सिंधी कैंप: सुविधाओं के नाम पर सिर्फ बदबू, जिम्मेदारों की नाक के नीचे बदहाल व्यवस्था जयपुर | राजस्थान रोडवेज का हृदय स्थल कहा जाने वाला सिंधी कैंप केंद्रीय बस स्टैंड इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। 'इंटर स्टेट बस टर्मिनल' का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद यहाँ यात्रियों को सुविधाओं के नाम पर केवल मूत्रालयों की तीखी बदबू और गंदगी ही मिल रही है। कमाई पर जोर, सुविधाओं से मुंह मोड़ा हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस स्टैंड पर आय के स्रोत तो हर कोने में नजर आ जाएंगे, लेकिन यात्री सुविधाओं का टोटा सिस्टम को मुंह चिढ़ा रहा है। रोडवेज प्रशासन ने शौचालयों को तो ठेके पर दे रखा है, जिससे नियमित आय सुनिश्चित हो जाती है, लेकिन निःशुल्क मूत्रालयों (यूरिनल) की सुध लेने वाला कोई नहीं है। चूंकि इनसे राजस्व नहीं मिलता, इसलिए इन्हें पूरी तरह लावारिस छोड़ दिया गया है। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में बुरा हाल हैरानी की बात यह है कि रोडवेज के उच्च अधिकारी इसी परिसर में बैठते हैं। इसके बावजूद अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक और यात्री यहाँ की अव्यवस्था देखकर राजस्थान रोडवेज की छवि के बारे में नकारात्मक धारणा लेकर लौटते हैं। जब मुख्यालय और केंद्रीय बस स्टैंड का यह हाल है, तो प्रदेश के अन्य डिपो लेवल के बस स्टैंडों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। सख्ती और सुधार की दरकार स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि इस मामले में राजस्थान रोडवेज मुख्यालय को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ यात्री सुविधाओं का विस्तार करना अब अनिवार्य हो गया है। खेमराज जोशी, ग्राउंड रिपोर्ट
सिंधी कैंप: सुविधाओं के नाम पर सिर्फ बदबू, जिम्मेदारों की नाक के नीचे बदहाल व्यवस्था जयपुर | राजस्थान रोडवेज का हृदय स्थल कहा जाने वाला सिंधी कैंप केंद्रीय बस स्टैंड इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। 'इंटर स्टेट बस टर्मिनल' का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद यहाँ यात्रियों को सुविधाओं के नाम पर केवल मूत्रालयों की तीखी बदबू और गंदगी ही मिल रही है। कमाई पर जोर, सुविधाओं से मुंह मोड़ा हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस स्टैंड पर आय के स्रोत तो हर कोने में नजर आ जाएंगे, लेकिन यात्री सुविधाओं का टोटा सिस्टम को मुंह चिढ़ा रहा है। रोडवेज प्रशासन ने शौचालयों को तो ठेके पर दे रखा है, जिससे नियमित आय सुनिश्चित हो जाती है, लेकिन निःशुल्क मूत्रालयों (यूरिनल) की सुध लेने वाला कोई नहीं है। चूंकि इनसे राजस्व नहीं मिलता, इसलिए
इन्हें पूरी तरह लावारिस छोड़ दिया गया है। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में बुरा हाल हैरानी की बात यह है कि रोडवेज के उच्च अधिकारी इसी परिसर में बैठते हैं। इसके बावजूद अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक और यात्री यहाँ की अव्यवस्था देखकर राजस्थान रोडवेज की छवि के बारे में नकारात्मक धारणा लेकर लौटते हैं। जब मुख्यालय और केंद्रीय बस स्टैंड का यह हाल है, तो प्रदेश के अन्य डिपो लेवल के बस स्टैंडों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। सख्ती और सुधार की दरकार स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि इस मामले में राजस्थान रोडवेज मुख्यालय को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ यात्री सुविधाओं का विस्तार करना अब अनिवार्य हो गया है। खेमराज जोशी, ग्राउंड रिपोर्ट
- दौसा। बांदीकुई क्षेत्र के गांव में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय टॉटिया थैलावास इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नामित संस्था निम्बार्क वैदिक संस्कृत समिति,भीलवाडा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत वाङ्मय सामान्य ज्ञान प्रनियोगिता 2025 में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय टॉटिया थैलावास जिला दौसा की छात्रा शिवानी मीना पुत्री धोल्याराम मीना ने तृतीय स्थान प्राप्त कर गाँव व जिले का नाम रोशन किया है। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमेन्द्र चन्द्र भट्टाचार्य ने बताया कि केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर में आयोजित सम्मान नमारोह में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, सोमनाथ संस्कृन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपनि डॉ.अर्कनाथ चौधरी, मातादीन शर्मा आईएएस अधिकारी, डॉ. मोहन लाल यादव पूर्व शामन सचिव संस्कृत शिक्षा, डॉ. जितेंद्र अग्रवाल संयुक्त निदेशक संस्कृत शिक्षा द्वारा छात्रा शिवानी मीना पुत्री धोल्याराम मीना को सम्मानित किया गया । इस सम्पूर्ण विद्यालय के साथ साथ गाँव में भी ख़ुशी का माहौल है। विद्यालय के अध्यापक पवन जोशी व स्टाफ साथियों ने बताया की शिवानी की इस उपलब्धि से प्रेरित होकर भविष्य में इस विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ऐसी उपलब्धि एक परम्परा का रूप धारण कर लेगी। इससे विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी।4
- उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा 1 से 11तक के बालक बालिकाओं का परीक्षा परिणाम आयोजित कार्यक्रम किया बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता कक्षा 1 से कक्षा 2,3,4,6,7,9,11, व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 व 8 व 5 के बालक बालिकाओं का अच्छे अंक प्राप्त करने पर किया सम्मान बांसखोह कस्बा स्थित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में सोमवार को बालक बालिकाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किए इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम खिलाड़ी गुर्जर व विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, जिला संघ चालक रामनारायण यादव, हरिमोहन सांभरिया, भामाशाह अमन ब्लीडिंग मैटेरियल सप्लायर्स पीलारामा अंकित पुत्र छोटेलाल बैरवा, मोहनलाल हरसौरा, रमेश चंद्र सैनी, सदस्य जयप्रकाश शर्मा, शंभुदयाल सैन, महादेव सैन, अशोक महावार, योगेश कुमार गुप्ता अन्य स्टाफ द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का दीप जलाकर प्रार्थना के साथ शुरू किया,इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम खिलाड़ी गुर्जर के नेतृत्व में आए हुए सभी अतिथियों का तिलक लगाकर माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया,इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई इस दौरान कक्षा 1,2,3,4,6,7,9,11, व कक्षा 10 की खनक पुत्री सतीश भारद्वाज ने 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए दूसरा स्थान पर महिमा शर्मा पुत्री सुभाष शर्मा ने 94.33 अंक प्राप्त किए व कुणाल पुत्र राजेश कुमार मीणा ने 94.33 अंक प्राप्त किए तीसरा स्थान पर हर्ष पुत्र रमेश चंद्र बैरवा ने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए इसी के साथ ही कक्षा 8 व 5 में जिन्होंने ए ग्रेड अंक प्राप्त किए हैं सभी बालक बालिकाओं व इनके अभिभावकों का भी माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया सभी बालक बालिकाओं का माला व दुपट्टा पहनाकर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इसी के साथ ही विद्यालय में समय समय पर सहयोग देने वाले भामाशाह कैलाश चंद बूसर, व ओमप्रकाश बूसर का भी आभार व्यक्त किया इसी के साथ ही नर्सिंग ऑफिसर कुंदन लाल कुमावत का भी आभार व्यक्त किया बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय के प्रधानाचार्य राम खिलाड़ी गुर्जर के नेतृत्व में सभी बालक बालिकाओं का घर पर जाकर अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इसी के साथ ही उनके अभिभावकों का भी माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर बहिन कृतिका कुमारी गुप्ता पुत्री लोकेश कुमार गुप्ता का भी विद्यालय परिवार द्वारा घर पर जाकर माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान बालिका के अभिभावक द्वारा विद्यालय परिवार स्टाफ का धन्यवाद आभार व्यक्त किया विद्यालय के प्रधानाचार्य रामखिलाड़ी गुर्जर ने बताया कि कृतिका कुमारी गुप्ता के साथ ही बहिन कनिष्का कुमारी गुप्ता व भैया यश कुमार गुप्ता के पिताजी योगेश कुमार गुप्ता मीडियाकर्मी का भी बहुत बहुत धन्यवाद जो कि समय समय पर विद्यालय में हर कार्यक्रम में आते हैं और विद्यालय की हर कार्यक्रम की खबर को चैनल के माध्यम से पेपर के माध्यम से प्रकाशित करते रहते है और जब भी विद्यालय में कोई भी कार्यक्रम होता है तो तुरंत मौके पर जरूर पहुंचते है इसी के साथ ही विद्यालय स्टाफ के घनश्याम बैरवा, रमेश महावर , आचूकी सैनी,शिवप्रसाद जांगिड़, ताराचंद शर्मा, मोहनलाल बैरवा,प्रभुनारायण सैनी, ज्योति खंडेलवाल, सुनीता महावर, सुनीता सोनी, अनीता सैन, अनीता शर्मा,दिनेश सैनी, कालूराम ,व समस्त स्टाफ का आए हुए बालक बालिकाओं के अभिभावकों द्वारा आभार व्यक्त किया4
- दौसा थाने का बताया जा रहा है वायरल वीडियो, क्या है पूरा मामला इसकी नहीं मिल पाई जानकारी1
- अनाथ बेटी सोनम और काजल की शादी से पहले गिरवी रखें मकान को विधायक हंसराज मीणा ने छुड़ाया #wardwiselist #राजस्थान #करौली #सपोटरा #बालौती #karouli1
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी में भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में आज आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिरव श्वेतांबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सकल जैन समाज द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे जैन समाज के बंधुओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर श्वेतांबर जैन मंदिर ,स्थानक ,बालाजी चौक ,चौपड़ ,खारी बाजार, देवी स्टोर चौराहा ,व्यापार मंडल ,पुरानी अनाज मंडी होते हुए फ्ववारा चौक होते हुए आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुआ इस दौरान शोभायात्रा में महावीर स्वामी के जीवन और 'अहिंसा परमो धर्म:', 'जियो और जीने दो' भगवान महावीर की जन्म कल्याण का संदेश देती मनमोहक झांकियां प्रमुख आकर्षण रहीं। शोभा यात्रा में स्वर्णमयी रथ पर जिनेंद्र भगवान को विराजमान किया गया। रथ पर सारथी के रूप में नरेंद्र गंगवाल एवं खवासी के रूप में डॉक्टर मनोज जैन विराजमान रहे । श्री बाबूलाल जैन ,चांदमल जैन महेंद्र जैंन इंद्र के रूप में रथ पर जिनेंद्र भगवान के चंवर ढुला रहे थे। शोभा यात्रा जैन समाज कै सफेद वस्त्रो पचरंगी दुपट्टा पहनकर नौजवान भजन गाते करते चल रहे थे केसरिया वस्त्रो मैं सजी धजी समाज की महिलाएं भी भगवान की जय जयकार करते हुए एवं भजनों की धुन पर नृत्य करते डांडिया करते हुए चल रही थी। जैन समाज के इस भव्य जुलूस का स्वागत करने के लिए नगर वासियों मैं हो लगी हुई थी। चौपड बालाजी चौक खारी बाजार मे व्यापार मंडलो द्वारा स्वागत किया गया, स्टोर चौराहे पर इंडियन क्लॉथ स्टोर की ओर से भविष्य कुमार ने समाज के पदाधिकारीयों का माला साफा पहना कर स्वागत किया। शोभायात्रा में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल पूर्व अध्यक्ष सुभाष जैन पांड्या सतीश जैन पांड्या श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष रितेश पल्लीवाल, राजीव पल्लीवाल, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या संस्थापक अध्यक्ष सुमेर जैन सोनी पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जैन सचिव महेश जैन, जैन समाज के पदाधिकारी देवेंद्र जैन पांड्या प्रेमचंद जैन लोकेश जैन सौरव गंगवाल मुकेश जैन गोधा अशोक जैन जगदीश जैन डॉक्टर आईपी जैन डा मानव जैन डा सुलेखा जैन विजेंद्र कासलीवाल मोनिका जैन रीना पल्लीवाल सहित सैकड़ो की संख्या में जैन शब्द ऑन शामिल रहे। इसी प्रकार व्यापार मंडल के पास खंडेलवाल समाज अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अग्रवाल समाज पुरानी अनाज मंडी व्यापार मंडल द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया एवं श्रीजी की प्रतिमा की आरती उतार कर श्रीफल चढ़ाकर विश्व शांति के लिए कामना की। एवं शोभा यात्रा में शामिल जैन बंधुओ पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर मंदिरजी में भगवान के पूजन अभिषेक किए गए एवं माला की बोली लगाई गई श्रीजी की माला पहनने का सौभाग्य श्रीमान मनोज जैन कंपाउंडर परिवार को मिला। बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालुओं ने महावीर स्वामी के भजनों पर नृत्य किया। भगवान महावीर की आकर्षक रथ यात्रा पालकी पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज के लिए वात्सल्य भोज का भी आयोजन किया गया था ।1
- Post by जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार1
- अकबरपुर पुलिस द्वारा बिना नोटिस, बिना सूचना के पत्रकार को गिरफ्तार करने पहुंची, कारण पूछने पर नहीं दे पाई जवाब पत्रकार ने मामले की निवेदन कर जाननी चाहि जानकारी, लेकिन SHO द्वारा जानकारी न देकर उठाने की कही बात। यदि पत्रकार किसी गंभीर मामले में है अभियुक्त तो क्यों SHO डर रही है अभियुक्त से सीधी बात करने में। पत्रकार के परिजन के फोन पर ASI के फोन के स्पीकर पर कर रही है SHO बात। अकबरपुर थाना की पुलिस कर रही है तानाशाही, नियमों की उड़ाई धज्जियां, पत्रकार को SHO के द्वारा धमकाते हुए का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल1
- गंगापुर सिटी। महावीर जयंती पर शहर के मुख्य बाजारों में रैली निकाली गई।1