logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लाट साहब जुलूस में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: 👉डीएम-एसपी ने पैदल मार्च कर कसी व्यवस्था की लगाम शाहजहांपुर, 09 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व के दौरान निकलने वाले ऐतिहासिक बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ नगर क्षेत्र में जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली से चार खंबा चौराहा होते हुए केरूगंज चौराहा तक पूरे जुलूस मार्ग का पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, संबंधित क्षेत्राधिकारी, जुलूस आयोजकगण तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए ढीले एवं लटके तारों को तत्काल ठीक कराने, ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित ढंग से कवर कराने तथा जुलूस मार्ग में अवरोध पैदा करने वाली अस्थायी एवं स्थायी बाधाओं को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क पर मौजूद गड्ढों को भरकर मार्ग को सुगम बनाने के आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा जुलूस मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों से इन व्यवस्थाओं की तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों एवं जुलूस आयोजकों से संवाद करते हुए शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो।

2 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

लाट साहब जुलूस में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: 👉डीएम-एसपी ने पैदल मार्च कर कसी व्यवस्था की लगाम शाहजहांपुर, 09 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व के दौरान निकलने वाले ऐतिहासिक बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ नगर क्षेत्र में जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली से चार खंबा चौराहा होते हुए केरूगंज चौराहा तक पूरे जुलूस मार्ग का पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, संबंधित क्षेत्राधिकारी, जुलूस आयोजकगण तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए ढीले एवं लटके तारों को तत्काल ठीक कराने, ट्रांसफार्मरों को

सुरक्षित ढंग से कवर कराने तथा जुलूस मार्ग में अवरोध पैदा करने वाली अस्थायी एवं स्थायी बाधाओं को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क पर मौजूद गड्ढों को भरकर मार्ग को सुगम बनाने के आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा जुलूस मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों से इन व्यवस्थाओं की तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों एवं जुलूस आयोजकों से संवाद करते हुए शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर,09 फरवरी। शाहजहांपुर - अल्लहगंज हाइवे पर कोठा मंझा गांव के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगो की मौत हो गई और करीब छह लोग घायल हो गए। सभी लोग हददफ़ चौकी क्षेत्र के रहने वाला है। बताया जा रहा है कार सवार लोग तिलक चढ़ाने के लिए फर्रुखाबाद जा रहे थे। लेकिन रास्ते मे उनके साथ यह हादसा हो गया।पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    3
    शाहजहांपुर,09 फरवरी। शाहजहांपुर - अल्लहगंज हाइवे पर कोठा मंझा गांव के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगो की मौत हो गई और करीब छह लोग घायल हो गए। सभी लोग हददफ़ चौकी क्षेत्र के रहने वाला है। बताया जा रहा है कार सवार लोग तिलक चढ़ाने के लिए फर्रुखाबाद जा रहे थे। लेकिन रास्ते मे उनके साथ यह हादसा हो गया।पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पीलीभीत के छह युवकों की रूस से सुरक्षित वतन वापसी: केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की कोशिशें लाईं रंग ​पीलीभीत। जनपद के लिए पीलीभीत के छह युवकों की रूस से सुरक्षित वतन वापसी: केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की कोशिशें लाईं रंगएक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। रोज़गार की तलाश में रूस जाकर वहां फंस गए पीलीभीत के छह युवक अब सकुशल भारत लौट आए हैं। इस पूरी बचाव प्रक्रिया में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पीलीभीत सांसद श्री जितिन प्रसाद की सक्रिय पहल और भारत-रूस विदेश मंत्रालयों के समन्वय ने अहम भूमिका निभाई। ​एजेंट के धोखे से मुसीबत में फंसे थे युवक ​पीलीभीत के ये छह युवक दिल्ली के एक एजेंट के माध्यम से बेहतर भविष्य की तलाश में रूस गए थे। वहां पहुंचने के बाद, एजेंट की ओर से दी गई जानकारी में स्पष्टता न होने और विपरीत परिस्थितियों के कारण युवक वहां फंस गए। युवकों की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब वहां उनके मोबाइल रिचार्ज खत्म हो गए और उनके निवास स्थान से वाई-फाई की सुविधा भी हटा दी गई, जिससे उनकी लोकेशन ट्रैक करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था। ​किसान नेता और सांसद के प्रयास से जगी उम्मीद ​जब युवकों को किसी तरह नेटवर्क मिला, तो उन्होंने अपनी आपबीती और ऑडियो-वीडियो संदेश व्हाट्सएप के माध्यम से किसान नेता देव स्वरूप पटेल को भेजे। इसके बाद: ​22 जनवरी: परिजनों ने पूरनपुर में 'जन संवाद' कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को प्रार्थना पत्र सौंपकर मदद की गुहार लगाई। ​तत्काल कार्रवाई: श्री जितिन प्रसाद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार और रूस के विदेश मंत्रालय के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधा। ​सफलता: अधिकारियों के माध्यम से युवकों की सटीक लोकेशन का पता लगाया गया और उनकी स्वदेश वापसी का मार्ग प्रशस्त किया गया। ​दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत ​किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने बताया कि रूस से सुरक्षित लौटे युवकों में निम्नलिखित शामिल हैं: ​राजा बाबू पासवान ​छोटेलाल पासवान (लालपुर) ​गिरीश कुमार राजपूत (खगाई) ​महेश पाल राजपूत (लालपुर) ​रामवीर कश्यप ​बेगराज कश्यप (अधकटा, बरखेड़ा विधानसभा) ​ये सभी युवक 7 फरवरी को मॉस्को से रवाना होकर 8 फरवरी की सुबह 4:00 बजे दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर देव स्वरूप पटेल ने उन्हें रिसीव किया और सोमवार सुबह करीब 3:00 बजे उन्हें बीसलपुर लाया गया। ​बीसलपुर में भव्य स्वागत और आभार ​बीसलपुर पहुंचने पर समाजसेवी डॉक्टर प्रथमेश भारद्वाज के आवास पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जहाँ सभी युवकों का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री आयुष मिश्रा, चीनी मिल डायरेक्टर राजू भैया शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद पाल सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ​युवकों के परिजनों ने अपने लाडलों की सकुशल वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद जितिन प्रसाद और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
    3
    पीलीभीत के छह युवकों की रूस से सुरक्षित वतन वापसी: केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की कोशिशें लाईं रंग
​पीलीभीत। जनपद के लिए पीलीभीत के छह युवकों की रूस से सुरक्षित वतन वापसी: केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की कोशिशें लाईं रंगएक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। रोज़गार की तलाश में रूस जाकर वहां फंस गए पीलीभीत के छह युवक अब सकुशल भारत लौट आए हैं। इस पूरी बचाव प्रक्रिया में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पीलीभीत सांसद श्री जितिन प्रसाद की सक्रिय पहल और भारत-रूस विदेश मंत्रालयों के समन्वय ने अहम भूमिका निभाई।
​एजेंट के धोखे से मुसीबत में फंसे थे युवक
​पीलीभीत के ये छह युवक दिल्ली के एक एजेंट के माध्यम से बेहतर भविष्य की तलाश में रूस गए थे। वहां पहुंचने के बाद, एजेंट की ओर से दी गई जानकारी में स्पष्टता न होने और विपरीत परिस्थितियों के कारण युवक वहां फंस गए। युवकों की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब वहां उनके मोबाइल रिचार्ज खत्म हो गए और उनके निवास स्थान से वाई-फाई की सुविधा भी हटा दी गई, जिससे उनकी लोकेशन ट्रैक करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था।
​किसान नेता और सांसद के प्रयास से जगी उम्मीद
​जब युवकों को किसी तरह नेटवर्क मिला, तो उन्होंने अपनी आपबीती और ऑडियो-वीडियो संदेश व्हाट्सएप के माध्यम से किसान नेता देव स्वरूप पटेल को भेजे। इसके बाद:
​22 जनवरी: परिजनों ने पूरनपुर में 'जन संवाद' कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को प्रार्थना पत्र सौंपकर मदद की गुहार लगाई।
​तत्काल कार्रवाई: श्री जितिन प्रसाद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार और रूस के विदेश मंत्रालय के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधा।
​सफलता: अधिकारियों के माध्यम से युवकों की सटीक लोकेशन का पता लगाया गया और उनकी स्वदेश वापसी का मार्ग प्रशस्त किया गया।
​दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
​किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने बताया कि रूस से सुरक्षित लौटे युवकों में निम्नलिखित शामिल हैं:
​राजा बाबू पासवान
​छोटेलाल पासवान (लालपुर)
​गिरीश कुमार राजपूत (खगाई)
​महेश पाल राजपूत (लालपुर)
​रामवीर कश्यप
​बेगराज कश्यप (अधकटा, बरखेड़ा विधानसभा)
​ये सभी युवक 7 फरवरी को मॉस्को से रवाना होकर 8 फरवरी की सुबह 4:00 बजे दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर देव स्वरूप पटेल ने उन्हें रिसीव किया और सोमवार सुबह करीब 3:00 बजे उन्हें बीसलपुर लाया गया।
​बीसलपुर में भव्य स्वागत और आभार
​बीसलपुर पहुंचने पर समाजसेवी डॉक्टर प्रथमेश भारद्वाज के आवास पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जहाँ सभी युवकों का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री आयुष मिश्रा, चीनी मिल डायरेक्टर राजू भैया शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद पाल सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
​युवकों के परिजनों ने अपने लाडलों की सकुशल वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद जितिन प्रसाद और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
    user_अमित दीक्षित
    अमित दीक्षित
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • थाना खुदागंज का वार्षिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा केन्द्र व शिशु गृह का शुभारम्भ शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा थाना खुदागंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।
    1
    थाना खुदागंज का वार्षिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा केन्द्र व शिशु गृह का शुभारम्भ
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा थाना खुदागंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बसन्त उत्सव को लेकर सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण शाहजहाँपुर। रामचन्द्र मिशन आश्रम में आयोजित होने वाले “बसन्त उत्सव–2026” को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस बल भी मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी कवरेज, कंट्रोल प्वाइंट्स तथा संभावित भीड़-भाड़ वाले स्थानों का गहन अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं यातायात संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सेफ्टी, मेडिकल सहायता, एम्बुलेंस मूवमेंट, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा, खोया-पाया व्यवस्था और सूचना संप्रेषण तंत्र को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू करने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग स्थलों के चिन्हांकन तथा ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नियम उल्लंघन पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। जनपद पुलिस द्वारा बसन्त उत्सव–2026 के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
    3
    बसन्त उत्सव को लेकर सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण
शाहजहाँपुर। रामचन्द्र मिशन आश्रम में आयोजित होने वाले “बसन्त उत्सव–2026” को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस बल भी मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी कवरेज, कंट्रोल प्वाइंट्स तथा संभावित भीड़-भाड़ वाले स्थानों का गहन अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं यातायात संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सेफ्टी, मेडिकल सहायता, एम्बुलेंस मूवमेंट, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा, खोया-पाया व्यवस्था और सूचना संप्रेषण तंत्र को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू करने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग स्थलों के चिन्हांकन तथा ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नियम उल्लंघन पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। जनपद पुलिस द्वारा बसन्त उत्सव–2026 के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • chune se Kai bimariyan dur hoti hain video ko like karo share karo follow karo
    1
    chune se Kai bimariyan dur hoti hain video ko like karo share karo follow karo
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • 25 हजार का इनामी अभियुक्त महाराष्ट्र से किया पुलिस ने गिरफ्तार। शाहजहांपुर की तिलहर कोतवाली पर पंजीकृत अभियोग 586/2025 के वांछित एवं ₹25,000/- के इनामी अभियुक्त को शाहजहाँपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.02.2026 को महाराष्ट्र के कराड से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कार्यवाही के संबंध, विस्तृत जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद शाहजहांपुर द्वारा।
    1
    25 हजार का इनामी अभियुक्त महाराष्ट्र से किया पुलिस ने गिरफ्तार।
शाहजहांपुर की तिलहर कोतवाली पर पंजीकृत अभियोग 586/2025 के वांछित एवं ₹25,000/- के इनामी अभियुक्त को शाहजहाँपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.02.2026 को महाराष्ट्र के कराड से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कार्यवाही के संबंध, विस्तृत जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद शाहजहांपुर द्वारा।
    user_Imran Sagar
    Imran Sagar
    Journalist Tilhar•
    12 hrs ago
  • थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव में चिंगारी से लगी आग घर में रखा सामान जलकर हुआ रात प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
    1
    थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव में चिंगारी से लगी आग घर में रखा सामान जलकर हुआ रात प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जागरूकता ही बचाव: जिलाधिकारी ने फाइलेरिया अभियान में सहभागिता की अपील की शाहजहांपुर। जिलाधिकारी ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया जैसी बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर दवा सेवन बेहद जरूरी है। अभियान के दौरान सभी लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करें और निर्धारित दवाओं का सेवन अवश्य करें।
    1
    जागरूकता ही बचाव: जिलाधिकारी ने फाइलेरिया अभियान में सहभागिता की अपील की
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया जैसी बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर दवा सेवन बेहद जरूरी है। अभियान के दौरान सभी लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करें और निर्धारित दवाओं का सेवन अवश्य करें।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 10 फरवरी। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया की फाइलेरिया रोग मच्छर जनती रोग है।इसकी रोकथाम के लिए ब्लॉकों में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया  जाएगा।
    1
    शाहजहांपुर, 10 फरवरी। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया की फाइलेरिया रोग मच्छर जनती रोग है।इसकी रोकथाम के लिए ब्लॉकों में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया  जाएगा।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.