कोतवाली बाड़ी पुलिस ने ट्रैस कर लौटाए गुम हुए 19 मोबाइल धौलपुर । जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज गुमशुदा मोबाइलों में से लगभग 3 लाख 60 हजार की कीमत के 18 मोबाइल, उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। साइबर सेल धौलपुर एवं थाना बाड़ी के साइबर डेस्क प्रभारी वेदांत शर्मा कांस्टेबल के प्रयासों द्वारा थाना बाड़ी कोतवाली इलाके में गुम हुये कुल 19 मोबाइल जिनकी शिकायत शिकायतकर्ताओं द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई गयी थी उनको ट्रेस कर थानाधिकारी थाना बाड़ी द्वारा उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया। मोबाइल पाकर उनके वास्तविक मालिक हुए खुश और बाडी पुलिस की की भूरि भूरि प्रशंसा। इस प्रकार पूर्व में भी थाना बाड़ी द्वारा करीब डेढ़ दर्जन मोबाइलों को उनके मालिकों तक पहुंचा जा चुका है । उक्त गुमशुदा मोबाइल न केवल बाडी, धौलपुर से बल्कि आसपास के क्षेत्रों यथा जगनेर,खेरागढ़, आगरा, करौली,वयाना भरतपुर इत्यादि से भी ट्रेस कर प्राप्त किए गए हैं। गुमशुदा मोबाइलों की तलाश कर उनके मालिकों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। हाल ही में पुलिस अधीक्षक धौलपुर द्वारा कुल 150 मोबाइलों को उनके मालिकों को वितरित किया गया था, इस प्रकार पुलिस की उक्त कार्यशैली न केवल न्याय मिलने की उम्मीद जगाती है बल्कि पुलिस के प्रति एक भरोसा और विश्वास कायम करने का भी काम करती है। मोबाइलों को ट्रेस कर उनके मालिकों तक पहुंचाने में थाना बाड़ी के साइबर डेस्क प्रभारी वेदांत शर्मा की रही अहम भूमिका।
कोतवाली बाड़ी पुलिस ने ट्रैस कर लौटाए गुम हुए 19 मोबाइल धौलपुर । जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज गुमशुदा मोबाइलों में से लगभग 3 लाख 60 हजार की कीमत के 18 मोबाइल, उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। साइबर सेल धौलपुर एवं थाना बाड़ी के साइबर डेस्क प्रभारी वेदांत शर्मा कांस्टेबल के प्रयासों द्वारा थाना
बाड़ी कोतवाली इलाके में गुम हुये कुल 19 मोबाइल जिनकी शिकायत शिकायतकर्ताओं द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई गयी थी उनको ट्रेस कर थानाधिकारी थाना बाड़ी द्वारा उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया। मोबाइल पाकर उनके वास्तविक मालिक हुए खुश और बाडी पुलिस की की भूरि भूरि प्रशंसा। इस प्रकार पूर्व में भी थाना बाड़ी द्वारा करीब डेढ़ दर्जन मोबाइलों
को उनके मालिकों तक पहुंचा जा चुका है । उक्त गुमशुदा मोबाइल न केवल बाडी, धौलपुर से बल्कि आसपास के क्षेत्रों यथा जगनेर,खेरागढ़, आगरा, करौली,वयाना भरतपुर इत्यादि से भी ट्रेस कर प्राप्त किए गए हैं। गुमशुदा मोबाइलों की तलाश कर उनके मालिकों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। हाल ही में पुलिस अधीक्षक धौलपुर द्वारा कुल 150 मोबाइलों
को उनके मालिकों को वितरित किया गया था, इस प्रकार पुलिस की उक्त कार्यशैली न केवल न्याय मिलने की उम्मीद जगाती है बल्कि पुलिस के प्रति एक भरोसा और विश्वास कायम करने का भी काम करती है। मोबाइलों को ट्रेस कर उनके मालिकों तक पहुंचाने में थाना बाड़ी के साइबर डेस्क प्रभारी वेदांत शर्मा की रही अहम भूमिका।
- धौलपुर के सैपऊ स्थित एक पेट्रोल और CNG पंप पर शुक्रवार रात कुछ युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट कर लूटपाट की। आरोपियों ने सेल्समैन को पाइप से जानलेवा हमला कर घायल किया और ₹2000 छीन लिए। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- धौलपुर में मदर्स डे के अवसर पर न्याय दर्शन संस्था ने आरएसी परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्यक्रम किया। भीषण गर्मी में पानी के अभाव में मरने वाले पक्षियों को बचाने के लिए यह अनूठी पहल है, जिसमें 151 परिंडे बांधने का लक्ष्य है। सहायक कमांडेंट सुरेश सांखला ने सभी से परिंडों में नियमित पानी भरने की अपील की।4
- मदर्स डे पर धौलपुर के आरएसी परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नया दर्शन संस्था ने भीषण गर्मी में पक्षियों को बचाने के उद्देश्य से यह पहल की है, जिसका लक्ष्य कुल 151 परिंडे बांधना है। सहायक कमांडेंट सुरेश सांखला ने सभी से अपने घरों के आसपास भी परिंडे बांधने की अपील की।4
- धौलपुर के निहालगंज में दुकान में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 3.5 लाख रुपए नकद और 15 हजार के चांदी के सिक्के बरामद किए हैं।1
- धौलपुर के भैसेंना गांव में चंबल लिफ्ट परियोजना के अंतर्गत बन रही डिग्गी के निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। आरोप है कि इस 'खेला' में परियोजना के जिम्मेदार अधिकारी संलिप्त हैं, जिससे गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।1
- धौलपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' नामक एक अभिनव जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस पहल के माध्यम से आमजन को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।1
- धौलपुर के बसेड़ी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने पति और 8 अन्य ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।1
- मथुरा में तार चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें राजस्थान के धौलपुर निवासी एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और दो अन्य गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, चोरी के तार, नकदी और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। गिरफ्तार बदमाश कई तार चोरी के मामलों में वांछित थे।1