डीएम के नेतृत्व में भारत-नेपाल राष्ट्र के मध्य सीमा सर्वेक्षण की बैठक सम्पन्न श्रावस्ती। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा सर्वेक्षण टीम-3 की प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बैठक आज दिनांक 28-03-2026 को जिलाधिकारी श्रावस्ती अश्विनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। भारत-नेपाल की संयुक्त सर्वेक्षण टीम-3 उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर के जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं बहराइच, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज के उच्चाधिकारियों एवं नेपाल राष्ट्र के बर्दिया, बाँके, रुपन्डीहा, डांग, कपिलवस्तु एवं नवलपरासी के मुख्य जिलाधिकारियों ने बैठक में प्रतिभाग किया। सशस्त्र सीमा बल के 62वीं, 42वीं, 59वीं 9वीं, 50वीं, 43वीं, 22वीं और 70वीं बटालियन के कमांडेंट एवं नेपाल राष्ट्र के संबन्धित पुलिस अधीक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त दोनों राष्ट्रों के संबन्धित जनपदों के वरिष्ठ वन अधिकारी व पुलिस अधिकारियों ने भी बैठक में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी श्रावस्ती ने जिलाधिकारी बर्दिया एवं टीम लीडर नेपाल गोगन बहादुर हमल को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। बैठक में प्रतिभाग करने वाले सभी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। दोनों राष्ट्रों के मध्य सीमा सर्वेक्षण की बैठक सफल रही। बैठक में बताया गया कि भारत-नेपाल की सीमा उत्तर प्रदेश राज्य में जनपद बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिलों में पड़ती है। उक्त जिलों एवं नेपाल के समीपवर्ती जिलों में भारत-नेपाल के अन्तर्राष्ट्रीय स्तम्भों का निर्माण किया गया है। इन अन्तर्राष्ट्रीय स्तम्भों का पुनर्स्थापना/मरम्मत, जाँच उत्तर प्रदेश भू-स्थानिक निदेशालय, लखनऊ एवं सर्वेक्षण की संयुक्त टीम के द्वारा किया जाता है। जिसके लिए शासन द्वारा जिलाधिकारी श्रावस्ती को टीम-3 का नोडल अधिकारी/टीम लीटर नामित किया गया है, जो कि अपने पर्यवेक्षण में कार्य सम्पादित करायेंगे।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रावस्ती शाहिद अहमद, एस0एस0बी0 कमाण्डेंट 62वीं वाहिनी अमरेन्द्र कुमार वरूण, मुख्य राजस्व अधिकारी बहराइच देवेन्द्र पाल सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी श्रावस्ती धनराज मीणा, उपजिलाधिकारी महाराजगंज नवीन प्रसाद, उपजिलाधिकारी सिद्धार्थनगर कर्मेन्द्र कुमार सहित सशस्त्र सीमा बल की 42वीं, 59वीं, 62वीं, 9वीं, 50वीं, 43वीं, 22वीं, 70वीं बटालियन के कमाण्डेंट, डिप्टी कमाण्डेंट व अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

- दाखिला नरपतपुर निवासी मोहम्मद रिजवान शेख पुत्र हसन शेख द्वारा घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं मौके पर फॉरेंसिक टीम व थाना स्थानीय पुलिस मौजूद है, तहरीर प्राप्त कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान द्वारा दी गई बाइट-1
- बहराइच में नकली नोट छापने वाली गैंग का बड़ा खुलासा1
- mother love is permanent another love is temporarily 😊💕1
- बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा में तेज तूफान के कारण एक घर की छत पर पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे छत टूटकर गिर गई। इस हादसे में घर के अंदर लेटे मां-बेटे छत के मलबे में दब गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां-बेटे को मलबे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान 45 वर्षीय सुशीला और 12 वर्षीय शिवांग के रूप में हुई है। दोनों का बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।4
- नोएडा के सरकारी अस्पताल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 60,000 ऐसी सिरिंज मंगवा ली गईं जो जानवरों के लिए बनी थीं… और इंसानों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली थीं 😳 अब इसे ‘गलती’ कहा जा रहा है, लेकिन सवाल ये है— क्या आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं? आज नोएडा में हुआ है… कल हमारे शहर में भी हो सकता है। अगर आपको ये गलत लगता है, तो इस वीडियो को अपने शहर के लोगों तक जरूर पहुँचाएं।1
- बहराइच जनपद के छावनी चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज आंधी के चलते एक मकान की छत पर लगा मोबाइल टावर अचानक गिर गया। हादसे में आसपास की दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा और सामने खड़ी एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में लगे टावरों की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है।1
- डीएम व एसपी की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से हो निस्तारण-डीएम श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समस्त उपजिलाधिकारी स्वयं लंबित शिकायतों की समीक्षा करते रहे, ताकि कोई भी प्रकरण लंबित न रहने पाए। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल/राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवायी सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। यदि जिले में किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील भिनगा में मुख्य विकास अधिकारी एवं तहसील इकौना में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित तहसील व ब्लाक स्तर के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस जमुनहा में कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस भिनगा में 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील इकौना में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया।1
- बलरामपुर के हर्रैया सतघरवा क्षेत्र में भीषण आग,शार्ट सर्किट से पांच झोपड़ियां जलकर राख, बिजली तार टूटने से भड़की आग, बड़ा नुकसान, कई परिवारों का आशियाना उजड़ा, गृहस्थी सामान के साथ मोटरसाइकिल भी जली, ग्रामीणों में अफरा-तफरी, प्रशासन मौके पर1
- बहराइच | पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थाना खैरीघाट पुलिस टीम को मिली सफलता, कलर प्रिंटर का इस्तेमाल कर 500-500 के जाली भारतीय नोट छापकर उपयोग करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, जाली मुद्रा व प्रिंटर बरामद । o संक्षिप्त विवरण - दिनांक 03/04.04.2026 की रात्रि को थाना खैरीघाट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी कि इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि 04 व्यक्ति अवैध जाली करेन्सी नोट लेकर नानपारा इमामगंज की तरफ से बेहड़ा बाजार की तरफ आ रहे हैं । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए रास्ते पर गुजराती पुरवा मोड़ के निकट संदिग्ध प्रतीत हो रहे 04 व्यक्तियों 1.हरिराम लोध पुत्र स्व0 बाकेलाल उम्र 42 वर्ष निवासी गुलरिहा जगतापुर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच, 2.अर्जुन पुत्र हरिराम उम्र 19 वर्ष निवासी गुलरिहा जगतापुर PS मोतीपुर जनपद बहराइच, 3.गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखण्ड पुत्र शर्मा सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी दलराजपुर थाना सिंगाही जिला लखीमपुर खीरी, 4.सकीम उर्फ सूरज उत्तराखण्ड पुत्र अयूब उम्र 35 वर्ष निवासी चईपुरवा थाना सिगाही जिला लखीमपुर खीरी को रोककर पूछताछ व तलाशी ली गयी । तलाशी के दौरान उक्त व्यक्तियों के पास से 500-500 रुपये के कुल 23 जाली नोट (कुल कीमत 11,500 रूपये) व 01 प्रिन्टर बरामद किया गया । जिसके संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कलर प्रिंटर का उपयोग कर ₹500 मूल्यवर्ग के जाली भारतीय नोट तैयार करने, जाली नोट को असली नोट के रूप में दुकानों/बाजारों में देकर सामान व रुपये में बदलने तथा अतिरिक्त धन अर्जित करने के उद्देश्य से 01 असली नोट के बदले उसका तीन गुना अधिक जाली नोट देने की बात स्वीकार की गई । बरामदगी के आधार पर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा- 179/181 बी.एन.एस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को बरामद माल के साथ गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया । o पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 113/2026 धारा- 179/181 बी.एन.एस o आपराधिक इतिहास- * गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखण्ड - 1.मु0अ0सं0 0276/2019 धारा 323/504/506 ipc थाना सिंगाही जनपद खीरी 2. मु0अ0सं0 0276/2019 धारा 323/504/506 ipc व 3(1) (घ), 3(1) (द) sc/st act थाना सिंगाही जनपद खीरी 3. मु0अ0सं0 194/2020 धारा 3/25 arms act थाना सिंगाही जनपद खीरी 4. मु0अ0सं0 195/2020 धारा 8/21 NDPS ACT थाना सिंगाही जनपद खीरी 5. मु0अ0सं0 417/2020 धारा 323/504/506 ipc थाना सिंगाही जनपद खीरी 6. मु0अ0सं0 359/21 धारा 308,323/504/506 ipc थाना सिंगाही जनपद खीरी 7. मु0अ0सं0 0069/2022 धारा 3/25 arms act थाना सिंगाही जनपद खीरी o गिरफ्तारी का स्थान व समय- गिरफ्तारी स्थान- गुजराती पुरवा मोड़ पर अंतर्गत थाना खैरीघाट दिनांक- 04.04.2026 समय- 02.20 बजे प्रातः o बरामदगी का विवरण- - 23 अदद 500 रुपये के भारतीय जाली नोट (कीमत 11,500 रूपये) - 01 अदद नोट छापने वाली प्रिंटर मशीन o गिरफ्तारी टीम- 1. उ0नि0 हरिद्वार तिवारी 2. हे0का0 जगदीश कुमार 3. हे0का0 मित्रपाल सिंह 4. का0 नेयाज अहमद 5. का0 गौरव कुमार2