logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

on 7 November
user_तेजस्वी जी
तेजस्वी जी
Singer East Nimar, Madhya Pradesh•
on 7 November

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • दर्शकों ANT न्यूज का प्रिंट मीडिया अखबार आल न्यूज टाइम्स दैनिक निकलने वाला है जो देश के हजारों पाठकों की पहुंच में होगा 750 ₹में प्रतिदिन 25 दिन छपेगा PDF के साथ आज ही विज्ञापन बुक कराए आप देख रहे हैं ANT News और मैं हूं एंकर वैशाली। बुरहानपुर जिले से एक प्रेरणादायक और समाज के लिए मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई है। जहां आज के दौर में लोग अपने जन्मदिन को दिखावे और फिजूल खर्च के साथ मनाते हैं, वहीं खामनी गांव के निवासी सुभाष मोतेकर ने अपने जन्मदिन को समाजसेवा के रूप में मनाकर एक सकारात्मक संदेश दिया है। खामनी गांव में उनके द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस शिविर में प्रिशियस लाइफ केयर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। अस्पताल के डायरेक्टर ऋषि बंड ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में एमडी स्तर के डॉक्टर भी शामिल रहे, जिन्होंने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया। शिविर के दौरान सैकड़ों लोगों की निशुल्क जांच की गई और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए यह पहल लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुई। इस अवसर पर सुभाष मोतेकर ने कहा कि जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे समाज के लिए कुछ अच्छा करने का माध्यम बनाना चाहिए। उनकी इस सोच ने गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में एक नई प्रेरणा दी है। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवा का माध्यम बना, बल्कि समाज में जागरूकता और सेवा भाव को भी मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। ANT News ऑल न्यूज टाइम्स, बुरहानपुर जिला ब्यूरो सुमेश तायडे की रिपोर्ट। चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिए। अपना ख्याल रखें, आदाब, नमस्ते।
    1
    दर्शकों ANT न्यूज का प्रिंट मीडिया अखबार आल न्यूज टाइम्स दैनिक निकलने वाला है जो देश के हजारों पाठकों की पहुंच में होगा 750 ₹में प्रतिदिन 25 दिन छपेगा PDF के साथ आज ही विज्ञापन बुक कराए
आप देख रहे हैं ANT News और मैं हूं एंकर वैशाली।
बुरहानपुर जिले से एक प्रेरणादायक और समाज के लिए मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई है। जहां आज के दौर में लोग अपने जन्मदिन को दिखावे और फिजूल खर्च के साथ मनाते हैं, वहीं खामनी गांव के निवासी सुभाष मोतेकर ने अपने जन्मदिन को समाजसेवा के रूप में मनाकर एक सकारात्मक संदेश दिया है।
खामनी गांव में उनके द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस शिविर में प्रिशियस लाइफ केयर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। अस्पताल के डायरेक्टर ऋषि बंड ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में एमडी स्तर के डॉक्टर भी शामिल रहे, जिन्होंने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया।
शिविर के दौरान सैकड़ों लोगों की निशुल्क जांच की गई और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए यह पहल लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुई।
इस अवसर पर सुभाष मोतेकर ने कहा कि जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे समाज के लिए कुछ अच्छा करने का माध्यम बनाना चाहिए। उनकी इस सोच ने गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में एक नई प्रेरणा दी है।
यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवा का माध्यम बना, बल्कि समाज में जागरूकता और सेवा भाव को भी मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
ANT News ऑल न्यूज टाइम्स, बुरहानपुर जिला ब्यूरो सुमेश तायडे की रिपोर्ट। चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिए। अपना ख्याल रखें, आदाब, नमस्ते।
    user_Masood Javed Qadri
    Masood Javed Qadri
    East Nimar, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
  • *लखंडवा में ओवरटेक करती बाइक ने युवती को मारी टक्कर ट्रैक्टर ने कुचला; साइकिल से लौट रही 18 वर्षीय युवती की मौके पर हुई मौत खंडवा जिले के हरसूद–छनेरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें 18 वर्षीय युवती की जान चली गई। साइकिल से घर लौट रही युवती को पहले तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी जिसके बाद वह सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के नीचे आ गई। घटना 24 मार्च की शाम करीब 6:00 बजे की है जिसका वीडियो आज सोमवार शाम में आया है। पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज सामने आए, जिसमें हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो गई। फुटेज में युवती अपनी साइड में साइकिल चलते हुए दिखाई दे रही है। इसी दौरान एक बाइक सवार ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए तेज गति से आया और उसने युवती को टक्कर मार दी। *टक्कर के बाद ट्रैक्टर से कुचलने से मौत* टक्कर लगते ही युवती उछलकर सड़क पर गिर गई। उसी समय पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर मौजूद लोगों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। *खेत से घर लौट रही थी युवती* मृतक की पहचान 18 वर्षीय सुस्कृति पिंजारा के रूप में हुई। परिजनो के अनुसार वह खेत से घर लौट रही थी। परिवार तरबूज की फसल निकाल रहा था और उसे शाम के भोजन की तैयारी के लिए पहले घर भेजा गया था। *दोनों वाहन चालकों पर केस दर्ज,* हरसूद थाना प्रभारी राजकुमार राठौर ने बताया कि जांच में बाइक और ट्रैक्टर दोनों की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने दोनों वाहनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया है और चालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, कर आगे के कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    *लखंडवा में ओवरटेक करती बाइक ने युवती को मारी टक्कर
ट्रैक्टर ने कुचला; साइकिल से लौट रही 18 वर्षीय युवती की मौके पर हुई मौत
खंडवा जिले के हरसूद–छनेरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें 18 वर्षीय युवती की जान चली गई। साइकिल से घर लौट रही युवती को पहले तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी जिसके बाद वह सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के नीचे आ गई। घटना 24 मार्च की शाम करीब 6:00 बजे की है जिसका वीडियो आज सोमवार शाम में आया है। 
पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज सामने आए, जिसमें हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो गई। फुटेज में युवती अपनी साइड में साइकिल चलते हुए दिखाई दे रही है। इसी दौरान एक बाइक सवार ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए तेज गति से आया और उसने युवती को टक्कर मार दी। 
*टक्कर के बाद ट्रैक्टर से कुचलने से मौत*
टक्कर लगते ही युवती उछलकर सड़क पर गिर गई। उसी समय पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर मौजूद लोगों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
*खेत से घर लौट रही थी युवती*
मृतक की पहचान 18 वर्षीय सुस्कृति पिंजारा के रूप में हुई।  परिजनो के अनुसार वह खेत से घर लौट रही थी। परिवार तरबूज की फसल निकाल रहा था और उसे शाम के भोजन की तैयारी के लिए पहले घर भेजा गया था। 
*दोनों वाहन चालकों पर केस दर्ज,*
हरसूद थाना प्रभारी राजकुमार राठौर ने बताया कि जांच में बाइक और ट्रैक्टर दोनों की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने दोनों वाहनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया है और चालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, कर आगे के कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Ramchandra Kasde
    Ramchandra Kasde
    Newspaper distribution खलवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Rupali gosai
    1
    Post by Rupali gosai
    user_Rupali gosai
    Rupali gosai
    Teacher हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नीरो की बंसी ट्रंप का डांस, राहुल फार्मूला मोदी+अडानी =मोडानी, भारत ने अहिंसा, एकता का संदेश दिया है मोदी, बीजेपी मांस मच्छी नहीं खाने देगी- ममता, ए नरेंदर दे सिलेंडर के साथ प्रदर्शन, ईरान की अमेरिका को धमकी घर में घुसकर मारेंगे.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    नीरो की बंसी ट्रंप का डांस, राहुल फार्मूला मोदी+अडानी =मोडानी, भारत ने अहिंसा, एकता का संदेश दिया है मोदी, बीजेपी मांस मच्छी नहीं खाने देगी- ममता, ए नरेंदर दे सिलेंडर के साथ प्रदर्शन, ईरान की अमेरिका को धमकी घर में घुसकर मारेंगे.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Khandwa Nagar, East Nimar•
    2 hrs ago
  • LOCATION - खंडवा, मध्य प्रदेश REPORTER - HARENDRA NATH THAKUR SLUG - खंडवा में ओवरटेक करती बाइक ने युवती को मारी टक्कर, ट्रैक्टर ने कुचला; साइकिल से लौट रही 18 वर्षीय छात्रा की मौके पर गई जान DATE - 31 MARCH 2026 ANCHOR - खंडवा जिले के हरसूद-छनेरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें 18 वर्षीय युवती की जान चली गई। साइकिल से घर लौट रही युवती को पहले तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी, जिसके बाद वह सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के नीचे आ गई। घटनास्थल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज सामने आए, जिससे हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो गई। फुटेज में युवती अपनी साइड में साइकिल चलाते हुए दिखाई दे रही है। इसी दौरान एक बाइक सवार ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए तेज गति से आया और उसने युवती को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवती उछलकर सड़क पर गिर गई। उसी समय पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर मौजूद लोगों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 18 वर्षीय संस्कृति पिंजारा के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह खेत से घर लौट रही थी। परिवार तरबूज की फसल निकाल रहा था और उसे शाम के भोजन की तैयारी के लिए पहले घर भेजा गया था। हरसूद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और चालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    LOCATION - खंडवा, मध्य प्रदेश 
REPORTER - HARENDRA NATH THAKUR 
SLUG -  खंडवा में ओवरटेक करती बाइक ने युवती को मारी टक्कर, ट्रैक्टर ने कुचला; साइकिल से लौट रही 18 वर्षीय छात्रा की मौके पर गई जान
DATE - 31  MARCH 2026
ANCHOR - खंडवा जिले के हरसूद-छनेरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें 18 वर्षीय युवती की जान चली गई। साइकिल से घर लौट रही युवती को पहले तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी, जिसके बाद वह सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के नीचे आ गई। घटनास्थल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज सामने आए, जिससे हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो गई। फुटेज में युवती अपनी साइड में साइकिल चलाते हुए दिखाई दे रही है। इसी दौरान एक बाइक सवार ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए तेज गति से आया और उसने युवती को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवती उछलकर सड़क पर गिर गई। उसी समय पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर मौजूद लोगों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 18 वर्षीय संस्कृति पिंजारा के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह खेत से घर लौट रही थी। परिवार तरबूज की फसल निकाल रहा था और उसे शाम के भोजन की तैयारी के लिए पहले घर भेजा गया था। हरसूद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और चालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_KHANDWA LIVE
    KHANDWA LIVE
    Press Reporter खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • खंडवा। सूरजकुंड, चिड़िया मैदान सहित रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर क्षेत्रवासियों में बढ़ते आक्रोश के बीच सोमवार को कलेक्ट्रेट में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और प्रशासन के बीच विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव, भाजपा महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, वार्ड पार्षद संतोष सारवान, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए रेलवे की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। बैठक में मौजूद कलेक्टर ईशा गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण के मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि फिलहाल कार्रवाई यथावत रखी जाएगी और प्रभावित लोगों को कुछ समय दिया जाएगा। साथ ही जिन लोगों के पट्टे हैं, उनकी जांच एसडीएम के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं महापौर अमृता अमर यादव ने बताया कि कलेक्टर से चर्चा के बाद प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि अतिक्रमण के नाम पर रेलवे द्वारा की जा रही कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगाई जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में एक बार पुनः भूमि की नपती कराई जाएगी, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। बैठक के बाद क्षेत्रवासियों को कुछ राहत मिली है, हालांकि मामले का अंतिम समाधान पुनः जांच और नपती के बाद ही सामने
    1
    खंडवा। सूरजकुंड, चिड़िया मैदान सहित रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर क्षेत्रवासियों में बढ़ते आक्रोश के बीच सोमवार को कलेक्ट्रेट में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और प्रशासन के बीच विस्तृत चर्चा हुई।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव, भाजपा महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, वार्ड पार्षद संतोष सारवान, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए रेलवे की कार्रवाई पर आपत्ति जताई।
बैठक में मौजूद कलेक्टर ईशा गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण के मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि फिलहाल कार्रवाई यथावत रखी जाएगी और प्रभावित लोगों को कुछ समय दिया जाएगा। साथ ही जिन लोगों के पट्टे हैं, उनकी जांच एसडीएम के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं महापौर अमृता अमर यादव ने बताया कि कलेक्टर से चर्चा के बाद प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि अतिक्रमण के नाम पर रेलवे द्वारा की जा रही कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगाई जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में एक बार पुनः भूमि की नपती कराई जाएगी, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
बैठक के बाद क्षेत्रवासियों को कुछ राहत मिली है, हालांकि मामले का अंतिम समाधान पुनः जांच और नपती के बाद ही सामने
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मप्र के हरदा शहर मे सूचना अधिकार आवेदन कर्ता पर हमला,कन्नौद मे पत्रकारो ने रोष व्यक्त कर ज्ञापन सौपा मध्य प्रदेश के हरदा शहर मे पिछले दिनो सूचना अधिकार आवेदन कर्ता ( आर टी आई कार्यकर्ता ) आनंद जाट पर कुछ व्यक्तियो ने जान लेवा हमला कर दिया . गंभीर हालत मे वह चिकित्सालय मे इलाज करा रहे है मध्य प्रदेश मे असामाजिक तत्वो के हौसले बढते जा रहा है कन्नौद के वरिष्ठ रिपोर्टर विनोद भुतडा ने बताया कि आज के समय मे पत्रकार समाचार प्रकाशन करे या आर टी आई कार्यकर्ता जानकारी मांगे असामाजिक तत्व गुण्डा गर्दी करने लगते है ऐसा पहले भी कई मर्तबा हो चुका है जबकि भारत सरकार व्दारा सूचना अधिकार अधिनियन 2005 मे इस उद्देश्य के साथ बनाया था कि प्रत्येक भारतीय नागरिक नियमानुसार जानकारी प्राप्त करके सरकारी कार्यालय मे हुई अनियमितता उजागर कर सके लेकिन यहां प्रशासन की सुस्त कार्य प्रणाली से ऐसी घटनाए बढ रही है कन्नौद मे पत्रकारो ने मुख्यमंत्री भोपाल आयुक्त राज्य सूचना आयोग भोपाल तथा कलेक्टर / ऐसपी देवास को संबोधित ज्ञापन तहसील दार कन्नौद अंजली गुप्ता को सौपा तथा दोषियो पर विधि सम्मत कानूनी कार्यवाही करने की मांग की .
    1
    मप्र के हरदा शहर मे सूचना अधिकार आवेदन कर्ता पर हमला,कन्नौद मे पत्रकारो ने रोष व्यक्त कर ज्ञापन सौपा 
मध्य प्रदेश के हरदा शहर मे पिछले दिनो सूचना अधिकार आवेदन कर्ता ( आर टी आई कार्यकर्ता ) आनंद जाट पर कुछ व्यक्तियो ने जान लेवा हमला कर दिया . गंभीर हालत मे वह चिकित्सालय मे इलाज करा रहे है मध्य प्रदेश मे असामाजिक तत्वो के हौसले बढते जा रहा है
कन्नौद के वरिष्ठ रिपोर्टर विनोद भुतडा ने बताया कि आज के समय मे पत्रकार समाचार प्रकाशन करे या आर टी आई कार्यकर्ता जानकारी मांगे असामाजिक तत्व गुण्डा गर्दी करने लगते है ऐसा पहले भी कई मर्तबा हो चुका है जबकि भारत सरकार व्दारा सूचना अधिकार अधिनियन 2005 मे इस उद्देश्य के साथ बनाया था कि प्रत्येक भारतीय नागरिक नियमानुसार जानकारी प्राप्त करके सरकारी कार्यालय मे हुई अनियमितता उजागर कर सके लेकिन यहां प्रशासन की सुस्त कार्य प्रणाली से ऐसी घटनाए बढ रही है कन्नौद मे पत्रकारो ने मुख्यमंत्री  भोपाल  आयुक्त  राज्य सूचना आयोग भोपाल 
तथा कलेक्टर / ऐसपी देवास को संबोधित ज्ञापन तहसील दार कन्नौद अंजली गुप्ता को सौपा तथा दोषियो पर विधि सम्मत कानूनी कार्यवाही करने की मांग की .
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आप देख रहे हैं ANT News और मैं हूं एंकर वैशाली। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की धुलकोट तहसील से दो अलग-अलग खबरें सामने आई हैं, जहां एक ओर सामाजिक सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। पहली खबर ग्राम धुलकोट चौकी की है, जहां लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग द्वारा आदिवासी अंचल के बच्चों के लिए साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार सहित चौकी प्रभारी कमल मोरे, देवेंद्र जलोदिया, संतोष दुगने, कोमल वर्मा, इमराइन खान और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना और समाज में सकारात्मक संदेश देना था। वहीं दूसरी ओर, धुलकोट तहसील के ग्राम दवाटिया से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां संजय, पिता दलसिंह की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संजय अपनी बहन की शादी की तैयारियों में घर की पुताई कर रहा था। इसी दौरान वह मोबाइल चार्ज करने के लिए खिड़की के पास गया, जहां वायर में फाल्ट होने के कारण उसे करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। क्षेत्र में लगातार हो रही करंट से मौत की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ANT News ऑल न्यूज टाइम्स, धुलकोट ब्यूरो अन सिंग मोरे की रिपोर्ट। चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिए। अपना ख्याल रखें, आदाब, नमस्ते।
    1
    आप देख रहे हैं ANT News और मैं हूं एंकर वैशाली।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की धुलकोट तहसील से दो अलग-अलग खबरें सामने आई हैं, जहां एक ओर सामाजिक सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया।
पहली खबर ग्राम धुलकोट चौकी की है, जहां लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग द्वारा आदिवासी अंचल के बच्चों के लिए साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार सहित चौकी प्रभारी कमल मोरे, देवेंद्र जलोदिया, संतोष दुगने, कोमल वर्मा, इमराइन खान और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना और समाज में सकारात्मक संदेश देना था।
वहीं दूसरी ओर, धुलकोट तहसील के ग्राम दवाटिया से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां संजय, पिता दलसिंह की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संजय अपनी बहन की शादी की तैयारियों में घर की पुताई कर रहा था। इसी दौरान वह मोबाइल चार्ज करने के लिए खिड़की के पास गया, जहां वायर में फाल्ट होने के कारण उसे करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। क्षेत्र में लगातार हो रही करंट से मौत की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ANT News ऑल न्यूज टाइम्स, धुलकोट ब्यूरो अन सिंग मोरे की रिपोर्ट। चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिए। अपना ख्याल रखें, आदाब, नमस्ते।
    user_Masood Javed Qadri
    Masood Javed Qadri
    East Nimar, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.