logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नारदीगंज,नवादा:- इंटर विद्यालय नारदीगंज में सभी प्रधान शिक्षकों की प्रधान शिक्षकों की बैठक आयोजित संजय वर्मा नारदीगंज,नवादा:- इंटर विद्यालय नारदीगंज में सभी प्रधान शिक्षकों की बैठक हुई। मंगलवार को आयोजित बैठक में प्राथमिक, मध्य,उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, संकुल समन्वयकों ने भाग लिया। अध्यक्षता बीईओ दीपक सक्सेना ने की। प्रखंड लेखापाल संजीव रंजन, बीआरपी सह समावेशी शिक्षक समेत अन्य की मौजूदगी में हुआ। इस बैठक में यू-डाइस 2025-26 में इंट्री से सम्बंधित, अपार में समीक्षा, वितीय वर्ष 2025-26 का जिओबी मद में प्राप्त राशि उपयोगिता, कैश पंजी मूल,मशाल 2024 का उपयोगिता सीआरसी में नहीं जमा करने वाले को जमा करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा परिभ्रमण का उपयोगिता से सम्बंधित समीक्षा, पीएम पोषण योजना, ई शिक्षा कोष में नया नामांकन से सम्बंधित विद्यालय बार प्रतिवेदन समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार झा,प्राचार्य विपिन कुमार विमल,प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार चौहान समेत अन्य रहे।

on 10 March
user_Sanjay Verma
Sanjay Verma
बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
on 10 March
c82320ca-ec69-43bf-9fbc-a05883abd8cd

नारदीगंज,नवादा:- इंटर विद्यालय नारदीगंज में सभी प्रधान शिक्षकों की प्रधान शिक्षकों की बैठक आयोजित संजय वर्मा नारदीगंज,नवादा:- इंटर विद्यालय नारदीगंज में सभी प्रधान शिक्षकों की बैठक हुई। मंगलवार को आयोजित बैठक में प्राथमिक, मध्य,उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, संकुल समन्वयकों ने भाग लिया। अध्यक्षता बीईओ दीपक सक्सेना ने की। प्रखंड लेखापाल संजीव रंजन, बीआरपी सह समावेशी शिक्षक समेत अन्य की मौजूदगी में हुआ। इस बैठक में यू-डाइस 2025-26 में इंट्री से सम्बंधित, अपार में समीक्षा, वितीय वर्ष 2025-26 का जिओबी मद में प्राप्त राशि उपयोगिता, कैश पंजी मूल,मशाल 2024 का उपयोगिता सीआरसी में नहीं जमा करने वाले को जमा करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा परिभ्रमण का उपयोगिता से सम्बंधित समीक्षा, पीएम पोषण योजना, ई शिक्षा कोष में नया नामांकन से सम्बंधित विद्यालय बार प्रतिवेदन समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार झा,प्राचार्य विपिन कुमार विमल,प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार चौहान समेत अन्य रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • विशेष नामांकन अभियान के तहत शिक्षा सेवक ने चलाया घर-घर जागरूकता अभियान संजय वर्मा नवादा (हिसुआ) सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, मोदी बिगहा में पदस्थापित शिक्षा सेवक मुकेश मांझी ने अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र मोदी बिगहा एवं करमचक गांव के विभिन्न टोलों में विशेष नामांकन अभियान के तहत घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अनामांकित बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों से मुलाकात कर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा, “पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी। कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार।” उन्होंने बताया कि छह वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चों का नामांकन नजदीकी सरकारी विद्यालय में आसानी से कराया जा सकता है। यदि नामांकन के समय आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, तो भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा औपबंधिक नामांकन किया जाएगा, जिसे बाद में छह माह के भीतर पूरा किया जा सकता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मध्याह्न भोजन, किताब-कॉपी, स्कूल ड्रेस, खेल सामग्री एवं छात्रवृत्ति जैसी सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। अंत में उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का शीघ्र नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम
    2
    विशेष नामांकन अभियान के तहत शिक्षा सेवक ने चलाया घर-घर जागरूकता अभियान
संजय वर्मा
नवादा (हिसुआ)
सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, मोदी बिगहा में पदस्थापित शिक्षा सेवक मुकेश मांझी ने अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र मोदी बिगहा एवं करमचक गांव के विभिन्न टोलों में विशेष नामांकन अभियान के तहत घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अनामांकित बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों से मुलाकात कर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा, “पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी। कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार।” उन्होंने बताया कि छह वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चों का नामांकन नजदीकी सरकारी विद्यालय में आसानी से कराया जा सकता है। यदि नामांकन के समय आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, तो भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा औपबंधिक नामांकन किया जाएगा, जिसे बाद में छह माह के भीतर पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मध्याह्न भोजन, किताब-कॉपी, स्कूल ड्रेस, खेल सामग्री एवं छात्रवृत्ति जैसी सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। अंत में उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का शीघ्र नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    18 hrs ago
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम #डॉ पूनम शर्मा ने कहा #PM मोदी का महिलाओं को सशक्त करने का ऐतिहासिक कदम...!
    4
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम #डॉ पूनम शर्मा ने कहा #PM मोदी का महिलाओं को सशक्त करने का ऐतिहासिक कदम...!
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    21 hrs ago
  • बड़ा क्यूट है
    1
    बड़ा क्यूट है
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • Tws News के संस्थापक मोहम्मद सद्दाम हुसैन माखरवी के Podcast Show Talk With Saddam Episode -01 में चीफ़ गेस्ट के रुप में मां रेहाना खातून पहूंची स्टूडियो।
    1
    Tws News के संस्थापक मोहम्मद सद्दाम हुसैन माखरवी के Podcast Show Talk With Saddam Episode -01 में चीफ़ गेस्ट के रुप में मां रेहाना खातून पहूंची स्टूडियो।
    user_Tws News
    Tws News
    Advertising Photographer हिसुआ, नवादा, बिहार•
    1 hr ago
  • रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल का खास खबर । बिहार। नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के तहत गांव सब्बैत मोहल्ला सज्जाद नगर के समाजसेवी मोहम्मद इसराइल के बड़ा बेटा आहिल रजा पुणे में एक होटल में मैनेजमेंट के रूप में काम करता है। शेख मोहम्मद जसीम ने बताया कि आहिल रजा की निकाह नसीम परवीन से 12 अप्रैल 2026 रविवार को गोवा में हुआ । बारात सब्बैत से 8 अप्रैल 2026 को पुणे गए थे। 13 अप्रैल सोमवार को बारात वापस के दौरान बीच रास्ते में पहाड़ और जंगल के समीप बाराती बस खराब हो गया था। यहां से गोवा 200 किलोमीटर और पुणे 180 किलोमीटर दूरी था। इस दरमियान बाराती लोग कच्चे आम तोड़कर लुफ्त उठा रहे थे । लिहाजा खराब बस मरम्मत नहीं हो पाया । और नहीं कोई दूसरा बस आ सका । नतीजा बाराती लोग को रात भर इस जंगल पहाड़ के पास गुजारना पड़ गया है । जबकि दूल्हा दुल्हन का स्विफ्ट कार पुणे पहुंच चुकी थी। इस मौके पर मोहम्मद इसराइल, अल्ताफ राजा उर्फ़ अरबाज, मोहम्मद शहबाज, मोहम्मद वसीम, अब्दुल सल्लू समय 30 लोग बाराती में शामिल थे।
    2
    रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल का खास खबर ।
बिहार। नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के तहत गांव सब्बैत मोहल्ला सज्जाद नगर के समाजसेवी मोहम्मद इसराइल के बड़ा बेटा आहिल रजा पुणे में एक होटल में मैनेजमेंट के रूप में काम करता है। शेख मोहम्मद जसीम ने बताया कि आहिल रजा की निकाह नसीम परवीन से 12 अप्रैल 2026 रविवार को गोवा में हुआ । बारात सब्बैत से 8 अप्रैल 2026 को पुणे  गए थे।  13 अप्रैल सोमवार को बारात वापस के दौरान बीच रास्ते में पहाड़ और जंगल के समीप बाराती बस खराब हो गया था। यहां से गोवा 200 किलोमीटर और पुणे 180 किलोमीटर दूरी था। इस दरमियान बाराती लोग कच्चे आम तोड़कर लुफ्त उठा रहे थे । लिहाजा खराब बस मरम्मत नहीं हो पाया । और नहीं कोई दूसरा बस आ सका । नतीजा बाराती लोग को रात भर इस जंगल पहाड़ के पास गुजारना पड़ गया है । जबकि दूल्हा दुल्हन का स्विफ्ट कार पुणे  पहुंच चुकी थी। इस मौके पर मोहम्मद इसराइल, अल्ताफ राजा उर्फ़ अरबाज, मोहम्मद शहबाज, मोहम्मद वसीम, अब्दुल सल्लू समय 30 लोग बाराती में शामिल थे।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    4 hrs ago
  • कमालपुर के समीप स्कुली बच्चे से भरी मैजिक वैन गड्ढे में गिरी, एक बच्चे की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, गोविंदपुर (नवादा):गोविंदपुर प्रखंड में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के समीप सोमवार को गोविंदपुर मगध सेंट्रल पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी मैजिक वैन, नशे में धुत चालक की लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी गड्ढे में जा गिरी। इस भयानक दुर्घटना में एक 10 वर्षीय मासूम आरोही कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 25 बच्चे घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैजिक वैन में करीब 26 बच्चे सवार थे और जैसे ही वाहन कमालपुर गांव के पास पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और मैजिक वाहन गड्ढे मे जा गिरा । बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। वैन सड़क से नीचे गिरते हुए चार पांच पलटी मारकर गड्डे में जा गिरी जिससे एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जिससे मौके पर चीख- पुकार मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन की निर्धारित क्षमता महज 15 बच्चों की थी, लेकिन उसमें 25 से ज्यादा बच्चों को बैठाया गया था। यानी बच्चों की जान के साथ स्कूल संचालक के द्वारा खुला खिलवाड़ किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने साफ कहा कि चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। यही इस भीषण हादसे की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े और अपनी जान जोखिम में डालकर सभी बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। मृतक बच्ची की पहचान दर्शन गांव निवासी अमित कुमार के 10 वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी के रूप मे किया गया, दर्शन गांव निवासी अमित कुमार की 10 वर्षीय बेटी आरोही कुमारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दर्शन गांव के समीप बासोड़ीह- गोविंदपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घंटों यातायात पूरी तरह ठप रहा और वाहनों की लम्बी कतार लग गई । जाम करीब बारह बजे से तीन बजे तक सड़क जाम रहा , ग्रामीणों ने सभी प्राइवेट स्कूल वाहनों की सख्त जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की और मुआवजे की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस थानाध्यक्ष विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेन्द्र एवं प्रभारी अंचलाधिकारी संजय कुमार, थाली थानाध्यक्ष दिपक कुमार, अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा नेमदारगंज थानाध्यक्ष मनीष कुमार निराला दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगो को काफी समझाने -बुझाने तथा मुआवजे और कारवाई करने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, मामले की सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है, सबसे बड़ी सवाल है कि कब तक मासूमों की जान से खेलते रहेंगे लापरवाह चालक और स्कूल प्रशासन? क्या इस हादसे के बाद जागेगा सिस्टम या फिर किसी और मासूम की बलि का इंतजार रहेगा ? क्या प्रशासन बच्चों से भरे स्कूल वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ले जाने वाले चालक और स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करेगा, या फिर मौन ही रहेगा?
    1
    कमालपुर के समीप स्कुली बच्चे से भरी मैजिक वैन गड्ढे में गिरी, एक बच्चे की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, 
गोविंदपुर (नवादा):गोविंदपुर प्रखंड में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के समीप सोमवार को गोविंदपुर मगध सेंट्रल पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी मैजिक वैन, नशे में धुत चालक की लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी गड्ढे में जा गिरी। इस भयानक दुर्घटना में एक 10 वर्षीय मासूम आरोही कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 25 बच्चे घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैजिक वैन में करीब 26 बच्चे सवार थे और जैसे ही वाहन कमालपुर गांव के पास पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और मैजिक वाहन गड्ढे मे जा गिरा । बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। वैन सड़क से नीचे गिरते हुए चार पांच पलटी मारकर गड्डे में जा गिरी  जिससे एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जिससे मौके पर चीख- पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन की निर्धारित क्षमता महज 15 बच्चों की थी, लेकिन उसमें 25 से ज्यादा बच्चों को बैठाया गया था। यानी बच्चों की जान के साथ स्कूल संचालक के द्वारा खुला खिलवाड़ किया जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने साफ कहा कि चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। यही इस भीषण हादसे की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है।
हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े और अपनी जान जोखिम में डालकर सभी बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया।
मृतक बच्ची की पहचान दर्शन गांव निवासी अमित कुमार के 10 वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी के रूप मे किया गया, 
दर्शन गांव निवासी अमित कुमार की 10 वर्षीय बेटी आरोही कुमारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दर्शन गांव के समीप बासोड़ीह- गोविंदपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घंटों यातायात पूरी तरह ठप रहा और वाहनों की लम्बी कतार लग गई । जाम करीब बारह बजे से तीन बजे तक सड़क जाम रहा , ग्रामीणों ने सभी प्राइवेट स्कूल वाहनों की सख्त जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की और मुआवजे की मांग की।
सूचना मिलते ही पुलिस थानाध्यक्ष विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेन्द्र एवं प्रभारी अंचलाधिकारी संजय कुमार, थाली थानाध्यक्ष दिपक कुमार, अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा नेमदारगंज थानाध्यक्ष मनीष कुमार निराला दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगो को काफी समझाने -बुझाने  तथा मुआवजे और कारवाई करने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।
थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया,
पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, मामले की सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है, 
सबसे बड़ी सवाल है कि 
कब तक मासूमों की जान से खेलते रहेंगे लापरवाह चालक और स्कूल प्रशासन?
क्या इस हादसे के बाद जागेगा सिस्टम या फिर किसी और मासूम की बलि का इंतजार रहेगा ? क्या प्रशासन बच्चों से भरे स्कूल वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ले जाने वाले चालक और स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करेगा, या फिर मौन ही रहेगा?
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    14 hrs ago
  • Vadodara की MS University of Baroda में आयोजित ‘संस्कार संगम’ कार्यक्रम अब विवादों में घिर गया है 🚨 👉 एक छात्रा के डांस वीडियो के वायरल होते ही बहस शुरू 👉 सोशल मीडिया पर लोग बंटे—कुछ समर्थन में, कुछ विरोध में 👉 मामला अब भावनात्मक और सांस्कृतिक चर्चा का विषय बन गया है ⚠️ क्या यह अभिव्यक्ति की आज़ादी है? ⚠️ या संस्कारों के खिलाफ कदम? 💬 आपकी क्या राय है? Comment में जरूर बताएं 👇
    1
    Vadodara की MS University of Baroda में आयोजित ‘संस्कार संगम’ कार्यक्रम अब विवादों में घिर गया है 🚨
👉 एक छात्रा के डांस वीडियो के वायरल होते ही बहस शुरू
👉 सोशल मीडिया पर लोग बंटे—कुछ समर्थन में, कुछ विरोध में
👉 मामला अब भावनात्मक और सांस्कृतिक चर्चा का विषय बन गया है
⚠️ क्या यह अभिव्यक्ति की आज़ादी है?
⚠️ या संस्कारों के खिलाफ कदम?
💬 आपकी क्या राय है? Comment में जरूर बताएं 👇
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    28 min ago
  • एक बिहारी सौ पर भारी
    1
    एक बिहारी सौ पर भारी
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.