गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग से मची अफरा-तफरी, छात्राओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा आगरा के Dr. Bhimrao Ambedkar University के खंदारी कैंपस स्थित होम साइंस इंस्टीट्यूट के गर्ल्स हॉस्टल में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 2 बजे हॉस्टल के मेस में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते धुआं पूरे परिसर में फैल गया, जिससे छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। आग के दौरान बिजली के तारों में लगातार चिंगारियां और धमाके होने लगे, वहीं कुछ छात्राएं अंदर फंस गईं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद स्टाफ और कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं छात्राओं ने भी साहस दिखाते हुए बचाव कार्य में सहयोग किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।
गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग से मची अफरा-तफरी, छात्राओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा आगरा के Dr. Bhimrao Ambedkar University के खंदारी कैंपस स्थित होम साइंस इंस्टीट्यूट के गर्ल्स हॉस्टल में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 2 बजे हॉस्टल के मेस में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते धुआं पूरे परिसर में फैल गया, जिससे छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। आग के दौरान बिजली के तारों में लगातार चिंगारियां और धमाके होने लगे, वहीं कुछ
छात्राएं अंदर फंस गईं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद स्टाफ और कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं छात्राओं ने भी साहस दिखाते हुए बचाव कार्य में सहयोग किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।
- आगरा में ‘हथियार शोऑफ’ का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है। रायभा रोड स्थित सरपंच ढाबे के बाहर युवकों द्वारा खुलेआम असलहे लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया!! वायरल वीडियो में दिख रहे एक युवक की पहचान वंश (निवासी अलबतिया) के रूप में बताई जा रही है, जबकि दूसरा युवक मारुति एस्टेट्स का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है!!! आगरा न्यूज़ वायरल वीडियो UP पुलिस...1
- Agra Politics: Minister Jaiveer Singh का बड़ा बयान | Women Reservation Bill पर विपक्ष पर हमला #AgraBreaking #JaiveerSingh #WomenReservationBill #BJP #UPPolitics1
- आगरा में लव जिहाद के खिलाफ कलैक्ट्रेट में हुआ जबरदस्त प्रदर्शन, बड़ी तादात में कार्यकर्ता पहुंच गए और उन्होंने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने भी का प्रदर्शन में हिस्सा लिया और जमकर नारेबाज़ी की....1
- आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। फ्लैट में हार-जीत की बाजी लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था, जहां से मुख्य आरोपी ऋतिक पाठक को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 लाख 19 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए, साथ ही 5 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए। छापेमारी में 7 रजिस्टर, 12 एटीएम कार्ड और 19 पासबुक भी बरामद हुई हैं, जिससे फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टा चलाने का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी रिशु पाठक और केशव पाठक की तलाश जारी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।1
- पुलिस कमिश्नरेट आगरा के थाना शाहगंज मे अवैध मांस से भरा लोडिंग ऑटो पकडे जाने की सूचना... पर... कार्यबाही शुरू... पकडे गए लोडिंग ऑटो के ड्राइवर ने अपना नाम शकील निवासी मंटोला बताया,, साथ ही बताया ए अवैध मांस आशिफ़ पुत्र निवासी नवाह्बुदीन निवासी मंटोला और नशीम निवासी थाना शाहगंज का नाम सामने आया... थाना पुलिस ने तहरीर लिख कार्यवाही शुरू कर दी है मेडिकल टीम ने सेम्पल लेकर टेस्टिंग के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने पर सामने आएगा की जो अवैध मांस पकड़ा है किसका है...1
- Post by Soni Verma1
- ट्रायल के माध्यम से फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राँची में मशाल जुलूस।1
- आगरा में ‘हथियार शोऑफ’ का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है। रायभा रोड स्थित सरपंच ढाबे के बाहर युवकों द्वारा खुलेआम असलहे लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया!! वायरल वीडियो में दिख रहे एक युवक की पहचान वंश (निवासी अलबतिया) के रूप में बताई जा रही है, जबकि दूसरा युवक मारुति एस्टेट्स का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है!!! आगरा न्यूज़ वायरल वीडियो UP पुलिस...1
- ek yuvak railway line ke khambhe ke upar chadh Gaya1