बुहाना में 652 ग्राम अवैध गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार झुंझुनूं, 18 फरवरी। पुलिस थाना बुहाना ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 652 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई झुंझुनूं जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फुलचंद मीणा तथा वृत्ताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी बिमला बुडानिया ने किया। पुलिस टीम ने रोही खरेली की ढाणी, तन निम्बास क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी सुशील पुत्र दीपचंद, जाति जाट, उम्र 43 वर्ष, निवासी खरेली की ढाणी, तन निम्बास को अवैध गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 652 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक रामपत, हेड कांस्टेबल महेश कुमार (109), कांस्टेबल रतन सिंह (798), भूपेंद्र (1449) तथा सोमवीर (1277) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता से क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

- Jhunjhunu Breaking News Today | झुंझुनूं की बड़ी खबरें | 18 February 2026 | 6.30 PM https://youtu.be/StSvFwIQXcU?si=U3Rfv3gum9vApQmr1
- Post by Amit Sharma1
- हमारे पास में कबीर अर्थ मिनरल्स माइंस चल रही है जिसमें हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है जिससे मकानों में दरार आ गई है और ब्लॉटिंग की वजह से सास लेने में काफी परेशानी हो रही हैं अत आप से निवेदन है कि आप इस चीज पर संज्ञान लेवे 🙏🏻1
- अचानक उदयपुरवाटी मे सुबह से काफी तेज बारिश के कारण मौसम हुआ ठण्डा ठण्डा कुल कुल1
- Post by Mangal chand Mali1
- बागावास चौरासी में रुक-रुककर हो रही बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी#सरसों की कटाई चल रही,खराबे की आशंका1
- सीकर | सीकर में आज सुबह से ही धीमी धीमी बारिश शुरू हो गयी सीकर के नवलगढ़ रोड पर बारिश के पानी से पानी का पानी इकठा हो गया |2
- Post by Amit Sharma1