logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मवेशियों पर मौत बनकर दौड़ी स्कार्पियो: 5 बेजुबान पशुओं की मौत के मामले में चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त मवेशियों पर मौत बनकर दौड़ी स्कार्पियो: 5 बेजुबान पशुओं की मौत के मामले में चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त बलौदाबाजार। जिले में सड़क दुर्घटनाओं और बेजुबान मवेशियों के प्रति लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी गिरौदपुरी (थाना गिधौरी-टुण्डरा) ने ग्राम मड़वा के बाजार के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो से मवेशियों को कुचलने वाले आरोपी चालक को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 की रात लगभग 8 बजे ग्राम मड़वा बाजार के पास स्कार्पियो क्रमांक CG-22-M-1500 का चालक अत्यधिक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पर खड़े मवेशियों के ऊपर वाहन चढ़ा दिया। हादसे में मौके पर ही 3 बछड़ों और 2 गायों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 1 गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। प्रार्थी शिव कुमार जायसवाल की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी गिरौदपुरी ने अपराध क्रमांक 154/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। मृत मवेशियों का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने के बाद उनका अंतिम संस्कार कराया गया, वहीं घायल गाय का उपचार जारी है। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी लखन लाल यादव उर्फ संतोष यादव (39 वर्ष), निवासी मड़कड़ा, थाना कसडोल को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दुर्घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कार्पियो भी जब्त कर ली गई है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर मानव जीवन के साथ-साथ बेजुबान पशुओं की जान जोखिम में डालने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

6 hrs ago
user_Rajesh mishra
Rajesh mishra
Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
6 hrs ago
8f8984d9-a769-4f66-b6ac-59560d9bca1e

मवेशियों पर मौत बनकर दौड़ी स्कार्पियो: 5 बेजुबान पशुओं की मौत के मामले में चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त मवेशियों पर मौत बनकर दौड़ी स्कार्पियो: 5 बेजुबान पशुओं की मौत के मामले में चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त बलौदाबाजार। जिले में सड़क दुर्घटनाओं और बेजुबान मवेशियों के प्रति लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी गिरौदपुरी (थाना गिधौरी-टुण्डरा) ने ग्राम मड़वा के बाजार के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो से मवेशियों को कुचलने वाले आरोपी चालक को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 की रात लगभग 8 बजे ग्राम मड़वा बाजार के पास स्कार्पियो क्रमांक CG-22-M-1500 का चालक अत्यधिक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पर खड़े मवेशियों के ऊपर वाहन चढ़ा दिया। हादसे में मौके पर ही 3 बछड़ों और 2 गायों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 1 गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। प्रार्थी शिव कुमार जायसवाल की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी गिरौदपुरी ने अपराध क्रमांक 154/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। मृत मवेशियों का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने के बाद उनका अंतिम संस्कार कराया गया, वहीं घायल गाय का उपचार जारी है। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी लखन लाल यादव उर्फ संतोष यादव (39 वर्ष), निवासी मड़कड़ा, थाना कसडोल को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दुर्घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कार्पियो भी जब्त कर ली गई है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर मानव जीवन के साथ-साथ बेजुबान पशुओं की जान जोखिम में डालने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by गोविन्द राम
    1
    Post by गोविन्द राम
    user_गोविन्द राम
    गोविन्द राम
    Court reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • शिक्षा के मंदिर में कथित शराबखोरी! स्कूल कार्यालय में दो शिक्षक मिले, पत्रकारों से अभद्रता का आरोप मैनपुर/गरियाबंद। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया टीम के अनुसार, औचक निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल के कार्यालय कक्ष में कथित रूप से शराब का सेवन करते मिले। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में मौजूद थे। आरोप है कि दोनों शिक्षक नशे की हालत में थे और निर्धारित ड्रेस कोड का पालन भी नहीं कर रहे थे। वहीं, सवाल पूछे जाने पर पत्रकारों से कथित रूप से अभद्र व्यवहार और अपशब्द कहने का आरोप है। घटना का वीडियो सामने आने का भी दावा किया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही सच्चाई स्पष्ट होगी, लेकिन आरोप सही पाए गए तो यह स्कूल अनुशासन और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर तस्वीर पेश करेगा।
    1
    शिक्षा के मंदिर में कथित शराबखोरी! स्कूल कार्यालय में दो शिक्षक मिले, पत्रकारों से अभद्रता का आरोप
मैनपुर/गरियाबंद। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया टीम के अनुसार, औचक निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल के कार्यालय कक्ष में कथित रूप से शराब का सेवन करते मिले। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में मौजूद थे।
आरोप है कि दोनों शिक्षक नशे की हालत में थे और निर्धारित ड्रेस कोड का पालन भी नहीं कर रहे थे। वहीं, सवाल पूछे जाने पर पत्रकारों से कथित रूप से अभद्र व्यवहार और अपशब्द कहने का आरोप है। घटना का वीडियो सामने आने का भी दावा किया जा रहा है।
मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही सच्चाई स्पष्ट होगी, लेकिन आरोप सही पाए गए तो यह स्कूल अनुशासन और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर तस्वीर पेश करेगा।
    user_तुलसी राम
    तुलसी राम
    Local News Reporter पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • आज हमारे ग्राम पंचायत धुर्राबांधा में रास्ता चक्का जाम है। जो रास्ता भाटापारा से करही बाजार, और बिलासपुर को जोड़ता है।जो रास्ता बकुलाही स्टील प्लांट में भारी भरकम लोड गाड़ी चलने से जर्जर हो गया है। जिसकी माग की जा रही हैं।
    1
    आज हमारे ग्राम पंचायत धुर्राबांधा में रास्ता चक्का जाम है। जो रास्ता भाटापारा से करही बाजार, और बिलासपुर को जोड़ता है।जो रास्ता बकुलाही स्टील प्लांट में भारी भरकम लोड गाड़ी चलने से जर्जर हो गया है। जिसकी माग की जा रही हैं।
    user_Dileshawar Rajak
    Dileshawar Rajak
    Faculty of arts भाटापारा, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ मे पनीर की बिक्री पर बैन, बेचने वाले दुकान को होगी जेल #paneer #paneerbain #Bilaspurnews #Bilaspurbreakingnews #Bilaspurchhattisgarhnews छत्तीसगढ़ मे पनीर की बिक्री पर बैन, बेचने वाले दुकान को होगी जेल #paneer #paneerbain #Bilaspurnews #Bilaspurbreakingnews #Bilaspurchhattisgarhnews
    1
    छत्तीसगढ़ मे पनीर की बिक्री पर बैन, बेचने वाले दुकान को होगी जेल
#paneer #paneerbain #Bilaspurnews #Bilaspurbreakingnews #Bilaspurchhattisgarhnews 
छत्तीसगढ़ मे पनीर की बिक्री पर बैन, बेचने वाले दुकान को होगी जेल
#paneer #paneerbain #Bilaspurnews #Bilaspurbreakingnews #Bilaspurchhattisgarhnews
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    4 hrs ago
  • प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा में मनाया गया विज्ञान दिवस* रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया विज्ञान दिवस* खरोरा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरोरा में भारतीय विज्ञान के जनक डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक कुमार कोसले (व्याख्याता), विशिष्ट अतिथि ठाकुर राम देवांगन (शिक्षक) एवं भारत लाल वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन, उनके वैज्ञानिक योगदान तथा रसायन विज्ञान के महत्व पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में रसायन विज्ञान की वर्तमान समय में उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें वीणा वर्मा ने प्रथम, साहिल कुमार देवांगन ने द्वितीय तथा चेतना साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा सौरमंडल, डीएनए संरचना, मानव शरीर, तंत्रिका तंत्र, ज्वालामुखी, पवन चक्की, उत्सर्जन तंत्र, कोशिका सहित विभिन्न विषयों पर लगभग 50 मॉडल एवं 30 चार्ट प्रदर्शित किए गए। मॉडल प्रतियोगिता में गर्भाशय की संरचना मॉडल के लिए तृप्ति देवांगन एवं खुशी देवांगन (कक्षा 12वीं) प्रथम, डीएनए संरचना मॉडल के लिए ढालनी वर्मा एवं जानवी देवांगन (कक्षा 12वीं) द्वितीय तथा मानव शरीर एवं हृदय की संरचना मॉडल के लिए विद्या देवांगन, रीमा देवांगन, उर्वशी वर्मा, साधना देवांगन, आराध्या साहू एवं गरिमा देवांगन तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कंचन वर्मा ने किया। कार्यक्रम की जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख श्रीमती सीमा पंसारी ने दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्याएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    4
    प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा में मनाया गया विज्ञान दिवस*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 
*प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया विज्ञान दिवस*
खरोरा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरोरा में भारतीय  विज्ञान के जनक डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर  विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक कुमार कोसले (व्याख्याता), विशिष्ट अतिथि ठाकुर राम देवांगन (शिक्षक) एवं भारत लाल वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन, उनके वैज्ञानिक योगदान तथा रसायन विज्ञान के महत्व पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में रसायन विज्ञान की वर्तमान समय में उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर रसायन विज्ञान विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें वीणा वर्मा ने प्रथम, साहिल कुमार देवांगन ने द्वितीय तथा चेतना साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा सौरमंडल, डीएनए संरचना, मानव शरीर, तंत्रिका तंत्र, ज्वालामुखी, पवन चक्की, उत्सर्जन तंत्र, कोशिका सहित विभिन्न विषयों पर लगभग 50 मॉडल एवं 30 चार्ट प्रदर्शित किए गए। मॉडल प्रतियोगिता में गर्भाशय की संरचना मॉडल के लिए तृप्ति देवांगन एवं खुशी देवांगन (कक्षा 12वीं) प्रथम, डीएनए संरचना मॉडल के लिए ढालनी वर्मा एवं जानवी देवांगन (कक्षा 12वीं) द्वितीय तथा मानव शरीर एवं हृदय की संरचना मॉडल के लिए विद्या देवांगन, रीमा देवांगन, उर्वशी वर्मा, साधना देवांगन, आराध्या साहू एवं गरिमा देवांगन तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कंचन वर्मा ने किया। कार्यक्रम की जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख श्रीमती सीमा पंसारी ने दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्याएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी काशांति पूर्वक आंदोलन,सोमवार को होगा फैसला तिल्दा नेवरा -पिछले 2.5साल से सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू का काम पूरा होने पर कंपनी के द्वारा तीन महीने का बकाया राशि 80लाख रुपये देने से आनाकानी किया जा रहा था ,लगभग 5महीने बीत जाने के बाद ठेकेदार के द्वारा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना को मदद कि गुहार लगाई गई ,जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और ठेकेदार के द्वारा के साथ कंपनी प्रबंधन के मिश्रा के साथ से बार बार बैठक किया गया,आपको बता दे की क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने बताया की गौरी गणेश कंपनी कम्पनी में कार्यरत अधिकारी मिश्रा के ऊपर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा की की मिश्रा के द्वारा पीड़ित को गुमराह किया जाता है यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उनके द्वारा पीड़ितों को घुमाया गया है ,किसी का भी फोन रिसीव नहीं करते ,मेसेज करते है तो जवाब नहीं देते ,मिलने पर सीधा सीधा बोल देते है की आपका कोई फोन और मेसेज नहीं आया है ,पीड़ित पक्ष से मोल भाव करते है ,बोलते कुछ है करते कुछ है क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने कम्पनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों को कम्पनी से निकालने को कहा है अंततः छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी श्रम विभाग अधिकारी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर आंदोलन की सूचना दिया गया ,जहाँ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के बैनर तले ठेकेदार ,मजदूर ,ग्रामीण जन के साथ जबर आंदोलन का आगाज किया , आंदोलन कि तेवर को देखते हुए ,थाना प्रभारी,श्रम विभाग अधिकारी एवं तहसीलदार के द्वारा दोनों पक्षों कि बीच मामले का निराकरण किया गया ,जिसमे कंपनी के द्वारा बिल का लेखा जोखा देख कर दोनों पक्षों में आपसी सहमति स्थापित किया गया ,और आगामी सोमवार तक कंपनी को बिल का डिटेल ठेकेदार को उपलब्ध करा कर ,बिल मिलान के बाद भुगतान राशि देने कि बात कही गई , इधर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदधिकारियों का कहना है कि कंपनी के अधिकारी मिश्रा और प्रबंधन के द्वारा मनमानी और गुमराह किया जा रहा था ,और आगामी सोमवार को ठेकेदार को संतुष्ट राशि नहीं देने पर आगे उग्र आन्दोलन किया जा सकता है
    3
    क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी  काशांति पूर्वक   आंदोलन,सोमवार को होगा फैसला 
तिल्दा नेवरा -पिछले 2.5साल से सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू का काम पूरा होने पर कंपनी के द्वारा तीन महीने का बकाया राशि 80लाख  रुपये देने से आनाकानी किया जा रहा था ,लगभग 5महीने बीत जाने के बाद ठेकेदार के द्वारा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना को मदद कि गुहार लगाई गई ,जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और  ठेकेदार के द्वारा के साथ कंपनी प्रबंधन के मिश्रा के साथ से बार बार  बैठक किया गया,आपको बता दे की क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों  और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने बताया की  गौरी गणेश कंपनी कम्पनी में कार्यरत अधिकारी  मिश्रा के ऊपर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा की  की मिश्रा के द्वारा पीड़ित को गुमराह किया जाता है यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उनके द्वारा पीड़ितों को घुमाया गया है  ,किसी का  भी फोन रिसीव नहीं करते ,मेसेज करते है तो जवाब नहीं देते ,मिलने पर सीधा सीधा बोल देते है की आपका कोई फोन और मेसेज  नहीं आया है ,पीड़ित पक्ष से मोल भाव करते है ,बोलते कुछ है करते कुछ है   क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने कम्पनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों को कम्पनी से  निकालने को कहा है 
अंततः छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी श्रम विभाग अधिकारी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर आंदोलन की सूचना दिया गया ,जहाँ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के बैनर तले ठेकेदार ,मजदूर ,ग्रामीण जन  के साथ जबर आंदोलन का आगाज किया , आंदोलन कि तेवर को देखते हुए ,थाना प्रभारी,श्रम विभाग अधिकारी एवं तहसीलदार के द्वारा दोनों पक्षों कि बीच मामले का निराकरण किया गया ,जिसमे कंपनी के द्वारा बिल का लेखा जोखा देख कर दोनों पक्षों में आपसी सहमति स्थापित किया गया ,और आगामी सोमवार तक कंपनी को बिल का डिटेल ठेकेदार को उपलब्ध करा कर ,बिल मिलान के बाद भुगतान राशि देने कि बात कही गई , इधर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदधिकारियों का कहना है कि कंपनी  के अधिकारी मिश्रा और प्रबंधन के द्वारा  मनमानी और गुमराह किया जा रहा था ,और आगामी सोमवार को ठेकेदार को संतुष्ट राशि नहीं देने पर आगे उग्र आन्दोलन किया जा सकता है
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • दृष्टि हेल्पलाइन की सटीक सूचना पर सट्टे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, ग्राम पौसरी से 70 वर्षीय सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार दृष्टि हेल्पलाइन की सटीक सूचना पर सट्टे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, ग्राम पौसरी से 70 वर्षीय सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार बलौदाबाजार, 1 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में संचालित "दृष्टि हेल्पलाइन" एक बार फिर अपराधियों पर शिकंजा कसने में कारगर साबित हुई। हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम पौसरी में कार्रवाई करते हुए सट्टा-पट्टी लिखते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी, सट्टा-पट्टी, पेन और मोबाइल फोन जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, जिले में आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से शुरू की गई "दृष्टि हेल्पलाइन" के माध्यम से लगातार महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, जिनके आधार पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नागरिक किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं। इसी क्रम में 1 अगस्त को हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने ग्राम पौसरी में घेराबंदी कर आरोपी अगस्त राम वर्मा (70 वर्ष) को उसके घर में सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 400 रुपये नकद, सट्टा-पट्टी, एक पेन तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत अपराध क्रमांक 654/2026 दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल दृष्टि हेल्पलाइन पर साझा करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    1
    दृष्टि हेल्पलाइन की सटीक सूचना पर सट्टे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, ग्राम पौसरी से 70 वर्षीय सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार
दृष्टि हेल्पलाइन की सटीक सूचना पर सट्टे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, ग्राम पौसरी से 70 वर्षीय सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार
बलौदाबाजार, 1 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में संचालित "दृष्टि हेल्पलाइन" एक बार फिर अपराधियों पर शिकंजा कसने में कारगर साबित हुई। हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम पौसरी में कार्रवाई करते हुए सट्टा-पट्टी लिखते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी, सट्टा-पट्टी, पेन और मोबाइल फोन जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, जिले में आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से शुरू की गई "दृष्टि हेल्पलाइन" के माध्यम से लगातार महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, जिनके आधार पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नागरिक किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं।
इसी क्रम में 1 अगस्त को हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने ग्राम पौसरी में घेराबंदी कर आरोपी अगस्त राम वर्मा (70 वर्ष) को उसके घर में सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 400 रुपये नकद, सट्टा-पट्टी, एक पेन तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत अपराध क्रमांक 654/2026 दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल दृष्टि हेल्पलाइन पर साझा करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.