शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार अंबिकापुर। शादी का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण करने और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 1 मई 2026 को पुलिस चौकी लटोरी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी पहचान पतरा टोली निवासी अनोज दास से एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। आरोप है कि युवक ने विवाह का आश्वासन देकर अंबिकापुर के पटपरिया स्थित किराए के मकान में कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी ने किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया। विरोध करने पर उसने युवती की निजी और आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी तथा दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इससे पीड़िता की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। मामले में पुलिस ने गांधीनगर थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान गांधीनगर पुलिस ने 9 मई को आरोपी अनोज दास (24 वर्ष), निवासी सलका पतरा टोली, थाना दरिमा, जिला सरगुजा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी सहित गांधीनगर पुलिस टीम और साइबर सेल की सक्रिय भूमिका रही।

- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सैकड़ों पेड़ों के रहस्यमय ढंग से गायब होने पर बवाल मच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्धारित सीमा से अधिक वन भूमि पर काम हुआ और बेशकीमती पेड़ जड़ से उखाड़कर बिना रिकॉर्ड हटा दिए गए। वन विभाग के अधिकारियों के विरोधाभासी बयानों ने मामले को और उलझा दिया है।1
- संगीत गीत गाना बजाना नाचना कूदना फैमिली मटर बजरंग पटवा1
- Post by Shubham Mishra1
- छत्तीसगढ़ के जनजगीर-चंपा जिले में ट्विटर चलाने के आरोप में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, वह कम उम्र का था और उसके पास किसी भी तरह की कानूनी अनुमति नहीं थी।1
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ एक विशेष आयुर्वेद शिविर का आयोजन किया गया। नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने लोगों का निशुल्क नाड़ी परीक्षण कर उन्हें प्रकृति के अनुरूप आहार-विहार और उपचार सुझाए। इस अनूठी पहल से न्यायिक प्रक्रिया के साथ स्वास्थ्य सेवा मिलने पर आम नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।1
- जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने भाई-बहन को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस सड़क हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।1
- हनुमंत जी को नमस्कार भैया मेरे बाद तेरे पास लोगों को नमस्कार1
- छत्तीसगढ़ के चंपा में जंजीर-पीकांपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर बड़ा चक्का जाम किया गया। स्थानीय लोग खराब सड़क को लेकर परेशान हैं और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।1
- जशपुर के बागबहार से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। झारपारा निवासी जोगेंद्र बढ़ई को धूप में बांधकर घंटों पीटने का आरोप, घटना का वीडियो भी सामने आया। जशपुर के बागबहार से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। झारपारा निवासी जोगेंद्र बढ़ई को धूप में बांधकर घंटों पीटने का आरोप, घटना का वीडियो भी सामने आया।1