logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, हवन यज्ञ का आयोजन Aks@Tkd News संवाददाता, ठाकुरद्वारा। नगर के बड़ा बाजार स्थित खाकेश्वर मंदिर व पिपल टोला स्थित प्राचीन शिव धामपंचशील मंदिर ब्राह्मण समाज केलोगों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण छाया रहा और “जय परशुराम” के जयघोषों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने अग्नि में आहुति देकर भगवान परशुराम से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद सामूहिक आरती में भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया। हवन-पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर 12 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर भगवान परशुराम को छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसकी भव्यता और दिव्यता ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया। शाम होते-होते मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे और देर शाम तक पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो संपूर्ण वातावरण भगवान परशुराम की भक्ति में लीन हो गया हो। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित अनुज शर्मा, अनुज कुमार भंडा , दिनेश पुठिया, पंडित घनेन्द्र शर्मा , सुनील पुठिया ,दिलीप पुठिया, राजेंद्र शर्मा , रितेश शर्मा, विशालशर्मा, मयंक भारद्वाज, दीपक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना का प्रतीक है, जो आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है। कार्यक्रम में सुनीता शर्मा, दिलीप शर्मा, राकेश शर्मा, विशाल शर्मा, मोहन आसठा, दीपक शर्मा, साक्षी, शारदा शर्मा, इंदु शर्मा, पुष्पा शर्मा, कमला देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। वही नगर के मोहल्ला पीपल टोला स्थित प्राचीन शिव धाम पंचशील मंदिर पर ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा भगवान परशुरामजन्मोत्सव हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया । इस दौरान बक्ताओ ने समाज के लोगों को एकजुट होकर एकता के साथ एक दूसरे के शुक्र दुख में शामिल होने का संकल्प दिलाया । कार्यक्रम में पंडित रूद्र दत्त शर्मा आशीषमिश्रा सुनील शर्मा मयंक भारद्वाज दीपू पांडे श्रीकांत त्रिवेदी अखिलेश गोद देवांश भारद्वाज रोहतास भारद्वाज आयुष शर्मा दीपक शर्मा ऋषभ सोती अवनीश शर्मादिनेश पुठिया आदि मौजूदरहे । यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश भी दे गया । फोटो चार नगर के पीपल टोला स्थित प्राचीन श्री शिव धाम पंचशील मंदिर मेंब्राह्मण समाज के लोग भगवान परशुराम जन्मोत्सव मानते

16 hrs ago
user_Eshank Sharma
Eshank Sharma
ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago
772c24e1-430b-4116-8fa2-124d0b76643b

नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, हवन यज्ञ का आयोजन Aks@Tkd News संवाददाता, ठाकुरद्वारा। नगर के बड़ा बाजार स्थित खाकेश्वर मंदिर व पिपल टोला स्थित प्राचीन शिव धामपंचशील मंदिर ब्राह्मण समाज केलोगों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण छाया रहा और “जय परशुराम” के जयघोषों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने अग्नि में आहुति देकर भगवान परशुराम से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद सामूहिक आरती में भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया। हवन-पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर 12 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर भगवान परशुराम को छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसकी भव्यता और दिव्यता ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया। शाम होते-होते मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे और देर शाम तक पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो संपूर्ण वातावरण भगवान परशुराम की भक्ति में लीन हो गया हो। इस अवसर पर मंदिर

a0606333-d139-4f15-93f7-91584770b878

समिति के अध्यक्ष पंडित अनुज शर्मा, अनुज कुमार भंडा , दिनेश पुठिया, पंडित घनेन्द्र शर्मा , सुनील पुठिया ,दिलीप पुठिया, राजेंद्र शर्मा , रितेश शर्मा, विशालशर्मा, मयंक भारद्वाज, दीपक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना का प्रतीक है, जो आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है। कार्यक्रम में सुनीता शर्मा, दिलीप शर्मा, राकेश शर्मा, विशाल शर्मा, मोहन आसठा, दीपक शर्मा, साक्षी, शारदा शर्मा, इंदु शर्मा, पुष्पा शर्मा, कमला देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। वही नगर के मोहल्ला पीपल टोला स्थित प्राचीन शिव धाम पंचशील मंदिर पर ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा भगवान परशुरामजन्मोत्सव हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया । इस दौरान बक्ताओ ने समाज के लोगों को एकजुट होकर एकता के साथ एक दूसरे के शुक्र दुख में शामिल होने का संकल्प दिलाया । कार्यक्रम में पंडित रूद्र दत्त शर्मा आशीषमिश्रा सुनील शर्मा मयंक भारद्वाज दीपू पांडे श्रीकांत त्रिवेदी अखिलेश गोद देवांश भारद्वाज रोहतास भारद्वाज आयुष शर्मा दीपक शर्मा ऋषभ सोती अवनीश शर्मादिनेश पुठिया आदि मौजूदरहे । यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश भी दे गया । फोटो चार नगर के पीपल टोला स्थित प्राचीन श्री शिव धाम पंचशील मंदिर मेंब्राह्मण समाज के लोग भगवान परशुराम जन्मोत्सव मानते

More news from Bijnor and nearby areas
  • जिला बिजनोर किरतपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब 52 वर्षीय एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी, जिससे उसके दाएं कंधे में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया, वहीं क्षेत्राधिकारी अंजनी चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,
    1
    जिला बिजनोर किरतपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब 52 वर्षीय एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी, जिससे उसके दाएं कंधे में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया, वहीं क्षेत्राधिकारी अंजनी चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    16 hrs ago
  • शर्मनाक...देश के पुलिस कर्मियों पर गम्भीर आरोप, पुलिस को आखिर हो क्या गया है...महिला टैक्सी ड्राइवर को सुनिए. बेचारी विधवा है.. टैक्सी चलाकर अपने बच्चों का पालन पोषण करती है..इस पुलिस कर्मी ने इसे मुक्का मारकर दांत तोड़ दिया...! आखिर क्यों...किस नियम और कानून के तहत सामान्य सी बात पर हाथ उठाने पर अमादा हो जाते हैं...??
    1
    शर्मनाक...देश के पुलिस कर्मियों पर गम्भीर आरोप, पुलिस को आखिर हो क्या गया है...महिला टैक्सी ड्राइवर को सुनिए.
बेचारी विधवा है.. टैक्सी चलाकर अपने बच्चों का पालन पोषण करती है..इस पुलिस कर्मी ने इसे मुक्का मारकर दांत तोड़ दिया...!
आखिर क्यों...किस नियम और कानून के तहत सामान्य सी बात पर हाथ उठाने पर अमादा हो जाते हैं...??
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मथुरा, उत्तर प्रदेश | मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया, “अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बांके बिहारी के चरण दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु वृंदावन में मौजूद हैं… वृंदावन को 3 जोन और 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, साथ ही मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को भी ड्यूटी पर तैनात किया गया है… व्यवस्थाओं की निगरानी पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है। बड़े एलईडी स्क्रीन पर सीधा दर्शन प्रसारित किया जा रहा है और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलिंग लगाई गई हैं…”
    1
    मथुरा, उत्तर प्रदेश | मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया, “अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बांके बिहारी के चरण दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु वृंदावन में मौजूद हैं… वृंदावन को 3 जोन और 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, साथ ही मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को भी ड्यूटी पर तैनात किया गया है… व्यवस्थाओं की निगरानी पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है। बड़े एलईडी स्क्रीन पर सीधा दर्शन प्रसारित किया जा रहा है और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलिंग लगाई गई हैं…”
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • कांठ स्मार्ट प्रीपेड मीटर बदले जाने पर लगी रोक से लोगों में खुशी लेकिन अधिकारियों ने किया इस तरह के किसी आदेश के मिलने से इंकार
    1
    कांठ स्मार्ट प्रीपेड मीटर बदले जाने पर लगी रोक से लोगों में खुशी
लेकिन अधिकारियों ने किया इस तरह के किसी आदेश के मिलने से इंकार
    user_BEBAAK NEWS ONLINE
    BEBAAK NEWS ONLINE
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by धर्मेन्द्र कसौधन
    1
    Post by धर्मेन्द्र कसौधन
    user_धर्मेन्द्र कसौधन
    धर्मेन्द्र कसौधन
    Local News Reporter Rampur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Rampur, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश- मेरठ में परशुराम जयंती पर निकाली जा रही शौर्य यात्रा के दौरान डिप्टी एसपी सुचिता सिंह ने फरसे और डंडे लहराने पर सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सभी की फोटोग्राफी हो रही है और इन सब पर मुकदमा लिखा जाएगा। #Meerut #parshuramjayanti #UttarPradesh #uppolice #Report1Bharat
    1
    उत्तर प्रदेश- मेरठ में परशुराम जयंती पर निकाली जा रही शौर्य यात्रा के दौरान डिप्टी एसपी सुचिता सिंह ने फरसे और डंडे लहराने पर सख्त चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि सभी की फोटोग्राफी हो रही है और इन सब पर मुकदमा लिखा जाएगा।
#Meerut #parshuramjayanti #UttarPradesh #uppolice #Report1Bharat
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • कांठ के सलेमपुर जंगल में खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद मासूम पर हमले के बाद वन विभाग को सफलता
    1
    कांठ के सलेमपुर जंगल में खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद मासूम पर हमले के बाद वन विभाग को सफलता
    user_BEBAAK NEWS ONLINE
    BEBAAK NEWS ONLINE
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बिलासपुर में प्रशासन ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहीं दोनों दरगाहों को बुलडोजरों से जमींदोज करवा दिया। इस दौरान हाईवे को दोनों तरफ से बंद रखा गया और भारी फोर्स तैनात रही। देर रात में हुईं तैयारियों के बाद अचानक किए गए इन दोनों ध्वस्तीकरणों का आम नागरिकों को तब पता चला, जब वह सोकर उठे। रामपुर के बिलासपुर में देर रात करीब तीन बजे नगरीय हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित हजरत सादिक शाह मियां की दरगाह के सामने दो जेसीबी व खाली डंपर लाकर खड़े किए गए। इसके बाद मुख्य चौराहे व केमरी तिराहे पर यातायात रोक दिया गया और फोर्स तैनात हो गई। तड़के चार बजे बुलडोजरों ने दरगाह को ध्वस्त कर दिया। सड़क पर फैले मलबे को डंपरों में भर दिया गया। इसके तुरंत बाद मुख्य चौराहे से लेकर अहरो तिराहे वाले हिस्से का यातायात रोका गया और विशारदनगर स्थित हजरत साहू शाह मियां की दरगाह पर बुलडोजर चलाया गया। यहां भी मलबे को डंपर में भरवाकर सड़क साफ करा दी गई। इस कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी अरुण कुमार, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव गंगवार, नायब तहसीलदार अंकुर अंतल व कोतवाल जीत सिंह सहित राजस्व, पीडब्ल्यूडी व पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। निकट थानों की फोर्स भी तैनात की गई थी।हाल ही में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने नगर के भीतर से गुजर रहे आंतरिक हाईवे के चौड़ीकरण के लिए शासन से करोड़ों का प्रस्ताव स्वीकृत कराया था।चौड़ीकरण के लिए सड़क की जद में आ रहे निर्माणों पर 'लाल निशान' लगाए गए थे। चिन्हित स्थानों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है।पीडब्ल्यूडी के एई राजीव गंगवार ने बताया कि चिन्हीकरण के अनुसार दोनों दरगाहों को हटाने का निर्णय लिया गया था।अन्य चिन्हित स्थानों के बारे में उनका कहना था कि जैसा निर्णय होगा, वैसी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि यह पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई है। प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहा है।
    1
    बिलासपुर में प्रशासन ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहीं दोनों दरगाहों को बुलडोजरों से जमींदोज करवा दिया। इस दौरान हाईवे को दोनों  तरफ से बंद रखा गया और भारी फोर्स तैनात रही। देर रात में हुईं तैयारियों के बाद अचानक किए गए इन दोनों ध्वस्तीकरणों का आम नागरिकों को तब पता चला, जब वह सोकर उठे।
रामपुर के बिलासपुर में देर रात करीब तीन बजे नगरीय हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित हजरत सादिक शाह मियां की दरगाह के सामने दो जेसीबी व खाली डंपर लाकर खड़े किए गए। इसके बाद मुख्य चौराहे व केमरी तिराहे पर यातायात रोक दिया गया और फोर्स तैनात हो गई। तड़के चार बजे बुलडोजरों ने दरगाह को ध्वस्त कर दिया। सड़क पर फैले मलबे को डंपरों में भर दिया गया।
इसके तुरंत बाद मुख्य चौराहे से लेकर अहरो तिराहे वाले हिस्से का यातायात रोका गया और विशारदनगर स्थित हजरत साहू शाह मियां की दरगाह पर बुलडोजर चलाया गया। यहां भी मलबे को डंपर में भरवाकर सड़क साफ करा दी गई।
इस कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी अरुण कुमार, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव गंगवार, नायब तहसीलदार अंकुर अंतल व कोतवाल जीत सिंह सहित राजस्व, पीडब्ल्यूडी व पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। निकट थानों की फोर्स भी तैनात की गई थी।हाल ही में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने नगर के भीतर से गुजर रहे आंतरिक हाईवे के चौड़ीकरण के लिए शासन से करोड़ों का प्रस्ताव स्वीकृत कराया था।चौड़ीकरण के लिए सड़क की जद में आ रहे निर्माणों पर 'लाल निशान' लगाए गए थे। चिन्हित स्थानों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है।पीडब्ल्यूडी के एई राजीव गंगवार ने बताया कि चिन्हीकरण के अनुसार दोनों दरगाहों को हटाने का निर्णय लिया गया था।अन्य चिन्हित स्थानों के बारे में उनका कहना था कि जैसा निर्णय होगा, वैसी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि यह पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई है। प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहा है।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.