logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केसला में राशन वितरण में अनियमितता को लेकर भारी विरोध, अभद्र व्यवहार का भी आरोप केशला में उचित मूल्य दुकान क्रमांक 3 के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार विरोध प्रदर्शन सीतापुर। विकासखंड सीतापुर के केशला क्षेत्र में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब ग्रामीणों का गुस्सा उचित मूल्य दुकान क्रमांक 3 के खिलाफ सड़कों पर उतर आया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान संचालक पर लगातार लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग 6 महीनों से राशन वितरण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। कई हितग्राहियों को 2 से 3 महीनों तक राशन नहीं दिया गया, जबकि शासन के नियमों के अनुसार हर महीने नियमित रूप से राशन मिलना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि डीलर द्वारा राशन की कालाबाजारी की जा रही है और अपात्र व्यक्तियों को सामग्री दी जा रही है, जिससे वास्तविक जरूरतमंद लोग वंचित रह जा रहे हैं। इन समस्याओं से परेशान होकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। न्यूज़ द गुलेल और शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट

4 days ago
user_Sunil Gupta
Sunil Gupta
सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
4 days ago

केसला में राशन वितरण में अनियमितता को लेकर भारी विरोध, अभद्र व्यवहार का भी आरोप केशला में उचित मूल्य दुकान क्रमांक 3 के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार विरोध प्रदर्शन सीतापुर। विकासखंड सीतापुर के केशला क्षेत्र में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब ग्रामीणों का गुस्सा उचित मूल्य दुकान क्रमांक 3 के खिलाफ सड़कों पर उतर आया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान संचालक पर लगातार लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग 6 महीनों से राशन वितरण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। कई हितग्राहियों को 2 से 3 महीनों तक राशन नहीं दिया गया, जबकि शासन के नियमों के अनुसार हर महीने नियमित रूप से राशन मिलना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि डीलर द्वारा राशन की कालाबाजारी की जा रही है और अपात्र व्यक्तियों को सामग्री दी जा रही है, जिससे वास्तविक जरूरतमंद लोग वंचित रह जा रहे हैं। इन समस्याओं से परेशान होकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। न्यूज़ द गुलेल और शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट

  • user_User7972
    User7972
    Mainpat, Surguja
    😡
    3 hrs ago
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रिपोर्टर की आवश्यकता है संपर्क करें 7089 057916
    1
    रिपोर्टर की आवश्यकता है संपर्क करें 7089 057916
    user_Arvind tirkey
    Arvind tirkey
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में जमीनी स्तर पर सुधार की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत धरमजयगढ़ के वार्ड नंबर 08 में सरकारी नलों से निकलने वाले पानी में कीड़े पाए जाने की खबर विभिन्न मीडिया समूहों के माध्यम से सामने आई। जिसके बाद सी एम ओ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वयं मौका मुआयना किया और मैदानी अमले को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल, मैदानी अमला नालियों की सफाई और दूषित पेयजल आपूर्ति होने के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है। वार्ड पार्षद जानू सिदार ने बताया कि आज सुबह से म्युनिसिपल की टीम के साथ समस्या के समाधान को लेकर काम कर रहे हैं। लीकेज की आशंका को देखते हुए पूरे वार्ड में गहन निरीक्षण किया जा रहा है। धरमजयगढ़ सी एम ओ बी एल साहू ने इस समस्या के जल्द निराकरण की बात कही है।
    2
    रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में जमीनी स्तर पर सुधार की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत धरमजयगढ़ के वार्ड नंबर 08 में सरकारी नलों से निकलने वाले पानी में कीड़े पाए जाने की खबर विभिन्न मीडिया समूहों के माध्यम से सामने आई। जिसके बाद सी एम ओ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वयं मौका मुआयना किया और मैदानी अमले को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल, मैदानी अमला नालियों की सफाई और दूषित पेयजल आपूर्ति होने के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है। वार्ड पार्षद जानू सिदार ने बताया कि आज सुबह से म्युनिसिपल की टीम के साथ समस्या के समाधान को लेकर काम कर रहे हैं। लीकेज की आशंका को देखते हुए पूरे वार्ड में गहन निरीक्षण किया जा रहा है। धरमजयगढ़ सी एम ओ बी एल साहू ने इस समस्या के जल्द निराकरण की बात कही है।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    16 hrs ago
  • Post by Mr Dayashankar Yadav
    1
    Post by Mr Dayashankar Yadav
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की ली समीक्षा बैठक। बैठक मे लम्बित अपराध, शिकायत, लम्बित मर्ग, चालान, म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामलो की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। गुमशुदा व्यक्तियों की खोज का अभियान मुस्कान एवं तलाश को गंभीरता से लेकर दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को अधिक से अधिक गुमशुदा की तलाश करने किया गया निर्देशित। सड़क दुर्घटना के मामलो मे प्रभावी कमी लाने, यातायात के नियमो की अवहेलना कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही हेतु किया गया निर्देशित। बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की लगातार औचक चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने थाना/चौकी प्रभारियों को किया गया निर्देशित, थाना/चौकी प्रभारी स्वयं रहे फिल्ड मे मौजूद। थाना आये फरियादियो को धैर्य पूर्वक सुनकर उनकी समस्या का समाधान करने डीआईजी एवं एसएसपी के सख्त निर्देश, गुम मोबाइल एवं स्थाई वारंटी तमिली अभियान की भी बैठक मे की गई समीक्षा। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष मे राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, समीक्षा बैठक मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थानावार लंबित अपराध, चालान, शिकायत, मर्ग की जानकारी थाना/चौकी प्रभारियों से प्राप्त कर समीक्षा की गई साथ ही म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामले मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विवेचको कों प्रकरण कों अनावश्यक लंबित ना रखने की सख्त समझाईस दी गई, इस दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को NAFIS मे एंट्री बढ़ाने एवं गिरफ्तार शुदा व्यक्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम मे अधतन करने के निर्देश दिए गए, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को सड़क दुर्घटना के मामलो मे प्रभावी कमी लाने हेतु यातायात के नियमो की अवहेलना कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। गुमशुदा व्यक्तियों की खोज हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्तमान मे जारी अभियान मुस्कान एवं तलाश को गंभीरता से लेकर अधिक से अधिक गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया। वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के क्रम मे एवं आपराधिक घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को आभूषण की दुकानों राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की लगातार चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने निर्देशित किया गया। थाना/चौकी प्रभारियों को स्वयं फिल्ड मे मौजूद रहकर विजीबल पेट्रोलिंग करने दिशा निर्देश दिए गए। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को थाना आने वाले फरियादियाें से बेहतर व्यवहार करने व शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के लिए निर्देशित किया। समीक्षा बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक श्री राकेश बघेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण श्री तूल सिंह पट्टावी, स्टेनो फबियानुस तिर्की, समस्त थाना/चौकी प्रभारी, रीडर अमित पाण्डेय एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की ली समीक्षा बैठक।
बैठक मे लम्बित अपराध, शिकायत, लम्बित मर्ग, चालान, म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामलो की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
गुमशुदा व्यक्तियों की खोज का अभियान मुस्कान एवं तलाश को गंभीरता से लेकर दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को अधिक से अधिक गुमशुदा की तलाश करने किया गया निर्देशित।
सड़क दुर्घटना के मामलो मे प्रभावी कमी लाने, यातायात के नियमो की अवहेलना कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही हेतु किया गया निर्देशित।
बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की लगातार औचक चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने थाना/चौकी प्रभारियों को किया गया निर्देशित, थाना/चौकी प्रभारी स्वयं रहे फिल्ड मे मौजूद।
थाना आये फरियादियो को धैर्य पूर्वक सुनकर उनकी समस्या का समाधान करने डीआईजी एवं एसएसपी के सख्त निर्देश, गुम मोबाइल एवं स्थाई वारंटी तमिली अभियान की भी बैठक मे की गई समीक्षा।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष मे राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, समीक्षा बैठक मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थानावार लंबित अपराध, चालान, शिकायत, मर्ग की जानकारी थाना/चौकी प्रभारियों से प्राप्त कर समीक्षा की गई साथ ही म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामले मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विवेचको कों प्रकरण कों अनावश्यक लंबित ना रखने की सख्त समझाईस दी गई, इस दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को NAFIS मे एंट्री बढ़ाने एवं गिरफ्तार शुदा व्यक्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम मे अधतन करने के निर्देश दिए गए, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को सड़क दुर्घटना के मामलो मे प्रभावी कमी लाने हेतु यातायात के नियमो की अवहेलना कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। गुमशुदा व्यक्तियों की खोज हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्तमान मे जारी अभियान मुस्कान एवं तलाश को गंभीरता से लेकर अधिक से अधिक गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया।
वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के क्रम मे एवं आपराधिक घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को आभूषण की दुकानों राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की लगातार चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने निर्देशित किया गया। थाना/चौकी प्रभारियों को स्वयं फिल्ड मे मौजूद रहकर विजीबल पेट्रोलिंग करने दिशा निर्देश दिए गए। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को थाना आने वाले फरियादियाें से बेहतर व्यवहार करने व शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के लिए निर्देशित किया।
समीक्षा बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक श्री राकेश बघेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण श्री तूल सिंह पट्टावी, स्टेनो फबियानुस तिर्की, समस्त थाना/चौकी प्रभारी, रीडर अमित पाण्डेय एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Jashpur, Chhattisgarh•
    15 hrs ago
  • जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं एसएसपी लाल उमेंद भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। पूरा मामला नारायणपुर क्षेत्र का है। पहाड़ से आग की लपटें उठ रही है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
    1
    जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं एसएसपी लाल उमेंद भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। पूरा मामला नारायणपुर क्षेत्र का है।
पहाड़ से आग की लपटें उठ रही है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Jashpur, Chhattisgarh•
    21 hrs ago
  • चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर के समीप सोमवार शाम लगभग 6:00 बजे हुए एक सड़क हादसे ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। इस हादसे में ऑटो चालक वाल्टर रंजीत एक्का (62) की दर्दनाक मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी न तो उन्हें समय पर इलाज मिल सका और न ही उनकी मौत की पुष्टि के लिए कोई डॉक्टर मौजूद था।
    1
    चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर के समीप सोमवार शाम लगभग 6:00 बजे हुए एक सड़क हादसे ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। इस हादसे में ऑटो चालक वाल्टर रंजीत एक्का (62) की दर्दनाक मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी न तो उन्हें समय पर इलाज मिल सका और न ही उनकी मौत की पुष्टि के लिए कोई डॉक्टर मौजूद था।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • एसडीएम और तहसीलदारों के बाद सरगुजा कलेक्टर ने नायब तहसीलदारों का भी किया तबादला.. सरगुजा जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कलेक्टर द्वारा कुछ देर पहले ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे, जिसके तुरंत बाद अब जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों की भी तबादला सूची जारी कर दी गई है। ​जारी आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार तुषार मानिक को सीतापुर से हटाकर मैनपाट भेजा गया है, जबकि संजय कुमार अब मैनपाट से उदयपुर का कार्यभार संभालेंगे। इसी प्रकार अजय कुमार गुप्ता को दरिमा से बतौली और कृष्ण कुमार कंवर को बतौली से दरिमा स्थानांतरित किया गया है। आकाश गौतम को उदयपुर से लखनपुर तथा उमेश तिवारी को लखनपुर से सीतापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना पर तुरंत उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    एसडीएम और तहसीलदारों के बाद सरगुजा कलेक्टर ने नायब तहसीलदारों का भी किया तबादला..
सरगुजा जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कलेक्टर द्वारा कुछ देर पहले ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे, जिसके तुरंत बाद अब जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों की भी तबादला सूची जारी कर दी गई है।
​जारी आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार तुषार मानिक को सीतापुर से हटाकर मैनपाट भेजा गया है, जबकि संजय कुमार अब मैनपाट से उदयपुर का कार्यभार संभालेंगे। इसी प्रकार अजय कुमार गुप्ता को दरिमा से बतौली और कृष्ण कुमार कंवर को बतौली से दरिमा स्थानांतरित किया गया है। आकाश गौतम को उदयपुर से लखनपुर तथा उमेश तिवारी को लखनपुर से सीतापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना पर तुरंत उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.