एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों के बीच आयोजित इस तरह के मैत्रीपूर्ण खेल आयोजनों से आपसी तालमेल, सहयोग और सौहार्द को मजबूत करने में मदद मिलती है। खेल का शुभारंभ भारत और नेपाल के राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मैच शुरू होने से पहले टॉस में एसएसबी की टीम ने जीत हासिल कर अपना कोर्ट चुना। इसके बाद शुरू हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, अनुशासन और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मैच के दौरान खिलाड़ियों के बेहतरीन स्मैश और शानदार डिफेंस ने मौजूद दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कड़े संघर्ष के बाद नेपाल एपीएफ की टीम ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों के बीच आयोजित इस तरह के मैत्रीपूर्ण खेल आयोजनों से आपसी तालमेल, सहयोग और सौहार्द को मजबूत करने में मदद मिलती है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ लगातार ड्यूटी करने वाले जवानों के लिए ऐसे आयोजन मानसिक रूप से तरोताजा करने के साथ उनके उत्साह और मनोबल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों के बीच आयोजित इस तरह के मैत्रीपूर्ण खेल आयोजनों से आपसी तालमेल, सहयोग और सौहार्द को मजबूत करने में मदद मिलती है। खेल का शुभारंभ भारत और नेपाल के राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मैच शुरू होने से पहले टॉस में एसएसबी की टीम ने जीत हासिल कर अपना कोर्ट चुना। इसके बाद शुरू हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, अनुशासन और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मैच के दौरान खिलाड़ियों के बेहतरीन स्मैश और शानदार डिफेंस ने मौजूद दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कड़े संघर्ष के बाद नेपाल एपीएफ की टीम ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों के बीच आयोजित इस तरह के मैत्रीपूर्ण खेल आयोजनों से आपसी तालमेल, सहयोग और सौहार्द को मजबूत करने में मदद मिलती है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ लगातार ड्यूटी करने वाले जवानों के लिए ऐसे आयोजन मानसिक रूप से तरोताजा करने के साथ उनके उत्साह और मनोबल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
- भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार शाम रुपईडीहा में 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के जवानों के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच खेला गया। *भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ के जवानों के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच, दोस्ती और समन्वय का दिया संदेश।* संवाददाता वसीम अहमद । रुपईडीहा, बहराइच।19 सितंबर। भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार शाम रुपईडीहा में 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के जवानों के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच खेला गया। शाम चार बजे से छह बजे तक चले इस मुकाबले में दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने खेल भावना का परिचय देते हुए सीमा पर आपसी भाईचारे और बेहतर समन्वय का संदेश दिया। आयोजन का नेतृत्व 42वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडे ने किया। मैच के दौरान नेपाल एपीएफ के कमांडेंट और नेपाल पुलिस के एसपी भी मौजूद रहे। दोनों देशों के अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के बीच विश्वास, सहयोग और आपसी संबंधों को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोमांचक मुकाबले में नेपाल एपीएफ की टीम विजेता रही, जबकि 42वीं वाहिनी एसएसबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार स्मैश, बेहतरीन ब्लॉक और लंबी रैलियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। भारत और नेपाल दोनों देशों से पहुंचे बड़ी संख्या में दर्शकों ने पूरे उत्साह के साथ मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों का तालियों से हौसला बढ़ाया। इस दौरान दोनों देशों के पत्रकार भी मौजूद रहे और मैत्रीपूर्ण मुकाबले के साक्षी बने। नेपाल एपीएफ की विजेता टीम कोच सूरज कुमार बैसायल के नेतृत्व में सागर थापा, विनोद रावल, तारक बहादुर शाही, वीरेंद्र शाही, सूरज बिष्ट, कविराज बिष्ट, योगेंद्र बोगाटी और मनोज बुड्ढा मगर ने टीम का प्रतिनिधित्व किया। 42वीं वाहिनी एसएसबी की उपविजेता टीम श्यामलाल, बृजेंद्र भूषण तिवारी, सुरेश मुन्नांगी, तूफान बसाफोरे, अनिल कुमार, कौशिक बर्मन, विष्णु प्रसाद, आर. बालाराजू, वेनेला अनिल कुमार, एम. नरेश कुमार और आशुतोष कुमार पाण्डेय एसएसबी टीम का हिस्सा रहे। मैच के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम के कप्तानों को भारत-नेपाल राष्ट्र मैत्री गेट की स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए भविष्य में भी इस तरह के मैत्रीपूर्ण खेल आयोजनों को जारी रखने की बात कही।1
- डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में लगा सम्पूर्ण समाधान दिवस,,, रिपोर्ट / नूर आलम वारसी जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें और शिकायत के निस्तारण की जानकारी शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराएं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादी को वास्तविक राहत मिलना सुनिश्चित किया जाए।4
- जीएनआईओटी कॉलेज के बाहर छात्रों पर चढ़ी कार एक छात्र घायल, चालक मौके से फरार ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कार चालक ने छात्रों के बीच कार चढ़ा दी। हादसे में एक छात्र घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।1
- डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवाददाता बहराइच बहराइच 19 सितम्बर। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह सितम्बर के शनिवार को तहसील सदर में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, उप जिलाधिकारी अमन देयोल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, डीडीओ राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने क्षेत्र के व्यक्तियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होनें स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। साथ ही सम्बन्धित अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय भ्रमण भी करें। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, ईओ प्रमिता सिंह, डीडीएग्री विनय कुमार वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील सदर में प्राप्त 55 प्रार्थना-पत्रों में से 04 का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील कैसरगंज में प्राप्त 92 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 11, तहसील पयागपुर में प्राप्त 15 के सापेक्ष 03, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 17 के सापेक्ष 02, नानपारा में प्राप्त 20 के सापेक्ष 03 व महसी में प्राप्त 41 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।2
- भारत और नेपाल सीमा पर मैच शुरू होने से पहले टॉस में एसएसबी की टीम ने जीत हासिल कर अपना कोर्ट चुना। भारत और नेपाल सीमा पर मैच शुरू होने से पहले टॉस में एसएसबी की टीम ने जीत हासिल कर अपना कोर्ट चुना। इसके बाद शुरू हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, अनुशासन और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मैच के दौरान खिलाड़ियों के बेहतरीन स्मैश और शानदार डिफेंस ने मौजूद दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कड़े संघर्ष के बाद नेपाल एपीएफ की टीम ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों के बीच आयोजित इस तरह के मैत्रीपूर्ण खेल आयोजनों से आपसी तालमेल, सहयोग और सौहार्द को मजबूत करने में मदद मिलती है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ लगातार ड्यूटी करने वाले जवानों के लिए ऐसे आयोजन मानसिक रूप से तरोताजा करने के साथ उनके उत्साह और मनोबल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। #रुपईडीहा #वॉलीबॉल #नेपालAPF #SSB #बहराइच #भारतनेपालमैत्री #मैत्रीपूर्णमैच #NationOneVisionNews1
- बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 166018.00 क्यूसेक पानी, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से नीचे बह रही सरयू बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 166018.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 39395 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 107287, सरयू बैराज से 4103 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.49 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के काफी नीचे है।1
- श्रावस्ती में फूड इंस्पेक्टर पर महिला सिपाही के गंभीर आरोप, शादी से इनकार का दावा 29 अप्रैल को हुई थी सगाई, 7 दिसंबर को तय थी शादी की तारीख; एसपी से शिकायत कर एफआईआर की मांग श्रावस्ती। जिले में तैनात एक महिला आबकारी सिपाही ने भिनगा में तैनात फूड इंस्पेक्टर आदर्श प्रताप पर शादी का आश्वासन देकर संबंध बनाने, गर्भपात कराने, बाद में शादी से इनकार करने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला सिपाही ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के मुताबिक, दोनों की पहचान एक ही क्षेत्र में तैनाती के दौरान हुई थी। महिला का दावा है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 29 अप्रैल 2026 को दोनों की सगाई हुई थी और 7 दिसंबर 2026 को शादी की तारीख तय की गई थी।महिला सिपाही का आरोप है कि सगाई के बाद अब फूड इंस्पेक्टर शादी से इनकार कर रहे हैं और उसे धमकी भी दी जा रही है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कराकर एफआईआर दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच, दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और आरोपी पक्ष का बयान सामने आना बाकी है।1
- बहराइच। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार। बहराइच। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार।1
- बहराइच थाना रिसिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार बहराइच। थाना रिसिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।पुलिस के अनुसार, वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रिसिया में मु.अ.सं. 272/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता को सकुशल बरामद कर मामले में वांछित आरोपी आलम पुत्र इस्लाम खां, निवासी मूलपता मौजीपुरवा, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच, हाल पता ग्राम तुला मझौवा, थाना रिसिया, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(एम) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उ0नि0 अरविन्द कुमार, हे0का0 जितेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल संदीप चौहान शामिल रहे।2