर चुके हैं। सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जहां प्राकृतिक रूप से पानी का ढाल है, वहां जल निकासी की व्यवस्था करने के बजाय ऊंचाई वाले हिस्से में नालियां बनाई गईं, जिसके कारण पानी की निकासी ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने नालियों की सफाई के साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उसकी उपयोगिता की जांच कराने की मांग की है। राम मंदिर के पास लगी लाइटों को लेकर भी सवाल गांव के राम मंदिर के पास लगाए गए लाइट के खंभों और लाइटों को लेकर भी ग्रामीणों ने शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइट लगाने में बाजार कीमत से अधिक राशि खर्च की गई, जबकि कुछ लाइटें कुछ ही दिनों में बंद हो गईं। ग्रामीणों के मुताबिक तीन लाइटें मौके से गायब भी हैं। हालांकि, लाइटों की लागत, भुगतान और लाइटों के गायब होने संबंधी इन आरोपों की स्वतंत्र अथवा आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। पंचायत भवन के आसपास भी अव्यवस्था ग्राम पंचायत भवन के आसपास और परिसर में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। भवन के बाहर गोबर और गंदगी भी दिखाई देती है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन नियमित रूप से नहीं खुलने के कारण उन्हें अपनी समस्याएं जिम्मेदारों तक पहुंचाने में परेशानी होती है। कागजों में व्यवस्था दुरुस्त, जमीन पर तस्वीर कुछ और! ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में गांव की व्यवस्थाएं भले ही दुरुस्त दिखाई देती हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। स्कूल के पास गंदा पानी, मुख्य मार्ग पर जलभराव, बंद नालियां, गंदगी और स्ट्रीट लाइटों की समस्या जैसी स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि ग्राम घिचलाय का मौके पर निरीक्षण कराकर जलभराव और गंदगी की समस्या का तत्काल निराकरण कराया जाए। स्कूल के पास जमा गंदे पानी की निकासी, नालियों की सफाई, पंचायत भवन की नियमित व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाइटों से संबंधित शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि ग्रामीणों की शिकायतों पर जिम्मेदार विभाग कब तक संज्ञान लेते हैं और कागजों से निकलकर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं में सुधार कब दिखाई देता है। D ALL INDIA NEWS, देवास दीपक झाला की रिपोर्ट4
- अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.90 लाख नकद बरामद अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.90 लाख नकद बरामद हरदा- कोतवाली थाना पुलिस ने ग्राम कोलवा में हुए परमानंद जाट हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,90,500 नकद राशि सहित वारदात में प्रयुक्त आलाजरार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को लक्ष्मीनारायण जाट ने अपने भाई परमानंद जाट के अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर बंधक बनाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 563/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। रातभर तलाश के बाद पुलिस को परमानंद जाट ग्राम कोलवा में भागीरथ जाट के खेत के किनारे नाले में गंभीर चोटों के साथ मिले। घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। पीएम रिपोर्ट और परिजनों के कथनों सहित सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मामले में हत्या समेत अन्य धाराओं का इजाफा किया गया। मोबाइल लोकेशन और CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मोबाइल टावर लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कमल पिता रामेश्वर निमोरे निवासी कोलवा, हरिओम पिता सूरजलाल पारधी निवासी ग्राम गूठानिया थाना रहटगांव और अक्षय पिता छोटे सिंह पारधी निवासी ग्राम गूठानिया थाना रहटगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। दो सोने की गिन्नियों का भी सामने आया मामला कोतवाली टीआई रोशन लाल भारती ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि पूर्व में आरोपियों द्वारा मृतक को दो सोने की गिन्नियां दी गई थीं। इस बिंदु को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹1,90,500 नकद राशि जब्त की गई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त आलाजरार भी बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। मामले में विवेचना जारी है। पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका अंधे कत्ल का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने में निरीक्षक रोशन लाल भारती, निरीक्षक राम प्रसाद कवरेती, उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक अजय रघुवंशी, उप निरीक्षक संतोष रघुवंशी, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक रामनरेश, आरक्षक नीलेश पटेल और साइबर आरक्षक कमलेश परिहार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।4
- ननासा के निवासी दिनेश के साथ 232000 की ठगी अज्ञात लोगों ने की, शिकायत के बाद कन्नौद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है ननासा के युवक से साइबर ठागो ने 232000 ठगे पुलिस ने किया मामला दर्ज जांच जारी कन्नौद/ कन्नौद थाना क्षेत्र में साइबर ठगो द्वारा 232000 की ठगी कर ली गई, कन्नौद पुलिस ने जानकारी देते हुऐ बताया कि ग्राम ननासा के निवासी दिनेश के साथ 232000 की ठगी अज्ञात लोगों ने की, शिकायत के बाद कन्नौद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है1