*विद्युत विभाग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कचहरी स्थित अशोक स्तंभ चौराहे पर कांग्रेस सहित जनमानस एकत्र हुआ और विद्युत विभाग के विरुद्ध सांकेतिक धरना देते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंच जमकर सरकार एवं विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि बांदा जिले के अंदर सत्तासीन भाजपा सरकार के इशारे पर ठेकेदारों के माध्यम से स्मार्ट मीटर लगाने एवं मनमानी विद्युत बिल भेज कर उसके संशोधन के नाम पर प्रत्येक महीने दलालों के माध्यम से विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिली भगत से करोड़ों रुपए की वसूली की जा रही है। जिससे जनता का बुरा हाल है।हाल ही में सोची समझी रणनीति के तहत प्रीपेड मीटर की शुरुआत की गई है, जिसका नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया न ही उपभोक्ता जितनी बिजली उपभोग करता है उसके बाद बिल आता है। लेकिन विद्युत विभाग का कहना है की एडवांस में पैसा जमा करिए उसके बाद बिजली मिलेगी अन्यथा बिजली काट दी जाएगी, आए दिन बिना किसी नोटिस के बिजली कटौती की जा रही है और बिजली जोड़ने के नाम पर कर्मचारी से अधिकारी तक लिप्त है पूर्व में भी इन सब बातों का खुलासा हो चुका है की किस प्रकार विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, उन्होंने तत्काल प्रभाव से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाही न होने पर बड़े पैमाने पर जनता के सहयोग से विद्युत विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि भीषण गर्मी अंधाधुंध बिजली की कटौती की जा रही है जिससे जनमानस काफी परेशानी महसूस कर रहा है एक समय निर्धारित होना चाहिए की बिजली इस समय से इस समय तक कटौती की जाएगी रात में किसी भी दशा में बिजली की कटौती न की जाए साथी जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर या प्रीपेड मीटर नहीं लगवाना चाहता है उसे जबरदस्ती ना की जाए यह कानून अपराध है।

- खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, ग्रामीण का आरोप है कि गुरगवां खदान में बिना ओटीपी और बिना अनुमति के धड़ल्ले से किया जा रहा बालू खनन ।1
- पति और बहनोई पर घर में आग लगाने का आरोप, 8 लाख का नुकसान पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी लगाया आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार1
- बांदा: कानपुर देहात की रहने वाली स्नेहा देवी ने पुलिस अधीक्षक बांदा से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि 13 मार्च 2026 की रात उसके पति पंकज विश्वकर्मा और बहनोई कैशल किशोर ने उसके पिता के घर में आग लगा दी, जिससे करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ। स्नेहा का यह भी आरोप है कि जसपुरा थाना पुलिस ने शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। #BandaNews #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #JusticeForVictim #UPNews #FireIncident1
- जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे और बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ जमकर विरोध जताया। 👉 जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्राइवेट कंपनी जीनियस की मनमानी चरम पर है— बिना किसी सूचना के बिजली कटौती उपभोक्ताओं की सुनवाई नहीं कार्यालय जाने पर बदसलूकी तक ⚡ उन्होंने कहा कि इस लापरवाही और मनमानी से आम जनता पूरी तरह परेशान और गुस्से में है। 📢 कांग्रेस ने मांग की है कि 👉 पुरानी बिजली व्यवस्था को तुरंत लागू किया जाए 👉 निजी कंपनियों की जवाबदेही तय हो 🔥 भारी भीड़ के साथ हुए इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है। बाँदा में बिजली का मुद्दा अब बड़ा आंदोलन बनता दिख रहा है…1
- बांदा की जनता लंबे समय से बिजली विभाग की मनमानी और निजीकरण की मार झेल रही है। जीनियस कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काटना आम नियम बना दिया है। उपभोक्ता जब शिकायत करने पहुंचते हैं, तो उन्हें अपमानित कर भगा दिया जाता है। क्या यही है ‘सुविधा’ का वादा?कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सीधे शब्दों में कहा कि यह केवल तकनीकी समस्या नहीं, बल्कि जनता के अधिकार और सुविधा का हनन है।प्राइवेट कंपनियों की मनमानी पर जनता का विश्वास टूट चुका है।आज, भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर राज्यपाल को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। पुरानी, भरोसेमंद बिजली व्यवस्था लौटाओ, और जनता की पीड़ा को गंभीरता से समझो।यह केवल प्रदर्शन नहीं, यह चेतावनी है – अगर जनता की आवाज़ को नजरअंदाज किया गया, तो असंतोष की आग और भी तेज़ होगी।1
- बांदा । जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति को ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति को हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमासिन-दांदो मार्ग पर स्थित कल्लूपुर मोड़ के पास सुबह करीब पांच बजे पछौंहा गांव निवासी विद्यानंद अपनी पत्नी सविता (उम्र लगभग 37 वर्ष) को इलाज के लिए जनपद फतेहपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठी सविता ट्रक की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद विद्यानंद ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कमासिन थाना पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सविता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति विद्यानंद को मामूली चोटें आई हैं और वह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत आज रविवार को सुबह 9 बके से 10 बजे तक नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नई स्वालंबन, के महत्व को समझाते हुए महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे आपातकालीन सेवा डायल 112 ,वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, स्वास्थ्य सेवा 102,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, एंबुलेंस सेवा 108, अग्निशमन सेवा 101, आदि नंबरों से अवगत कराया, तथा वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध एवं उनसे बचने के लिए महिलाओं बालिकाओं व ग्रामीणों को जानकारी दी गई, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 से भी अवगत कराया है। तथा बाल विवाह रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक किया गया। एवं बालिकाओं से उनकी समस्या पूछी गई। वही यह भी कहा कि अगर कोई भी समस्या होती है, तो आप जो हेल्पलाइन नंबर बताए गए हैं, उनमें अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, इस मौके पर महिला उप निरीक्षक निक्की पटेल, महिला कंस्टेबल संध्या मौर्या हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार पांडेय सहित अन्य स्टॉप मौजूद रहा।1
- नरैनी रोड पर तेज रफ्तार सीमेंट से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।1