logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उप जिला अस्पताल लालसोट में जटिल स्त्री रोग का सफल लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन लालसोट उपखंड में उप जिला चिकित्सालय में 33 वर्षीय महिला संतोष देवी, जो लंबे समय से पेट के निचले हिस्से में असहनीय दर्द से पीड़ित थीं, का सफलतापूर्वक लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन किया गया। अल्ट्रासाउंड (USG) जांच में मरीज के दाहिने एडनेक्सा (Right Adnexa) में गांठ (Endometriosis) पाई गई थी। अस्पताल के उप नियंत्रक डॉ. अनुराग दैमन ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा लैप्रोस्कोपी से गांठ के साथ दाहिनी ओर का अंडाशय एवं ट्यूब निकालने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। ऑपरेशन के दौरान एंडोमेट्रियोसिस से प्रभावित हिस्से को सुरक्षित तरीके से हटाया गया। टीम में सर्जन डॉ. प्रकाश मीणा, डॉ. आर.के. सैनी, डॉ. मनीष सैनी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती मीणा, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कोटिया, सहयोगी स्टाफ में नर्सिंग ऑफ़िसर श्री सत्येंद्र, श्रीमती रवीना, सुश्री संगीता, श्री सागर, वार्ड बॉय श्री दिनेश एवं रामू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है और स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम को बधाई दी है तथा भविष्य में भी मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया है।

4 hrs ago
user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
4 hrs ago

उप जिला अस्पताल लालसोट में जटिल स्त्री रोग का सफल लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन लालसोट उपखंड में उप जिला चिकित्सालय में 33 वर्षीय महिला संतोष देवी, जो लंबे समय से पेट के निचले हिस्से में असहनीय दर्द से पीड़ित थीं, का सफलतापूर्वक लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन किया गया। अल्ट्रासाउंड (USG) जांच में मरीज के

0620e7d0-2c98-431b-a79a-faf2c7ef46d2

दाहिने एडनेक्सा (Right Adnexa) में गांठ (Endometriosis) पाई गई थी। अस्पताल के उप नियंत्रक डॉ. अनुराग दैमन ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा लैप्रोस्कोपी से गांठ के साथ दाहिनी ओर का अंडाशय एवं ट्यूब निकालने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। ऑपरेशन के दौरान एंडोमेट्रियोसिस से प्रभावित हिस्से

170e29e6-e88c-4f42-b6fd-4d341ac6f14a

को सुरक्षित तरीके से हटाया गया। टीम में सर्जन डॉ. प्रकाश मीणा, डॉ. आर.के. सैनी, डॉ. मनीष सैनी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती मीणा, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कोटिया, सहयोगी स्टाफ में नर्सिंग ऑफ़िसर श्री सत्येंद्र, श्रीमती रवीना, सुश्री संगीता, श्री सागर, वार्ड बॉय श्री दिनेश एवं रामू का महत्वपूर्ण योगदान

07073f8b-cc9b-4ec9-9ed8-335c3560571c

रहा। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है और स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम को बधाई दी है तथा भविष्य में भी मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गंगापुर सिटी में सचिन पायलट का स्वागत, कार्यकर्ताओं ने पहनाए साफे व मालाएं गंगापुर सिटी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का रविवार दोपहर गंगापुर सिटी में जगह-जगह स्वागत किया गया। वे दिल्ली से कटकड़ (हिंडौन) में एक शादी समारोह में शामिल होकर जयपुर जा रहे थे। इस दौरान गंगापुर सिटी की सीमा पर विधायक एवं प्रतिपक्ष के उपनेता रामकेश मीना, बामनवास विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्दिरा मीना सहित काडू गुर्जर, जीतू गुर्जर, अब्दुल बहाव, मुखराज मीना और रवि कुमार मीना ने उनका साफा पहनाकर व मालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के दौरान विधायक रामकेश मीना ने पायलट को हुक्का पीने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने हंसते हुए इनकार कर दिया। पायलट के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता माला व साफा लेकर पहले से ही इंतजार में खड़े रहे और उनके पहुंचते ही स्वागत किया। छान गांव में कांग्रेस नेता वंदना मीना के नेतृत्व में स्वागत हुआ। वहीं ऋद्धि-सिद्धि हॉस्पिटल के पास भी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके अलावा देवनारायण मंदिर पर गुर्जर समाज के नेताओं हरगोविंद कटारिया, विजेंद्र मोतीपुरा, रूपेंद्र मावई, इस्माइल खान, रूप सिंह गुर्जर, श्यामलाल मीना, रामखिलाड़ी सोप, लोकेश मावई व अजीज खान सहित मंदिर कमेटी के सदस्यों ने स्वागत किया। इसके बाद पायलट टोंक के लिए रवाना हो गए।
    1
    गंगापुर सिटी में सचिन पायलट का स्वागत, कार्यकर्ताओं ने पहनाए साफे व मालाएं
गंगापुर सिटी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का रविवार दोपहर गंगापुर सिटी में जगह-जगह स्वागत किया गया। वे दिल्ली से कटकड़ (हिंडौन) में एक शादी समारोह में शामिल होकर जयपुर जा रहे थे। इस दौरान गंगापुर सिटी की सीमा पर विधायक एवं प्रतिपक्ष के उपनेता रामकेश मीना, बामनवास विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्दिरा मीना सहित काडू गुर्जर, जीतू गुर्जर, अब्दुल बहाव, मुखराज मीना और रवि कुमार मीना ने उनका साफा पहनाकर व मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत के दौरान विधायक रामकेश मीना ने पायलट को हुक्का पीने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने हंसते हुए इनकार कर दिया। पायलट के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता माला व साफा लेकर पहले से ही इंतजार में खड़े रहे और उनके पहुंचते ही स्वागत किया।
छान गांव में कांग्रेस नेता वंदना मीना के नेतृत्व में स्वागत हुआ। वहीं ऋद्धि-सिद्धि हॉस्पिटल के पास भी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके अलावा देवनारायण मंदिर पर गुर्जर समाज के नेताओं हरगोविंद कटारिया, विजेंद्र मोतीपुरा, रूपेंद्र मावई, इस्माइल खान, रूप सिंह गुर्जर, श्यामलाल मीना, रामखिलाड़ी सोप, लोकेश मावई व अजीज खान सहित मंदिर कमेटी के सदस्यों ने स्वागत किया। इसके बाद पायलट टोंक के लिए रवाना हो गए।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • वीर हनुमान जी महाराज के मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में कलाकारों द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम
    1
    वीर हनुमान जी महाराज के मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में कलाकारों द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Jitendra Prajapati
    1
    Post by Jitendra Prajapati
    user_Jitendra Prajapati
    Jitendra Prajapati
    Carpenter निवाई, टोंक, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Mohammed Iqbal Khan
    3
    Post by Mohammed Iqbal Khan
    user_Mohammed Iqbal Khan
    Mohammed Iqbal Khan
    नादोती, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by Asha kishan gurjar
    1
    Post by Asha kishan gurjar
    user_Asha kishan gurjar
    Asha kishan gurjar
    Local News Reporter निवाई, टोंक, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • युवाओं ने आयोजित रक्तदान शिविर में किया रक्तदान दौसा। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200 वीं जयंती जिलाध्यक्ष रघुनाथ सैनी के मुख्यातिथ्य में एवं महात्मा ज्योतिबा फूले संस्थान अध्यक्ष बंटी सैनी की अध्यक्षता में अभूतपूर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, खादी भंडार रोड से 551 कलशों के साथ गाजे-बाजे एवं धार्मिक ध्वजों के बीच विशाल कलश यात्रा रवाना हुई, जो सैनी छात्रावास पहुंचकर समारोह के रूप में संपन्न हुई। कलश यात्रा में हजारों महिलाओं और समाजबंधुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। सैनी समाज के जिलाध्यक्ष रघुनाथ सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फूले ने जातिवाद, बालविवाह, विधवा विवाह, सती प्रथा आदि का मीडिया प्रभारी कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि मार्ग में समाज के लोगों ने जगह-जगह तोरण द्वार सजाकर यात्रा का स्वागत किया तथा जलपान की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य अभिनंदन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 30 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के कार्यों को समाज के समक्ष रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्री बाई फुले के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में शिक्षा और प्रतिभा को सम्मान देते हुए कक्षा 10 वीं व 12 वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित प्रतिभाओं का मंच पर स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह में कालूराम पटेल, लल्लू जी गुरुजी, सैनी समाज छात्रावास अध्यक्ष ईश्वर लाल सैनी, सचिव जगदीश सैनी महल, सैनी अधिकारी कर्मचारी अध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, सैनी समाज तहसील अध्यक्ष गोविन्द नारायण सैनी, कन्हैया लाल सैनी केले वाले, पूर्व नगर अध्यक्ष शंकर लाल सैनी फूड इंस्पेक्टर, रामबाबू ज्योति, बनवारी लाल सैनी, नगर अध्यक्ष बुद्धालाल सैनी, गिर्राज प्रसाद सैनी पार्षद बांदीकुई, पूर्व छात्रावास सचिव रंगलाल सैनी, संस्था सचिव राजेन्द्र सैनी, कोषाध्यक्ष गोविन्द सैनी, पूर्व नगर अध्यक्ष मूलचंद सैनी, जगदीश आडतियां, प्रेम जयपुरी, संजय करेड़ीवाल, लक्ष्मण सैनी, चौथमल गुरुजी, रामजीलाल सरपंच, कानाराम सैनी, छोटी देवी आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन जितेन्द्र सैनी शारीरिक शिक्षक ने किया।
    2
    युवाओं ने आयोजित रक्तदान शिविर में किया रक्तदान 
दौसा।   महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200 वीं जयंती जिलाध्यक्ष रघुनाथ सैनी के मुख्यातिथ्य में एवं महात्मा ज्योतिबा फूले संस्थान अध्यक्ष बंटी सैनी की अध्यक्षता में अभूतपूर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई।
श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, खादी भंडार रोड से 551 कलशों के साथ गाजे-बाजे एवं धार्मिक ध्वजों के बीच विशाल कलश यात्रा रवाना हुई, जो सैनी छात्रावास पहुंचकर समारोह के रूप में संपन्न हुई।
कलश यात्रा में हजारों महिलाओं और समाजबंधुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। सैनी समाज के जिलाध्यक्ष रघुनाथ सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फूले ने जातिवाद, बालविवाह, विधवा विवाह, सती प्रथा आदि का 
मीडिया प्रभारी कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि मार्ग में समाज के लोगों ने जगह-जगह तोरण द्वार सजाकर यात्रा का स्वागत किया तथा जलपान की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य अभिनंदन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 30 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के कार्यों को समाज के समक्ष रखा। 
कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्री बाई फुले के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में शिक्षा और प्रतिभा को सम्मान देते हुए कक्षा 10 वीं व 12 वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित प्रतिभाओं का मंच पर स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
समारोह में कालूराम पटेल, लल्लू जी गुरुजी, सैनी समाज छात्रावास अध्यक्ष ईश्वर लाल सैनी, सचिव जगदीश सैनी महल, सैनी अधिकारी कर्मचारी अध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, सैनी समाज तहसील अध्यक्ष गोविन्द नारायण सैनी, कन्हैया लाल सैनी केले वाले, पूर्व नगर अध्यक्ष शंकर लाल सैनी फूड इंस्पेक्टर, रामबाबू ज्योति, बनवारी लाल सैनी, नगर अध्यक्ष बुद्धालाल सैनी, गिर्राज प्रसाद सैनी पार्षद बांदीकुई, पूर्व छात्रावास सचिव रंगलाल सैनी, संस्था सचिव राजेन्द्र सैनी, कोषाध्यक्ष गोविन्द सैनी, पूर्व नगर अध्यक्ष मूलचंद सैनी, जगदीश आडतियां, प्रेम जयपुरी, संजय करेड़ीवाल, लक्ष्मण सैनी, चौथमल गुरुजी, रामजीलाल सरपंच, कानाराम सैनी, छोटी देवी आदि उपस्थित रहे।  मंच संचालन जितेन्द्र सैनी शारीरिक शिक्षक ने किया।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    6 hrs ago
  • जयपुर: चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो – चारों आरोपी गिरफ्तार जयपुर के न्यू सांगानेर रोड स्थित इस्कॉन रोड पर 27 दिसंबर 2025 को हुई एक शर्मनाक घटना का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। वीडियो में दो युवक बाइक पर सवार होकर रैपिडो बाइक टैक्सी पर पीछे बैठी एक युवती के साथ अश्लील छेड़छाड़ करते दिख रहे थे। युवती ने विरोध किया और एक आरोपी को थप्पड़ भी मारा, लेकिन आरोपी हंसते हुए भाग निकले। मुहाना थाना पुलिस ने सुओ मोटो (बिना शिकायत के) कार्रवाई शुरू की। वीडियो और बाइक पर लिखे RJ-26 MEENA नंबर के आधार पर तकनीकी जांच की गई। रैपिडो कंपनी से बाइक टैक्सी का विवरण लिया गया। मुख्य आरोपियों की पहचान मनराज मीणा और सुदामा मीणा (दोनों टोंक जिले के नगर फोर्ट / नगरकोट क्षेत्र के निवासी) के रूप में हुई। दो अन्य साथी महेश और लोकेश भी शामिल पाए गए। डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देशन में स्पेशल टीम गठित की गई। दो दिनों तक लगातार छापेमारी और दबिश दी गई। आखिरकार (12 अप्रैल 2026) चारों आरोपियों को टोंक के नगर फोर्ट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान कुछ आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसमें हल्की चोटें आईं। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मुहाना थाने में IPC की संबंधित धाराओं (छेड़छाड़, अश्लील हरकत, सार्वजनिक स्थान पर बदसलूकी आदि) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी और चेतावनी जारी की कि सोशल मीडिया फेम के लिए कानून तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा और मुहाना थाना एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वीडियो वायरल होने से पहले ही तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठाती है, लेकिन जयपुर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की सराहना हो रही है। उम्मीद है कि कोर्ट में आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी, ताकि ऐसे मनचलों को सबक मिले।
    1
    जयपुर: चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो – चारों आरोपी गिरफ्तार
जयपुर के न्यू सांगानेर रोड स्थित इस्कॉन रोड पर 27 दिसंबर 2025 को हुई एक शर्मनाक घटना का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। वीडियो में दो युवक बाइक पर सवार होकर रैपिडो बाइक टैक्सी पर पीछे बैठी एक युवती के साथ अश्लील छेड़छाड़ करते दिख रहे थे। युवती ने विरोध किया और एक आरोपी को थप्पड़ भी मारा, लेकिन आरोपी हंसते हुए भाग निकले।
मुहाना थाना पुलिस ने सुओ मोटो (बिना शिकायत के) कार्रवाई शुरू की। वीडियो और बाइक पर लिखे RJ-26 MEENA नंबर के आधार पर तकनीकी जांच की गई। रैपिडो कंपनी से बाइक टैक्सी का विवरण लिया गया। मुख्य आरोपियों की पहचान मनराज मीणा और सुदामा मीणा (दोनों टोंक जिले के नगर फोर्ट / नगरकोट क्षेत्र के निवासी) के रूप में हुई। दो अन्य साथी महेश और लोकेश भी शामिल पाए गए।
डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देशन में स्पेशल टीम गठित की गई। दो दिनों तक लगातार छापेमारी और दबिश दी गई। आखिरकार (12 अप्रैल 2026) चारों आरोपियों को टोंक के नगर फोर्ट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान कुछ आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसमें हल्की चोटें आईं। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
मुहाना थाने में IPC की संबंधित धाराओं (छेड़छाड़, अश्लील हरकत, सार्वजनिक स्थान पर बदसलूकी आदि) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी और चेतावनी जारी की कि सोशल मीडिया फेम के लिए कानून तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा और मुहाना थाना एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वीडियो वायरल होने से पहले ही तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।
यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठाती है, लेकिन जयपुर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की सराहना हो रही है। उम्मीद है कि कोर्ट में आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी, ताकि ऐसे मनचलों को सबक मिले।
    user_Asha kishan gurjar
    Asha kishan gurjar
    Local News Reporter निवाई, टोंक, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.