logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारिश में ढही स्कूल की बाउंड्री, जहरीला सांप घुसा, 72 बच्चों की सुरक्षा पर संकट हरपालपुर, हरदोई समाचार गौरव कश्यप ग्राम पंचायत हरपालपुर के गुलौली गांव स्थित संविलियन विद्यालय की करीब 30 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल हालिया बारिश के चलते ढह गई। दीवार गिरने से विद्यालय में पढ़ने वाले 72 छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। विद्यालय के पास खेत होने के कारण जहरीले जीव-जंतुओं और सांपों के परिसर में घुसने की आशंका बनी हुई है। सोमवार को टूटी बाउंड्री के रास्ते एक जहरीला सांप विद्यालय परिसर में घुस आया। सांप दिखाई देने पर बच्चों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने सतर्कता बरतते हुए करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित विद्यालय परिसर से बाहर निकाला। घटना के बाद विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बाउंड्री वॉल के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब सात वर्ष पहले बनाई गई दीवार इतनी कम अवधि में जर्जर होकर ढह गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इसके अलावा विद्यालय के कमरों की खिड़कियों में भी काफी जगह खुली हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द बाउंड्री का निर्माण न कराया गया तो बच्चों के लिए खतरा और बढ़ सकता है।ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक पाल ने बताया कि वह जल्द ही मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच करेंगे। बाउंड्री वॉल के नए निर्माण के लिए शीघ्र एस्टीमेट तैयार कराकर कार्य शुरू कराया जाएगा।

6 hrs ago
user_रिपोर्टर गौरव कश्यप सहानुभूति
रिपोर्टर गौरव कश्यप सहानुभूति
Grain Trader हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
091c19e8-22f9-4281-858e-992bfa2535c7

बारिश में ढही स्कूल की बाउंड्री, जहरीला सांप घुसा, 72 बच्चों की सुरक्षा पर संकट हरपालपुर, हरदोई समाचार गौरव कश्यप ग्राम पंचायत हरपालपुर के गुलौली गांव स्थित संविलियन विद्यालय की करीब 30 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल हालिया बारिश के चलते ढह गई। दीवार गिरने से विद्यालय में पढ़ने वाले 72 छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। विद्यालय के पास खेत होने के कारण जहरीले जीव-जंतुओं और सांपों के परिसर में घुसने की आशंका बनी हुई है। सोमवार को टूटी बाउंड्री के रास्ते एक जहरीला सांप विद्यालय परिसर में घुस आया। सांप दिखाई देने पर बच्चों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने सतर्कता बरतते हुए करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित विद्यालय परिसर से बाहर निकाला। घटना के बाद विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बाउंड्री वॉल के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब सात वर्ष पहले बनाई गई दीवार इतनी कम अवधि में जर्जर होकर ढह गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इसके अलावा विद्यालय के कमरों की खिड़कियों में भी काफी जगह खुली हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द बाउंड्री का निर्माण न कराया गया तो बच्चों के लिए खतरा और बढ़ सकता है।ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक पाल ने बताया कि वह जल्द ही मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच करेंगे। बाउंड्री वॉल के नए निर्माण के लिए शीघ्र एस्टीमेट तैयार कराकर कार्य शुरू कराया जाएगा।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • ‎ खाद्य विभाग की ‎टीम ने शाहाबाद क्षेत्र में 150 किलो दूषित मिठाई को कराया नष्ट,हरदोई।बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश के क्रम में रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत जनपद में निरंतर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। मल्लावाँ स्थित अंशु डेरी कारोबारी कप्तान के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। मौके पर खोये के 2 नमूने संगृहीत किए गए। साथ ही खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत शेड्यूल (4) के अनुपालन हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है। हरपालपुर में कारोबारी दिलीप कुमार, सरदार नगर,शाहाबाद द्वारा एक डाले से ले जाई जा रही लगभग 150 किलो दूषित मिठाइयों,जिनका अनुमानित मूल्य 30,000 को ज़ब्त कर तत्काल नष्ट कराया गया। साथ ही मिल्क केक का एक नमूना संगृहीत किया गया। इसी क्रम में अलाउद्पुर मल्लावाँ रोड, संडीला,सिराजुल की खोया निर्माण इकाई का निरीक्षण कर वहाँ से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया। ‎खाद्य विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु हाइवे एवं टोल नाकों पर सघन निगरानी रखी जा रही है।
    1
    ‎
खाद्य विभाग की ‎टीम ने शाहाबाद क्षेत्र में 150 किलो दूषित मिठाई को कराया नष्ट,हरदोई।बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश के क्रम में रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत जनपद में निरंतर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। मल्लावाँ स्थित अंशु डेरी कारोबारी कप्तान के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। मौके पर खोये के 2 नमूने संगृहीत किए गए। साथ ही खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत शेड्यूल (4) के अनुपालन हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है। हरपालपुर में कारोबारी दिलीप कुमार, सरदार नगर,शाहाबाद द्वारा एक डाले से ले जाई जा रही लगभग 150 किलो दूषित मिठाइयों,जिनका अनुमानित मूल्य 30,000 को ज़ब्त कर तत्काल नष्ट कराया गया। साथ ही मिल्क केक का एक नमूना संगृहीत किया गया। इसी क्रम में अलाउद्पुर मल्लावाँ रोड, संडीला,सिराजुल की खोया निर्माण इकाई का निरीक्षण कर वहाँ से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया।
‎खाद्य विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु हाइवे एवं टोल नाकों पर सघन निगरानी रखी जा रही है।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • दबंगों द्वारा ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण
    1
    दबंगों द्वारा ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण
    user_पत्रकार ब्रजेश सिंह
    पत्रकार ब्रजेश सिंह
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश: जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा उत्तर प्रदेश: जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा
    1
    उत्तर प्रदेश: 

जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा
उत्तर प्रदेश: 
जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा
    user_सुभाष त्रिपाठी
    सुभाष त्रिपाठी
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • viralvideo​ : UP में चीनी की कोई कमी नहीं 7 महीने का स्टॉक है- CM Yogi | UP News | UP Politics | Zee
    1
    viralvideo​ : UP में चीनी की कोई कमी नहीं 7 महीने का स्टॉक है- CM Yogi | UP News | UP Politics | Zee
    user_Sonu Kanaujiya
    Sonu Kanaujiya
    Newsagent Hardoi, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • अदब और एहतराम के साथ निकाला गया ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस शाहाबाद, हरदोई। ईद-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार सुबह बस स्टैंड स्थित अनवारे मुस्तफा से अदबो-एहतराम के साथ जुलूसे ईद-मिलादुन्नबी निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की और नबी-ए-करीम हजरत मुहम्मद की पैदाइश की खुशी का इज़हार किया। अनवारे मदरसा के मुफ्ती शहादत हुसैन और जामा मस्जिद के इमाम मकसूद हुसैन की कयादत में निकला जुलूस बस स्टैंड, ब्लॉक चौराहा, तहसील मुख्यालय, नवीन गल्ला मंडी, अल्लाहपुर तिराहा, नगर पालिका, स्टेट बैंक, बड़ी बाजार और सदर बाजार से होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचा। जामा मस्जिद में इमाम और मुफ्ती की तकरीर के बाद दुआ के साथ जुलूस का इख्तिताम हुआ। इस दौरान शहर में अमनो-अमान और भाईचारे का माहौल कायम रहा। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय पुलिस बल के साथ लगातार मौके पर मौजूद रहे। इस मौके पर पुतान खां, इजहार खां, पीरा खां, अजीम सिद्दीकी, अय्याज खां आदि मौजूद रहे।
    4
    अदब और एहतराम के साथ निकाला गया ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस
शाहाबाद, हरदोई। ईद-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार सुबह बस स्टैंड स्थित अनवारे मुस्तफा से अदबो-एहतराम के साथ जुलूसे ईद-मिलादुन्नबी निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की और नबी-ए-करीम हजरत मुहम्मद की पैदाइश की खुशी का इज़हार किया।
अनवारे मदरसा के मुफ्ती शहादत हुसैन और जामा मस्जिद के इमाम मकसूद हुसैन की कयादत में निकला जुलूस बस स्टैंड, ब्लॉक चौराहा, तहसील मुख्यालय, नवीन गल्ला मंडी, अल्लाहपुर तिराहा, नगर पालिका, स्टेट बैंक, बड़ी बाजार और सदर बाजार से होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचा।
जामा मस्जिद में इमाम और मुफ्ती की तकरीर के बाद दुआ के साथ जुलूस का इख्तिताम हुआ। इस दौरान शहर में अमनो-अमान और भाईचारे का माहौल कायम रहा।
सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय पुलिस बल के साथ लगातार मौके पर मौजूद रहे।
इस मौके पर पुतान खां, इजहार खां, पीरा खां, अजीम सिद्दीकी, अय्याज खां आदि मौजूद रहे।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रंजिश में युवक पर धारदार हथियारों से हमला, 11 आरोपी नामजद शाहाबाद, हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनगपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी बादल पुत्र ऐलान सिंह के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व उमेश व मधुर से उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों उससे रंजिश मान रहे थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे उमेश, मधुर समेत 11 लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। घायल बादल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    1
    रंजिश में युवक पर धारदार हथियारों से हमला, 11 आरोपी नामजद
शाहाबाद, हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनगपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी बादल पुत्र ऐलान सिंह के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व उमेश व मधुर से उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों उससे रंजिश मान रहे थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे उमेश, मधुर समेत 11 लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया।
घायल बादल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार के अगले हिस्से में भी काफी नुकसान हुआ। घटना शाहाबाद तिराहे से पहले की बताई जा रही है।
    1
    तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार के अगले हिस्से में भी काफी नुकसान हुआ। घटना शाहाबाद तिराहे से पहले की बताई जा रही है।
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शाहाबाद तिराहे पर रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से गाय की दर्दनाक मौत: पत्रकार आलोक सिंह जागो न्यूज #पिहानी (#हरदोई)। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के शाहाबाद तिराहे पर मंगलवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार ने सड़क पर जा रही गाय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति से तिराहे की ओर आ रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद गाय कार की चपेट में आ गई। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर टाली नहीं जा सकी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद तिराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार और सड़क पर मृत पड़ी गाय का वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। आवारा पशु और तेज रफ्तार वाहन बने चिंता का कारण स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, तेज रफ्तार वाहन इस खतरे को और बढ़ा देते हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। हादसे के बाद कुछ समय तक तिराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि, कार की वास्तविक गति और दुर्घटना के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी Jaago News Hardoi Police UP Police MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh
    1
    शाहाबाद तिराहे पर रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से गाय की दर्दनाक मौत:
पत्रकार आलोक सिंह
जागो न्यूज
#पिहानी (#हरदोई)। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के शाहाबाद तिराहे पर मंगलवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार ने सड़क पर जा रही गाय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति से तिराहे की ओर आ रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद गाय कार की चपेट में आ गई। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर टाली नहीं जा सकी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
दुर्घटना के बाद तिराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार और सड़क पर मृत पड़ी गाय का वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा।
आवारा पशु और तेज रफ्तार वाहन बने चिंता का कारण
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, तेज रफ्तार वाहन इस खतरे को और बढ़ा देते हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
हादसे के बाद कुछ समय तक तिराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि, कार की वास्तविक गति और दुर्घटना के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी
Jaago News Hardoi Police UP Police MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh
    user_जागो न्यूज हरदोई "उ. प्र."
    जागो न्यूज हरदोई "उ. प्र."
    Court reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.