Shuru
Apke Nagar Ki App…
💙 कान्हा की मुरली की वो जादुई धुन, जो सीधे रूह को छू ले। ✨ इस अलौकिक नीले प्रकाश में सजे मुरलीधर का यह 4K रूप क्या आपके भी दिल को छू गया? 🦚 ❓ मेरा आपसे एक सवाल: आपको कान्हा का यह जादुई नीला (Blue Theme) रूप ज्यादा पसंद है या पीतांबर (Yellow) रूप? कमेंट्स में अपना जवाब जरूर दें! 👇 🌟 ऐसी ही अद्भुत और 4K अल्ट्रा रियलिस्टिक AI आर्ट रोज़ाना देखने के लिए Rajat Gupta को अभी सबस्क्राइब करें! 🙏 जय श्री कृष्णा! 🌸
Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپتا
💙 कान्हा की मुरली की वो जादुई धुन, जो सीधे रूह को छू ले। ✨ इस अलौकिक नीले प्रकाश में सजे मुरलीधर का यह 4K रूप क्या आपके भी दिल को छू गया? 🦚 ❓ मेरा आपसे एक सवाल: आपको कान्हा का यह जादुई नीला (Blue Theme) रूप ज्यादा पसंद है या पीतांबर (Yellow) रूप? कमेंट्स में अपना जवाब जरूर दें! 👇 🌟 ऐसी ही अद्भुत और 4K अल्ट्रा रियलिस्टिक AI आर्ट रोज़ाना देखने के लिए Rajat Gupta को अभी सबस्क्राइब करें! 🙏 जय श्री कृष्णा! 🌸
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी मानव जीवन और पशु-पक्षियों के लिए अत्यंत खतरनाक है। उत्तर प्रदेश में ऐसे प्रतिबंधित माँझे के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है तथा इसके विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), उ0प्र0 श्री अमिताभ यश ने व्यापारियों से अपील की है कि इस प्रकार के प्रतिबंधित माँझे का निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री न करें। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अनुरोध किया है कि ऐसे माँझे का प्रयोग बिल्कुल न करें तथा कहीं भी ऐसे माँझे के निर्माण, भंडारण, बिक्री या उपयोग की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस, निकटतम थाने या UP-112 को दें।1
- लालकुआं में प्रशासन की पहल: घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार।1
- लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला निर्मल नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। मोहल्ले का नाम भले ही 'निर्मल' हो, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियां नगर पालिका के दावों की पोल खोल रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। इससे निकलने वाली दुर्गंध और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से मोहल्लेवासी भयभीत हैं। नागरिकों ने चेताया है कि यदि जल्द ही सफाई सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन को बाध्य होंगे।1
- *प्रेस नोट जनपद खीरी दिनांक 14.03.2026* *थाना भीरा पुलिस द्वारा नाबालिक लडकी के साथ छेडछाड करने वाला अभि0 को गिरफ्तार किया गया* पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना भीरा पुलिस द्वारा दिनांक 13.03.26 को वादिनी मुकदमा सुदामा देवी ने थाना हाजा उपस्थित आकर तहरीर दी की मेरी 13 वर्ष की भतीजीटयूशन पढकर घर आ रही थी रास्ते मे विपक्षी अतीश पुत्र रामगोपाल शर्मा द्वारा मेरी भतीजी के साथ अश्लील हरकते करते हुए छेडछाड की गयी व गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। सूचना पर थाना भीरा पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया अपराध की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन कर आज दिनांक 14.03.2026 को अभियुक्त अतीश कुमार पुत्र रामगोपाल नि0 ग्राम कचनारा थाना भीरा जनपद खीरी उम्र करीब 48 वर्ष को भीरा लखीमपुर मार्ग पर स्थित नानक फार्म मजार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-* अतीश कुमार पुत्र रामगोपाल नि0 ग्राम कचनारा थाना भीरा जनपद खीरी उम्र करीब 48 वर्ष *मुकदमा विवरण* मु0अ0सं0 108/2026 धारा 74/352/351(2) BNS व 7/8 पाक्सो एक्ट *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* 1. उ0नि0 श्री अनिल कुमार थाना भीरा जनपद खीरी 2. का0 सत्यम शर्मा थाना भीरा जनपद खीरी1
- #लखीमपुर खीरी: रूरा सुल्तानपुर थाना फूलबेहड़ के अंतर्गत रूरा के पास नदी के किनारे कल से 2 लड़के लापता है सैकड़ो की संख्या में ग्रामीड़ नदी के किनारे हैं पुलिस को सूचना भी दी जा चुकी है लेकिन क़रीब 10 बजने के बावजूद भी फोर्स मौके पर नहीं है 112 को डायल किया तो वो मौक़े पर हैं भीरा की 112 जबकि फूलबेहड़ पुलिस को तत्काल संज्ञान लेना चाहिये ग्रामीणों को आशंका है कि दोनों लड़के नदी में डूब गये हैं।1
- Post by लखीमपुर खीरी जि0 अ0 लाखन आर्मी2
- Post by Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپتا1
- लालकुआं में प्रशासन की पहल: घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार। लालकुआं जिला अधिकारी के निर्देश पर लालकुआं क्षेत्र में रसोई गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने विशेष पहल की। इस दौरान एसडीएम रेखा कोली और पूर्ति निरीक्षक मोहित काठयत की मौजूदगी में गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर गैस सिलेंडर वितरित किए गए। यहाँ अभियान के तहत टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को उनके घरों तक रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली। लंबे समय से गैस की उपलब्धता को लेकर आ रही समस्याओं के बीच प्रशासन की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा। इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचने से लोगों को लाइन में लगने और परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वही एसडीएम रेखा कोली ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। यदि कहीं शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इधर पूर्ति निरीक्षक मोहित काठयत ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि डोर-टू-डोर डिलीवरी की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आज लगभग 792 सिलेंडर वितरित किए गए तथा यहा डिलीवरी आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।1
- Post by लखीमपुर खीरी जि0 अ0 लाखन आर्मी1