#भीषण_सड़क_हादसा : भरतपुर जिले के उच्चैन एवं सुखावली के बीच घटित हुए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक खेत में जा गिरी। उक्त सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन युवक घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति अत्यधिक तीव्र थी। सुखावली और उच्चैन के बीच रास्ते में एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया। असंतुलित कार सीधे सड़क से नीचे उतर गई और जाली की बाउंड्री तोड़ते हुए खेत में जा कूदी। हादसे के समय कार का शीशा खुला होना के दौरान जैसे ही कार ने गोता लगाया, कार के अंदर बैठा एक युवक खिड़की से बाहर की ओर जा गिरा। प्राप्त जानकारी अनुसार कार से बाहर गिरे युवक का सिर खेत की बाउंड्री से टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य दो युवक कार के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। राहगीरों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के अंदर फंसे दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी तीनों घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
#भीषण_सड़क_हादसा : भरतपुर जिले के उच्चैन एवं सुखावली के बीच घटित हुए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक खेत में जा गिरी। उक्त सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन युवक घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति अत्यधिक तीव्र थी। सुखावली और उच्चैन के बीच रास्ते में एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया। असंतुलित कार सीधे सड़क से नीचे उतर गई और जाली की बाउंड्री तोड़ते
हुए खेत में जा कूदी। हादसे के समय कार का शीशा खुला होना के दौरान जैसे ही कार ने गोता लगाया, कार के अंदर बैठा एक युवक खिड़की से बाहर की ओर जा गिरा। प्राप्त जानकारी अनुसार कार से बाहर गिरे युवक का सिर खेत की बाउंड्री से टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य दो युवक कार के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। राहगीरों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के अंदर फंसे दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी तीनों घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
- *रूपबास (भरतपुर)।बच्चों के भविष्य को लेकर जेल गई महिलाए का जेल से बाहर आने पर हुआ भव्य स्वागत* ```रूपवास क्षेत्र के गांव दौरदा मार्ग स्थित शराब गोदाम की आड़ में चल रहे अवैध शराब ठेका के मामले में जेल गई 15 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को मिली जमानत, सेवर जेल से सभी रिहा``` जेल गई महिलाओं व एक व्यक्ति को जमानत पर जेल से बाहर आने पर किसान सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश, संभागीय अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं तहसील महिला अध्यक्ष रूबी कुमारी व उनकी पूरी टीम ने महिलाओं का जेल से बाहर आने पर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और कहा कि आपने गांव में शराब बन्दी आंदोलन को जारी रखना बेहद जरूरी है। शराब बंदी से ही बच्चों का भविष्य है।* रुपबास क्षेत्र के भरतपुर धौलपुर नेशनल हाईवे स्थित गांव जरेला के श्री सृष्टि विद्यालय के निकट संचालित शराब गोदाम की आड़ में वर्षों से रिटेल में अवैध रूप शराब बेचने का काम दिन रात चल रहा था। जिससे विद्यालय जाने वाली छात्राएं एवं शौच जाने वाली महिलाएं बेहद परेशान थीं। इतना ही नही उस क्षेत्र में कृषि कार्य करने जाने वाले लोग भी शराबियों से परेशान थे। इस शराब के ठेके पर प्रतिदिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था। जिसका बीते दिनों जरेला गांव की सैकड़ो महिलाएं एक जुट होकर अवैध शराब ठेके पर शराब बिक्री का केवल विरोध करने पहुंची थीं। जहां अज्ञात कारणों से अचानक ठेके में आग लग गई और उसका आरोप 15 महिलाओं सहित एक व्यक्ति पर शराब कारोबारी द्वारा लगा दिया गया। जिसके चलते पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के ही महिलाओं को उक्त मामले का दोषी मानते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। आज उन महिलाओं की एडीजे कोर्ट बयाना के कैंप कोर्ट रुपबास से जमानत हुई और महिलाओं को कोर्ट के आदेश पर सेवर जेल से रिहा कर दिया गया है। महिलाओं के जेल से बाहर आने पर किसान सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश , संभागीय अध्यक्ष राजेश शर्मा, तहसील अध्यक्ष रुबी कुमारी , प्रेम सिंह,हरीचरन, सुनील सेठी, अजय पाल आदि व उनकी टीम ने महिलाओं का माला पहनकर जोरदार स्वागत किया और कहा कि शराब आंदोलन को जारी रखें हम आपके साथ हैं। घर पहुंच कर अपने परिवारों के साथ होली मनाई। जेल गई महिलाओं ने प्रण लिया कि अब जरैला व उसके आस-पास शराब की बिक्री नहीं होने देंगे। इसके लिए हमें जो भी करना पड़े करेंगी। इस मौके पर किसान सेना के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं सरपंच राजकुमार, रिंकू एवं अन्य गांव वासी मौजूद रहे।1
- Post by Sonu Faujdar1
- खैरागढ़ कस्बा खेरागढ़ में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग उर्फ अननी डीलर द्वारा सेवा ट्रैक्टर्स एजेंसी काली मैया स्थित क्रिकेट मैच के उपलक्ष में खैरागढ़ की जनता क़े एक क्रिकेट भव्य प्रोग्राम आयोजित किया प्रोग्राम में खाने पीने का पूर्ण बंदोबस्त एवं बड़ी-बड़ी एलइडी लगाकर मैच की खुशी लोगों के साथ साझा की जिसमें क्षेत्रीय युवाओं की संख्या अधिक पाई गई मैच में रुचि रखने वाले कुछ सम्मानित व्यक्ति भी वहां मौजूद रहे अधिकतम संख्या वार्ड संख्या एक नगला उदेया हो रही है के निवासियों की रही टेंट द्वारा इसमें सैकड़ो की संख्या में लोग सम्मिलित रहे मैच का भरपूर आनंद लिया पर नृत्य किया एवं ध्वजारोहण करते हुए मस्ती में झूमते देखें जिसमें अनिल कुमार गर्ग क़े बेटे शिवा गर्ग द्वारा क्षेत्रीय जनता के लिए उत्तम क्वालिटी का भो जन एवं चाय पानी का बंदोबस्त संपूर्ण किया गया 8 मार्च को खेले गए क्रिकेट न्यूजीलैंड वर्सेस भारत हुए क्रिकेट भारत की प्रचंड जीत के उपलक्ष में जोरदार प्रोग्राम आयोजित किया गया इसमें नृत्य कर डांस कर एवं भव्य बम पटाखे चलाकर जोरदार जीत की खुशी जाहिर की1
- Post by Dharmendra Kumar2
- धौलपुर । महिला दिवस के अवसर पर जागृति समिति धौलपुर द्वारा हरदेव नगर पर ग्वालियर हाई कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता बिट्टी देवी शर्मा का अभिनंदन किया गया। बिट्टी देवी शर्मा एक अधिवक्ता रही है और उनकी एक बेटी धौलपुर में एडीजे प्रीति नायक उनकी दूसरी बेटी ग्वालियर में प्रगति शर्मा जिला अभियोजक अधिकारी ग्वालियर मे है। जागृति समिति द्वारा बिट्टी देवी को शाल उड़ाकर गुलदस्ता भेट कर एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि हर महिला को शिक्षा, समानता और सम्मान मिलना चाहिए ताकि महिलाएं देश की प्रगति में साथ दे सके, इस अवसर पर जिला जज प्रीति नायक ने कहा कि बेटा बेटी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए,उन्होंने कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनकी स्थिति को मजबूत करना है। यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक अधिकारों के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। पूर्व प्रधानाचार्य दयाकांत सक्सेना ने कहा कि महिला दिवस का महत्व महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना, महिलाओं के प्रति भेदभाव को दूर करना, महिलाओं की स्थिति को मजबूत करना, महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना है। पूर्व शिक्षा निदेशक गणेश धाकरे ने कहा कि अब महिलाएं घरेलू कामकाज से लेकर देश में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय युद्ध में भी सक्रिय भाग ले रही है वास्तविक तौर पर नारी अब शक्ति का रूप ही है l कार्यक्रम में सुश्री कमला दीक्षित को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीनिवास शर्मा, दीपक उपाध्याय, सुश्री कल्पना शर्मा, मुकेश सक्सेना, रितिक वर्मा, अनमोल बंसल,शशि त्यागी, नेहा सिंह, अविनाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे l4
- 🚨 ताज़ा खबर सबसे पहले देखने के लिए अभी Subscribe करें Kantap TV https://www.youtube.com/@KantapTVNews 📺 आगरा और आसपास की हर बड़ी खबर ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🎥 ग्राउंड रिपोर्ट 👉 अभी चैनल Subscribe करें और Bell Icon 🔔 जरूर दबाएं। #KantapTV #AgraNews #BreakingNews1
- 🚨 ताज़ा खबर सबसे पहले देखने के लिए यूट्यूब पर अभी Subscribe करें Kantap TV 📺 आगरा और आसपास की हर बड़ी खबर ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🎥 ग्राउंड रिपोर्ट 👉 अभी चैनल Subscribe करें और Bell Icon 🔔 जरूर दबाएं। #KantapTV #AgraNews #BreakingNews1
- अब 15 में नहीं कर पाएंगे घरेलू सिलेंडर की बुकिंग ,बदल गया नियम #reelsinstagram #instareels #lpgcylinder #gas #explore1