अररिया में बाल विवाह रोकथाम के संदेश को जन जन तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन अररिया के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं जस्ट राईट फाॅर चिल्ड्रेन, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता रथ को जिला पदाधिकारी अररिया के निदेशानुसार समाहरणालय परिसर अररिया से उप विकास आयुक्त अररिया श्रीमती रोजी कुमारी, श्री शंभु कुमार रजक सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई एवं श्रीमती कविता कुमारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि हम सभी को बाल विवाह के प्रति सजग रह कर अपनी जिम्मेदारी और अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहा कि जहाँ भी बाल विवाह हो उसकी सुचना 1098 पर तुरंत दें। सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम न केवल प्रशासन की जिम्मेदारी है, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। जागरण कल्याण भारती के श्री संजय कुमार ने बताया कि रथ यात्रा का कार्यक्रम आठ मार्च तक संचालित रहेगा। अभियान के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों कानून के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी। बाल विवाह की सूचना 1098 के अलावा बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ्री नंबर 18001027222, एवं पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
अररिया में बाल विवाह रोकथाम के संदेश को जन जन तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन अररिया के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं जस्ट राईट फाॅर चिल्ड्रेन, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता रथ को जिला पदाधिकारी अररिया के निदेशानुसार समाहरणालय परिसर अररिया से उप विकास आयुक्त अररिया श्रीमती रोजी कुमारी, श्री शंभु कुमार रजक सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई एवं श्रीमती कविता कुमारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस ने संयुक्त
रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि हम सभी को बाल विवाह के प्रति सजग रह कर अपनी जिम्मेदारी और अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहा कि जहाँ भी बाल विवाह हो उसकी सुचना 1098 पर तुरंत दें। सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम न केवल प्रशासन की जिम्मेदारी है, बल्कि हम सभी की सामूहिक
जिम्मेदारी भी है। जागरण कल्याण भारती के श्री संजय कुमार ने बताया कि रथ यात्रा का कार्यक्रम आठ मार्च तक संचालित रहेगा। अभियान के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों कानून के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी। बाल विवाह की सूचना 1098 के अलावा बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ्री नंबर 18001027222, एवं पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।